Connect with us
Sunday,01-February-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

डेनियल क्रेग: जेम्स बॉन्ड की भूमिका मेरे लिए सब कुछ है

Published

on

‘नो टाइम टू डाई’ की रिलीज के बाद प्रतिष्ठित जासूस 007 की अपनी भूमिका से हट रहे अभिनेता डेनियल क्रेग का कहना है कि जेम्स बॉन्ड के रूप में उनकी भूमिका उनके लिए ‘सब कुछ’ है। कोविड -19 महामारी के कारण ‘नो टाइम टू डाई’ को टाल दिया गया है, और क्रेग ने कहा कि प्रतिष्ठित भूमिका पर समय देना उनके लिए ‘बहुत भावुक’ रहा है।

क्रेग ने कहा, “यह सब कुछ है। मेरे जीवन के करीब 16 साल हो गए हैं, और इन फिल्मों को करना अविश्वसनीय रहा है।”

“बॉन्ड फिल्में बहुत बार नहीं बनती हैं, इसलिए यह अवसर मेरे पेशेवर करियर की सबसे बड़ी बात है, लेकिन यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी चीजों में से एक है, इसलिए यह बहुत भावुक है। मुझे खुशी है कि मैं इसे समाप्त कर रहा हूं। मुझे ऐसा करने की अनुमति देने के लिए मैं निर्माताओं का आभारी हूं लेकिन मैं इसे मिस करूंगा।”

अभिनेता ने मजाक में कहा, “जब नया व्यक्ति इस रोल को निभाएगा तो मैं शायद अविश्वसनीय रूप मुझे बूरा लगेगा।”

फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, क्रेग ने कहा कि फिल्म का कथानक अभी भी ‘रहस्यमय’ है।

द ग्राहम नॉर्टन शो पर बोलते हुए, उन्होंने कहा, “यह रहस्य में डूबा हुआ है क्योंकि हमें इतने लंबे समय से देरी हो रही है और हम इसके बाहर निकलने के बारे में चिंतित थे इसलिए हमने इसे बंद कर दिया। हमने इसे किसी को नहीं दिखाया, लेकिन हमे हैं विश्वास है कि यह बहुत अच्छा है और हम चाहते हैं कि लोग इसे सिनेमा में अनुभव करें।”

बॉलीवुड

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने रानी मुखर्जी, ‘मर्दानी 3’ लेकर बॉक्स ऑफिस पर उतरीं

Published

on

मुंबई, 30 जनवरी : इस हफ्ते सिनेमा प्रेमियों के लिए उत्साह का माहौल है। जनवरी के आखिरी हफ्ते में बड़ी फिल्मों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अब 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रिलीज हो गई है। एक्ट्रेस अपनी दमदार फिल्म के जरिए ‘बॉर्डर 2’ का मुकाबला करने उतर गई हैं।

‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में अपने प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिए हैं। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की स्टार कास्ट वाली यह फिल्म अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया।

इस फिल्म ने रणवीर सिंह की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले हफ्ते के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। ‘बॉर्डर 2’ ने साल 2025 की कई बड़ी हिंदी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दी। दर्शकों ने फिल्म के धुआंधार एक्शन, कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग का भरपूर आनंद लिया है।

वहीं, ‘मर्दानी 3’ इस बार रानी मुखर्जी की निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के साथ दर्शकों के सामने आ रही है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म पिछले पार्ट्स की तरह एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें पहले से काफी ज्यादा हैं। इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और ‘मर्दानी 3’ से भी इसी तरह की उम्मीदें हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा मल्लिका प्रसाद और जानकी बोड़ीवाला भी अहम किरदारों में हैं। ट्रेलर को दर्शकों और सेलेब्स ने काफी पसंद किया है, जिसमें रानी का तेज और दमदार अंदाज साफ दिख रहा है।

इसके साथ तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी 20 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें तापसी पन्नू वकील के रूप में नजर आएंगी। मोशन पोस्टर में दिखाया गया है कि एक लड़की रेल की पटरियों पर भाग रही है और पीछे लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म में तापसी के अलावा कनी कुसरुति, रेवती, नसीरुद्दीन शाह, जीशान अय्यूब, मनोज पाहवा समेत कई अनुभवी कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है।

(नोट: पूर्व प्रेषित खबर में ‘अस्सी’ मूवी के रिलीज की तारीख गलती से 30 जनवरी लिखी गई थी, जबकि रिलीज की तारीख 20 फरवरी है। संपादक कृपया पूर्व प्रेषित खबर का इस्तेमाल न करें।)

Continue Reading

मनोरंजन

4 साल के गैप के बाद अहान शेट्टी के लिए मुश्किल रहा था शूटिंग करना, बताया कैसे नर्वसनेस को करते थे दूर

Published

on

मुंबई, 29 जनवरी : देश में 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ‘बॉर्डर-2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने नेवी अफसर की भूमिका निभाई है। अहान शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग, बॉर्डर फिल्म की तुलना और लंबे गैप के बाद वापस सेट पर शूटिंग करने के अनुभवों को साझा किया है।

मीडिया से खास बातचीत में अभिनेता ने ‘तड़प’ के 4 साल बाद फिल्म बॉर्डर-2 में काम करने के अनुभव पर कहा, ‘लंबे गैप के बाद फिल्म की शूटिंग बड़े स्टार्स के साथ करना नर्वस कर देने वाला अनुभव था, लेकिन सनी सर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ ने सेट पर काफी सपोर्ट किया था, जिससे चीजें करने में काफी आसानी रही। ‘तड़प’ के बाद का समय थोड़ा मुश्किल था, लेकिन मेरे परिवार और दोस्तों ने बहुत मदद की थी। उनकी वजह से ही कभी मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और न ही रिग्रेट किया।”

फिल्म बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाने के प्रेशर और शूटिंग के समय बड़ी स्टारकास्ट के साथ काम करने के अनुभव पर उन्होंने कहा, “मैंने सिर नीचे किया और सारा फोकस काम पर था। मैं सिर्फ हर चीज को अच्छा और परफेक्ट चाहता था और पूरी ईमानदारी के साथ काम किया। मेरे निर्देशक ने जो कहा मैंने सिर्फ वही किया और खुद को शांत रखने के लिए शूटिंग खत्म हो जाने पर मैं और वरुण रात में साथ में डिनर पर भी जाते हैं, जिससे काम को लेकर नर्वसनेस कम हो सके।”

अपने किरदार को लेकर की गई तैयारी पर अहान ने कहा, “एक नेवी अफसर का रोल निभाना चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि सबसे जरूरी थी बॉडी लैंग्वेज और किरदार के साथ आई जिम्मेदारियां। उस दौरान बोलने का तरीका और नेवी अफसर की तरह एटीट्यूड रखना बहुत जरूरी था, क्योंकि एक नेवी अफसर बिना अपने बारे में सोचे देश के लिए सोचता है और चेहरे पर एक शिकन तक नहीं आती। वो जिम्मेदारी किरदार में लानी जरूरी थी।”

‘बॉर्डर’ और ‘बॉर्डर-2’ की तुलना पर अहान ने कहा, “दोनों फिल्में एक ही युद्ध पर बनी हैं, लेकिन दोनों का टाइम पीरियड अलग है। पहले जेपी सर ने फिल्म को शूट किया था और लाइव ब्लास्ट शूट किए, जो करना बहुत मुश्किल है और आज अलग तकनीक के साथ फिल्म की शूटिंग की है। कास्ट अलग है और क्रू भी। रही बात तुलना की, तो ये करना बेकार है क्योंकि ऑरिजनल, ऑरिजनल है। उसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। सेट पर सनी सर और पापा ने भी काफी स्टोरी सुनाई कि फिल्म के दौरान कैसे शूटिंग हुई थी।”

Continue Reading

मनोरंजन

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस लौटाया

Published

on

Sameer Wankhede

नई दिल्ली, 29 जनवरी : इंडियन रेवेन्यू सर्विस (आईआरएस) अधिकारी समीर वानखेड़े ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।

पुरुषेंद्र कौरव की सिंगल बेंच ने आदेश दिया कि केस को उस कोर्ट में भेजा जाए, जो इस तरह के मामले को सुनने की सही अधिकारिता रखता हो। यह केस वापस सही कोर्ट में दाखिल किया जाना चाहिए।

वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके खिलाफ जानबूझकर गलत और अपमानजनक कंटेंट दिखाया गया। उनका कहना है कि इस वेब सीरीज ने न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और सम्मान को नुकसान पहुंचाया, बल्कि उनके परिवार पर भी असर डाला है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की इमेज को इस सीरीज में नकारात्मक तरीके से दिखाया गया, जिससे आम लोगों का कानून और सरकारी एजेंसियों पर भरोसा कमजोर हुआ।

वानखेड़े ने अदालत से मांग की थी कि उन्हें स्थायी आदेश और मुआवजा दिया जाए। इसके तहत रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स, ट्विटर (अब एक्स कॉर्प), गूगल, फेसबुक और अन्य संबंधित पक्ष शामिल हैं। उनका कहना था कि इस वेब सीरीज ने जानबूझकर उनके खिलाफ पक्षपाती और अपमानजनक कंटेंट दिखाया है।

समीर वानखेड़े और आर्यन खान केस अभी बॉम्बे हाई कोर्ट और विशेष एनडीपीएस कोर्ट में लंबित है। शिकायत में उन्होंने सीरीज के एक सीन का भी हवाला दिया। इसमें एक किरदार ‘सत्यमेव जयते’ कहता है और उसके तुरंत बाद अश्लील इशारा करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह न केवल उनके लिए अपमानजनक है, बल्कि यह राष्ट्रीय प्रतीक और इस स्लोगन का अपमान भी है। इस तरह की हरकत भारतीय कानून के तहत अपराध मानी जाती है।

वानखेड़े ने अदालत से 2 करोड़ रुपए मुआवजे की भी मांग की। उन्होंने बताया कि यह रकम टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल को कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दी जाएगी।

दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 2 दिसंबर 2025 को फैसला सुरक्षित रखा था। अब कोर्ट ने मामले को सही अधिकार वाली अदालत में भेज दिया है। इस फैसले के बाद यह मामला आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित कोर्ट में जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र21 hours ago

मुंबई: शब बरात के बाद से नरेलवाड़ी कब्रिस्तान की सफाई कब्रिस्तान में खंभे ठीक किए गए, पार्षद वकार खान की टीम ने कब्रिस्तान की सफाई की

राजनीति21 hours ago

महाराष्ट्र: दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

अंतरराष्ट्रीय22 hours ago

बांग्लादेश चुनाव से पहले हिंसा का खतरा, जमात-ए-इस्लामी और आईएसआई की भूमिका पर खुफिया एजेंसियों की चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय23 hours ago

कल्पना चावला: वो भारतीय बेटी जो अंतरिक्ष को छूकर आंखों से ओझल हो गई, आज भी जख्म हरे कर जाती है कोलंबिया हादसे की याद

राजनीति23 hours ago

सुनेत्रा पवार चुनी गईं एनसीपी विधायक दल की नेता, शाम 5 बजे लेंगी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

राष्ट्रीय24 hours ago

अमित शाह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, बोले- 2026 में बंगाल में बदलाव तय

व्यापार1 day ago

बजट 2026 से पहले इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी

राजनीति1 day ago

सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलों ने पकड़ा जोर, संजय राउत बोले-कोई पुख्ता जानकारी नहीं

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई की अदालत ने फिल्म निर्माता अभिनव कश्यप और अन्य लोगों को सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ बयान देने से रोक दिया है।

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट: पश्चिमी और मध्य रेलवे ने रविवार 1 फरवरी को जंबो ब्लॉक की घोषणा की; विवरण देखें

अपराध2 days ago

मुंबई अपराध: नागपाड़ा में हिंसक समूह झड़प के बाद 5 घायल, एक की हालत गंभीर; 13 हिरासत में; वीडियो वायरल

राजनीति2 weeks ago

बीएमसी चुनाव 2026 के विजेताओं की सूची: वार्डवार विजयी उम्मीदवारों के नाम देखें

महाराष्ट्र4 days ago

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की बारामती के पास विमान दुर्घटना में मौत;

अपराध1 week ago

मुंबई के वडाला में ‘बदतमीज’ नाम की एक शहरी मसाज कंपनी की मसाज करने वाली महिला ने सेशन रद्द होने पर एक महिला पर हमला किया; लड़ाई का वीडियो वायरल होने के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया।

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई को बुनियादी सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता, समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी, अबू आसिम आज़मी ने शहरी समस्याओं के समाधान का दावा किया

राजनीति4 weeks ago

इंदौर में पानी नहीं, जहर बांटा गया, संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार : राहुल गांधी

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: विरार के एक डी-मार्ट में हिजाब पहनने को लेकर मुस्लिम महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और धमकी;

राजनीति2 weeks ago

मुंबई बीएमसी चुनाव 2026 के परिणाम: एग्जिट पोल ने महायुति गठबंधन के लिए स्पष्ट बहुमत की भविष्यवाणी की

व्यापार3 weeks ago

लगातार गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला

अपराध2 weeks ago

मुंबई में भयावह घटना: मलाड में ढाई महीने के पिल्ले के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

रुझान