अपराध
कर्नाटक में 2 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ 25 घंटे तक चली ईडी की छापेमारी खत्म
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता और विधायक बी. जेड. जमीर अहमद खान और पूर्व मंत्री आर. रोशन बेग, जो कथित तौर पर करोड़ों के आईएमए पोंजी घोटाले में शामिल हैं, उनके खिलाफ अपना व्यापक तलाशी अभियान चलाया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि ईडी के 100 से अधिक अधिकारियों ने गुरुवार की तड़के दोनों नेताओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था और तलाशी लगभग 24 घंटे से अधिक समय तक चली।
सूत्रों के अनुसार, एक साथ तलाशी अभियान चलाने के लिए ईडी के 100 से अधिक अधिकारियों ने पूरे बेंगलुरु में छापेमारी की। खान की संपत्तियों में तलाशी अभियान करीब 23 घंटे तक चला जबकि बेग के परिसरों की तलाशी पूरी करने में एजेंसी को 25 घंटे लगे।
चामराजपेट से चार बार विधायक रहे खान ने अपने परिसरों और संस्थाओं पर छापेमारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संवाददाताओं से कहा कि ईडी की छापेमारी एक शानदार बंगले से संबंधित थी, जिसे उन्होंने कुछ महीने पहले बेंगलुरु के छावनी क्षेत्र में बनाया था।
उन्होंने यह स्पष्ट करने की कोशिश करते हुए कि उनकी संपत्तियों पर की गई छापेमारी करोड़ों रुपये के आईएमए पोंजी घोटाले के संबंध में नहीं थी। उन्होंने कहा, “मेरे कुछ विरोधियों ने उनसे (ईडी) शिकायत की हो सकती है और उन्होंने इसलिए ही मेरे भाइयों और कुछ करीबी रिश्तेदारों पर भी इसी तरह के तलाशी अभियान चलाने के अलावा मेरी संपत्तियों पर छापेमारी की होगी।”
खान ने कहा कि उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई (व्हाइट मनी) से अपना आलीशान घर बनाया और एक पैसा भी गलत तरीके से अर्जित नहीं किया गया है।
विपक्ष के नेता सिद्धारमैया के करीबी सहयोगी खान ने कहा कि ईडी ने उनके दस्तावेज छीन लिए हैं और उन्हें निर्देश दिया है कि जब भी ईडी उन्हें या उनके परिवार के सदस्यों को आगे की पूछताछ के लिए समन करे तो वे उपलब्ध रहें।
उन्होंने कहा, “मेरा ²ढ़ विश्वास है कि जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। यह छापेमारी मेरे निर्दोष होने को साबित करेगी, क्योंकि यह छापे मेरी संपत्तियों और मेरे पारिवारिक व्यावसायिक संस्थाओं के लेन-देन से जुड़े हैं।”
खान नेशनल ट्रैवल्स के मालिक भी हैं, जो कर्नाटक के सबसे पुराने बस बेड़े ऑपरेटरों में से एक है। इसका मुख्यालय बेंगलुरु के कलासीपलयम में है। कंपनी बेंगलुरु से देश भर के विभिन्न शहरों के लिए बस सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। नेशनल ट्रेवल्स की स्थापना खान के पिता बी. पी. बशीर अहमद खान के समय में 1930 में हुई थी और अब इस व्यवसाय को उनके बेटों जमीर अहमद खान और उनके भाई संभालते हैं। कंपनी के पास 1,700 से अधिक बसों का बेड़ा है।
वहीं पूर्व मंत्री आर. रोशन बेग ने अपने परिसरों पर छापेमारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संवाददाताओं से कहा, “मैंने अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया है। मैंने उनकी सभी शंकाओं का जवाब दिया है। जांच तीन-चार घंटे में समाप्त हो जानी चाहिए थी, लेकिन मुझे नहीं पता कि किस वजह से उन्हें इतना समय लगा। अधिकारियों ने मुझसे मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई मुद्दों पर सवाल पूछे।”
बेग कांग्रेस में रहे हैं और जुलाई 2019 तक जब भी पार्टी राज्य में सत्ता में आई तो वह मंत्री बने। हालांकि, उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी, लेकिन अपने आसपास के कुछ विवादों के कारण उन्हें भाजपा में शामिल नहीं किया जा सका।
बेग को पहले ही आईएमए मामले में चार्जशीट किया जा चुका है और यहां तक कि उन्हें गिरफ्तार और भी किया जा चुका है, मगर उन्हें जमानत भी मिल गई थी। मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अलग से जांच की जा रही है।
आईएमए और कर्नाटक के अन्य घोटालों में सक्षम प्राधिकारी ने 6 जुलाई को बेग से संबंधित लगभग 20 चल और अचल संपत्तियों को पहले ही कुर्क कर लिया है, जिनकी कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक है।
अपराध
मुंबई: 84 लाख रुपये से ज़्यादा का चोरी का सामान असली मालिकों को सौंपा गया, डीसीपी की पहल पर चार महीने के अंदर चोरी का सामान बांटा गया

मुंबई पुलिस ने चोरी के अलग-अलग मामलों में ज़ब्त किए गए चोरी के सामान और मोबाइल फ़ोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए हैं। ज़ोन 8 के तहत आने वाले निर्मल नगर, बीकेसी, वकोला, खेरवाड़ी, विले पार्ले, सहार पुलिस स्टेशनों से चोरी के सामान बरामद करने के बाद, पुलिस ने आज 84 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत के मोबाइल फ़ोन, चोरी की मोटरसाइकिलें और गाड़ियां उनके असली मालिकों को लौटा दीं। डीसीपी ज़ोन 8 मनीष कलवानिया ने बताया कि पुलिस ऐसे प्रोग्राम करती रहती है जिसमें चोरी का सामान बांटा जाता है और यह सामान उनके असली मालिकों को सौंप दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हर चार महीने में उनका सामान असली मालिकों को लौटा दिया जाता है। इसमें ज़्यादातर चोरी हुए मोबाइल फ़ोन बरामद हुए हैं। चोरी हुए मोबाइल फ़ोन बरामद होने के बाद, नागरिकों और पीड़ितों की खुशी दोगुनी हो गई है क्योंकि उन्होंने अपने सामान को लेकर उम्मीद और उम्मीद छोड़ दी थी। आज 277 चोरी हुए मोबाइल फ़ोन भी लौटाए गए हैं। ये मोबाइल फ़ोन टेक्निकल जांच के बाद बरामद किए गए, साथ ही गाड़ियां और चोरी का सामान भी लौटा दिया गया।
अपराध
मुंबई एटीएस की बड़ी कार्रवाई: खैर वुड तस्करी मामले में आकिब नाचन समेत दो गिरफ्तार

मुंबई, 3 अप्रैल : मुंबई एटीएस ने खैर वुड की तस्करी से जुड़े एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक आरोपी आईएसआईएस से जुड़े साकिब नाचन का बेटा आकिब नाचन शामिल है।
मुंबई एटीएस ने जानकारी दी कि अवैध तस्करी के मामले में दो आरोपियों की 29 मार्च को गिरफ्तारी की गई। इनमें एक आकिब नाचन और दूसरे आरोपी की पहचान साहिल चिखलेकर के रूप में की गई। दोनों आरोपियों को एक विशेष अदालत के सामने पेश किया गया और आगे की जांच के लिए 6 अप्रैल तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया।
यह मामला 24 जुलाई 2025 को मुंबई के एटीएस कालाचौकी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। इनमें चोरी, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, संदिग्ध संपत्ति रखने और अन्य संबंधित अपराधों से जुड़ी धाराएं शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां एक ऐसे तस्करी नेटवर्क की चल रही जांच का हिस्सा हैं, जिसके तार कथित तौर पर आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों से जुड़े हैं। जांच एजेंसियां इस मामले के तार टेरर फंडिंग से जुड़े होने की भी जांच कर रही हैं। ऐसा इसलिए कि आकिब नाचन के पिता साकिब नाचन पर आईएसआईएस का ऑपरेटिव होने का आरोप था। हालांकि, साकिब नाचन की मौत हो चुकी है।
जांच एजेंसियों को शक है कि इस तस्करी रैकेट से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल देश-विरोधी गतिविधियों में किया गया हो सकता है। एजेंसियां खैरी वुड तस्करी मामले और संदिग्ध टेरर फंडिंग नेटवर्क के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही हैं, जिसमें वित्तीय और लॉजिस्टिक संबंध भी शामिल हैं।
अपराध
मुंबई में बिल को लेकर बवाल, ग्राहक ने दांतों से काटकर अलग कर दी दुकानदार की अंगुली

CRIME
मुंबई, 31 मार्च : मुंबई के मलाड पूर्व इलाके में एक मामूली बिल विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। सहारा वडापाव की दुकान पर समोसा-कटलेट खाने आए एक ग्राहक ने दुकान मालिक की अंगुली ही अपने दांत से काटकर अलग कर दी।
दरअसल, ग्राहक समोसा-कटलेट खाने आया था। उसने खाने के बाद पैसे भी दे दिए, लेकिन इसी दौरान दुकान मालिक के बेटे से बिल को लेकर बहस शुरू हो गई। इस दौरान दुकानदार रंजीत हरिवंश सिंह बीच बचाव के लिए आया, जिससे ग्राहक और गुस्सा हो गया और उसने दुकानदार की अंगुली ही काट दी। इस मामले में दिंडोशी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 8:30 बजे शिवाजी चौक के पास हुई। रंजीत हरिवंश सिंह के अनुसार, ग्राहक ने समोसा-कटलेट खाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट कर दिया था, लेकिन जब उनके बेटे आर्यन ने पैसे की पुष्टि मांगी, तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। माहौल बिगड़ते देख रंजीत ने उसे शांत रहने और जाने को कहा, लेकिन आरोपी का गुस्सा और बढ़ गया।
अचानक उसने रंजीत पर हमला कर दिया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। आरोपी ने रंजीत के दाहिने हाथ की बीच वाली अंगुली को अपने मुंह में दबाकर जोर से काट दिया, जिससे अंगुली का अगला हिस्सा अलग हो गया। इतना ही नहीं, उसने बाएं हाथ की दो उंगलियों को भी काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
दुकान पर मौजूद कर्मचारी और रंजीत के बेटे ने किसी तरह आरोपी को काबू में किया। खून से लथपथ रंजीत को तुरंत परेल के केईएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी की पहचान लक्ष्मीधर मंगल मलिक के रूप में की है। उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र9 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
