Connect with us
Wednesday,18-March-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

डीजल के दाम फिर घटे, आगे और राहत के आसार

Published

on

Petrol

| डीजल के दाम में शनिवार को फिर गिरावट दर्ज की गई जबकि पेट्रोल की कीमत में स्थिरता बनी रही। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट के आद आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की संभावना बनी हुई है। बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड में पिछले सप्ताह के मुकाबले करीब ढ़ाई डॉलर प्रति बैरल की नरमी आई है।

तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, कोलकाता में शनिवार को डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती है। इस सप्ताह डीजल के दाम में की गई यह दूसरी कटौती है जिसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 29 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 73.27 रुपये, 76.77 रुपये, 79.81 रुपये और 78.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है। हालांकि पेट्रोल का भाव बिना किसी बदलाव के क्रमश: 82.08 रुपये, 83.57 रुपये, 88.73 रुपये और 85.04 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड का नवंबर डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 3.93 फीसदी की गिरावट के साथ 42.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

ब्रेंट क्रूड का भाव बीते सप्ताह जहां 45 डॉलर प्रति बैरल के करीब बंद हुआ था, लेकिन लगातार तीन सत्रों की गिरावट के चलते इस सप्ताह करीब ढाई डालर प्रति बैरल टूटकर 42 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बंद हुआ।

वहीं, अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई का अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध का पिछले सत्र के मुकाबले 4.52 फीसदी लुढ़ककर 39.50 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

जानकार बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आने से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिल सकती है।

राष्ट्रीय

एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा जहाज ‘नंदा देवी’

Published

on

भुज, 17 मार्च : भारतीय जहाज नंदा देवी मंगलवार को एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंच गया है। अधिकारियों ने इसी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय जहाज नंदा देवी एलपीजी लेकर मंगलवार को सुबह लगभग 11.25 बजे गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा। इस हफ्ते एलपीजी लेकर पश्चिमी तट पर पहुंचने वाला ‘नंदा देवी’ दूसरा जहाज है। इससे एक दिन पहले ‘शिवालिक’ मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था।

दोनों जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत पहुंचे हैं। जलडमरूमध्य ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बाधित है। ईरान की ओर से अनुमति मिलने के बाद ये जहाज भारत पहुंचे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरान की बढ़ती सैन्य कार्रवाई और चेतावनियों के चलते फरवरी के अंत से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही में भारी कमी आई है।

सोमवार को कांडला बंदरगाह के अधिकारियों ने निर्देश जारी किया था कि एलपीजी ले जाने वाले सभी जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर लंगर डालने की अनुमति दी जाए ताकि माल की अनलोडिंग में तेजी लाई जा सके और देरी को कम किया जा सके।

दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण ने जहाज एजेंटों को भेजे गए एक परिपत्र में कहा कि बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने बंदरगाहों को एलपीजी से लदे जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर लंगर डालने का निर्देश दिया है ताकि देश भर में खाना पकाने की गैस का निर्बाध वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

कतर से लगभग 46,000 टन एलपीजी लेकर आने वाले शिवालिक जहाज ने अपनी नौ दिवसीय यात्रा पूरी की और सोमवार शाम को मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था। बंदरगाह अधिकारियों ने पहले से ही डॉक्यूमेंटेशन और डॉकिंग की व्यवस्था कर ली थी ताकि बिना किसी देरी के माल उतारने का काम शुरू किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों जहाज घरेलू और औद्योगिक उपयोग के लिए एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा हैं, क्योंकि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के एक महत्वपूर्ण हिस्से के लिए आयात पर निर्भर है।

नंदा देवी के पहुंचने के साथ ही, संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 81,000 टन कच्चा तेल लेकर आ रहा एक अन्य जहाज ‘जग लाडकी’ रास्ते में है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, फारस की खाड़ी क्षेत्र में होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में 22 भारतीय ध्वज वाले जहाज मौजूद थे, जिनमें कुल 611 नाविक सवार थे।

Continue Reading

व्यापार

सेंसेक्स और निफ्टी सपाट, इन कारणों के चलते सीमित दायरे में कारोबार कर रहा बाजार

Published

on

मुंबई, 17 मार्च : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:30 बजे सेंसेक्स 24 अंक की मामूली गिरावट के साथ 75,478 और निफ्टी 13 अंक की कमजोरी के साथ 23,394 पर था।

अब तक के कारोबार में सेंसेक्स ने 75,324.73 का न्यूनतम स्तर और 76,014 का उच्चतम स्तर छूआ है। वहीं, निफ्टी ने 23,346 का न्यूनतम स्तर और 23,577 का उच्चतम स्तर बनाया है।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 54,707 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 29 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,840 पर था।

बाजार के सीमित दायरे में कारोबार करने की बड़ी वजह में से अमेरिकी फेड की बैठक है, जो कि मंगलवार को शुरू होगी और इसके नतीजों का ऐलान बुधवार को किया जाएगा।

ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अमेरिकी फेड की बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब कच्चा तेल ईरान युद्ध के चलते एक महीने में 50 प्रतिशत से अधिक की तेजी दिखा चुका है और इससे अमेरिका में महंगाई में बढ़ने की संभावना भी अधिक हो गई है।

इस कारण से बाजार के लिए फेड की बैठक में ब्याज दरों पर निर्णय काफी अहम होगा। इससे ही बाजार की आगे की चाल तय होगी, जिसके चलते निवेश सर्तक बने हुए हैं।

मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी होती है और इस दिन ट्रेडर्स अपनी पॉजिशन में आमतौर पर बड़ा बदलाव करते हैं, जिससे बाजार एक सीमित दायरे में बना हुआ है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली से भी बाजार में तेजी को सपोर्ट नहीं मिल रहा है। सोमवार के सत्र में मुख्य सूचकांकों में एक प्रतिशत की तेजी के बाद भी एफआईआई ने 9,365.52 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी।

Continue Reading

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, मेटल और डिफेंस में खरीदारी

Published

on

SHARE MARKET

मुंबई, 17 मार्च : मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। इस दौरान सेंसेक्स 323.83 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,826.68 और निफ्टी 84.40 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,493.20 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व मेटल और डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी डिफेंस टॉप गेनर्स थे। कमोडिटीज, एनर्जी,फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग और इन्फ्रा भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी तरफ आईटी, पीएसयू बैंक, ऑयलएंडगैस, ऑटो, एफएमसीजी, सर्विसेज और रियल्टी लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, बीईएल, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इंडिगो, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एमएंडएम, पवार ग्रिड और एक्सिस बैंक गेनर्स थे। इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, टीसीएस, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एसबीआई और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 48 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 54,663 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 12 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,822 पर था।

व्यापक बाजार में भी मजबूती बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 51.48 प्रतिशत शेयर हरे निशान में, 43.78 लाल निशान में और 4.74 प्रतिशत बिना की बदलाव के कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल शंघाई का बाजार लाल निशान में था। अमेरिकी बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ था, जिसमें डाओ में 0.83 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 1.22 प्रतिशत की तेजी थी।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दौर जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने सोमवार तो 9,365.52 करोड़ रुपए की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,593.36 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र16 hours ago

मुंबई: कुर्ला में अवैध फेरीवालों और होटलों के खिलाफ होगी कार्रवाई, बीएमसी ने एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी, पुलिस असरदार कार्रवाई के लिए तैयार

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई सभी को गले लगाता है, मुंबई को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है: अभिनेता अक्षय कुमार

अंतरराष्ट्रीय18 hours ago

भारत ने अहमदिया लोगों पर अत्याचार के मामले में पाकिस्तान के इस्लामोफोबिया को उजागर किया

राजनीति19 hours ago

लोकसभा में खेद व्यक्त करने के बाद कांग्रेस के 8 सांसदों का निलंबन रद्द

अंतरराष्ट्रीय19 hours ago

ईरान: 56 ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान, इनमें से 19 तेहरान में

राष्ट्रीय20 hours ago

एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा जहाज ‘नंदा देवी’

राजनीति20 hours ago

204 पूर्व अधिकारियों ने लिखा खुला पत्र; संसद में राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए, माफी की मांग

व्यापार20 hours ago

सेंसेक्स और निफ्टी सपाट, इन कारणों के चलते सीमित दायरे में कारोबार कर रहा बाजार

राजनीति20 hours ago

कांग्रेस के काले कारनामों ने भारत के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास को किया प्रभावितः निशिकांत दुबे

राजनीति20 hours ago

महाराष्ट्र: ‘महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026’ विधेयक विधानसभा से पास, विधान परिषद में आज बिल पर चर्चा

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

व्यापार2 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार3 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

खेल4 weeks ago

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

अपराध4 weeks ago

सेंट्रल एंड वेस्टर्न रेलवे (आरपीएफ) ने रेलवे डिब्बों और परिसरों में अवैध प्रचार सामग्री चिपकाने के आरोप में ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया।

रुझान