मनोरंजन
कोविड के बाद अगर कोई घर पर रुकेगा तो वह शायद पुरुष होंगे: जेसिका अल्बा
हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा को लगता है कि महामारी के खत्म होने के बाद जब मनोरंजन उद्योग का पुनरुद्धार होगा, तब महिलाएं अपना कदम पीछे नहीं हटाने वाली हैं, क्योंकि वह अब आगे बढ़ने वाली हैं। उनका कहना है कि महिलाएं बहुत ज्यादा डिमांड में हैं, अगर कोई भी घर पर रहने जा रहा है, तो वह शायद पुरुष होंगे।
अल्बा ने वायरस के संकट के बाद उद्योग के बदलने और नई वास्तविकता में महिलाओं का स्थान कैसा होगा, इस पर बात करते हुए कहा, “मुझे वास्तव में ऐसा लग रहा है कि महिलाएं इतनी अधिक मांग में हैं कि अगर कोई घर पर रहने वाला है, तो वह शायद पुरुष होंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “वास्तव में महिलाओं को लेकर बड़े पैमाने पर खींचतान है, कैमरे के पीछे, कार्यकारी पदों पर, सत्ता के पदों पर, क्योंकि यह साबित हुआ है कि आपका व्यवसाय तभी पनपेगा जब वहां विविधता होगी। इसलिए, यदि आपके पास एक चीज या दूसरी चीज बहुत अधिक मात्रा में होगी, तो यह शीर्ष स्तर वाले गुणवत्तापूर्ण उत्पाद का उत्पादन करने के लिए सही नहीं होगी। इसलिए, मुझे वास्तव में लगता है कि महिलाओं के लिए काम करने के लिए बहुत अधिक मांग होने जा रही है और संभवत: महिलाओं के लिए अधिक भुगतान वाले स्थान तैयार होने जा रहे हैं।”
‘द फैंटास्टिक फोर’ स्टार ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि यह एक तेजी से आगे बढ़ने वाली सांस्कृतिक पारी है, जहां पुरुष घरेलू चीजों में भाग ले रहे हैं, और उस घरेलू बोझ को बहुत अधिक साझा कर रहे हैं। यह सब सिर्फ महिला के कंधों पर नहीं होगा, जैसा कि यह पारंपरिक रूप से रहा है। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है।”
लैटिन अमेरिकी स्टार का हॉलीवुड में लंबा और सफल करियर रहा है। अल्बा ने ‘कैम्प नोओव्हेयर’ और ‘द सीक्रेट वल्र्ड ऑफ एलेक्स मैक’ के साथ एक बच्चे के रूप में अपने टेलीविजन और फिल्म की शुरुआत की थी। स्टारडम में उनका शॉट 2000 में आया था, जब उन्हें अनुभवी निर्देशक जेम्स कैमरन द्वारा बनाई गई टीवी सीरीज ‘डार्क एंजल’ में मैक्स ग्वेरा की भूमिका निभाई थी।
बड़े पर्दे पर अल्बा ने ‘सिन सिटी’, ‘फैंटास्टिक फोर’, ‘इनटू द ब्लू’, ‘गुड लक चक’, ‘द आई’, ‘वेलेंटाइंस डे’ और ‘लिटिल फॉकर्स’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
उन्होंने अन्य टीवी शो जैसे ‘फ्लिपर’ और ‘द स्पिल्स ऑफ बेबीलोन’ में भी काम किया है। साल 2019 के बाद से उन्होंने गैब्रिएल यूनियन के साथ ‘बैड बॉयज’ स्पिन ऑफ सीरीज ‘एल. ए फाइनेस्ट’ में अभिनय किया। वह एक एक्जीक्यूटिव प्रो़ड्यूसर के रूप में भी शो का समर्थन कर रही हैं।
अल्बा ने आगे कहा, “हमेशा एक जोखिम होता है (एक्शन सीन करते समय) कि कुछ गलत हो सकता है। सीजन दो के लिए हम वास्तव में यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम यथासंभव सावधानी बरतें। हम बहुत सारी चीजें कर रहे हैं, और हर दिन सेट पर बहुत सारे लोग रहते थे। आपको बस यह सुनिश्चित करना है कि सिर्फ आवश्यक लोग वहां हों और पेशेवरों के प्रभारी ही वहां उपस्थित रहें। हमने निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि सब कुछ आसानी से हो जाए और हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कदम उठाया कि हम सभी सुरक्षित महसूस करें।”
शो का दूसरा सीजन 19 अक्टूबर को जी कैफे में भारत में प्रसारित होगा।
मनोरंजन
रोहित रॉय के ‘डस्टबिन मीडियम’ वाले बयान से चाहत खन्ना सहमत, बोलीं- ‘कहानी और क्रिएटिविटी में टीवी कहीं नहीं’

एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर चल रही बहस के बीच रोहित रॉय के हालिया विवादित बयान पर अपनी राय रखी है। रोहित ने अपने एक इंटरव्यू में टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ तक कह दिया था और मौजूदा टीवी कंटेंट की क्वालिटी, कॉन्सेप्ट और क्रिएटिविटी पर सवाल उठाए थे।
अब चाहत खन्ना ने भी माना है कि अगर बात कहानी और क्रिएटिविटी की हो तो टीवी इस समय फिल्मों और ओटीटी से काफी पीछे है। हालांकि, चाहत ने यह भी साफ किया कि उन्होंने रोहित का पूरा इंटरव्यू नहीं देखा है, इसलिए वह उनके पूरे बयान पर कमेंट नहीं करना चाहतीं।
आईएएनएस से खास बातचीत में चाहत ने कहा, ”मैं खुद टीवी से आई हूं और इस माध्यम की बहुत इज्जत करती हूं। टीवी ने मुझे एक एक्टर के तौर पर मजबूत बनाया है। यहां एक्टर्स को लंबे समय तक लगातार शूटिंग करनी पड़ती है। कई बार 12 से 15 घंटे तक शूट करना सामान्य बात लगती है। फिल्मों में काम करने का तरीका अलग है और वहां क्रिएटिविटी को अलग तरह से ट्रीट किया जाता है। वहीं ओटीटी में भी कहानी की डिटेलिंग और क्रिएटिविटी का तरीका टीवी से काफी अलग है।”
एक्ट्रेस ने रोहित रॉय की बात के उस हिस्से से सहमति जताई, जिसमें उन्होंने टीवी के मौजूदा कॉन्सेप्ट और क्रिएटिविटी पर सवाल उठाए थे। चाहत ने कहा, ”अगर कहानी और क्रिएटिविटी की बात की जाए तो टीवी को अभी काफी आगे जाने की जरूरत है। टीवी का कंटेंट मास ऑडियंस को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। दर्शक जिस तरह की कहानियां और शोज देखना चाहते हैं, मेकर्स भी उसी डिमांड के हिसाब से कंटेंट बनाते हैं। यह पूरी तरह बिजनेस का हिस्सा है। अगर किसी तरह का कंटेंट बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं, तो उसे बार-बार बनाए जाने के पीछे एक मार्केट डिमांड भी होती है।”
चाहत ने अपने करियर का उदाहरण देते हुए बताया, ”मुझे कई ऐसे टीवी शोज के ऑफर मिलते हैं, जिनसे मैं खुद कनेक्ट नहीं कर पाती। खासतौर पर ‘नागिन’ जैसे शोज, जिनसे मैं जुड़ नहीं पाती। अगर कोई एक्टर क्रिएटिव है तो उसके लिए टीवी के कुछ मौजूदा कॉन्सेप्ट से जुड़ना मुश्किल हो सकता है।”
चाहत ने आगे कहा, ”अगर मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स से जुड़ पाती तो शायद करियर के लिए चीजें और बेहतर होती। जो चीज मुझे पसंद आती है और जिससे मैं खुद जुड़ाव महसूस करती हूं, वही काम करना मेरे लिए ज्यादा जरूरी है।”
गौरतलब है कि रोहित रॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में टीवी और फिल्मों के बीच के फर्क पर बात की थी। टीवी के पॉपुलर चेहरों में शामिल रहे रोहित ने कहा था कि मौजूदा समय में टीवी पर आने वाला काफी कंटेंट जल्दी भुला दिया जाता है और कई शोज में एक जैसे कॉन्सेप्ट दोहराए जाते हैं। उन्होंने टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ बताते हुए इसकी क्रिएटिविटी पर सवाल उठाया था।
मनोरंजन
जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलों से जुड़ा 200 करोड़ रुपए का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मकोका केस में जैकलीन को आरोपी बनाए जाने की मांग वाली अर्जी पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
इससे पहले अदालत ने इस मांग पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था। मौजूदा मामले में जैकलीन अभी मकोका केस की आरोपी नहीं हैं।
दरअसल, 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन पहले से आरोपी हैं और मई 2026 में दिल्ली की अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था। वहीं, इसी से जुड़े जबरन वसूली और मकोका मामले में सुकेश और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए थे। उस समय उपलब्ध अदालत संबंधी रिपोर्टों में जैकलीन को मामले में आरोपी नहीं बताया गया था।
नई अर्जी में मांग की गई कि जैकलीन को भी मकोका मामले में आरोपी बनाया जाए। 7 सितंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मांग पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से जवाब मांगा था।
यह पूरा मामला सुकेश चंद्रशेखर पर लगे 200 करोड़ रुपए की कथित जबरन वसूली के आरोप से शुरू हुआ था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से जेल में बंद सुकेश ने कथित तौर पर खुद को एक बड़े सरकारी अधिकारी के रूप में पेश किया था। आरोप है कि उसने अदिति सिंह को उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने और कानूनी मदद दिलाने का भरोसा देकर बड़ी रकम की मांग की। इसी शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच आगे बढ़ी।
जांच के दौरान सामने आया कि सुकेश जेल के अंदर से ही एक संगठित नेटवर्क चला रहा था और उसके जरिए पैसे की वसूली की जा रही थी। पुलिस की जांच में उसके साथ कई अन्य लोगों के नाम सामने आए। बाद में मामले में मकोका की धाराएं भी जोड़ी गईं। दिल्ली पुलिस की जांच में यह दावा किया गया कि सुकेश और उसके सहयोगियों ने मिलकर एक संगठित अपराध सिंडिकेट की तरह काम किया।
इसी कथित अपराध से हासिल पैसों को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अलग से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की। ईडी का आरोप है कि कथित अपराध से हासिल रकम का इस्तेमाल महंगे सामान और दूसरी चीजों पर किया गया। इसी जांच में जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया। ईडी के मुताबिक, सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट और दूसरी सुविधाएं दी थीं और अभिनेत्री को अपराध से हासिल रकम से जुड़े लाभ मिले। दूसरी तरफ जैकलीन लगातार यह कहती रही हैं कि उन्हें सुकेश की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी नहीं थी और वह खुद भी उसके झांसे का शिकार हुई थीं।
जुलाई 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने जैकलीन की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने ईडी की कार्रवाई और अपने खिलाफ दर्ज मामले को खत्म करने की मांग की थी। अदालत ने कहा था कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं, इसका फैसला ट्रायल के दौरान निचली अदालत में सबूतों के आधार पर होगा।
इसके बाद मई 2026 में पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन, सुकेश और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया। इसी दौरान जैकलीन ने अपने खिलाफ चल रहे मामले में राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख भी किया था। हालांकि जून 2026 में उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली और कानून के मुताबिक दूसरे उचित रास्ते अपनाने की छूट मांगी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
मनोरंजन
सुनीता आहूजा ने गणपति स्थापना पर किया खुलासा, बताया बेटे के साथ फिल्म में आएंगी नजर

अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने घर में गणपति महाराज का स्वागत किया। उनका कहना है कि इस प्रथा की शुरुआत गोविंदा की मां ने की थी, जिसे वे आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही, सुनीता ने यह भी खुलासा किया कि वे अपने बेटे के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।
सुनीता आहूजा ने मीडिया संग बातचीत में गणेश चतुर्थी मनाने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, “गणेश चतुर्थी पर्व मनाना मेरी सास ने हमारे पुराने ऑफिस से शुरू किया था। तब से यह प्रथा चली आ रही है, तो मैंने सोचा कि जब तक जीवित हूं, तब तक तो गजानन को घर पर लेकर आऊंगी। अब ये प्रथा चलती रहेगी क्योंकि गणेश भगवान हमारे प्रथम देवता हैं, उनसे बढ़कर कोई नहीं है।”
सुनीता आहूजा ने बताया कि पिछले एक साल से लेकर अब तक बप्पा उन पर काफी मेहरबान रहे। उन्होंने कहा, “आखिरी साल मैंने यूट्यूब शुरू किया था और इस बार मैंने दो शोज किए हैं, जिनमें ‘मां है ना’ और ‘लॉकअप-2’ शामिल है। सबसे खुशी बात यह है कि मैंने अपने बेटे के साथ फिल्म की है, जिसके निर्देशक साजिद खान और एकता कपूर प्रोड्यूसर हैं। तो बप्पा ने मुझे इतना नाम, इज्जत और शोहरत दी है। यह पर्व मेरे लिए बहुत खास हैं, बप्पा को मैं नाचते गाते हुए ही घर में लेकर आई हूं।”
उन्होंने बताया कि वे गणपति को डेढ़ दिन के लिए रखती हैं। सुनाती आहूजा ने कहा, “गजानन हमारे घर पर डेढ़ दिन के लिए आते हैं। इस दौरान हम घर पर अपने सभी करीबियों और दोस्तों को आमंत्रित करते हैं, नाच गाना होता है और हां, खाना भी सात्विक बनता है और हमारे बप्पा को मोदक और जो भोग पसंद है, वो उन्हें चढ़ाया जाता है। अब गजानन आए हैं, तो नाचते गाते रहना चाहिए। गणपति भगवान विघ्नहर्ता हैं, मैं चाहती हूं कि वे मेरे जीवन के सभी विघ्नों को हर दें और मेरे परिवार में खुशहाली बनी रहे।”
उन्होंने आगे मीडिया से कहा कि वे उनके बेटे की आने वाली फिल्म को जरूर प्रमोट करें। उन्होंने कहा, “जिस तरह से आपने हमेशा गोविंदा और हमें प्यार दिया, मैं चाहती हूं कि आप मेरे बेटे को वैसा ही प्यार और सपोर्ट दें।”
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
