Connect with us
Saturday,18-April-2026
ताज़ा खबर

खेल

आस्ट्रेलिया का दौरा स्थगित होने से मेजबान द. अफ्रीका निराश

Published

on

Cricket

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए टेस्ट सीरीज के लिए उसके देश का दौरा स्थगित करने के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के फैसले पर निराशा जाहिर की है। ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 वायरस के प्रकोप के फिर बढ़ने के बाद ‘अस्वीकार्य स्वास्थ्य और सुरक्षा जोखिम’ का हवाला देते हुए मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका का अपना दौरा स्थगित कर दिया। दक्षिण अफ्रीका दौरा स्थगित होने से आस्ट्रेलिया अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में क्वालीफाई करने से लगभग बाहर हो गया है।

आस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस महीने के आखिर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना था लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका का दौरा जोखिम भरा है और उन्हें यह ‘अस्वीकार्य’ है।

सीएसए ने एक बयान में कहा, “इस तरह की खबरें सुनकर सीएसए निराश है। खिलाड़ियों की सुरक्षा हमेशा सर्वोपरि होती है और पिछले कुछ महीनों में, सीएसए ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के बारे में सीए के साथ कई विस्तृत चर्चा की है। सीएसए ने हमारे ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों की बदलती मांगों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।”

उन्होंने कहा, “सीएसए विशेष रूप से निराश है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में जैव-सुरक्षित वातावरण (बीसीए) में सेंचुरियन में श्रीलंका की मेजबानी की थी, जिसमें कोई भी प्रोटोकॉल नहीं था। वर्तमान में, पाकिस्तान की महिला टीम डरबन में एक सुरक्षित बीएसई में हमारे देश के दौरे पर है।”

इस बीच, पूर्व कप्तान और एसएसए के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने आस्ट्रेलिया के फैसले पर निराशा जाहिर करते हुए कहा, “हमें सीए के इस फैसले से काफी निराशा हुई है। सीएसए पिछले कुछ सप्ताह से यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहा था कि सीए की हर अपेक्षा को पूरा किया जा सके।”

उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए बायो-सेफ्टी कैबिनेट (जैव-सुरक्षित) में सबसे लंबा दौरा होने वाला था जिसकी शुरूआत इस महीने के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से होनी थी। ऐसे में आखिरी लम्हों में सीए के इस फैसले के बारे में सुनना काफी निराशाजनक है।”

सीएसए के मेडिकल आफिसर डॉक्टर सुएब मांजरा ने कहा, “हमने सीए को जिन प्रोटोकॉल का प्रस्ताव दिया था, वे अभूतपूर्व थे। सबसे पहले, हम सहमत हुए थे कि हमारी अपनी टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम के आगमन से 14 दिन पहले ही बीएसई में प्रवेश करेगी। इस प्रकार पाकिस्तान के मौजूदा दौरे के दौरान उनकी योजना में बदलाव किया गया।”

मांजरा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक अलग होटल में जाना था।

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, सभी होटल कर्मचारी, मैच अधिकारियों और यहां तक कि बस ड्राइवरों को ऑस्ट्रेलिया के आगमन से 14 दिन पहले बीएसई में प्रवेश करना था। इसके अलावा, सीएसए ने भी अपने संपर्क के उचित ट्रैकिंग को सुनिश्चित करने के लिए लागत पर एक ऑस्ट्रेलियाई ट्रैकिंग सिस्टम आयात करने के लिए प्रतिबद्ध किया था।”

खेल

आईपीएल 2026: ‘दूसरी टीमें हमसे बेहतर खेल रहीं’, पंजाब से हार के बाद एमआई के कोच महेला जयवर्धने का बयान

Published

on

आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। पंजाब ने मुंबई इंडियंस पर 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। मुंबई की पांच मैचों में यह चौथी हार थी। मुंबई की हार से बाद हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि टीम अभी भी स्पार्क ढूंढने की कोशिश कर रही है।

मैच के बाद जयवर्धने ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हार का बोझ सिर्फ हार्दिक पर है। मुझे लगता है कि जब हम अच्छा नहीं कर रहे होते हैं तो यह हम सभी पर होता है। यह काफी हद तक मुझ पर, मैनेजमेंट में शामिल हर किसी पर और उन सभी पर है कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं।”

जयवर्धने ने कहा, “मुझे पता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन दूसरी टीमें बहुत बेहतर हैं। जब वे इस तरह की शुरुआत करते हैं तो उनका कॉन्फिडेंस भी बहुत ज्यादा होता है। हमें बस उन्हें नियंत्रित करने की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं। हमें अपनी लय को पाने के लिए कुछ जीत हासिल करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जो चार गेम हारे—दो बाहर और दो घर पर—वे अलग-अलग तरह के गेम थे। हमने कुछ बदलाव किए और कुछ बदलाव हमें इंजरी की वजह से करने पड़े। कुछ क्षेत्रों में हम बेहतर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी हमारे लिए परेशानी है। हमें इस पर और मेहनत करनी होगी।”

पिछले 5 मैचों में 1 विकेट हासिल नहीं कर सके बुमराह से जुड़े सवाल पर जयवर्धने ने कहा, “मुझे लगता है कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हम पावरप्ले में दबाव नहीं डाल रहे हैं। विपक्षी बल्लेबाज जानते हैं कि बुमराह के खिलाफ उन्हें रिस्क नहीं लेना है। मैं उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि उसने विकेट क्यों नहीं लिया। हम देख रहे हैं कि क्या कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “कभी-कभी आपको थोड़ी किस्मत की भी जरूरत होती है। दूसरा गेंदबाज कुछ विकेट ले रहा है और फिर उसे कुछ मैच-अप मिलते हैं जिनमें वह बहुत कम्फर्टेबल है, बहुत अच्छा है। शुरुआत में श्रेयस को भी उसने अच्छी गेंद फेंकी लेकिन वह लकी नहीं रहा। मुझे लगता है कि एक बार जब वह विकेट लेना शुरू कर देगा, तो शायद उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक पाएगा।”

रोहित शर्मा की वापसी पर उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। सीजन की शुरुआत हुई है। हम रोहित पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहते।

Continue Reading

खेल

‘म्हात्रे स्पेशल हैं, खुद के प्रति सच्चे रहें और हर हाल में ऐसे ही खेलें’: डेवाल्ड ब्रेविस

Published

on

आईपीएल 2026 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अपनी चमक बिखेरी। म्हात्रे की तूफानी पारी टीम की जीत में अहम रही। मैच के बाद सीएसके के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने म्हात्रे की प्रशंसा की।

जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट रविचंद्रन अश्विन और डेल स्टेन के साथ बात करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने आयुष म्हात्रे के बारे में कहा, “म्हात्रे खास हैं। वह युवा हैं और जिस तरह से खेलते हैं, वैसे ही खेलते रहें। मेरी उनसे यही इच्छा है कि वह खुद के प्रति सच्चे रहें, अपने खेल का आनंद लें, और चाहे कुछ भी हो, अपने खेल में बदलाव न करें। करियर में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन यह देखना शानदार है कि वह कैसे खेलते हैं। वह असल में बॉल-बाय-बॉल खेलते हैं, रिएक्ट करते हैं, और उसे वहीं मारते हैं जहां उसे जाना चाहिए।”

आयुष म्हात्रे ने केकेआर के खिलाफ हुए मुकाबले में 17 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 38 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत सीएसके 192 तक पहुंच सकी और केकेआर को 160 पर रोक कर 32 रन से जीत हासिल की। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 29 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली थी।

आयुष सीएसके के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम की रन गति को बनाए रखने या तेज करने में अहम भूमिका निभाते हैं। आयुष 5 मैचों की 5 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 171 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 73 रन है।

म्हात्रे की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञों ने कई बार यह मांग उठाई है कि वे संजू सैमसन के साथ टीम के लिए पारी की शुरुआत करें और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएं। गायकवाड़ अब तक इस सीजन में अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

Continue Reading

खेल

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

Published

on

आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली थी।

स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए, जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगड़ ने ईशान किशन की विस्फोटक पारी की जमकर तारीफ की।

बांगड़ ने कहा, “ईशान किशन ने जिस तरह से पहली छह गेंदों पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बल्लेबाजी की, वह पूरी तरह से क्लास का नमूना था। वह गेंद की लाइन के पीछे गए, आत्मविश्वास के साथ क्रीज पर आगे बढ़े, और अपने फुटवर्क में बहुत सटीक रहे। एक बल्लेबाज के तौर पर, आप जानते हैं कि कब आपके लिए कोई खास रात होने वाली है, और यह पहली छह से आठ गेंदों में साफ था। किशन गेंद के मुताबिक शॉट पूरी शांति के साथ खेल रहे थे। ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से ही एसआरएच ऐसा स्कोर बना सकी, जो आरआर की पहुंच से दूर था।”

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 91 रनों की मदद से 216 रन बनाए थे। आरआर की पारी 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। एसआरएच की जीत में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की अहम भूमिका रही। प्रफुल्ल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

एसआरएच की सीजन के पांचवें मैच में दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर चली गई है। आरआर की सीजन के पांचवें मैच में यह पहली हार थी। इस हार के बावजूद आरआर अंकतालिका में पहले स्थान पर है।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन14 minutes ago

8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी जंग : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के काम करने के तरीके में बड़ा अंतर

महाराष्ट्र16 hours ago

डिपार्टमेंट बी ने डोंगरी में 9 बिना इजाज़त दुकानों पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई की

महाराष्ट्र17 hours ago

ई एम हॉस्पिटल में स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट मल्टी-स्पेशलिटी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देने के लिए म्युनिसिपल कमिश्नर को प्लानिंग के निर्देश

महाराष्ट्र19 hours ago

मुंबई : धोखाधड़ी के आरोप में फर्जी बाबा गिरफ्तार, घरेलू और जीवन की समस्याओं को हल करने की आड़ में करिश्माई छवि बनाकर लोगों को बेवकूफ बनाता था

jacquliene
मनोरंजन20 hours ago

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : सरकारी गवाह बनना चाहती हैं जैकलीन फर्नांडिस, कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस

महाराष्ट्र21 hours ago

मुंबई: रोहित शेट्टी हत्याकांड में 15वीं गिरफ्तारी, शूटर की पहचान, गिरफ्तारी, और भी गिरफ्तारियां संभव

व्यापार21 hours ago

मार्च में इक्विटी फंड में निवेश 11 प्रतिशत बढ़ा; मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रा और डिफेंस सेक्टर बने निवेशकों की पहली पसंद

खेल22 hours ago

आईपीएल 2026: ‘दूसरी टीमें हमसे बेहतर खेल रहीं’, पंजाब से हार के बाद एमआई के कोच महेला जयवर्धने का बयान

व्यापार23 hours ago

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद के बीच कच्चे तेल की कीमतों में आई 2 प्रतिशत तक की गिरावट

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

तेल रिफाइनरी में लगी आग का ऑस्ट्रेलियाई ईंधन सप्लाई पर बहुत कम असर होगा: पीएम अल्बानीज

महाराष्ट्र3 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

महाराष्ट्र1 week ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

महाराष्ट्र1 week ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

यूएई ने हबशान गैस प्लांट पर ईरान के हमले की कड़ी निंदा की, कुछ समय के लिए रोका गया ऑपरेशन

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

रुझान