Connect with us
Tuesday,27-October-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

विदेशी हस्तियों ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन, भारत सरकार ने फटकारा

Published

on

Foreign-celebrities

 भारत के ध्रुवीकरण का स्पष्ट प्रयास करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस और कुछ अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने भारतीय मामलों पर शायद ही कोई विशेषज्ञता हासिल की हो, मगर उन्होंने भारत में नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों को बुधवार को अपना समर्थन दिया। भारत सरकार ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘निहित स्वार्थी समूहों’ का हिस्सा करार दिया और उनके समर्थन को ‘सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग और टिप्पणियों’ के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि ये ‘न तो सटीक हैं और न ही जिम्मेदार हैं।’

ट्विटर पर बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब मंगलवार रात अमेरिकी पॉप गायक रिहाना ने भारत के किसानों के विरोध पर एक समाचार लिंक पोस्ट किया और ट्वीट किया, “हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?!”

उनके इस ट्वीट पर कुछ भारतीयों ने रिहाना की साख और भारत के आंतरिक मामलों के बारे में उनके ज्ञान पर सवाल उठाते हुए व्यापक आक्रोश दिखाया।

इसके बाद, पर्यावरण की सक्रियता के लिए काम कर रहीं चर्चित किशोरी, ग्रेटा थुनबर्ग ने ट्वीट किया, “हम भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

मीना हैरिस ने बुधवार सुबह भारत पर समन्वित रूप से कटाक्ष किए जाने में भाग लिया। उन्होंने अमेरिका की घटना को जोड़ते हुए ट्वीट किया, “यह कोई संयोग नहीं है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर एक महीने पहले भी हमला किया गया था और जैसा कि हम बोलते हैं, सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र तीखी आलोचना झेल रहा है। भारत में जो हुआ, वह इससे जुड़ा हुआ है। हम सभी को भारत के इंटरनेट शटडाउन और किसान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अर्धसैनिक हिंसा पर नाराजगी दिखानी चाहिए।”

लेबनान-अमेरिकी पूर्व पोर्नोग्राफिक अभिनेत्री मिया खलीफा भी एक टिप्पणी के साथ भारतीय महिला प्रदर्शनकारियों की तस्वीर के साथ कमेंट पोस्ट कर इस मुहिम में शामिल हो गईं। उन्होंने ट्वीट किया, “मानवाधिकार हनन में क्या हो रहा है? नई दिल्ली के चारों ओर इंटरनेट काट दिया है?”

उनके ट्वीट को जहां दुनियाभर से सैकड़ों लाइक और रीट्वीट मिले, वहीं भारतीय फिल्म स्टार कंगना रनौत सहित हजारों भारतीयों ने उन सभी को ट्रोल किया।

इस बीच, विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर उन्हें फटकार लगाई। बयान में कहा गया, “हम आग्रह करेंगे कि ऐसे मामलों पर टिप्पणी करने से पहले तथ्यों का पता लगाया जाए और हाथ में लिए मुद्दों को अच्छी तरह समझ लिया जाए। सनसनीखेज सोशल मीडिया हैशटैग और टिप्पणियां लुभावनी बन जाती हैं, खासकर तब, जब मशहूर हस्तियों और अन्य लोग इससे जुड़ जाते हैं, जबकि उनका बयान न तो सटीक होता है और न ही जिम्मेदाराना।”

सरकार ने समझाया, “भारत की संसद ने कृषि क्षेत्र से संबंधित सुधारवादी कानून पूरी बहस और चर्चा के बाद पारित किया। इन सुधारों ने विस्तारित बाजार तक पहुंच दी और किसानों को अधिक लचीलापन दिया। ये आर्थिक और पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ खेती का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।”

सरकार ने कहा कि भारत के कुछ हिस्सों में किसानों के एक बहुत छोटे वर्ग को इन सुधारों के बारे में कुछ संदेह है। बयान में कहा गया, “भारत सरकार ने प्रदर्शनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की एक श्रृंखला शुरू की है। केंद्रीय मंत्री वार्ता का हिस्सा रहे हैं, और पहले से ही ग्यारह दौर की वार्ता हो चुकी है। सरकार ने कानून कुछ महीने निलंबित रखने का भी प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव किसी और ने नहीं, भारत के प्रधानमंत्री ने दिया है।”

मंत्रालय ने कहा, “फिर भी, निहित विरोध समूहों को इन विरोध प्रदर्शनों पर अपने एजेंडे को लागू करने की कोशिश करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा भारत के गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को देखा गया। एक राष्ट्रीय स्मरणोत्सव, भारत के संविधान के उद्घाटन की सालगिरह को मलिन करने के लिए भारतीय राजधानी में हिंसा और बर्बरता की गई।”

आगे कहा गया है, “इनमें से कुछ निहित स्वार्थी समूहों ने भी भारत के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश की है। ऐसे भ्रामक तत्वों से प्रेरित होकर महात्मा गांधी की मूर्तियों को दुनिया के कुछ हिस्सों में उजाड़ दिया गया है। यह भारत के लिए और हर जगह सभ्य समाज के लिए बेहद परेशान करने वाला है।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हथियार सप्लाई के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, एक ने खुद को बताया बेगुनाह

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। हथियार पहुंचाने के आरोप में एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने राधा और बबीता नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को पहले से जानती हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया, “टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार की सप्लाई चेन को ट्रेस करते हुए हमने राधा और बबीता को हिरासत में लिया है। मुंबई में हथियार पहुंचाने में इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।”

पूछताछ के दौरान बबीता ने खुद को बेगुनाह बताया है। उसने दावा किया कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि मुंबई में हथियार पहुंचाया जा रहा है। बबीता के मुताबिक, राधा ने उससे मुंबई घूमने चलने के बारे में पूछा था। उसे घूमने का शौक था और मुंबई जाने का मौका मिलने पर उसने हामी भर दी।

जांच में सामने आया है कि आरोपी कुणाल ने मुंबई घूमने के लिए राधा को 20 से 25 हजार रुपए दिए थे। बबीता का दावा है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मुंबई आने के पीछे हथियार पहुंचाने की कोई साजिश थी।

बबीता ने क्राइम ब्रांच को बताया कि मुंबई पहुंचने के बाद वह और राधा एक होटल में रुकी थीं। इसी दौरान वहां एक शख्स आया, जिसे राधा ने कुणाल का दोस्त बताया। बबीता के मुताबिक, राधा ने उस शख्स को कवर में लिपटा हुआ एक बॉक्स सौंपा। जब बबीता ने बॉक्स के बारे में पूछा, तो राधा ने बताया कि उसमें मेडिकल किट है और कुणाल ने उसे अपने दोस्त को देने के लिए कहा था।

बबीता के बयान के मुताबिक, उसने बॉक्स को लेकर राधा से कई बार सवाल किए, क्योंकि उसे कुछ गड़बड़ होने का शक हो रहा था। हालांकि बबीता का दावा है कि राधा हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसकी शंका दूर करने की कोशिश करती रही।

बबीता ने पूछताछ में दावा किया कि उसे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की साजिश के बारे में जरा भी जानकारी नहीं थी। उसका कहना है कि अगर उसे हथियार पहुंचाने या फायरिंग की योजना के बारे में पता होता तो वह इस मामले में शामिल नहीं होती।

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा, “बबीता के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में उसकी भूमिका और हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है। हम राधा से भी पूछताछ कर रहे हैं और कुणाल की तलाश की जा रही है।”

फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से अलग-अलग पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन, होटल की सीसीटीवी फुटेज और ट्रैवल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने रिश्ते पर उठे सवालों का दिया जवाब, विजय देवरकोंडा बोले- ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं’

Published

on

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने रिश्ते को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया। हाल ही में दोनों के ‘कॉफी विद करण’ के नौवें सीजन में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर काफी कुछ लिखा गया। अब रश्मिका ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया किसी राय से कम और गुस्से में भरी ऐसी भीड़ जैसी ज्यादा लगी, जो अपना गुस्सा निकालने के लिए किसी को तलाश रही थी। इसके बाद विजय ने भी अपनी पत्नी के समर्थन में पोस्ट लिखी और आलोचना करने वालों को कड़ा जवाब दिया।

रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए विजय को पूरे एक साल तक शादी के लिए प्रस्ताव देने की बात पर सफाई दी। उन्होंने लिखा, ”कहीं न कहीं, इस पूरे मामले में असली बात खो गई। शायद यह आपके नजरिए से फिट नहीं हुआ। शायद आप में से कुछ लोग इसे देखना ही नहीं चाहते। हम दोनों में से कोई भी किसी बड़े प्रपोजल की तलाश में नहीं था। बातचीत इस बारे में थी कि वह चाहते थे कि हम दोनों एक-दूसरे को समझने के लिए समय और जगह दें। हमने ऐसा किया। हमने एक-दूसरे को चुना।”

रश्मिका ने यह भी बताया कि विजय उनकी जिंदगी में बहुत बड़ा सहारा हैं। उन्होंने लिखा, ”जब मेरी हड्डी टूटती है, तब आप वहां नहीं होते। वह होते हैं। जब हर महीने मेरे पेट में दर्द होता है, तब आप वहां नहीं होते। वह होते हैं। जब मुझे अस्पताल जाने की जरूरत होती है, तब आप वहां नहीं होते। वह होते हैं। जब रात के बीच में बेचैनी के कारण मेरी नींद खुल जाती है, तब आप वहां नहीं होते। वह होते हैं।”

अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह अपने परिवार के बारे में बुरा बोलने वालों को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने लिखा, ”आप मेरे बारे में जो चाहें बुरा कहें। मैं इसे सह सकती हूं। लेकिन मेरे परिवार को जाने बिना उनके बारे में बात करना? यह फेमिनिज्म नहीं है। यह फेमिनिज्म के नाम पर की जाने वाली बुलिंग है।”

रश्मिका ने आगे कहा, ”फेमिनिज्म का मतलब किसी दूसरे को नीचा दिखाना या खुद को बेहतर साबित करना नहीं है, फिर चाहे कोई पुरुष हो या महिला। मेरे लिए फेमिनिज्म का मतलब अपनी जिंदगी चुनने और उसकी जिम्मेदारी लेने की आजादी है। मैंने अपनी जिंदगी की जिम्मेदारी ली और इसके बदले मुझे बहुत प्यार मिला।”

रश्मिका के बाद विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने रश्मिका को अपना सबसे अच्छा दोस्त, पत्नी और अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया। विजय ने लिखा, ”मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरी वाइफ, मेरी वुमन। मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत हिस्सों में से एक, जिसे मैंने बिल्कुल सही चुना। जो लोग हमारी चिंता कर रहे हैं, उन्हें बता दूं कि हम दोनों बहुत खुश हैं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। अगर यह दुनिया के मैं और वह हैं, तो ऐसा ही सही। उन सभी को ढेर सारा प्यार, जो प्यार का जश्न मनाते हैं।”

इसके बाद विजय ने रिश्ते की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए लिखा, ”अब, बिना किसी दयालुता या सम्मान के इरादे के, बाकी सभी लोग भाड़ में जाएं।”

Continue Reading

मनोरंजन

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’

Published

on

अभिनेत्री राधिका आप्टे आगामी वेब सीरीज ‘अक्का’ में अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगी। साथ बातचीत में अभिनेत्री ने उस पुरानी धारणा को खारिज कर दिया कि फिल्म सेट पर महिलाओं के बीच अक्सर झगड़े या टकराव होते हैं।

अभिनेत्री का मानना है कि वर्कप्लेस का माहौल जेंडर पर नहीं बल्कि लोगों के आपसी तालमेल पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा, “यह बहुत पुरानी धारणा है कि महिलाएं आपस में झगड़ती हैं। मुझे लगता है कि पुरुष महिलाओं से कहीं ज्यादा असुरक्षित होते हैं। सच कहूं तो यह मर्द या औरत की बात नहीं है, यह आपसी तालमेल की बात है। आप कुछ लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं और कुछ के साथ नहीं।”

सेट पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए राधिका आप्टे ने माहौल को पॉजिटिव बताया और कैमरे के सामने और पीछे दोनों जगह महिलाओं की मौजूदगी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “हमारा सेट वाकई बहुत अच्छा था। सेट पर लगभग बराबर संख्या में पुरुष और महिलाएं थीं। कास्ट में कई महिलाएं थीं और पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम में भी कई महिलाएं थीं। मुझे लगता है कि वहां एक अच्छी सिस्टरहुड वाली फीलिंग थी, जिसने चीजों को और ज्यादा कम्फर्टेबल बना दिया।”

राधिका ने बताया कि साथ काम करने वालों के साथ घुलने-मिलने का मतलब यह नहीं है कि आप हर किसी के करीबी दोस्त बन जाएं, चाहे वह पुरुष हो या महिला। उन्होंने कहा कि लोग करीबी रिश्ता न होने पर भी एक-दूसरे के साथ अच्छे और प्रोफेशनल संबंध बनाए रख सकते हैं।

वेब सीरीज ‘अक्का’ की बात करें, तो यह एक गैंगस्टर कहानी है, जिसमें महिलाएं मुख्य भूमिका में हैं। इस शो के साथ धर्मराज शेट्टी ने डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया है, जिन्होंने इस सीरीज को लिखा भी है। 1980 के दशक पर आधारित अक्का एक ऐसी काल्पनिक दुनिया में घटती है जिसे पीढ़ियों से महिलाओं ने बनाया, चलाया और बचाकर रखा है। यह सीरीज 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Continue Reading
Advertisement
मनोरंजन15 hours ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हथियार सप्लाई के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, एक ने खुद को बताया बेगुनाह

मनोरंजन15 hours ago

रश्मिका मंदाना ने रिश्ते पर उठे सवालों का दिया जवाब, विजय देवरकोंडा बोले- ‘मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं’

महाराष्ट्र15 hours ago

नवी मुंबई में शहरी नियोजन और ट्रैफिक संकट पर राज ठाकरे का हमला, बोले- महाराष्ट्र में सत्ता का इंतजार

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

सरकार ने चालू इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर खर्च किए 17.73 लाख करोड़ रुपए

महाराष्ट्र15 hours ago

मुंबई महानगर क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों के लिए महाराष्ट्र सरकार की व्यापक जल योजना तैयार

मनोरंजन16 hours ago

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित’

मनोरंजन16 hours ago

राजनीति से दूरी पर राज बब्बर का दो टूक जवाब, पंजाबी फिल्मों में वापसी का भी दिया संकेत

व्यापार16 hours ago

सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी 1.95 लाख रुपए के नीचे स्थिर

अपराध16 hours ago

बंगाल: मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी, युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार17 hours ago

अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार, बोले- हम साधु-संत नहीं, सरकार बनाकर प्रदेश का विकास करना है

बॉलीवुड4 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

अपराध3 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

राजनीति2 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल3 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन3 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

राजनीति4 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

व्यापार4 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन4 weeks ago

बर्थडे बॉय रणबीर कपूर पर बॉलीवुड ने बरसाया प्यार, मां नीतू और रवि दुबे ने भी दी बधाई

मनोरंजन3 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

रुझान