Connect with us
Friday,14-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

प्रसिद्ध गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम का पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Published

on

Balasubrahmanyam

प्रसिद्ध पाश्र्व गायक और पद्म पुरस्कार से सम्मानित एस.पी. बालासुब्रमण्यम का पुलिस सम्मान के साथ शनिवार को उनके फार्महाउस में अंतिम संस्कार किया गया।

करीब साढ़े 12 बजे उन्हें दफनाया गया। उनके निधन के साथ ही संगीत का महान युग खत्म हो गया है। पांच दशकों की अवधि में 16 भाषाओं में 40 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाले महान गायक का शुक्रवार दोपहर को एम.जी.एच. हेल्थकेयर में निधन हो गया था।

इससे पहले सैकड़ों लोग फार्म हाउस में गायक को श्रद्धांजलि देने लंबी कतारों में खड़े थे। जिनमें फिल्मी दुनिया की मशहूर हस्तियां शामिल थीं।

गायक के परिवार ने अंतिम संस्कार किया। शुक्रवार शाम को ही उनके पार्थिव शरीर को फार्महाउस ले जाया गया था।

शुक्रवार को उनके निवास पर बड़ी संख्या में लोग गायक के अंतिम दर्शन करने और श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। बाद में शाम को उनके पार्थिव शरीर को एक वैन में थामराईपक्कम स्थित उनके फार्महाउस में ले जाया गया। सड़क किनारे खड़े होकर लोगों ने अपने प्रिय गायक को अश्रुपूर्ण विदाई दी।

74 वर्षीय एसपीबी ने 5 अगस्त को एक फेसबुक पोस्ट में बताया था कि उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया है और वे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए हैं।

एसपीबी ने दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद भी जताई थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

मनोरंजन

करिश्मा कपूर ने बताया ‘महबूब मेरे’ का मजेदार किस्सा, कहा- गाने में मैं ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं

Published

on

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 90 के दशक से हिंदी सिनेमा में राज किया है और अभी भी उनके प्रति दीवानगी लोगों के दिलों में कायम हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म ‘फिजा’ के मशहूर गाने ‘महबूब मेरे’ की अनकही कहानी बताई।

अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में उन्हें गाने की सिचुएशन काफी अजीब लगी थी, जब सुष्मिता सेन गाने पर डांस कर रही थीं, जबकि वह खुद फिल्म में ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं।

अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में किया था। शो के स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट वैदेही और रोमशा ने ‘महबूब मेरे’ समेत कुछ टाइमलेस बॉलीवुड गानों पर दमदार परफॉर्मेंस दी थी। परफॉर्मेंस के बाद करिश्मा ने इस गाने से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया और फिल्म ‘फिज़ा’ से जुड़ा एक कम जाना-पहचाना किस्सा भी बताया।

करिश्मा ने कहा, “आप लोगों को शायद ये पता नहीं होगा, लेकिन इस गाने में भी हूं। ये सिचुएशन बहुत अलग थी और मुझे भी बहुत अजीब लग रहा था कि सुष्मिता डांस कर रही थीं और मैं गाने के बीच में ऋतिक को ढूंढ रही थी। ये फिल्म ‘फिजा’ का गाना है। तो हां, मेरे लिए ये एक बहुत ही अनोखी सिचुएशन थी।”

सॉन्ग ‘महबूब मेरे’ वर्ष 2000 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘फिजा’ का एक बेहद लोकप्रिय और सदाबहार गाना है। इस गाने में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने एक स्पेशल अपीयरेंस (कैमियो) में शानदार डांस किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

सुष्मिता सेन वाला यह गाना उस समय के यादगार डांस नंबर्स में से एक बन गया, जबकि ‘फिजा’ में ऋतिक रोशन, करिश्मा कपूर और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल निभाए थे।

‘फिजा’ एक बेहतरीन हिंदी ड्रामा और क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे खालिद मोहम्मद ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन और जया बच्चन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के ‘याहू स्टार’ बनने तक का सफर

Published

on

अभिनेता शम्मी कपूर ने अपनी खूबसूरत मुस्कान, गजब की फुर्ती, अलग तरह के डांस और पर्दे पर बेफिक्र अंदाज से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई। लोग उन्हें ‘याहू’ स्टार और ‘इंडिया का एल्विस प्रेस्ली’ कहते थे। उन्होंने करियर की शुरुआत अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की थिएटर कंपनी से की थी, और उस समय उन्हें हर महीने सिर्फ 50 रुपए मिलते थे।

शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को बंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम शमशेर राज कपूर था। वह मशहूर अभिनेता और रंगमंच कलाकार पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर व शशि कपूर के भाई थे। उनका मन पढ़ाई से ज्यादा अभिनय की दुनिया में था, जिसके चलते वह साल 1948 में अपने पिता की थिएटर कंपनी पृथ्वी थिएटर्स से जुड़ गए। यहां उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया। उनकी शुरुआती तनख्वाह 50 रुपए महीना थी। वह 1952 तक थिएटर से जुड़े रहे और जब उन्होंने इसे छोड़ा तो उनकी आखिरी तनख्वाह 300 रुपए थी।

थिएटर के बाद शम्मी कपूर ने फिल्मों का रुख किया। उन्होंने महेश कौल के निर्देशन में कारदार फिल्म कंपनी के साथ ‘जीवन ज्योति’ में बतौर हीरो काम किया। उनकी पहली हीरोइन चांद उस्मानी थीं। शुरुआती दौर आसान नहीं था। 1952 से 1955 के बीच उन्होंने ‘रेल का डिब्बा’, ‘लैला मजनू’, ‘ठोकर’, ‘शमा परवाना’, और ‘हम सब चोर हैं’ जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में उम्मीद के मुताबिक लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकीं।

कई फिल्मों की असफलता के बाद 1957 में ‘तुमसा नहीं देखा’ ने उनकी किस्मत बदल दी। इसके बाद ‘दिल देके देखो’ ने उनकी नई छवि को मजबूत किया। 1961 में ‘जंगली’ आई और शम्मी कपूर देखते ही देखते बड़े स्टार बन गए। इसी फिल्म ने उन्हें ‘याहू’ स्टार का टैग दिलाया। इसके बाद ‘प्रोफेसर’, ‘चाइना टाउन’, ‘कश्मीर की कली’, ‘ब्लफ मास्टर’, ‘जानवर’, ‘राजकुमार’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘एन इवनिंग इन पेरिस’, ‘ब्रहमचारी’ और ‘अंदाज’ जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया।

शम्मी कपूर अपने डांस के लिए मशहूर हुए और पर्दे पर उनकी एनर्जी ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई। ‘तीसरी मंजिल’ और ‘कश्मीर की कली’ जैसी फिल्मों में उनका अंदाज आज भी याद किया जाता है लेकिन जब उनकी उम्र बढ़ी तो उन्होंने हीरो के बजाय सहायक भूमिकाएं करना शुरू किया। ‘विधाता’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी।

‘ब्रहमचारी’ के लिए शम्मी कपूर को 1969 में फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला। इसके अलावा, उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे सम्मान भी मिले।

14 अगस्त 2011 को 79 साल की उम्र में शम्मी कपूर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे और डायलिसिस पर थे। उनकी मौत किडनी फेल होने के कारण हुई थी।

Continue Reading

मनोरंजन

पांच दशक तक राज करने वाले दिलीप कुमार को अमिताभ ने बताया हिंदी सिनेमा का पिलर

Published

on

भारतीय सिनेमा के ‘अभिनय सम्राट’ और ‘ट्रेजेडी किंग’ के रूप में प्रसिद्ध दिलीप कुमार ने हिंदी फिल्मों में पांच दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। आम दर्शक से लेकर मनोरंजन जगत में भी उनकी अदाकारी का हर कोई कायल रहता है। इसी कड़ी में मेगास्टार अमिताभ बच्चनलेजेंड दिलीप कुमार की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे।

अभिनेता ने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान दिलीप कुमार के बेमिसाल योगदान पर रोशनी डाली। शो के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेता अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट मंजीत सिंह से दिलीप कुमार के बेमिसाल योगदान के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “जब भी हिंदी सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा, तो हमेशा यही लिखा जाएगा ‘दिलीप कुमार जी से पहले’ और ‘दिलीप कुमार जी के बाद’।” कंटेस्टेंट मंजीत ने भी इस मौके का फायदा उठाकर अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा, “सर, दिलीप कुमार जी के बाद अमिताभ बच्चन हैं।”

इस बात पर ऑडियंस ने खूब तालियां बजाईं लेकिन अमिताभ ने फिर से हिंदी सिनेमा के इतिहास में दिलीप कुमार की बेमिसाल जगह पर जोर दिया और कहा, “अरे नहीं-नहीं सर, बिफोर दिलीप कुमार जी और आफ्टर दिलीप कुमार जी।”

अभिनेता ने आगे बातचीत में दिलीप कुमार को हिंदी सिनेमा का एक ऐसा पिलर भी बताया जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, “वह हिंदी सिनेमा का स्तंभ हैं और वे एक ऐसा स्तंभ हैं, जिसे कोई पीछे नहीं कर सकता है।” ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ सोमवार से शुक्रवार, रात 9:00 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लीव पर आता है।

दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन 1982 में रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘शक्ति’ में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने एक सख्त पुलिस अधिकारी पिता की भूमिका निभाई थी और अमिताभ बच्चन ने उनके बागी बेटे का किरदार निभाया था। इस दमदार अभिनय के लिए फिल्म को उस साल का सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था और दिलीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार52 minutes ago

कोलंबिया भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 273 हुई, 3,824 घायल और 377 लोग लापता

राष्ट्रीय समाचार59 minutes ago

जम्मू-कश्मीर पुलिस के 52 जवानों को वीरता और सराहनीय सेवा पदक से किया गया सम्मानित

व्यापार1 hour ago

फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान में 4 सेकंड के लिए फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम ने काम करना बंद किया, विमान 300 फीट नीचे गिरा: रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कीमती धातुओं में दबाव, सोने-चांदी की कीमतों में 1.6 प्रतिशत तक की गिरावट

राजनीति2 hours ago

राहुल गांधी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने वीर सावरकर पर टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले को किया रद्द

महाराष्ट्र2 hours ago

महाराष्ट्र में टैक्सी चालकों के लिए मराठी बोलना अनिवार्य, न मानने पर लाइसेंस होगा निलंबित

मनोरंजन2 hours ago

करिश्मा कपूर ने बताया ‘महबूब मेरे’ का मजेदार किस्सा, कहा- गाने में मैं ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

ग्लोबल स्पेस मार्केट का 10 फीसदी हिस्सा हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

राजनीति3 hours ago

मायावती की ब्राह्मण समाज से अपील, बोली-बसपा से जुड़े रहे, 2007 की तरह मिलेगा सम्मान

अपराध3 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में ‘सबवेंशन स्कीम’ के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, ईडी ने की छापेमारी

अपराध2 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन4 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

व्यापार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

राजनीति4 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

रुझान