अपराध
ईडी को सुशांत और रिया के बैंक खातों के बीच नहीं मिला कोई बड़ा लेनदेन
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता के खातों से उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के बैंक खाते में कोई बड़ा लेनदेन नहीं मिला है।
जांच से जुड़े एक ईडी सूत्र ने हालांकि कहा है कि एजेंसी ने पाया है कि सुशांत के खाते से 15 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया था। यही आरोप उनके पिता के.के. सिंह ने भी लगाया था कि सुशांत के बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
सूत्र ने यह भी कहा कि एजेंसी यह पता लगाने की भी कोशिश करेगी कि सुशांत के अलावा उनके डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और अन्य वित्तीय लेनदेन का उपयोग कौन कर रहा था।
उन्होंने कहा, “हम सुशांत के खाते से दूसरे खातों में पैसे की आवाजाही और इसका उद्देश्य पता लगाने के लिए लेनदेन को खंगाल रहे हैं।”
एजेंसी ने कहा कि सुशांत के बैंक खाते के माध्यम से किए गए भुगतान के तरीके का अध्ययन करने के लिए एजेंसी सभी बैंकिंग लेनदेन विवरण एकत्र कर रही है।
सूत्र ने यह भी बताया कि 15 करोड़ रुपये में से, लगभग 2.7 करोड़ रुपये का भुगतान दिवंगत अभिनेता द्वारा करों के रूप में किया गया था।
जांच से जुड़े एक अन्य ईडी सूत्र ने यह भी बताया कि सुशांत और रिया, जो एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे, उनके बीच कोई बड़ा लेनदेन सामने नहीं आया है।
ईडी, जिसने 31 जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) जांच का जिम्मा संभाला था, इस बात की भी छानबीन कर रही है कि रिया और उनके भाई शोविक ने एक साथ मिलकर सुशांत के साथ कंपनियां कैसे बनाईं। रिया विविडरेज रियालिटिक्स कंपनी की निदेशक हैं, जबकि उनका भाई शोविक फ्रंट इंडिया फॉर वल्र्ड फाउंडेशन के निदेशक हैं। सुशांत भी इनके साथ थे।
सूत्र ने कहा कि ईडी सुशांत और भाई-बहनों के बैंक खातों में हर वित्तीय लेनदेन पर काम कर रहा है।
सुशांत के पिता के.के. सिंह ने 25 जुलाई को बिहार पुलिस को अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बेटे के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये निकाले गए या स्थानांतरित किए गए, जिसके बाद ईडी ने रिया और उनके परिवार के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 31 जुलाई को मामला दर्ज किया।
सिंह ने रिया पर उनके बेटे की मेडिकल रिपोर्ट का मीडिया में खुलासा करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वहीं सिंह ने दिवंगत अभिनेता को उनके परिवार ने दूर रखने का आरोप भी रिया पर लगाया।
सीबीआई ने सात अगस्त को बिहार पुलिस से सुशांत की 14 जून को हुई मौत की जांच का जिम्मा संभाला था। एजेंसी ने रिया और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह लोगों को नामजद किया।
ईडी ने अब तक रिया, शोविक, उनके पिता इंद्रजीत, सुशांत के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, रिया के सीए रितेश शाह और सुशांत की बहन मीतू सिंह के बयान दर्ज किए हैं।
ईडी ने गुरुवार को एक सेलिब्रिटी प्रतिभा प्रबंधक (टैलेंट मैनेजर) जयंती साहा से पूछताछ की थी, जिन्होंने पहले सुशांत के खाते को संभाला था।
वहीं शुक्रवार को दिवंगत अभिनेता के निजी कर्मचारी, जिसमें उनके रसोइए और बॉडी गार्ड शामिल थे, वित्तीय जांच एजेंसी के कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे।
अपराध
मुंबई की ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर सोने की चेन चुराने वाला आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद।

ARREST
मुंबई 15 नवंबर 2025 को, एक अज्ञात व्यक्ति, ग्राहक बनकर, पद्मावती ज्वैलर्स, मथुरा दास रोड, कांदिवली पश्चिम, कांदिवली पुलिस स्टेशन की सीमा में दुकान के बाहर गया और 43.2 ग्राम वजन की सोने की चेन लेकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता, प्रीति दीपक सकरिया, उम्र 50, ने शिकायत दर्ज कराई। कांदिवली पुलिस स्टेशन में धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला 878/2025 दर्ज किया गया था। उक्त अपराध की जांच के दौरान, जांच अधिकारी संदीप गोर्डे और जांच टीम ने अपराध स्थल और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और दुकान में प्रवेश करने वाले आरोपी का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर प्राप्त किया। लेकिन यह पाया गया कि उक्त मोबाइल बंद था और चूंकि उक्त आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया और उसे उत्तम नगर, नई दिल्ली के इस क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। इसके बाद सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी अभी पुलिस कस्टडी में है। गिरफ्तार आरोपी पहले भी ऐसे ही जुर्म कर चुका है और जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सतीश कुमार कृष्ण प्रसाद केशरी, उम्र 42 साल, प्रोफेशन-नंबर, घर- आरजेडबी 17, महेंद्र पार्क, उत्तम नगर, द्वारका जिला, नई दिल्ली है। पुलिस अब उससे आगे की जांच कर रही है। ऊपर दिए गए मामले की जांच डीसीपी संदीप घागे के निर्देश पर की गई थी।
अपराध
झारखंड की मुखर आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

झारखंड में आदिवासी अधिकारों और सरना धर्म के मुद्दों पर मुखर रहने वाली रांची के पिठोरिया निवासी आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत हो गई है। उन्होंने शुक्रवार को फेसबुक पर लाइव आने के दौरान कथित तौर पर फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से पहले निशा भगत ने फेसबुक पर लाइव वीडियो बनाया था, जो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह काफी भावुक और परेशान नजर आ रही हैं। उन्होंने जमीन माफिया के खिलाफ अपने संघर्ष, खुद को बदनाम किए जाने और व्यवस्था से जुड़े कई सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, फांसी लगाने से पहले निशा भगत ने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन किया था। फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई नहीं है और वह लंबे समय से अकेले संघर्ष कर रही हैं।
उन्होंने अपने माता-पिता को होने वाले दुख का भी जिक्र किया। खुद को दलाल बताए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने सरना और सनातन से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने के कारण पैदा हुई परिस्थितियों पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों और घटना के पीछे के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। निशा भगत की पहचान आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाली एक मुखर नेत्री के रूप में रही हैं।
वह सरना धर्म और आदिवासी पहचान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रही थीं। पिछले वर्ष सरना धर्म के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अपना सिर भी मुंडवाया था। उनके इस कदम की उस समय काफी चर्चा हुई थी।
उन्होंने 2024 में गुमला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। निशा भगत की मौत से आदिवासी सामाजिक और राजनीतिक हलकों में शोक है। उनके फेसबुक लाइव में उठाए गए मुद्दों और घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपराध
बेंगलुरु : सात परिजनों की हत्या में नाबालिग लड़की की भूमिका की जांच, पुलिस कर रही पूछताछ

बेंगलुरु पुलिस कैब चालक इंदुशेखर की नाबालिग बेटी की कथित भूमिका की जांच कर रही है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी मां के परिवार के सात सदस्यों की हत्या में अपने पिता की मदद की। पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इंदुशेखर ने कथित तौर पर अपनी बेटी को इस अपराध में शामिल होने के लिए कैसे तैयार किया।
पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे हत्याओं में शामिल होने के लिए कैसे राजी किया गया और पीड़ितों को आरोपी तक पहुंचाने में उसकी क्या भूमिका रही।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि इतने गंभीर अपराध में एक नाबालिग की कथित संलिप्तता चिंता का विषय है और जांचकर्ता हर पहलू की जांच कर रहे हैं।
पुलिस आयुक्त ने कहा, “आरोपी की एक नाबालिग बेटी है। कई व्यक्तिगत और अन्य कारणों की जांच की जानी है। हमें समय चाहिए और अपराध में उसकी मदद करने वालों से पूछताछ की जा रही है। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग बेटी की मदद से यह अपराध किया। यह गंभीर मामला है, क्योंकि वह नाबालिग है। हम जांच कर रहे हैं कि उसका ब्रेनवॉश कैसे किया गया, उसे कैसे राजी किया गया और उससे मदद कैसे ली गई।”
पुलिस के अनुसार, इंदुशेखर ने सबसे पहले अपनी 40 वर्षीय पत्नी सुनीता की हत्या की। इसके बाद उसने अपनी 65 वर्षीय सास रूपावती को मार डाला। फिर उसने अपने 30 वर्षीय साले शिवकुमार, उनकी पत्नी दिव्या और उनके सात वर्षीय बेटे पुनीत की हत्या कर दी। आखिरी शिकार उसके दूसरे साले 40 वर्षीय शंकर और उनकी पत्नी नलिनी बने। उनका 10 वर्षीय बेटा जीवित बच गया।
पुलिस हत्या के मकसद, वारदात की जगह और घटनाक्रम सहित कई पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी के बयान के अनुसार, हत्याएं 15 से 20 दिनों की अवधि में की गईं और ये एक ही घटना में नहीं हुईं। हालांकि, पुलिस उसके दावों की पुष्टि कर रही है।
पुलिस आयुक्त ने कहा, “हम यह जांच कर रहे हैं कि हत्याएं घर में की गईं या कहीं और। आरोपी ने सभी पीड़ितों को बुलाया था और अपराध एक साथ नहीं हुआ। उसके बयान के अनुसार, घटनाएं 15 से 20 दिनों में हुईं। इन सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। सत्यापन पूरा होने के बाद हम और जानकारी साझा करेंगे।”
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की को मामले में दूसरा आरोपी माना जा रहा है और उसने कथित तौर पर सभी हत्याएं होते हुए देखी थीं। आरोप है कि पत्नी की हत्या करने और शव ठिकाने लगाने के बाद आरोपी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर अन्य परिजनों को एक-एक करके घर बुलाया और उनकी हत्या कर दी। बाद में शवों को बोरियों में भरकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया।
इस बीच, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या श्रीरामपुरा में करीब 2.5 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद इन हत्याओं का कारण था। जांचकर्ताओं को शक है कि आरोपी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए हत्याओं की योजना बना सकता था, क्योंकि संपत्ति कथित तौर पर पीड़ितों के नाम पर थी।
रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार, इंदुशेखर ने कथित तौर पर किसी बहाने से अपनी सास के हस्ताक्षर छह स्टांप पेपर पर करवा लिए थे। उसकी पत्नी को यह बात अपनी मां से पता चली और उसने इस पर आपत्ति जताई। उसने कथित तौर पर सभी स्टांप पेपर वापस ले लिए थे। पुलिस को शक है कि इसी वजह से आरोपी के मन में पत्नी और उसके परिवार के प्रति नाराजगी पैदा हुई।
पुलिस के अनुसार, पहली हत्या 16 अक्टूबर को की गई थी। आरोपी ने कथित तौर पर शवों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर ठिकाने लगाया और इसके लिए अपनी कार का इस्तेमाल किया। जांचकर्ताओं को ऐसे सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनमें आरोपी कथित रूप से शवों को वाहन में ले जाता दिखाई दे रहा है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर दावा किया कि उसकी पत्नी उसे अक्सर निकम्मा कहकर ताना मारती थी, जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। पुलिस इस दावे और संपत्ति विवाद दोनों की जांच कर रही है, ताकि हत्या के असली मकसद का पता लगाया जा सके।
आरोप है कि 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच आरोपी ने रिश्तेदारों को संदेश भेजकर यह जताने की कोशिश की कि परिवार कहीं घूमने गया हुआ है। मामला तब सामने आया, जब नलिनी की मां ने श्रीरामपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन ट्रैक किया और पाया कि वह लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रहा था। लापता परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी उसी के साथ लोकेशन दिखा रहे थे, जिससे शुरुआत में लगा कि सभी लोग साथ यात्रा कर रहे हैं। बाद में इसी से पुलिस को शक हुआ और आरोपी से पूछताछ शुरू की गई।
इसके बाद पुलिस इंदुशेखर को चिक्कबल्लापुर जिले के नंदी हिल्स इलाके में महाजर और तलाशी अभियान के लिए ले गई। वहां से सात वर्षीय पुनीत का शव बरामद किया गया, जबकि अन्य शवों की तलाश जारी है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड1 month agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
