Connect with us
Wednesday,30-September-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

आशा भोसले की सलाह : रोजाना करें रियाज

Published

on

Asha-Bhosle

आशा भोसले 88 साल की उम्र में खुद को री-इन्वेंट कर रही हैं, उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘आशा की आशा’ नाम से एक टैलेंट हंट भी लॉन्च किया है।

जाहिर है, इसमें पूरी दुनिया से प्रविष्टियां आईं और आशा भोसले ने व्यक्तिगत रूप से 45 दिनों में 2,000 से अधिक प्रतिभागियों को सुना और अंत में 5 फाइनलिस्ट चुने। अब 27 सितंबर को इसका फिनाले देखने को मिलेगा जिसमें जूरी में आशा भोसले के साथ शंकर महादेवन दिखाई देंगे।

भोसले ने आईएएनएस को बताया, “मैंने खुद 2,000 से अधिक प्रविष्टियां सुनीं। मैं भारत और विदेशों की प्रतिभा को देखकर आश्चर्यचकित हूं। 2,000 आवाजों में से मैंने 28 का चयन किया और फिर उनमें से 5 को चुना। मुझे बेहद खुशी है कि लोगों को मेरे माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला।”

इतनी प्रतिभाओं में से कुछ को चुनना कितना मुश्किल रहा, इस पर उन्होंने कहा, “मेरी नजर में सभी विजेता हैं! चूंकि मेरे लिए चयन करना बहुत कठिन हो गया था, इसीलिए मैंने शंकर महादेवन जी से जूरी में शामिल होने का अनुरोध किया, जिन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार किया।”

अब इस टैलेंट हंट का एक और सीजन लाने की तैयारी है। आशा भोसले ने कहा, “मैं सीजन 2 की मेजबानी के लिए उत्सुक हूं। कई छिपे हुए रत्नों को दुनिया के सामने आने का मौका मिलना जरूरी है।”

नए कलाकारों के लिए उन्होंने कहा, “सभी एक सकारात्मक जीवन जिएं, कभी भी प्रयास करना न छोड़ें, मेहनत करें और रियाज (अभ्यास) रोज करें! यदि मैं 88 साल की उम्र में गा सकती हूं, तो यह केवल रियाज के कारण है। इसी लिए हमेशा अभ्यास करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। यदि आपको इस बार मौका नहीं मिला है तो अगली बार मिलेगा। मेरी प्रार्थना हमेशा आप सभी के साथ है।”

‘आशा की आशा’ के 5 फाइनलिस्ट और पुरस्कार विजेता का नाम गायिका व्यक्तिगत रूप से 27 सितंबर को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए घोषित करेंगी और वह विजेता को एक लाख रुपये की राशि भी देगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

केबीसी 18: कंटेस्टेंट ने सुनाया अमिताभ बच्चन को मजेदार किस्सा, बोलीं- ‘आपकी फिल्म देखते-देखते सो गई थी’

Published

on

मेगास्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 18 को होस्ट कर रहे हैं। शो में देश के अलग-अलग हिस्सों से कंटेस्टेंट आते हैं और गेम खेलने के दौरान उनसे अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से भी शेयर करते हैं।

हाल ही में जयपुर की कंटेस्टेंट अल्मास खान ने बिग बी से अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने उनकी फिल्म ‘मृत्युदाता’ देखने के लिए टिकट खरीदी थी, लेकिन उन्हें नींद आ गई और जब आंख खुली तो फिल्म खत्म हो चुकी थी।

अल्मास ने अमिताभ बच्चन से कहा, ”मैं आपसे आपकी फिल्मों से जुड़ा एक किस्सा शेयर करना चाहती हूं। जयपुर में एक राज मंदिर नाम का बेहद खूबसूरत थिएटर है, जहां कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं। जब मैं छोटी थी, तब मैं सभी कजिन्स के साथ आपकी फिल्म ‘मृत्युदाता’ देखने गई थी।”

अल्मास ने आगे कहा, ”उस वक्त मैं छोटी थी और वो मेरी पहली फिल्म है, जिसे देखने मैं थिएटर गई थी। फिल्म शुरू हुई, सच बोलूं सर, मुझे वो फिल्म इतनी समझ नहीं आई। लेकिन, जगह इतनी खूबसूरत थी और एसी लगा था तो मैं सो गई। जब मेरी आंख खुली तो फिल्म खत्म हो चुकी थी और आपका गाना चल रहा था। लेकिन, मैंने सबसे पहले आपकी फिल्म देखी थी सर।”

अल्मास का यह किस्सा सुन अमिताभ बच्चन हंस पड़े और मजेदार अंदाज में पूछा, ”आपने सोते-सोते कैसे देख ली फिल्म, आप जब उठे तो पिक्चर तो खत्म हो गई थी न।”

बता दें कि ‘मृत्युदाता’ साल 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन मेहुल कुमार ने किया था और यह एक लंबे ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन की बड़े पर्दे पर कमबैक थी। फिल्म में अमिताभ ने डॉ. राम प्रसाद का किरदार निभाया था, जो एक सम्मानित सर्जन होता है। फिल्म में उनके साथ डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर और अरबाज अली खान भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

‘मृत्युदाता’ का निर्माण अमिताभ बच्चन की होम प्रोडक्शन कंपनी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एबीसीएल) ने किया था। फिल्म का म्यूजिक आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था। इसके गानों में ‘ना ना ना ना रे’ काफी चर्चित हुआ था, जिसमें दलेर मेहंदी की आवाज सुनने को मिली थी।

Continue Reading

मनोरंजन

पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल, पैपराजी से बोलीं- आओ ग्रुप फोटो लेते हैं

Published

on

ग्लोबल आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन ‘पेरिस फैशन वीक’ में जलवा बिखेरने के बाद भारत लौट आई हैं। मंगलवार देर रात, अभिनेत्री पैपराजी के साथ गर्मजोशी से बातचीत करती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, पेरिस फैशन वीक से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन फोटोग्राफर्स से बातचीत करती नजर आईं। कार की ओर बढ़ते समय उन्होंने न केवल एक प्रशंसक को ऑटोग्राफ दिया, बल्कि वहां मौजूद पैपराजी के अनुरोध पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए रुक भी गईं। अलग-अलग पोज देने के बजाय, अभिनेत्री ने मीडियाकर्मियों से कहा, “आइए, सब लोग मिलकर एक ग्रुप फोटो लेते हैं।”

ऐश्वर्या के इस व्यवहार ने वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर्स का दिल जीत लिया और उनके इस सहज व विनम्र रवैये की सराहना भी हो रही है।

दरअसल, अभिनेत्री अभी ‘पेरिस फैशन वीक’ से लौटी हैं, जहां उन्होंने रैंप पर क्रिस्टल से सजी केप वाली वेलवेट ड्रेस पहनकर वॉक किया था। एक्ट्रेस ने सोमवार, 28 सितंबर को एफिल टॉवर के सामने ‘प्लेस जोफ्रे’ में आयोजित पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लिया। इस शो में केंडल जेनर, इवा लोंगोरिया, सेलीन डियोन, सिमोन एशले, वियोला डेविस, जेन फोंडा, कारा डेलेविंगने और एंडी मैकडॉवेल जैसी ग्लोबल हस्तियां और एंबेसडर शामिल हुए।

स्टेज पर ऐश्वर्या और अन्य ग्लोबल हस्तियां काफी मस्ती करती दिखीं और रैंप वॉक करते समय ऐश्वर्या ने क्राउन भी पहना था।

ग्लोबल फैशन और सिनेमा इवेंट्स से ऐश्वर्या का जुड़ाव 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी पहली मौजूदगी से शुरू हुआ था। उस समय वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए फेस्टिवल में पहुंची थीं, जिसे इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में दिखाया गया था।

निर्देशक संजय लीला भंसाली और सह-कलाकार शाहरुख खान के साथ, ऐश्वर्या ने पारंपरिक पीली साड़ी में यादगार एंट्री की थी। तीनों एक घोड़ा-गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचे थे। अगले साल, वह फीचर-फिल्म जूरी की सदस्य के तौर पर फेस्टिवल में लौटीं और ऐसा करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं।

Continue Reading

मनोरंजन

सोहा-कुणाल की लाडली का जन्मदिन सेलिब्रेशन, परिवार ने दी जमकर शुभकामनाएं

Published

on

अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू की बेटी इनाया नौमी खेमू मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रही है। परिवार के लोगों ने इनाया को जन्मदिन की बधाई दी।

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर इनाया नौमी खेमू की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें इनाया की परिवार के साथ बिताए गए पल शामिल हैं।

पहली तस्वीर में छोटे तैमूर अली खान इनाया के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इनाया ने पिंक स्वेटर, ब्लैक लेगिंग्स, पिंक बूट्स और एक प्यारा सा ताज पहना हुआ है, जहां इनाया कैमरे से दूसरी तरफ देख रही हैं, वहीं तैमूर रोते हुए या गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में पुरानी यादें ताजा हो गईं।

करीना ने इनाया और अपने बच्चों की पुरानी तस्वीरों का कोलाज शेयर किया, जिनमें कुछ तस्वीरों में चेहरों पर हार्ट वाले इमोजी लगे हुए हैं। आखिरी तस्वीर में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर छोटे तैमूर और इनाया के साथ दिख रही हैं। दोनों बच्चे अपनी दादी के गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री ने इनाया को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे इनाया, तुम ब्यूटीफुल प्रिंसेस हो। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं… आज का दिन बहुत अच्छा बिताओ और सबसे कूल डांस पार्टी करो।”

अभिनेत्री सोहा अली खान और अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने भी इनाया नौमी खेमू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर उसके साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसमें सबा अली खान ने लिखा, “वक्त कैसे बदल जाता है, पता ही नहीं चलता। मेरी नन्ही सी बच्ची से तुम आज एक प्यारी सी लड़की बन गई हो, यकीन ही नहीं हो रहा कि आज तुम 9 साल की हो गई। बहुत सारा प्यार, जन्मदिन मुबारक हो मेरी इन्नी जान।”

एक्टर कुणाल खेमू ने भी अपनी बेटी इनाया नॉमी खेमू का नौवां जन्मदिन एक प्यारे से वीडियो के साथ सेलिब्रेट किया, जिसमें बाप-बेटी का खूबसूरत पल देखने को मिला। वीडियो में एक्टर अपनी बेटी इनाया के लिए गिटार बजाते और गाना गाते नजर आए। वीडियो में बर्थडे गर्ल काफी खुश नजर आ रही है।

यह प्यारा वीडियो अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे माय इन्नी बू।”

Continue Reading
Advertisement
अपराध54 minutes ago

गुजरात में 3,000 करोड़ की ड्रग्स जब्त

मनोरंजन1 hour ago

केबीसी 18: कंटेस्टेंट ने सुनाया अमिताभ बच्चन को मजेदार किस्सा, बोलीं- ‘आपकी फिल्म देखते-देखते सो गई थी’

खेल2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: नीरू ढांडा और किनान चेनाई की जोड़ी ने मिक्स्ड ट्रैप शूटिंग इवेंट में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

मनोरंजन3 hours ago

पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल, पैपराजी से बोलीं- आओ ग्रुप फोटो लेते हैं

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

बांग्लादेश: अवामी लीग ने बीएनपी सरकार पर हिंसा और राजनीतिक बदले की भावना बढ़ाने का लगाया आरोप

राजनीति3 hours ago

बीआर पाटिल ने राहुल गांधी से कर्नाटक में कृषि भूमि के ट्रांसफर का मुद्दा उठाने की मांग की

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, स्कूल और देवी तालाब मंदिर को उड़ाने का किया मेल

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

तमिलनाडु सरकार निजी भागीदारी के साथ 220 करोड़ की परियोजनाएं शुरू करने की बना रही योजना

व्यापार20 hours ago

सुरक्षा देने में नाकाम सरकार बेटियों की आजादी पर लगा रही पाबंदी: अरविंद केजरीवाल

राष्ट्रीय समाचार21 hours ago

पश्चिम बंगाल पोस्ट-पोल हिंसा हत्याकांड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, फरार अपराधी झरना मिस्त्री गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति3 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल2 weeks ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल4 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अपराध4 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल4 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार4 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

मनोरंजन3 weeks ago

अदनान सामी का कहना है कि एक पाकिस्तानी के तौर पर भारत में काम मिलना कभी मुश्किल नहीं था: ‘भारतीय नागरिकता मिलने के बाद बहुत कुछ बदल गया’

रुझान