Connect with us
Wednesday,05-August-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री बोले यूपी में सुरक्षित है निवेशकों का हित, मिलेगा हर तरह का संरक्षण

Published

on

YOGI

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में निवेश करने वाले हर एक निवेशक के हितों को सुरक्षित रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शुक्रवार को आयोजित तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सीएम योगी ने निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को हर संभव सहायता दी जाएगी। प्रदेश में न केवल निवेशकों का हित सुरक्षित होगा, बल्कि उन्हें हर प्रकार का संरक्षण भी प्राप्त होगा।

राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में देश-विदेश के शीर्ष उद्योगपतियों, केंद्रीय, राज्य सरकार के मंत्रियों की उपस्थिति में संपन्न 80,224 करोड़ की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं के शिलान्यास व भूमिपूजन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश करने वाले सभी निवेशकों के प्रति आभार भी जताया।

उन्होंने बीते 05 वर्ष में बदले प्रदेश के औद्योगिक माहौल और निवेश अनुकूल नीतियों के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलता के आठ वर्ष पूरे हुए हैं। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे हो रहे इन 8 सालों में भारत को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जिन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का अवसर मिला है, उसकी सर्वत्र सराहना हुई है। इस सफलता के लिए उत्तर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री का अभिनन्दन करती है।

उन्होंने कहा कि फरवरी 2018 में प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के प्रथम इन्वेस्टर समिट का उद्घाटन इसी लखनऊ में किया था। उस समय हमें 4.68 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। विगत 5 वर्षों में इनमें से 3 लाख करोड़ के प्रस्ताव जमीन पर उतारने में हमें मदद मिली है। इसके अलावा, कोविड कालखंड के दौरान प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में जीवन और जीविका को बचाने के साथ ही प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को लागू करने के जिस अभियान को प्रदेश सरकार ने आगे बढ़ाया था। उसका परिणाम था कि प्रदेश में इस दौरान 66,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन्हें जमीन पर उतारने में हमें सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी प्रधानमंत्री के कर-कमलों से संपन्न हो रहा है। इसमें डाटा सेंटर, कृषि और संबद्ध क्षेत्र, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफ्रास्ट्रक्च र, हथकरघा एवं टेक्सटाइल, एमएसएमई आदि क्षेत्र की 80 हजार करोड़ रूपये से अधिक की नई परियोजनाएं शामिल हैं। इनके माध्यम से पांच लाख प्रत्यक्ष और 20 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के मौके सृजित होंगे।

कहा कि प्रदेश ने प्रधानमंत्री मोदी के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र को आत्मसात किया है। उनके मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश देश की 6 वीं अर्थव्यवस्था से दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश आज दूसरे स्थान पर है। लीड्स 2021 की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश ने 7 स्थानों की उल्लेखनीय बढ़त प्राप्त की है। यही नहीं, उत्तर प्रदेश ने अपने परंपरागत उद्योग को बढ़ाते हुए एक जनपद एक उत्पाद जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन से अपने निर्यात को 1.56 लाख करोड़ वार्षिक तक करने में सफलता भी पाई है। राज्य सरकार के प्रयासों की चर्चा करते हुए

योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2017 में औद्योगिक निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीति लागू की थी। इसके साथ ही प्रदेश में इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली 20 सेक्टोरल पॉलिसीज को उद्यमिता, इनोवेशन और मेक इन इंडिया की तर्ज पर आगे बढ़ाने का काम किया गया। श्रम, भूमि आवंटन, संपत्ति रजिस्ट्रेशन, पर्यावरणीय अनुमोदन सहित 500 से अधिक सुधार किए गए। 40 विभागों के 1400 से अधिक जो कम्प्लायन्स थे, उन्हें समाप्त किया गया। सिंगल विंडो सिस्टम से ऑनलाइन सेवा उपलब्ध कराई गई। मेगा व उच्च श्रेणी के उद्योगों को आवेदन के 15 दिनों के भीतर भूमि आवंटन का प्रावधान किया। नीतियों को निवेश फ्रेंडली बनाने, कानून व्यवस्था को सु²ढ़ करने तथा ओडीओपी जैसे प्रयासों से विगत 05 वर्ष में 1.61 करोड़ युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर देने में सफलता मिली है। केंद्र सरकार की अनेक स्वावलम्बन की योजनाओं के माध्यम से 60 लाख युवाओं को परंपरागत उद्यम से जोड़ा गया है तो 05 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी। यही वजह है कि बीते 05 साल में प्रदेश की बेरोजगारी दर 18 फीसद से घटकर 2.9 प्रतिशतत्क आ गई है।

योगी ने कहा कि प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन नवम्बर 2021 में प्रधानमंत्री द्वारा हो चुका है। बुंदेलखंड जो आजादी के बाद से विकास और जल के लिए तरसता था, आज वहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और डिफेंस कॉरिडोर के दो प्रमुख नोड (झांसी, चित्रकूट) बन रहा है।

कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे जून के अंत तक बन जायेगा। बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में हर घर नल योजना से घर-घर शुद्ध पेय जल की आपूर्ति के लिए हम युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यूपी आज 5 एक्सप्रेस वे के साथ काम कर रहा है। तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हैं। जेवर एयरपोर्ट और मयार्दा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या के निर्माण के बाद यह प्रदेश 05 अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों वाला एकमात्र राज्य होगा तो राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या एक के तहत वाराणसी से हल्दिया तक राष्ट्रीय जलमार्ग संचालित है।

उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके 6 नोड तैयार किये जा रहे हैं। इसमें लखनऊ नोड में ब्रम्होस मिसाइल के निर्माण की इकाई तथा झांसी में भारत डायनमिक्स लिमिटेड की इकाई स्थापित की जा रही है। आरआरटीएस का निर्माण दिल्ली-मेरठ के बीच प्रगति पर है। पीएम गतिशक्ति नेशनल मास्टर प्लान के माध्यम से प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्च र डेवलपमेंट को सहायता मिल रही है।

राष्ट्रीय

क्या सरकार सोनम वांगचुक को मारना चाहती है: संजय राउत

Published

on

मुंबई, 13 जुलाई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले 16 दिनों से सोनम वांगचुक अनशन पर हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि सरकार की ओर से किसी भी प्रकार के सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में यही सवाल उभरकर सामने आ रहा है कि क्या सरकार सोनम वांगचुक को मारना चाहती है?

संजय राउत ने सोनम वांगचुक की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। उनके मुताबिक, सोनम वांगचुक असाधारण, पर्यावरणविद, शिक्षाविद और पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित हैं।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने यह भी बताया कि आखिर सोनम वांगचुक क्यों अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे धर्मेंद्र प्रधान ने पूरी तरह से भ्रष्टाचार किया है। उनके कार्यकाल के दौरान ही नीट जैसी परीक्षा लीक हुई। कई छात्रों ने मौत को भी गले लगा लिया। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए सोनम वांगचुक आज अनशन पर बैठे हुए हैं।

उनके मुताबिक, सरकार को सोनम वांगचुक के पास आकर उनसे बात करनी चाहिए थी। उनसे बात करनी चाहिए थी, लेकिन अफसोस की बात है कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी उनके पास नहीं आया। कुल मिलाकर हमें यह समझना होगा कि सोनम वांगचुक अनशन पर क्यों बैठे हैं। सोनम वांगचुक हम सभी लोगों के लिए ही बैठे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने अन्ना हजारे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब अन्ना हजारे अनशन पर बैठे हुए थे, तब तत्कालीन सरकार की ओर से कई लोग उनके पास गए थे और उनसे संवाद स्थापित करके उनका पक्ष जानने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के लिए भी यह जरूरी हो जाता है कि वो सोनम वांगचुक का समर्थन करें, उनसे मुलाकात करें।

Continue Reading

अपराध

बदरपुर में 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, प्रेम संबंध की शक में बुलाकर किया हमला

Published

on

नई दिल्ली, 13 जुलाई: दक्षिण दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोलरबंद एक्सटेंशन में 40 फीट रोड पर एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यश के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र था। घटना शाम करीब पौने सात बजे पांडे मेडिकल स्टोर के पास गली नंबर 4 में हुई। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक के पिता जगमोहन सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, “मुझे कुछ पता नहीं था। सूचना मिलने पर जब अस्पताल पहुंचा तो देखा कि मेरा लड़का मर चुका था। उसकी छाती पर चाकू लगा हुआ था। मेरे इकलौते बेटे को ताबड़तोड़ चाकू के वार किए गए। वह 12वीं कक्षा में पढ़ता था। मुझे न्याय चाहिए, अगर इंसाफ नहीं मिला तो मैं कुछ भी कर सकता हूं।”

जगमोहन सिंह का कहना है कि उनका बेटा शांत स्वभाव का था और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, यश उस लड़की के भाई द्वारा मौके पर बुलाया गया था, जिसके साथ वह रिलेशनशिप में था। यश तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। वहां दूसरे ग्रुप से झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान यश की छाती और पेट में धारदार हथियार से कई वार किए गए। स्थानीय लोगों ने मदद की और घायल यश को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। चोटों की तीव्रता के कारण इलाज के दौरान यश की मौत हो गई।

थाना बदरपुर के अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 8 बजे स्थानीय बीट स्टाफ से सूचना मिली। डीडी नंबर 94ए दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। क्राइम टीम ने घटनास्थल (एसओसी) का निरीक्षण किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

Continue Reading

दुर्घटना

कानपुर में खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Published

on

कानपुर, 13 जुलाई: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दुर्घटना में स्कॉर्पियो कार सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कानपुर जिले के महाराजपुर इलाके में सोमवार सुबह 6 बजे स्कॉर्पियो कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक खड़े ट्रक से जा टकराई। स्कॉर्पियो कार में हादसे के समय करीब 8 लोग सवार थे। यह कार फतेहपुर की ओर जा रही थी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। बताया गया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चकनाचूर हो गई। अंदर फंसे लोग दर्द से तड़पते रहे।

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने सभी तीन मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लिया और बाकी घायलों को अस्पताल के लिए भेजा। बताया गया कि मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल थे। हालांकि, मृतकों की पहचान अभी सामने नहीं आई।

इससे पहले, एटा जिले में एक कार से सांड की टक्कर के बाद ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र में निधोली रोड स्थित जवाहरपुर गोदाम के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र शर्मा के रूप में हुई, जो एटा जिले के जिटौली गांव के निवासी था। बताया गया कि नरेंद्र अपनी दुकान बंद करने के बाद गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सांड से कार की टक्कर हुई।

अग्निशमन प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। बताया गया कि कार की सांड से टक्कर हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इस दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। साथ ही, पुलिस टीम ने कार को सड़क से हटाकर किनारे किया।

Continue Reading
Advertisement
अपराध15 hours ago

मुंबई: रात में एमटीएनएल केबल चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो एफआईआर दर्ज, 7 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Israeli Ambassador
अंतरराष्ट्रीय समाचार16 hours ago

इजरायली राजदूत अजार ने भारत और इजरायल के स्टार्टअप, इको सिस्टम और शिक्षा की सराहना की

व्यापार17 hours ago

सोने और चांदी में तेजी के साथ कारोबार, कीमतें एक प्रतिशत तक बढ़ीं

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई पुलिस सैलरी फ्रॉड: समतानगर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज, सस्पेंशन और बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है

जीवन शैली18 hours ago

गुजरात में बाढ़ प्रभावित 1.74 लाख लोगों का किया गया इलाज, सर्विलांस टीमें घर-घर कर रहीं जांच

व्यापार18 hours ago

गोदरेज प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में मुनाफा 46 प्रतिशत घटा, रेवेन्यू में 85 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

खेल18 hours ago

माइकल स्मिथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच बने, पीसीबी ने की पुष्टि

राजनीति19 hours ago

कर्नाटक: मुख्यमंत्री शिवकुमार ने बाढ़ और सूखे के संकट के बीच मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी

राजनीति19 hours ago

कांग्रेस सांसदों ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल, कहा-सदन में आकर देना होगा बयान

राष्ट्रीय समाचार19 hours ago

जम्मू-कश्मीर में इस साल हुई बादल फटने की 35 घटनाएं, 31 लोगों की मौत और तबाही का दिखा मंजर

खेल4 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध1 week ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

राजनीति2 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

महाराष्ट्र5 days ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन यूरोपीय देशों के दौरे पर हुईं रवाना, भारत के साथ संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

रुझान