Connect with us
Wednesday,23-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

महिला विश्व कप : सेमीफाइनल में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती

Published

on

SPORT

नवी मुंबई, 30 अक्टूबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में महिला विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाना है, जिसे जीतने वाली टीम 2 नवंबर को फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

सेमीफाइनल मैच से पहले सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की टीम में वापसी हुई है। बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम ग्रुप मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुईं प्रतिका रावल टखने में चोट के चलते शेष टूर्नामेंट से बाहर हैं। ऐसे में शेफाली को ‘गोल्डन चांस’ मिला है।

भारत को इस मैच में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर से बल्लेबाजी में उम्मीद होंगी। दीप्ति शर्मा गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी टीम का साथ दे सकती हैं। उनके अलावा, क्रांति गौड़ से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई खेमे को बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर से बल्लेबाजी में आस होगी। गेंदबाजी में अलाना किंग और एनाबेल सदरलैंड भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच अब तक 60 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 49 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि 11 मैच भारत के नाम रहे। महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में यह भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा सेमीफाइनल होगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के लिए जिस पिच को चुना गया है, उसमें श्रीलंका ने नवी मुंबई चरण की शुरुआत में बांग्लादेश के साथ खेला था। यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो सकती है। इस मैच से पहले नवी मुंबई में बारिश हुई है। बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगर मैच गुरुवार को खत्म नहीं होता, तो इसे ‘रिजर्व डे’ में खेला जाएगा।

दोनों देशों के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटे पहले होगा। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

भारत की टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन शट्ट, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन, एलिसा हीली, सोफी मोलिनक्स।

खेल

एशियन गेम्स: जुगराज का ‘चौका’, अभिषेक की ‘हैट्रिक’, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने श्रीलंका को 16-1 से रौंदा

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने ‘पूल-ए’ के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ 16-1 से शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला मंगलवार को गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेला गया। इससे पहले, भारत ने शुरुआती मैच में इंडोनेशिया पर 13-1 से जीत हासिल की थी।

मंगलवार को भारत की तरफ से जुगराज सिंह ने चार गोल दागे, जबकि अभिषेक ने हैट्रिक पूरी की। भारत ने लगभग तुरंत ही खेल पर नियंत्रण बना लिया और 5वें मिनट में खाता खोला। जरमनप्रीत सिंह ने सर्कल में एक खतरनाक गेंद भेजी, जिसे मनदीप सिंह तक पहुंचाया गया और उन्होंने नेट में डाल दिया।

इसके बाद, जुगराज ने 10वें मिनट में एक शक्तिशाली स्ट्राइक के साथ पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त दोगुनी कर दी। एक मिनट बाद अभिषेक ने स्कोर 3-0 कर दिया। इससे पहले जरमन ने बेसलाइन पर हरमनप्रीत सिंह की लंबी गेंद को पकड़ा और गोल किया। हरमनप्रीत ने 15वें मिनट में शुरुआती पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोरिंग में अपना योगदान दिया, और दो मिनट बाद अभिषेक ने फिर से गोल दागकर भारत को पांच गोल की बढ़त दिला दी।

जुगराज ने 22वें मिनट में एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल दागा। सुखजीत सिंह ने 29वें मिनट में स्कोरिंग की गति को फिर से बढ़ाया; हरमनप्रीत के ड्रैग-फ्लिक के डिफ्लेक्ट होने और हार्दिक सिंह द्वारा गेंद को वापस डेंजर एरिया में लाने के बाद उन्होंने खाली नेट में गेंद को टैप किया। इसके बाद दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से पहले दिलप्रीत सिंह ने स्कोर 8-0 कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में गोलों की झड़ी लग गई। मनप्रीत सिंह ने 31वें मिनट में एक शक्तिशाली ड्रैग-फ्लिक से गोल किया, और पांच मिनट बाद विवेक प्रसाद ने बैकहैंड शॉट से गोल दागा। सुखजीत के साथ तालमेल बिठाते हुए दिलप्रीत ने 38वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया, जबकि जुगराज ने 42वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की। भारत को लगातार तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिलने के बाद हरमनप्रीत ने 44वें मिनट में फिर से गोल किया, जिससे तीसरे क्वार्टर के आखिर में स्कोर 13-0 हो गया।

आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में ही अभिषेक ने अपनी हैट्रिक पूरी की और 49वें मिनट में भारत का 14वां गोल किया। कुछ देर बाद श्रीलंका को आखिरकार एकमात्र सफलता मिली। सुरेश रत्नायके ने शानदार ‘टोमाहॉक’ शॉट से स्कोर 14-1 कर दिया।

भारत ने तुरंत जवाब दिया। जुगराज ने 53वें मिनट में एक और पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपने चार गोल पूरे किए; इसके दो मिनट बाद मनदीप के शानदार स्टिक-वर्क की मदद से दिलप्रीत ने अपना तीसरा गोल किया। भारत ने बिना किसी और परेशानी के आखिरी मिनट निकाले और पूल-ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, एशियन गेम्स इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

Published

on

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष की दमदार पारियों के बूते भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 99 रन जोड़े। मंधाना अच्छी लय में नजर आईं और उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 30 गेंदों में पूरा किया। मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए।

दूसरे छोर से शेफाली वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। शेफाली ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। नंबर तीन पर खुद को प्रमोट करके बल्लेबाजी करने आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 19 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, अंत में ऋचा घोष ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 49 रनों की विस्फोटक पारी खेली। ऋचा ने अपनी इस नाबाद पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

ऋचा ने भारती फुलमाली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए महज 19 गेंदों में 53 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और भारत को विशाल टोटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। भारत की ओर से इस पारी में कुल 13 छक्के लगे। इससे पहले, टीम इंडिया ने साल 2023 में हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 12 छक्के लगाए थे।

Continue Reading

खेल

एशियन गेम्स: वुशू में भारतीयों का जलवा, जीत के साथ रोशिबिना और आर्यन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Published

on

एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को भारतीय वुशू खिलाड़ी आर्यन और रोशिबिना देवी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। आइची प्रीफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जीत के साथ दोनों खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

आर्यन ने पुरुषों के 56 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान के साफी शहजादा को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दो बार की एशियन गेम्स मेडलिस्ट रोशिबिना ने महिलाओं के 60 किग्रा 1/8 फाइनल में बांग्लादेश की शिका खातून को प्वाइंट्स के अंतर से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई।

अब दोनों ही खिलाड़ी मेडल सुनिश्चित करने से बस एक कदम दूर हैं। आर्यन और रोशिबिना मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में मेडल और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगे।

दो बार की एशियन गेम्स मेडलिस्ट रोशिबिना ने 2023 हांगझोऊ गेम्स में सिल्वर और 2018 जकार्ता गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। वह 2019 काठमांडू-पोखरा साउथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट और 2016 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल विजेता भी रही हैं।

इससे पहले दिन में, भारत की न्येमन वांगसु महिलाओं के चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं। भारतीय वुशू एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन की झलक दिखाई है; रविवार को सूरज सिंह मयांगलामबम पोडियम फिनिश के करीब पहुंचे थे। सूरज पुरुषों के चांगक्वान वुशू फाइनल में 11वें स्थान पर रहे और कड़े मुकाबले में महज 0.040 पॉइंट से पोडियम पर जगह बनाने से चूक गए।

आइची प्रीफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में 21 एथलीट्स के बीच मुकाबले में सूरज ने कुल 9.683 प्वाइंट्स का स्कोर हासिल किया। भारतीय वुशू खिलाड़ी ने ‘क्वालिटी ऑफ मूवमेंट’ (ए-स्कोर) में परफेक्ट 5.00 और ‘डिग्री ऑफ डिफिकल्टी’ (सी-स्कोर) में 2.00 प्वाइंट्स हासिल किए, जिसमें कोई कटौती नहीं हुई। उन्हें ‘ओवरऑल परफॉर्मेंस’ (बी-स्कोर) में 2.683 प्वाइंट्स मिले।

मकाऊ के कुओंग ची हिन ने 9.723 प्वाइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि उनके ही देश के ची कुआन सोंग 9.720 प्वाइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे। सूरज का स्कोर ब्रॉन्ज मेडल के मार्क से सिर्फ 0.040 प्वाइंट्स पीछे रह गया।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार11 minutes ago

लिस्टिंग से पहले एनएसई आईपीओ का जीएमपी घटकर 43 रुपए, प्रीमियम लिस्टिंग की उम्मीद कमजोर

मनोरंजन24 minutes ago

बिग बॉस से बाहर हुए रोहिद खान, बोले-नियम तोड़ा तो पता था टिकट कटेगा

राष्ट्रीय समाचार31 minutes ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला; निफ्टी 23,400 के ऊपर

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में आग, आठ लग्जरी कारें जलकर हुईं राख

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत के निजी क्षेत्र में सितंबर में आर्थिक गतिविधियां रहीं मजबूत, पीएमआई 56 के पार

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

तमिलनाडु: सांबा धान की खेती पर संकट, त्रिची के किसानों ने की 17 नहरों में कावेरी का पानी छोड़ने की मांग

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

नेपाल: भारी बारिश का अलर्ट, टूरिज्म बोर्ड ने यात्रा संबंधी चेतावनी जारी की

महाराष्ट्र3 hours ago

महाराष्ट्र यूसीसी कमेटी से पूर्व जज के इस्तीफे पर जयराम रमेश बोले-‘हर राज्य का अलग यूसीसी संविधान की भावना के खिलाफ’

राजनीति3 hours ago

अखिलेश का दावा, एसआईआर पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

खेल7 days ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार3 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान