Connect with us
Monday,20-April-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

Published

on

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क फ्रांसीसी लक्जरी टाइकून बर्नार्ड अरनॉल्ट से खिताब वापस लेते हुए एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 2022 में 138 अरब डॉलर खोने के बाद टेस्ला और स्पेसएक्स की सफलता से उत्साहित मस्क ने गुरुवार के अंत तक अतिरिक्त 95.4 अरब डॉलर कमाए।

लक्जरी उत्पादों की मांग में वैश्विक मंदी के कारण एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुई वुइटन एसई के शेयरों में गिरावट के बाद उनकी कुल संपत्ति अब अरनॉल्ट से 50 अरब डॉलर से अधिक हो गई है।

इंडेक्स के मुताबिक मस्क की कुल संपत्ति अब 232 अरब डॉलर आंकी गई है।

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने इस साल अपने खाते में 70 अरब डॉलर से अधिक जोड़े और अब वे अरनॉल्ट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति में 80 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई है।

अर्नाल्ट 179 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर हैं, इसके बाद बेजोस (178 अरब डॉलर), माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (141 अरब डॉलर), पूर्व माइक्रोसॉफ्ट सीईओ स्टीव बाल्मर (131 अरब डॉलर) और जुकरबर्ग (130 अरब डॉलर) हैं।

सूचकांक के अनुसार 2023 में 500 सबसे अमीर व्यक्तियों की सामूहिक नेट वर्थ में 1.5 लाख करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई, जो पिछले वर्ष के 1.4 लाख करोड़ डॉलर के नुकसान से पूरी तरह से उबर गई।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को लेकर भारी चर्चा के कारण तकनीकी अरबपतियों की संपत्ति में 48 प्रतिशत या 658 अरब डॉलर की वृद्धि हुई।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोने और चांदी करीब 2 प्रतिशत तक फिसले

Published

on

GOLD

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोमवार को सोने और चांदी दबाव के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9:50 पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रै्क्ट 1.06 प्रतिशत या 1,641 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,968 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,829 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,251 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि एमसीएक्स गोल्ड की शुरुआत मामूली गैप डाउन के साथ हुई, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी की बढ़ती दिलचस्पी के चलते यह 1,52,000 रुपए के स्तर से ऊपर बना हुआ है। अगर यह 1,55,000 रुपए से ऊपर निकलता है तो यह 1,57,000-1,58,000 रुपए के स्तर तक जा सकता है।

दूसरी ओर, 1,52,500 रुपए से नीचे टूटने पर, यह 1,51,000-1,50,000 रुपए और उससे आगे 1,48,000 रुपए तक जा सकता है।

चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.96 प्रतिशत या 5,045 रुपए की गिरावट के साथ 2,52,100 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,52,016 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,54,089 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी पर विश्लेषक ने कहा कि चांदी गैप डाउन के साथ 2,52,000 रुपए के आसपास बनी हुई है। इसके लिए रुकावट का स्तर 2,55,000-2,60,000 रुपए है और अगर यह इस स्तर को तोड़ता है तो 2,68,000–2,70,000 रुपए के स्तर देखने को मिल सकते हैं। अगर चांदी 2,48,000 रुपए का स्तर तोड़ती है तो यह 2,44,000-2,40,000 रुपए के स्तर तक जा सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में दबाव देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,814 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Continue Reading

व्यापार

मार्केट आउटलुक: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तिमाही नतीजे और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

Published

on

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता अहम होना वाला है। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तिमाही नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें और आर्थिक आंकड़ों से घरेलू शेयर बाजार का रुझान तय होगा।

अगले हफ्ते अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर निवेशकों की निगाहें रहेंगी, क्योंकि दोनों के बीच लागू हुआ दो हफ्तों का युद्धविराम बुधवार को समाप्त हो रहा है।

वहीं, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज छोटी अवधि के लिए खुलने के बाद फिर से बंद हो गया है। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले समय में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

भारत में नतीजों का सीजन चल रहा है। अगले हफ्ते ग्रो, पीएनबी हाउसिंग, एचसीएलटेक, नेस्ले इंडिया, टाटा इन्वेस्टमेंट, एलटीटीएस, एसबीआई लाइफ, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, इन्फोसिस, अदाणी ग्रीन एनर्जी और एमआरपीएल जैसी कंपनियां वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

घरेलू स्तर पर 20 अप्रैल को इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट, 22 अप्रैल को आरबीआई मौद्रिक नीति मिनट्स और 23 अप्रैल को पीएमआई डेटा आएगा।

बीता एक हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा रहा। इस दौरान सेंसेक्स 943.29 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 78,493.54 और निफ्टी 302.95 अंक या 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,353.55 पर बंद हुआ।

इस दौरान व्यापक बाजारों ने अच्छा प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2,054.25 अंक या 3.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,898.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 725.60 अंक या 4.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,565.70 पर बंद हुआ।

सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 4.20 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी एनर्जी (4.59 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (4.29 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (4.24 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (4.08 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (3.77 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (3.64 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (3.37 प्रतिशत) और निफ्टी एफएमसीजी (3.04 प्रतिशत) के साथ हरे निशान में बंद हुए।

Continue Reading

व्यापार

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के चलते इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ हुए बंद

Published

on

अमेरिका-ईरान के बीच जारी शांति वार्ता की उम्मीदों ने भारतीय शेयर बाजार को इस हफ्ते मजबूत सपोर्ट दिया। सकारात्मक वैश्विक संकेतों, रुपए में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा और बाजार में व्यापक खरीदारी देखने को मिली।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 504.86 अंक यानी 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 78,493.54 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 156.80 अंक या 0.65 फीसदी चढ़कर 24,353.55 के स्तर पर बंद हुआ।

सेक्टोरल स्तर पर लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी का माहौल रहा। बजाज ब्रोकिंग रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार बाजार का रुख पूरे हफ्ते सकारात्मक बना रहा। खासतौर पर निफ्टी एफएमसीजी, मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में 1 से 3 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि आईटी सेक्टर अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

बड़े सूचकांकों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में करीब 1.27 फीसदी की तेजी आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 1.48 फीसदी चढ़ा।

विश्लेषकों के अनुसार, भारतीय बाजारों में इस हफ्ते धीरे-धीरे लेकिन स्थिर रिकवरी देखने को मिली। वैश्विक माहौल में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने निवेशकों के भरोसे को मजबूत किया। हालांकि, बाजार में सतर्कता का माहौल भी बना रहा, लेकिन लगातार खरीदारी और जोखिम लेने की बढ़ती क्षमता ने इंडेक्स को मजबूती दी।

पोनमुडी आर ने कहा कि हाल के हफ्तों के मुकाबले इस बार बाजार का उतार-चढ़ाव काफी नियंत्रित रहा। गिरावट आने पर निवेशकों ने खरीदारी दिखाई, जो इस बात का संकेत है कि बाजार का सेंटिमेंट धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है। हालांकि, अभी भी बाजार ऊपरी स्तर पर निर्णायक ब्रेकआउट देने में सफल नहीं हुआ है, जिससे यह साफ है कि ट्रेंड अभी बदलाव के दौर में है।

बाजार का रुख अब सतर्क आशावाद की ओर बढ़ता दिख रहा है। कच्चे तेल की नरम कीमतें, बेहतर वैश्विक संकेत और स्थिर निवेश प्रवाह इस रिकवरी को सहारा दे रहे हैं। निकट भविष्य में गिरावट का जोखिम सीमित नजर आ रहा है, जबकि तेजी की संभावना धीरे-धीरे बढ़ रही है।

इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख में भी सुधार के संकेत मिले हैं। लंबे समय से बिकवाली करने के बाद एफआईआई ने हफ्ते के आखिरी तीन सत्रों में खरीदारी की, जिससे बाजार को सहारा मिला। हालांकि, पूरे हफ्ते के आधार पर उनका निवेश लगभग 250 करोड़ रुपए की हल्की निकासी के साथ नकारात्मक ही रहा।

दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई), जो अब तक बाजार को लगातार सपोर्ट दे रहे थे, हफ्ते के आखिरी सत्रों में मुनाफावसूली करते नजर आए। पूरे हफ्ते में डीआईआई की ओर से करीब 6,300 करोड़ रुपए की निकासी दर्ज की गई।

इसके बावजूद, बाजार में स्थिरता बनाए रखने में घरेलू निवेशकों की भूमिका अब भी मजबूत बनी हुई है और वे आगे भी बाजार को संरचनात्मक सहारा देते रहेंगे।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र4 hours ago

नगर आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा ने मलाड में मनोहर विमान देसाई अस्पताल का जायजा लिया

महाराष्ट्र6 hours ago

मुंबई: ईद-उल-अजहा से पहले जानवरों की बेवजह घेराबंदी रोकने की मांग, अबू आसिम आजमी ने भी डीजीपी सदानन्दते से कार्रवाई की मांग की

मनोरंजन9 hours ago

जैकलीन फर्नांडिस की अप्रूवर बनने की अर्जी पर सुनवाई टली, अब 8 मई को होगा फैसला

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोने और चांदी करीब 2 प्रतिशत तक फिसले

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में ईरान के जहाज को किया जब्त, ईरानी सेना ने मुंहतोड़ जबाव देने की दी चेतावनी

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

असम राइफल्स का मणिपुर के कामजोंग में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद

अपराध11 hours ago

मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

मनोरंजन1 day ago

दो दिन में हॉफ सेंचुरी से चूकी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन

व्यापार1 day ago

मार्केट आउटलुक: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तिमाही नतीजे और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

सीजफायर खत्म होने से पहले ईरान-अमेरिका में बातचीत जारी, गालिबफ का दावा-कई मुद्दों पर अभी मतभेद

महाराष्ट्र3 weeks ago

लॉकडाउन लागू नहीं होगा… तेल की कीमतें भी नहीं बढ़ेंगी, अफवाह फैलाने वालों पर क्रिमिनल केस दर्ज होंगे: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र1 week ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र1 week ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

व्हाइट हाउस ने ईरान संकट पर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत की सराहना की

राजनीति3 weeks ago

गृह मंत्री शाह आज बंगाल में तृणमूल सरकार के खिलाफ ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे

व्यापार2 weeks ago

ईरान के ऊपर अमेरिकी जेट विमान मार गिराए गए; बचाव कार्य जारी

अपराध3 weeks ago

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

राष्ट्रीय2 weeks ago

एचपीसीएल का सख्त एक्शन: सरकार की सख्ती के बीच एलपीजी से संबंधित अनियमितताओं के चलते 10 डिस्ट्रीब्यूटर को किया सस्पेंड

रुझान