खेल
आईपीएल के लिए हमने 19 सितंबर-8 नवंबर की विंडो तय की है : चेयरमैन बृजेश पटेल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चयरमैन बृजेश पटेल ने इस बात की पुष्टि क दी है कि लीग 19 सितंबर से आठ नवंबर के आस-पास खेली जाएगी।
पटेल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “हमारी इस पर चर्चा हुई थी और हम लीग को 19 सितंबर से आठ नवंब के बीच आयोजित कराने के बारे में सोच रहे हैं। हमने इस मामले में फ्रेंचाइजियों को भी सूचित कर दिया है।”
इस विंडो को लेकर अभी भी कुछ चर्चा हो सकती है क्योंकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 15 सितंबर तक इंग्लैंड में खेली जाने वाली सीरीज में व्यस्थ रहेंगे जिसका मतलब है कि वह अपनी फ्रेंचाइजियों के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं होंगे। पटेल ने हालांकि कहा कि यह मुद्दा नहीं है और इस पर अगले सप्ताह होने वाले गवर्निंग काउंसिल की बैठक में चर्चा होगी।
पटेल ने कहा, “यह समस्या नहीं होनी चाहिए। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सीरीज 15 सितंबर को खत्म हो रही है। हम उन्हें सीधे दुबई से यहां बुला लेंगे। अगले सप्ताह होने वाली गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस पर अंतिम चर्चा की जाएगी।”
इस पर आधिकारिक ऐलान आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद किया जाएगा लेकिन बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों की तरह ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लीग के आने वाले संस्करण के लिए व्यवस्थात्मक रणनीति बनाना शुरू कर दी है। आईएएनएस से पहले ही इस बात को अपनी रिपोर्ट में बताया था।
आईपीएल टीमों के अलावा बीसीसीआई की लोजिक्सटिक्स, ऑपरेशन टीमें भी दुबई, अबु धाबी और शारजाह जाएंगी ताकि यह देख सकें कि लीग के आयोजन की तैयारी कैसी चल रही है। अगर यूएई की विमान सेवा शुरू नहीं होती है तो फिर वहां जाने के लिए चार्टड प्लेन का उपयोग किया जाएगा।
आईसीसी ने सोमवार को इसी साल आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप को कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया है जिससे आईपीएल के 13वें सीजन के लिए रास्ते खुल गए हैं।
खेल
मेसी का शानदार प्रदर्शन, इंटर मियामी ने न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन को 2-1 से हराया

लियोनेल मेसी ने एक बेहतरीन असिस्ट और मैच के आखिर में किए गए गोल की मदद से इंटर मियामी को न्यू इंग्लैंड रेवोल्यूशन के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही टीम ने अगले साल होने वाले कॉन्काकैफ चैंपियंस कप में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इस जीत से मियामी एमएलएस कप प्लेऑफ से पहले ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में नंबर 2 सीड की स्थिति में पहुंच गई है। इस सीजन में मेसी के नाम अब 26 गोल और 16 असिस्ट हो गए हैं। इसके साथ ही वह लगातार तीसरी बार एमएलएस एमवीपी अवार्ड और लगातार दूसरी बार ‘गोल्डन बूट’ जीतने की रेस में सबसे आगे हो गए हैं।
पहले 45 मिनट तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला रहा और हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। इस दौरान इंटर मियामी को 28वें मिनट में एक अच्छा मौका मिला, जब मेक्सिकन खिलाड़ी बर्टेरामे ने बॉक्स के बाईं ओर से बाएं पैर से शॉट मारा, जिसे न्यू इंग्लैंड के गोलकीपर मैट टर्नर ने बचा लिया।
दूसरे हाफ में, 53वें मिनट में डेनियल गाजदाग के गोल की बदौलत मेजबान टीम (न्यू इंग्लैंड) ने खाता खोला। 69वें मिनट में इंटर मियामी ने शानदार टीम वर्क दिखाते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। सेगोविया ने बॉक्स के अंदर एक ‘लॉब’ पास दिया, जिस पर मेसी ने हेडर से गेंद को बर्टेरामे की तरफ बढ़ाया। बर्टेरामे ने बॉक्स के बीच से एक जोरदार हेडर लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। यह इस रेगुलर सीजन में बर्टेरामे का 10वां गोल था, जबकि मेसी का यह इस लीग सीजन का 16वां असिस्ट रहा।
83वें मिनट में इंटर मियामी ने मैच का पासा पूरी तरह से पलटा। एक बेहतरीन पासिंग सीक्वेंस के बाद मेसी ने निर्णायक गोल किया। सुआरेज ने बॉक्स के बाहर बीच में मेसी को गेंद दी, जहां अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने तीन डिफेंडरों को छकाया। इसके बाद सेगोविया के साथ मिलकर वह बॉक्स के अंदर पहुंचे और एक सटीक शॉट के जरिए गेंद को गोल पोस्ट के निचले दाएं कोने में पहुंचा दिया।
इस गोल के साथ मेसी के कुल गोल की संख्या 26 हो गई है, जिससे वह एमएलएस 2026 गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। वहीं, इस रेगुलर सीजन में सेगोविया के असिस्ट की संख्या 12 हो गई है। इसके बाद 1-2 की स्कोरलाइन अंतिम सीटी बजने तक कायम रहा, जिससे इंटर मियामी ने अपने घर से बाहर खेलते हुए तीन अंक हासिल किए।
खेल
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, ऋषभ पंत को मिलेगा एक और फिटनेस टेस्ट का मौका

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को अपनी फिटनेस साबित करने का एक और मौका मिलेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होने से पहले, उन्हें एक और फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
पंत को ईरानी कप मैच के दौरान, ‘रेस्ट ऑफ इंडिया’ की कप्तानी करते हुए ‘साइड स्ट्रेन’ की समस्या हुई थी। वह पिछले लगभग 10 दिनों से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं, जहां रविवार को वह एक फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए।
‘क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड जाने की मंजूरी मिलने से पहले, वह दो दिनों के भीतर एक और फिटनेस टेस्ट देंगे। अगर वह इस बार टेस्ट पास कर लेते हैं, तो न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे मल्टी-डे मैच के लिए इंडिया ‘ए’ टीम से जुड़ जाएंगे। यह मैच 7 नवंबर से लिंकन में शुरू होगा।
पंत को इंडिया ‘ए’ की उस टीम में शामिल किया गया था, जिसे न्यूजीलैंड दौरे पर तीन चार-दिवसीय मैच खेलने थे। ये मुकाबले टीम की तैयारियों के लिए थे। हालांकि, पंत का खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। रिकवरी के चलते वह शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो गए थे, और उनकी जगह कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया। हालांकि, पहले दो मुकाबलों में कप्तान ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की थी।
पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था, जो 19 नवंबर से शुरू हो रही है। हालांकि, इस सीरीज में पंत का खेलना भी उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर ही निर्भर है।
उसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए, उनके न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ तीसरे मल्टी-डे मैच में खेलने की संभावना है। बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू व्हाइट-बॉल सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से आराम दिया गया था।
ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि बीसीसीआई अपने इस अहम तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह सुरक्षित और फिट रखना चाहता है। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के लिहाज से यह टेस्ट सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एशियन गेम्स के फाइनल के बाद से उन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है; उस फाइनल में भारत ने अपनी सबसे मजबूत टीम उतारी थी। न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले, वे पिछले हफ्ते बीसीसीआई सीओई में ट्रेनिंग कर रहे थे, ताकि खुद को खेलने के लिए पूरी तरह तैयार कर सकें।
खेल
विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत ने अब तक जीते 20 पदक, अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा

47वीं विश्व आर्म रेसलिंग और 28वीं विश्व पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 के फाइनल के पहले दो दिनों में, भारतीय आर्म रेसलर्स ने चार स्वर्ण, दो रजत और 14 कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही, रूस, कजाकिस्तान और तुर्की के बाद पदक तालिका में भारत ने चौथा स्थान हासिल किया।
भारत में पहली बार आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप में 60 से अधिक देशों के 1,700 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, और हमीरपुर के सांसद व पूर्व केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति में हुआ था। इस चैंपियनशिप का आयोजन ‘वर्ल्ड आर्म रेसलिंग फेडरेशन’ (डब्ल्यूएएफ) के अंतर्गत ‘पीपल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (पीएएफआई) द्वारा किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में डब्ल्यूएएफ के अध्यक्ष एसेन हाजितोडोरोव, महासचिव मिर्सिया सिमियोनेस्कु-सिमिसेल, एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष जीनबेक मुकाम्बेटोव और आर्मरेसलिंग ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष फिल रासमुसेन भी मौजूद थे। 29 अक्टूबर को भारत के ‘मास्टर्स’ दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक अपने नाम किए थे। जिंसीमोल सेबेस्टियन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और ‘ग्रैंड मास्टर महिला 80 किग्रा’ वर्ग में दोनों हाथों से स्वर्ण पदक जीते।
योगेश चौधरी ने ‘मास्टर महिला प्लस 80 किग्रा’ वर्ग में दाएं हाथ से स्वर्ण और बाएं हाथ से कांस्य पदक जीता, जबकि शौकत वीटी ने ‘मास्टर पुरुष 60 किग्रा’ वर्ग में दाएं हाथ से स्वर्ण और बाएं हाथ से कांस्य पदक हासिल किया। ग्रैंड मास्टर महिला प्लस 80 किग्रा वर्ग में दाएं हाथ की स्पर्धा में मिनिमोली जोस ने रजत और प्रीथा सी ने कांस्य पदक जीता। प्रिया पय्यान कुन्हीवीट्टिल और मिनी के ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में दो-दो कांस्य पदक जीते।
30 अक्टूबर को हुए लेफ्ट-आर्म फाइनल में युवा खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते। जिमीसन मारवेन ने यूथ मेन्स 65 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता, जबकि आभास राणा (जूनियर बॉयज प्लस 90 किलोग्राम), लैथनसंगा (यूथ मेंस 55 किलोग्राम), अजय कुमार (यूथ मेंस 60 किलोग्राम) और विष्णुप्रिया पी (यूथ विमेंस 80 किलोग्राम) ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग में आर्यन सिंह (-45 किलोग्राम), युमनाम चिंगखेई सिंह (50 किलोग्राम) और शेन सालिश (70 किलोग्राम) ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीते।
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के अलावा भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। कुल 128 भारतीय खिलाड़ियों ने 101 में से 90 फाइनल मुकाबलों में जगह बनाई और 154 फिनिश हासिल किए। इनमें 17 खिलाड़ी ऐसे रहे जो पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। मास्टर मेन्स 110 किग्रा वर्ग में नवीन पॉल और ग्रैंड मास्टर विमेंस 80 किग्रा वर्ग में मिहसंगेवभा रिम्बई ने लेफ्ट और राइट आर्म दोनों स्पर्धाओं के फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया।
ये नतीजे अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में भारत की बढ़ती मौजूदगी को दर्शाते हैं। सब-जूनियर से लेकर ग्रैंड मास्टर तक पांच अलग-अलग आयु वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। यह चैंपियनशिप उन खिलाड़ियों के लिए भी एक मंच है जो प्रोफेशनल सर्किट में जाना चाहते हैं। योगेश चौधरी और आभास राणा 28 नवंबर को पुणे में होने वाली ‘प्रो पंजा लीग’ के ‘गोल्ड एडिशन 2’ में हिस्सा लेंगे। ‘प्रो पंजा लीग’ और ‘पूनावाला ग्रुप’ द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत और दुनिया के कई बेहतरीन आर्म रेसलर्स के शामिल होने की उम्मीद है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड1 month agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
