Connect with us
Thursday,27-August-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

बिहार : उद्घाटन के 1 महीने में रामजानकी पथ टूटने पर तेजस्वी, कांग्रेस ने कसा तंज

Published

on

Bihar

 बिहार के गोपालगंज जिले में एक महीने पूर्व बना रामजानकी पथ के टूट जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि खबरदार, किसी ने इसे नीतीश कुमार का भ्रष्टाचार कहा तो।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इस मामले में एक शब्द भी नहीं बोलेंगे।

तेजस्वी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पुलिया और पहुंच पथ की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “263 करोड़ रुपये की लागत से 8 साल में बना लेकिन मात्र 29 दिन में ढह गया पुल। संगठित भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह नीतीश जी इस पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे और ना ही साइकिल से रेंज रोवर की सवारी कराने वाले भ्रष्टाचारी सहपाठी पथ निर्माण मंत्री को बर्खास्त करेंगे। बिहार में चारों तरफ लूट ही लूट मची है।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा, “8 वर्ष में 263.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गोपालगंज के सत्तर घाट पुल का 16 जून को नीतीश जी ने उद्घाटन किया था आज 29 दिन बाद यह पुल ध्वस्त हो गया। खबरदार! अगर किसी ने इसे नीतीश जी का भ्रष्टाचार कहा तो? 263 करोड़ रुपये तो सुशासनी मुंह दिखाई है। इतने की तो इनके चूहे शराब पी जाते हैं।”

इधर, कांग्रेस ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि भाजपा और जदयू सरकार की यह भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। सृजन घोटाला के अभी जांच पूरी हो भी नहीं पाई की रामजानकी पथ पर इतना बड़ा घोटाला सामने आ गया।

उन्होंने कहा कि अब इसकी मरम्मत के नाम पर मंत्री और अधिकारी मालामाल होंगे। उन्होंने का कि बाढ़ के दौरान मरम्मत के नाम पर यहां प्रतिवर्ष करोड़ों खर्च होता है। बाढ़ यहां के सत्तापक्ष के नेताओं और अधिकारियों के लिए पर्व-त्योहार के सामन है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक नदी के तेज बहाव का दबाव एक महीने पूर्व बना रामजानकी पथ नहीं झेल सका और टूट गया, जिससे इस सड़क पर आवगमन बाधित हो गया।

बैकुंठपुर प्रखंड के खोम्हारीपुर में पुलिया के पास सड़क टूटने से उत्तर बिहार के कई जिलों का संपर्क टूट गया।

यह सड़क मुख्य रूप से पूर्वी चंपारण के केसरिया तथा बैकुंठपुर को जोड़ता है। पुल, पुलिया और संपर्क पथ के निर्माण में लगभग 263 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी।

राष्ट्रीय समाचार

नेपाल में 21 भारतीयों को बचाया गया, सभी तमिलनाडु से: विदेश मंत्रालय

Published

on

नेपाल के टिमुरे से 21 भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू किया गया है। गुरुवार को भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही बचाए गए लोगों के नामों की सूची जारी की गई।

एमईए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सभी 21 भारतीय नागरिक तमिलनाडु के रहने वाले हैं और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले थे। बचाए गए लोगों के नाम- शिवरंजनी मुथुनाथन, कर्पगम राजमोहन, मारन गोविंदासामी, शांति मारन, मुथुकुमारेसन रामलिंगम, नवु कबीरदास, विजयभुवनेश्वरी विश्वनाथन, मैथिली मुथुकुमारेसन, त्यागराजन रथिनम, किरुबागरी बालासुब्रमण्यम, वल्लीनायकी शिवकुमार, साथिया जयारमन, थिरुमावलवन गोविंदरासु, कनागासाबाई नतेसापिल्लई, राधाई कनागासाबाई, रथिनाकुमार कुंचिथपथम, पुंगुझाली पोन्नम्बलम, पझानियाप्पन मैकापेरुमल, कलैमथी पझानियाप्पन, रघुनाथन मुनिराज, कनागासाबाई नतेसा पिल्लई है।

एमईए के मुताबिक बचाए गए भारतीयों की सूची 27 अगस्त 2026 को दोपहर एक बजे तक की है।

वहीं, गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “नेपाल में 288 भारतीयों से संपर्क नहीं हो पाया है। इनमें 73 लोग त्रिशूली-1 पावर प्रोजेक्ट में काम करते हैं। अब तक 21 भारतीयों को सुरक्षित बचाया गया है। वहीं, तिब्बत में फंसे करीब 200 भारतीयों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है।”

उन्होंने ये भी बताया कि भारत नेपाल में फ्लैश फ्लड से पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव मदद जारी रखेगा। नेपाल की मांग के आधार पर भारत राहत सामग्री और बेली ब्रिज भेज रहा है। विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम बनाया है। काठमांडू और बीजिंग स्थित भारतीय दूतावासों में भी 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की गई है।

जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री से फोन पर बात कर संवेदना जताई और हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आए फ्लैश फ्लड में मरने वालों का आंकड़ा 270 पहुंच गया है। नेपाल पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

Continue Reading

महाराष्ट्र

मुंबई के लालबाग परेल में ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस से लौटते समय हिंसा

Published

on

मुंबई के परेल के लालबाग में ईद मिलाद-उन-नबी (पीबीयूएच) के जुलूस से लौटते समय आधी रात को सांप्रदायिक हिंसा भड़कने के बाद पुलिस ने दंगा करने का केस दर्ज किया है और पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 189(1), 189(2), 191(1), 195(1), 118(1), 121 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लालबाग परेल इलाके में उस समय तनाव फैल गया जब दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। ईद मिलाद-उन-नबी (पीबीयूएच) के जुलूस के दौरान मुस्लिम युवक अपनी मोटरसाइकिलों पर लालबाग परेल से गुजर रहे थे, तभी दूसरे समुदाय के युवक इकट्ठा हो गए और मोटरसाइकिलों के शोर और तेज गति से गाड़ी चलाने पर आपत्ति जताई। इस दौरान पुलिस ने कई युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी शुरू कर दी। उसी समय, दूसरे समुदाय के युवकों ने मुस्लिम युवकों की मोटरसाइकिल पर लगे धार्मिक झंडे का अपमान किया और दोनों तरफ से नारे लगने लगे। इलाके में मेजोरिटी कम्युनिटी के युवाओं ने पहले से ही पहरा लगा रखा था और जब इन युवाओं ने पुलिस के सामने मुस्लिम युवाओं पर हमला करने की कोशिश की, तो हालात बिगड़ गए और मामले ने हिंसा का रूप ले लिया। पुलिस ने हालात को कंट्रोल करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। फिलहाल यहां टेंशन बनी हुई है लेकिन शांति बनी हुई है। लालबाग परेल विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं, साथ ही नफरत फैलाने वाले तत्व इसे धार्मिक रंग देकर हालात को और बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, यही वजह है कि अब मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर नज़र रखना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इंस्टाग्राम और फेसबुक समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों ऐसे नफरत फैलाने वाले वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें नफरत फैलाने वाले तत्वों ने एक खास कम्युनिटी को टारगेट किया है। इस मामले में भोईवाड़ा पुलिस ने दंगा करने का केस दर्ज किया है और करीब 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही पुलिस दूसरे पक्ष से भी बात कर रही है और इस संबंध में क्रॉस एफआईआर दर्ज होने की संभावना है। जिस तरह से मुंबई शहर में हालात बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, उसके बाद पुलिस ने यहां अलर्ट जारी कर दिया है। ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस से लौट रहे मुस्लिम युवकों पर हुए हमले के बाद पुलिस ने हिंसा और दंगे का केस दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रिक्वेस्ट की है। इतना ही नहीं, अलर्ट जारी किया गया है, सोशल मीडिया पर भी नज़र रखी जा रही है। यह दंगा बदमाशों की शरारत की वजह से हुआ था। अब सोशल मीडिया पर भी भड़काने वाली बातें आम हो गई हैं, जिस पर पुलिस एक्शन ले सकती है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

2026 की दूसरी छमाही की शुरुआत में भारत में कई आर्थिक संकेतों ने दिखाई मजबूती : रिपोर्ट

Published

on

भारत ने 2026 की छमाही की शुरुआत कई सकारात्मक आर्थिक संकेतों के साथ की है, जिसमें विदेशी निवेशकों की खरीदारी, मानसून की रिकवरी, घरेलू वृद्धि और कंपनियों की आय का मजबूत होना शामिल हैं। यह जानकारी गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

पीएल वेल्थ के ताजा अगस्त 2026 के मार्केट आउटलुक में बताया गया कि कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतें, भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में अनिश्चितता से बाजारों में व्यापक स्तर पर तेजी आने की संभावना कम है।

पीएल वेल्थ के सीईओ इंदरबीर जॉली ने कहा, “हमारा मानना ​​है कि निवेशकों के लिए यह समय सोच-समझकर निवेश करने, क्वालिटी पर ध्यान देने और किस्तों में पैसा लगाने का है। भारत को लेकर हमारा लंबे समय का भरोसा बना हुआ है, जिसे घरेलू निवेश, वित्तीय क्षेत्र के विस्तार, डेमोग्राफिक्स और देश में स्ट्रक्चरल ग्रोथ के मौकों का समर्थन मिल रहा है।”

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की घरेलू विकास की गति मजबूत बनी हुई है। इसे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के नेट खरीदार के तौर पर लौटने, बेहतर होते मानसून और वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के नतीजों के सीजन की आम तौर पर स्थिर शुरुआत से सहारा मिल रहा है।

भारत की वित्त वर्ष 2026 की जीडीपी विकास दर का शुरुआती अनुमान 7.7 प्रतिशत है, जबकि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए विकास दर का अनुमान 6.7 प्रतिशत लगाया है।

जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की गतिविधियां वृद्धि के दायरे में रहीं, जिसमें पीएमआई क्रमशः 53.9 और 53.1 रहा।

बैंक क्रेडिट ग्रोथ सालाना आधार पर बढ़कर 18.6 प्रतिशत हो गई, जिससे जून 2026 तक कुल बकाया क्रेडिट 219.3 ट्रिलियन रुपए तक पहुंच गया, जबकि कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 75.2 प्रतिशत के अच्छे स्तर पर बना रहा, जो इसके लंबे समय के औसत से अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि महंगाई पर नजर रखना जरूरी है। जुलाई में सीपीआई बढ़कर 4.45 प्रतिशत हो गया, जो आरबीआई के 4 प्रतिशत के लक्ष्य से अधिक है। इसकी मुख्य वजह खाने-पीने की चीजों की महंगाई बढ़ना है। वहीं, आरबीआई ने वित्त वर्ष 27 के लिए सीपीआई का अनुमान 5.1 प्रतिशत पर बनाए रखा है, जिसमें तीसरी तिमाही में इसके 5.9 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है।

हालांकि, विदेशी निवेशकों का निवेश एक सकारात्मक संकेत रहा। साल की पहली छमाही में लगातार इक्विटी की निकासी के बाद, जुलाई में एफपीआई नेट खरीदार बन गए और लगभग 20,200 करोड़ रुपए का इक्विटी निवेश दर्ज किया गया, जो फरवरी के बाद से पहला सकारात्मक महीना था।

रिपोर्ट में मानसून की स्थितियों में मजबूत सुधार का भी जिक्र किया गया है। जुलाई में बारिश सामान्य से लगभग 1 प्रतिशत अधिक रही, जिससे जून-जुलाई की कुल कमी कम होकर लंबे समय के औसत से लगभग 13 प्रतिशत नीचे आ गई।

बाहरी दबावों के बावजूद भारत का मैक्रो-इकोनॉमिक माहौल काफी मजबूत बना हुआ है। बाहरी मोर्चे पर, व्यापार से जुड़ी गतिविधियां मध्यम अवधि के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा बनी हुई हैं।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार8 minutes ago

नेपाल में 21 भारतीयों को बचाया गया, सभी तमिलनाडु से: विदेश मंत्रालय

महाराष्ट्र28 minutes ago

मुंबई के लालबाग परेल में ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस से लौटते समय हिंसा

मनोरंजन1 hour ago

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-‘विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा’

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

2026 की दूसरी छमाही की शुरुआत में भारत में कई आर्थिक संकेतों ने दिखाई मजबूती : रिपोर्ट

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत के फ्लेक्स स्पेस सेगमेंट ने जनवरी-जून के दौरान दर्ज की 68.4 प्रतिशत की वृद्धि

खेल3 hours ago

भारत दौरे की वजह से न्यूजीलैंड में टिकटों की रिकॉर्ड मांग

व्यापार4 hours ago

चैटजीपीटी भारत में फ्री और गो टियर यूजर्स के लिए शुरू करेगा विज्ञापन

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

नेपाल आपदा: मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के निर्देश पर तेलंगाना सरकार ने शुरू की हेल्पलाइन

व्यापार5 hours ago

शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी

व्यापार5 hours ago

सोना बढ़त के साथ खुला, चांदी का दाम 2.40 लाख के पार

अपराध4 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन4 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार3 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

मनोरंजन3 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

महाराष्ट्र2 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राजनीति3 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

रुझान