Connect with us
Saturday,18-April-2026
ताज़ा खबर

खेल

पहला टी20 मैच : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का बदलना लेने उतरेगी टीम इंडिया

Published

on

sport

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर: वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में हिसाब बराबर करने के इरादे से उतरेगी। पांच मुकाबलों की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। दोनों देश कैनबरा में सीरीज का पहला मैच खेलेंगे।

भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जबकि मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम का जिम्मा संभाल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब इस तेज गेंदबाज की टी20 सीरीज में वापसी हुई है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि वह सीरीज के कितने मुकाबले खेलेंगे।

इस मुकाबले में टीम इंडिया को कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती टीम को मजबूती देते हैं।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में कप्तान मिचेल मार्श और टिम डेविड से बल्लेबाजी में उम्मीदें होंगी। जोश हेजलवुड से भारतीय बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा।

बुधवार को कैनबरा में मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है। यहां दिन में हल्की बारिश की आशंका है, लेकिन शाम को मौसम साफ रहेगा। ऐसे में मैच में किसी भी तरह की कटौती देखने को नहीं मिलेगी। मनुका ओवल कम स्कोर वाला मैदान रहा है, जहां स्पिन की भूमिका अहम होती है। यहां बाउंड्रीज भी काफी दूर हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने साल 2007 से 2024 के बीच 32 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 20 मैच जीते, जबकि 11 मुकाबले गंवाए। एक मैच बेनतीजा रहा।

भारत की टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जितेश शर्मा।

ऑस्ट्रेलिया की टीम : मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेजलवुड, जोश फिलिप, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बेन ड्वारशुइस।

खेल

आईपीएल 2026: ‘दूसरी टीमें हमसे बेहतर खेल रहीं’, पंजाब से हार के बाद एमआई के कोच महेला जयवर्धने का बयान

Published

on

आईपीएल 2026 में गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला गया। पंजाब ने मुंबई इंडियंस पर 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। मुंबई की पांच मैचों में यह चौथी हार थी। मुंबई की हार से बाद हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि टीम अभी भी स्पार्क ढूंढने की कोशिश कर रही है।

मैच के बाद जयवर्धने ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हार का बोझ सिर्फ हार्दिक पर है। मुझे लगता है कि जब हम अच्छा नहीं कर रहे होते हैं तो यह हम सभी पर होता है। यह काफी हद तक मुझ पर, मैनेजमेंट में शामिल हर किसी पर और उन सभी पर है कि हम कैसे बेहतर हो सकते हैं।”

जयवर्धने ने कहा, “मुझे पता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन दूसरी टीमें बहुत बेहतर हैं। जब वे इस तरह की शुरुआत करते हैं तो उनका कॉन्फिडेंस भी बहुत ज्यादा होता है। हमें बस उन्हें नियंत्रित करने की जरूरत है, जो हम कर सकते हैं। हमें अपनी लय को पाने के लिए कुछ जीत हासिल करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम जो चार गेम हारे—दो बाहर और दो घर पर—वे अलग-अलग तरह के गेम थे। हमने कुछ बदलाव किए और कुछ बदलाव हमें इंजरी की वजह से करने पड़े। कुछ क्षेत्रों में हम बेहतर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी हमारे लिए परेशानी है। हमें इस पर और मेहनत करनी होगी।”

पिछले 5 मैचों में 1 विकेट हासिल नहीं कर सके बुमराह से जुड़े सवाल पर जयवर्धने ने कहा, “मुझे लगता है कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हम पावरप्ले में दबाव नहीं डाल रहे हैं। विपक्षी बल्लेबाज जानते हैं कि बुमराह के खिलाफ उन्हें रिस्क नहीं लेना है। मैं उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि उसने विकेट क्यों नहीं लिया। हम देख रहे हैं कि क्या कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “कभी-कभी आपको थोड़ी किस्मत की भी जरूरत होती है। दूसरा गेंदबाज कुछ विकेट ले रहा है और फिर उसे कुछ मैच-अप मिलते हैं जिनमें वह बहुत कम्फर्टेबल है, बहुत अच्छा है। शुरुआत में श्रेयस को भी उसने अच्छी गेंद फेंकी लेकिन वह लकी नहीं रहा। मुझे लगता है कि एक बार जब वह विकेट लेना शुरू कर देगा, तो शायद उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक पाएगा।”

रोहित शर्मा की वापसी पर उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता। सीजन की शुरुआत हुई है। हम रोहित पर ज्यादा जोर नहीं देना चाहते।

Continue Reading

खेल

‘म्हात्रे स्पेशल हैं, खुद के प्रति सच्चे रहें और हर हाल में ऐसे ही खेलें’: डेवाल्ड ब्रेविस

Published

on

आईपीएल 2026 में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अपनी चमक बिखेरी। म्हात्रे की तूफानी पारी टीम की जीत में अहम रही। मैच के बाद सीएसके के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने म्हात्रे की प्रशंसा की।

जियोहॉटस्टार के कार्यक्रम ‘गूगल सर्च एआई मोड मैच सेंटर लाइव’ पर जियोस्टार एक्सपर्ट रविचंद्रन अश्विन और डेल स्टेन के साथ बात करते हुए डेवाल्ड ब्रेविस ने आयुष म्हात्रे के बारे में कहा, “म्हात्रे खास हैं। वह युवा हैं और जिस तरह से खेलते हैं, वैसे ही खेलते रहें। मेरी उनसे यही इच्छा है कि वह खुद के प्रति सच्चे रहें, अपने खेल का आनंद लें, और चाहे कुछ भी हो, अपने खेल में बदलाव न करें। करियर में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन यह देखना शानदार है कि वह कैसे खेलते हैं। वह असल में बॉल-बाय-बॉल खेलते हैं, रिएक्ट करते हैं, और उसे वहीं मारते हैं जहां उसे जाना चाहिए।”

आयुष म्हात्रे ने केकेआर के खिलाफ हुए मुकाबले में 17 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 38 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी की बदौलत सीएसके 192 तक पहुंच सकी और केकेआर को 160 पर रोक कर 32 रन से जीत हासिल की। डेवाल्ड ब्रेविस ने भी 29 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली थी।

आयुष सीएसके के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं और अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम की रन गति को बनाए रखने या तेज करने में अहम भूमिका निभाते हैं। आयुष 5 मैचों की 5 पारियों में 2 अर्धशतक लगाते हुए 171 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 73 रन है।

म्हात्रे की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए क्रिकेट विशेषज्ञों ने कई बार यह मांग उठाई है कि वे संजू सैमसन के साथ टीम के लिए पारी की शुरुआत करें और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएं। गायकवाड़ अब तक इस सीजन में अपनी प्रतिष्ठा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

Continue Reading

खेल

जोफ्रा आर्चर के खिलाफ ईशान किशन ने दिखाई अपनी क्लास: संजय बांगड़

Published

on

आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे। कप्तान ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 91 रन की पारी खेली थी।

स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बात करते हुए, जियोस्टार एक्सपर्ट संजय बांगड़ ने ईशान किशन की विस्फोटक पारी की जमकर तारीफ की।

बांगड़ ने कहा, “ईशान किशन ने जिस तरह से पहली छह गेंदों पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बल्लेबाजी की, वह पूरी तरह से क्लास का नमूना था। वह गेंद की लाइन के पीछे गए, आत्मविश्वास के साथ क्रीज पर आगे बढ़े, और अपने फुटवर्क में बहुत सटीक रहे। एक बल्लेबाज के तौर पर, आप जानते हैं कि कब आपके लिए कोई खास रात होने वाली है, और यह पहली छह से आठ गेंदों में साफ था। किशन गेंद के मुताबिक शॉट पूरी शांति के साथ खेल रहे थे। ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाजी की वजह से ही एसआरएच ऐसा स्कोर बना सकी, जो आरआर की पहुंच से दूर था।”

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 91 रनों की मदद से 216 रन बनाए थे। आरआर की पारी 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। एसआरएच की जीत में अपना डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की अहम भूमिका रही। प्रफुल्ल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि साकिब हुसैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए।

एसआरएच की सीजन के पांचवें मैच में दूसरी जीत थी। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर चली गई है। आरआर की सीजन के पांचवें मैच में यह पहली हार थी। इस हार के बावजूद आरआर अंकतालिका में पहले स्थान पर है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र2 hours ago

अयान शेख यौन उत्पीड़न मामला लव जिहाद नहीं है, जांच में नया निष्कर्ष, अयान की जान खतरे में

महाराष्ट्र3 hours ago

पुणे में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में नक्सलियों ने ‘हडमा’ गीत पर नृत्य किया, दो बीबीए छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

राजनीति5 hours ago

आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

बंद हो चुके नोट बदलने के संबंध में आरबीआई के कोई नए नियम नहीं: पीआईबी फैक्ट चेक

राजनीति7 hours ago

कांग्रेस हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में, सरकार इसके नाम पर चला रही राजनीतिक एजेंडा: प्रियंका गांधी

व्यापार8 hours ago

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के चलते इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ हुए बंद

राष्ट्रीय समाचार8 hours ago

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आने-जाने वाली दो उड़ानें रद्द

अंतरराष्ट्रीय समाचार8 hours ago

लेबनान के राष्ट्रपति ने इजरायल के साथ सीजफायर के बाद स्थायी समझौते पर बातचीत करने का किया ऐलान

मनोरंजन9 hours ago

8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी जंग : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के काम करने के तरीके में बड़ा अंतर

महाराष्ट्र1 day ago

डिपार्टमेंट बी ने डोंगरी में 9 बिना इजाज़त दुकानों पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई की

महाराष्ट्र3 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

महाराष्ट्र1 week ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

महाराष्ट्र1 week ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

राष्ट्रीय2 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

रुझान