Connect with us
Sunday,06-September-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

सड़क अवरुद्ध रहती है तो शाहीन बाग मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन होगा : याचिका

Published

on

farmers

सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित किसान विरोध मामले में दायर एक याचिका में प्राथमिक याचिकाकर्ता ने अब एक हलफनामा दायर कर सड़क अवरुद्ध होने से आम जनता को होने वाली असुविधा और कठिनाई को उजागर किया है। याचिका में दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को हटाने की मांग की गई है। 11 जनवरी को निर्धारित याचिका पर सुनवाई से पहले यह हलफनामा दायर किया गया है और दलील दी गई है कि सड़कों की नाकाबंदी की वजह से आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नए कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को केंद्र और किसानों की यूनियनों के बीच बातचीत विफल रही।

दिल्ली निवासी ऋषभ शर्मा द्वारा दायर हलफनामे में कहा गया है कि विभिन्न स्थानों पर किसानों द्वारा सार्वजनिक सड़कों की निरंतर नाकेबंदी आम नागरिकों के लिए कठिनाई पैदा कर रही है, जो कि स्वतंत्र आंदोलनों के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

याचिकाकर्ता ने जोर देकर कहा कि सड़कों की नाकाबंदी ने शाहीन बाग मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी उल्लंघन किया, जहां सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने भी इसी तरह सड़कों को अवरुद्ध कर दिया था।

याचिका में कहा गया है कि जिस तरह से सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने की अनुमति के साथ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है, वह न केवल शाहीन बाग मामले में शीर्ष अदालत के फैसले का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम नागरिक को भी कठिनाई और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि नाकाबंदी भारी ट्रैफिक जाम के कारण आम नागरिक को अनावश्यक कष्ट दे रही है और लोग अपनी आजीविका कमाने के उद्देश्य से दिल्ली में आवश्यक गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

उन्होंने शीर्ष अदालत से सरकार को राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाओं को खोलने के लिए निर्देश जारी करने का आग्रह किया।

17 दिसंबर 2020 को शीर्ष अदालत ने विरोध जताने को मौलिक अधिकार बताते हुए किसानों को हिंसा या किसी भी नागरिक के जीवन या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बिना विरोध जारी रखने की अनुमति दी थी।

वहीं शाहीन बाग मामले में शीर्ष अदालत ने कहा था कि विरोध और असंतोष जताना एक लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन इससे आम जनता की आवाजाही अवरुद्ध नहीं होनी चाहिए।

राजनीति

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में एक महीने तक चलेगा ‘सेवा समर्पण’ अभियान, रविवार को हुआ कार्यशाला का आयोजन

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के जन-सेवा कार्य के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित कर रही है। इसी क्रम में गुजरात में एक महीने तक ‘सेवा समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए रविवार को कर्णावती महानगर में एक कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यालय में गुजरात भाजपा के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने आने वाले कार्यक्रमों की सफलता के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दिया। इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रोहन गुप्ता भी उपस्थित रहे।

गुजरात में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके 25 साल के जन-सेवा कार्य के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा समर्पण’ कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके तहत 13 कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनमें एक लाख दीये जलाना, नुक्कड़ नाटक और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए सभी 48 वार्डों में विभिन्न गतिविधियां शामिल हैं।

इन कार्यक्रमों में 17 सितंबर को 1 लाख दीप प्रज्वलन का आयोजन अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और आगेवानों की भागीदारी से किया जाएगा। सभी 48 वार्डों में नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियां 30 दिनों तक चलेंगी।

भाजपा अहमदाबाद शहर के महासचिव उमंग नायक ने कहा कि आने वाले दिनों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक शहर और देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी 25 साल की सेवा और समर्पण को मनाने के लिए होंगे। उसी के अंतर्गत कर्णावती महानगर में आज का कार्यक्रम रखा गया है।

भाजपा नेता उमंग नायक ने कहा, “13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में और 12 वर्ष प्रधानमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी जी ने जन-सेवा की है। हमारा उनके इस जन समर्पण भाव को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य है।”

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 4 सीटर प्लेन क्रैश, 2 की मौत और दो घायल

Published

on

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के फ्रेस्नो शहर में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान सवार दो बच्चों की मौत हो गई जबकि दो व्यस्क घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाए गए। मृतकों और घायलों की पहचान की स्थानीय प्रशासन ने जाहिर नहीं की है।

समाचार एजेंसी सिंहुआ ने रविवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि विमान शनिवार दोपहर (स्थानीय समयानुसार) हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद आग की ऊंची लपटें उठीं। स्थानीय प्रशासन को आग फैलने की चिंता थी लेकिन उस पर काबू पा लिया गया। फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बचाव दल को “सैन जोकिन नदी के किनारे एक ऊंची जगह पर आग की लपटों में घिरा एक फिक्स्ड-विंग सिंगल-इंजन विमान मिला।” रिपोर्ट के अनुसार, “दमकलकर्मियों ने आग बुझा दी और उसे आस-पास के घरों तक फैलने से रोक दी।”

बयान के अनुसार, विमान में चार लोग सवार थे। घटनास्थल पर ही दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया और गंभीर हालत में दो वयस्कों को अस्पताल ले जाया गया।

अमेरिकी नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने दुर्घटना स्थल पर जांचकर्ता को रवाना कर दिया। शेरिफ कार्यालय ने घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोकने और जांचकर्ताओं के लिए सबूत सुरक्षित रखने के लिए एक सुरक्षा घेरा बना दिया है।

वहीं, स्थानीय मीडिया वेबसाइट द यूएस सन ने बताया कि पीड़ितों की पहचान और उनके आपसी रिश्ते के बारे में अभी कोई जानकारी जाहिर नहीं की गई है।

अमेरिका की जानी मानी ऊर्जा कंपनी पीजीएंडई के आउटेज पेज के अनुसार, आस-पास के घरों की बिजली कुछ समय के लिए चली गई थी, लेकिन अब उसे बहाल कर दिया गया है।

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने पुष्टि की है कि उसने इस जानलेवा हादसे की जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने बताया कि पीड़ित ‘ग्रुमन अमेरिकन एविएशन कॉर्पोरेशन एए-5’ विमान में सवार थे, जो चार सीटों वाला सिंगल-इंजन विमान है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

बिहार में बाढ़ का असर बढ़ा, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, राहत कार्य जारी

Published

on

बिहार में विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 11 जिलों के 61 प्रखंडों में 300 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत करीब 16.85 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार चलाए जा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में 80 सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक करीब 1.21 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया है।

इसके अलावा एक राहत शिविर भी चलाया जा रहा है, जहां 326 बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आवासन, भोजन और चिकित्सा समेत अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। बाढ़ प्रभावित आबादी को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए अब तक करीब 45,900 पॉलीथीन शीट और 11,700 ड्राई राशन पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। लोगों के निष्क्रमण और आवागमन को सुगम बनाने के लिए राज्य में कुल 1,158 नावों का परिचालन कराया जा रहा है।

संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की 27 और एनडीआरएफ की 7 टीमों को विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है। जल संसाधन विभाग के रविवार की सुबह 8-9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार गंगा के कई प्रमुख स्थलों पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। बक्सर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 0.08 मीटर ऊपर दर्ज किया गया, हालांकि यहां जलस्तर गिर रहा है।

पटना के दीघाघाट में जलस्तर 1.54 मीटर, गांधीघाट में 1.96 मीटर और हाथीदह में 1.74 मीटर खतरे के स्तर से ऊपर दर्ज किया गया। गांधीघाट पर जलस्तर स्थिर है, जबकि हाथीदह में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 0.51 मीटर ऊपर और बढ़ते रुझान में है। सुल्तानगंज में यह 2.01 मीटर और भागलपुर में 0.65 मीटर ऊपर दर्ज किया गया है। कहलगांव में भी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है।

दूसरी ओर, प्रयागराज और वाराणसी में गंगा का जलस्तर क्रमश: चेतावनी स्तर से नीचे है। प्रयागराज में जलस्तर बढ़ रहा है, जबकि वाराणसी में गिरावट दर्ज की गई है। बैराज डिस्चार्ज के आंकड़ों के अनुसार 6 सितंबर सुबह 9 बजे सोन बराज, इंद्रपुरी से 2,27,739 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। यहां जलप्रवाह गिरते रुझान में है। कोसी बराज, वीरपुर से 1,68,400 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया, जो स्थिर है। वहीं गंडक बराज, वाल्मीकिनगर से 1,29,000 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया और इसका रुझान भी स्थिर बताया गया है।

इस बीच, बिहार मौसम सेवा केंद्र ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। बारिश और नदियों के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य के लिए अलर्ट पर रखा गया है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा आवश्यकता के अनुसार राहत सामग्री, नावों और बचाव दलों की तैनाती की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति21 minutes ago

पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में एक महीने तक चलेगा ‘सेवा समर्पण’ अभियान, रविवार को हुआ कार्यशाला का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय समाचार31 minutes ago

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 4 सीटर प्लेन क्रैश, 2 की मौत और दो घायल

खेल50 minutes ago

ला लीगा: एथलेटिक बिलबाओ ने एटलेटिको मैड्रिड को 3-0 से हराया, विलियम्स ने दागा सीजन का अपना पहला गोल

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

लगातार तीसरे सप्ताह एफआईआई ने की बिकवाली, डीआईआई ने खरीदारी जारी रखकर संभाला बाजार

मनोरंजन2 hours ago

एक्टर्स को स्क्रीन पर किसी खास उम्र का किरदार निभाने की नहीं होती चिंता : मनोज बाजपेयी

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

बिहार में बाढ़ का असर बढ़ा, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, राहत कार्य जारी

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

तमिलनाडु के 12 जिलों में बारिश की संभावना, कई जिलों में महीनों बाद हो रही बारिश

मनोरंजन4 hours ago

‘बाप पर मत जाना…’ बिग बॉस 20 के प्रोमो में मनोज तिवारी की बेटी को नसीहत देते नजर आए सलमान

राजनीति4 hours ago

विधानसभा में सीएम विजय के जवाब से पहले विधानसभा विजिटर पास की भारी मांग

राजनीति4 hours ago

सीएम विजय ने पुलिस दिवस पर दी बधाई, बोले-कानून-व्यवस्था बनाए रखकर जनसेवा करते हैं पुलिसकर्मी

व्यापार4 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

महाराष्ट्र4 days ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 week ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राजनीति4 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

अपराध2 days ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राजनीति2 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

खेल2 days ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

खेल2 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

रुझान