Connect with us
Tuesday,21-April-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

नए गाने पर पिता जतिन पंडित संग जुड़े उनके बेटे

Published

on

Jatin-Pandit

मशहूर संगीतकार जोड़ी जतिन-ललित में से जतिन पंडित के बेटे राहुल जतिन ने हाल ही में अपने तीसरे नए एकल गीत ‘यादें आने लगीं’ के साथ अपनी वापसी की है।

गाने की खासियत यह है कि इसे राहुल ने ही गाया और कम्पोज किया है, लेकिन बोल उनके पिता ने लिखे हैं।

दिल को सुकून पहुंचाने वाले इस रोमांटिक गाने में राहुल खुद नजर आ रहे हैं। गाने के म्यूजिक प्रोड्क्शन की जिम्मेदारी राहुल ने आदित्य देव संग संभाली है।

गाने को लेकर अपने पिता संग काम करने के अनुभव पर बात करते हुए राहुल ने आईएएनएस लाइफ संग हुई बातचीत में कहा, “इस गीत की पहले से कोई योजना नहीं थी। लॉकडाउन में हमें इस पर विचार आया। उस वक्त घर पर रहने के दौरान मैं हर रोज कुछ न कुछ नया कम्पोज करता रहता था। मैंने एक धुन बनाई और अपने पिता को सुनाया। उन्हें भी यह अच्छा लगा।”

राहुल ने आगे कहा, “एक संगीतकार होने के नाते उन्होंने मुझे इस पर साथ में काम करने की सलाह दी। उन्होंने खुद इसे लिखने का फैसला लिया। पिता संग काम करते हुए मैंने महसूस किया कि संगीत से संबंधित हर चीज पर काम करने की उनकी एक खास शैली है। वह बेहद गंभीरता और लगन के साथ अपने काम को उसके अंजाम तक पहुंचाते हैं।”

गाने में राहुल के साथ अमेरिकी मॉडल व अभिनेत्री मैडिसन ट्रलेन भी नजर आएंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

जैकलीन फर्नांडिस की अप्रूवर बनने की अर्जी पर सुनवाई टली, अब 8 मई को होगा फैसला

Published

on

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की ओर से सरकारी गवाह (अप्रूवर) बनने के लिए दाखिल अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 8 मई को होगी।

जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है, साथ ही एजेंसी ने जैकलीन की इस अर्जी का विरोध भी किया है।

सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत के सामने कहा कि जैकलीन की ओर से दायर की गई अर्जी आधारहीन है। साथ ही कोर्ट से अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार किया।

इससे पहले पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जैकलीन की अर्जी पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है, जिस पर 200 करोड़ रुपए की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप हैं। इस हाई-प्रोफाइल केस में जैकलीन फर्नांडिस का नाम तब सामने आया था, जब जांच एजेंसी ने दावा किया कि सुकेश ने ठगी के पैसों से उन्हें कई महंगे गिफ्ट्स दिए थे। इसी आधार पर ईडी ने उन्हें इस मामले में आरोपी बनाया था।

जैकलीन ने हाल ही में कोर्ट में अर्जी दाखिल कर यह इच्छा जताई थी कि वह इस मामले में सरकारी गवाह बनना चाहती हैं और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। लेकिन ईडी ने उनके इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा है कि फिलहाल उनकी अर्जी को स्वीकार करने का कोई ठोस आधार नहीं दिखता।

मामले की शुरुआत 2021 में हुई थी, जब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों के परिवार से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की। बाद में इस मामले की जांच ईडी ने अपने हाथ में ली और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि सुकेश ने कथित तौर पर इस पैसे का इस्तेमाल कई लोगों को महंगे तोहफे देने में किया, जिनमें जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें लग्जरी बैग, डायमंड ज्वेलरी, महंगी घड़ियां और अन्य कीमती सामान दिए गए थे, जिसके चलते ईडी ने उन्हें भी इस केस में आरोपी के तौर पर शामिल किया।

वहीं, जैकलीन का कहना है कि उन्हें सुकेश की असलियत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका दावा है कि सुकेश ने खुद को एक बड़े बिजनेसमैन के रूप में पेश किया और उन्हें गुमराह किया।

Continue Reading

मनोरंजन

दो दिन में हॉफ सेंचुरी से चूकी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन

Published

on

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूत बंगला ने 2026 की शुरुआत एक हाई-प्रोफाइल हॉरर कॉमेडी के साथ की है।

फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म के प्रेड-प्रीव्यू के वजह से फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल भी देखा गया और अब तक फिल्म बीते दो दिनों में 47 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की आंधी में भूत बंगला अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हो रही है। फिल्म ने पहले दिन 21.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने 25.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन भी किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने बीते दो दिनों में 47.25 करोड़ का कलेक्शन पूरा कर लिया है, हालांकि माना जा रहा है कि पहले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म संडे को तकरीबन 20-22 करोड़ के बीच का शानदार कलेक्शन कर सकती है। अक्षय कुमार की भूत-बंगला कई मायनों में खास है क्योंकि फिल्म में लंबे समय बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी ने स्क्रीन पर वापसी की है। इस जोड़ी ने पर्दे पर कई कॉमेडी फिल्में साथ ही हैं, जिसे देखने के बाद दर्शक आज भी वैसी कॉमेडी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में खट्टा मीठा नाम की फिल्म में भी काम किया था।

इसके अलावा फिल्म में तब्बू भी हैं। तब्बू और अक्षय कुमार ने आखिरी बार फिल्म हेरा-फेरी में साथ काम किया था लेकिन उसके बाद दोनों कभी एक साथ नजर नहीं आए। भूत-बंगला में कॉमेडी के किंग असरानी ने भी अपनी कॉमेडी से फैंस को पेट-पकड़कर हंसने को मजबूर कर दिया। भले ही असरानी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वे अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ में भी नजर आएंगे।

खुद अक्षय ने हालिया इंटरव्यू में कहा था कि उनकी और निर्देशक प्रियदर्शन की साथ में गई फिल्में सुपरहिट होती हैं क्योंकि प्रियदर्शन की फिल्मों में कॉमेडी करने की जरूरत नहीं पड़ती। उनके साथ काम करने पर सहजता से खुद-ब-खुद कॉमेडी हो जाती है, जो एक्ट करने से भी बेहतर होती है।

Continue Reading

मनोरंजन

8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी जंग : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के काम करने के तरीके में बड़ा अंतर

Published

on

हिंदी सिनेमा में आठ घंटे काम करने का मुद्दा दोबारा गरमा गया है। दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद सिनेमा में आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी।

उनका कहना था कि इंडस्ट्री में 8 घंटे से ज्यादा काम करने को प्रतिबद्धता मान लिया गया है। वहीं इस मुद्दे को दोबारा हवा देते हुए कंगना रनौत ने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस का सपोर्ट किया, जिसके बाद इंडस्ट्री में दोबारा 8 घंटों की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि काम के मामले में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह दोनों की राय बहुत अलग है।

दीपिका पादुकोण जहां आठ घंटे की शिफ्ट को मेंटल और फिजिकल हेल्थ से जोड़कर देखती हैं, वहीं रणवीर सिंह के लिए काम ही सब कुछ है। उन्होंने धुरंधर में लगातार बिना ब्रेक लिए काम किया था। जिसका खुलासा, वे कई पोस्ट में कर चुके हैं। निर्देशक आदित्य धर ने खुद बताया था कि रणवीर सिंह समेत पूरी टीम ने 16-18 घंटे काम किया था।

वहीं अभिनेता ने एक पुराने इंटरव्यू में भी खुलासा किया था कि उनकी वजह से उनके बाकी को-स्टार को भी परेशानी होती थी, क्योंकि वह आठ घंटे की शिफ्ट पर यकीन नहीं करते। उन्होंने कहा था, हिंदी सिनेमा में या एक फिल्म को बनाने में आठ घंटे में काम कर पाना बहुत मुश्किल है, तो थोड़ा ज्यादा कर लो शूटिंग, क्योंकि मैं काम को ‘ट्रांजेक्शन’ या सिर्फ एक लेन-देन के रूप में नहीं देखता।”

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि मेरे को-स्टार भी मुझसे परेशान हैं क्योंकि उनको लगता है कि मेरी वजह से उन्हें भी शिफ्ट से ज्यादा काम करना पड़ेगा और मैं सिनेमा के शिफ्ट स्टैंडर्ड को खराब कर रहा हूं, लेकिन अगर जो चीज हमें सीन के लिए चाहिए, अगर वह आठ घंटे में नहीं निकली तो क्या हुआ, थोड़ा सा और कर लो शूटिंग।

बता दें कि रणवीर सिंह का बयान दीपिका पादुकोण के बयान से पहले आया था, जब दोनों साथ में कई फिल्में कर रहे थे। हालांकि दीपिका के बयान का बहुत सारे सिलेब्स ने सपोर्ट किया, सिवाय रणवीर सिंह के। जबकि संदीप रेड्डी वांगा और फराह खान जैसे निर्देशकों ने जमकर विरोध किया। यही कारण था कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ को ठुकरा दिया था, जिसके बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म में कास्ट किया गया।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति16 minutes ago

टीएमसी ने चुनाव आयोग से उत्तरपारा से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ की शिकायत, मतदाताओं को रिश्वत देने का आरोप

राजनीति59 minutes ago

सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी बोले, राष्ट्रसेवा ही है विकसित भारत की नींव

महाराष्ट्र18 hours ago

नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा ने मलाड में मनोहर विमान देसाई अस्पताल का जायजा लिया

महाराष्ट्र20 hours ago

मुंबई: ईद-उल-अजहा से पहले जानवरों की बेवजह घेराबंदी रोकने की मांग, अबू आसिम आजमी ने भी डीजीपी सदानन्दते से कार्रवाई की मांग की

मनोरंजन23 hours ago

जैकलीन फर्नांडिस की अप्रूवर बनने की अर्जी पर सुनवाई टली, अब 8 मई को होगा फैसला

अंतरराष्ट्रीय समाचार24 hours ago

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोने और चांदी करीब 2 प्रतिशत तक फिसले

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में ईरान के जहाज को किया जब्त, ईरानी सेना ने मुंहतोड़ जबाव देने की दी चेतावनी

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

असम राइफल्स का मणिपुर के कामजोंग में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

अपराध1 day ago

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

मनोरंजन2 days ago

दो दिन में हॉफ सेंचुरी से चूकी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन

महाराष्ट्र4 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र1 week ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

महाराष्ट्र1 week ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

राष्ट्रीय3 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

रुझान