Connect with us
Tuesday,05-May-2026
ताज़ा खबर

बॉलीवुड

बिगबॉस 14 : अपनी-अपनी छवि के लिए गेम खेल रहे घर के सदस्य

Published

on

Bigg-Boss-14

विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ने साल 2006 से छोटे पर्दे पर सफलता हासिल की है और इसकी लोकप्रियता के पीछे का कारण प्रतियोगी हैं, जो शोबिज के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं।

सालों से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मेजबानी वाले इस शो में फिल्मों, खेल, रियलिटी टीवी, टेलीविजन शो और कई बार, आम लोगों के बीच से आए प्रतियोगी देखे गए हैं। लेकिन क्यों एक विशेष प्रतियोगी ही दर्शकों का प्रिय बनता है? यह आमतौर पर होता है कि कैसे प्रतियोगी स्क्रीन पर माइंड गेम खेलते हैं, कैमरे के सामने प्रशंसकों को अपनी छवि पेश करते हुए दर्शकों को लुभाते हैं।

आईएएनएस ने उन पांच प्रतियोगियों का चयन किया है, जिन्होंने इस सीजन में अब तक अपनी पहचान बनाई है।

जैस्मीन भसीन : जैस्मीन सास-बहू शो ‘दिल से दिल तक’ में टेनी भानुशाली के रूप में लोकप्रिय हुईं। उनके सत्यापित इंस्टाग्राम अकाउंट पर 27 लाख फॉलोअर्स और ट्विटर पर 57.9 हजार फॉलोअर्स रखने वाली अभिनेत्री ने चालाकी से शो से अपनी टेली-बहु वाली छवि निभाई है, जिसने उन्हें प्रसिद्ध बना दिया है। वह अक्सर गुस्से में, उदास या खुश हो, आंसू बहाते हुए देखी जाती है। जैस्मीन ‘छोटे पर्दे’ की अभिनेत्री का टैग अच्छी तरह से पेश कर रही हैं, क्योंकि वह जानती है कि यह छोटे पर्दे पर उनके लाखों प्रशंसकों से उसका सीधा जुड़ाव है।

पवित्रा पुनिया : ‘स्प्लिट्सविला 3’ ने उन्हें एक युवा आइकन बनाया और यह शो युवा रक्त, सेक्स अपील और टेम्परिंग के बारे में था। पवित्रा के इंस्टाग्राम पर 614 हजार फॉलोअर्स हैं, उन्होंने ज्यादातर अपने स्प्लिट्सविला अवतार की बदौलत, बिग बॉस के घर में अपनी छवि बनाई हैं। अपने बालों से लेकर कपड़ों तक और व्यवहार और एजाज खान और राहुल वैद्य जैसे साथी प्रतियोगियों के साथ उनके व्यवहार में बदलाव के बाद, वह अपने पहले के व्यवहार को भुनाने का काम इस शो में कर रही हैं।

निक्की तंबोली : निक्की ने दक्षिणी फिल्मों जैसे ‘कंचना 3’, ‘चिकाती गदिलो चितकोतुडु’ और ‘थिप्पारा मीसम’ में कुछ कमर्शियल भूमिकाएं की हैं, लेकिन इससे उन्हें खासी लोकप्रियता नहीं मिली। यहां तक कि जब वह एक परिचित चेहरा बन रही थी, तब अमेरिकी रियलिटी स्टार किम कार्दशियां के साथ उनकी समानता देखी गई। किम के रूप में अप्रत्याशित होने और आक्रामक रवैये के साथ वह उस बिट को भुनाने की कोशिश कर रही हैं। जिस तरह से वह अपनी आंखों और अपने बालों की ड्रेसिंग करती हैं, उससे वह अपनी छवि ‘देसी’ किम को अच्छी तरह से पेश करती हैं।

राहुल वैद्य : राहुल, जिन्हें अक्सर घर के सदस्यों से लड़ते देखा जाता है, वह गायन-आधारित रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के पहले सीजन में दूसरे रनर अप थे। उन्होंने टेलीविजन पर कई अन्य संगीत कार्यक्रमों में अभिनय किया है, जैसे ‘संगीत का महामुकाबला’ और ‘जो जीता वही सुपरस्टार’। उन्हें अक्सर ‘बिग बॉस 14’ में गाते या गुनगुनाते देखा जाता है, प्रशंसकों को यह याद दिलाने के लिए कि वह पहले लोकप्रिय कैसे बने हैं। इतना ही नहीं, शो में गायन पर आधारित एक टास्क था।

कविता कौशिक : इंस्टाग्राम पर 663 हजार और ट्विटर पर 162.7 हजार फॉलोअर्स वाली कविता ने बिग बॉस 14 के घर में एक वाइल्ड कार्ड के रूप में प्रवेश किया और उन्होंने तुरंत ही दर्शकों का ध्यान अपने जोरदार, अड़ियल रवैये और हास्य स्वभाव के कारण आकर्षित किया। यह लगभग वैसा ही है जैसे कि वह सुपरहिट सिटकॉम ‘एफ.आई.आर’ में चंद्रमुखी चौटाला यानी महिला पुलिस कर्मचारी अवतार में नजर आई थी। अड़ियल रवैसे से लेकर मजाक करने तक, कविता ने कुछ ही दिनों में अपने सभी पक्षों को दिखा दिया है। अपने गुस्से के लिए लोकप्रिय कविता को हाल ही के एक एपिसोड में साथी प्रतियोगी एजाज खान पर बरसते हुए देखा गया था। अपने विरोधियों पर चिल्लाने से लेकर स्पष्ट भाषा का इस्तेमाल करने तक, कविता बिग बॉस के घर के अंदर चंद्रमुखी को पेश करती रही है।

बॉलीवुड

‘धुरंधर-2’ एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल, अभी नहीं तोड़ पाई ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन

Published

on

मुंबई, 3 अप्रैल : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि फिल्म ‘पुष्पा-2’ और ‘बाहुबली-2’ का कलेक्शन नहीं तोड़ पाई है।

यह दोनों ही फिल्में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही बाहुबली-2 का कलेक्शन तोड़ने में कामयाब होगी।

आदित्य धर की आधिकारिक कंपनी बी62स्टूडियो ने फिल्म के दो सप्ताह के आंकड़े जारी किए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 690 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म ने 961 करोड़ की कमाई कर ली है।

वहीं, फिल्म का दो सप्ताह में ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,134 करोड़ हो गया है और फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1501 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने 9वें दिन 42 करोड़, 10वें दिन 64 करोड़, 11वें दिन 71 करोड़, 12वें दिन 26, 13वें दिन 28 करोड़, 14वें दिन 21 करोड़ और 15वें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया है।

ओवरसीज आंकड़े 367 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। जारी किए गए आंकड़ों को देखकर साफ है कि फिल्म भारत में ही सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। विदेशों में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है। ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन पुष्पा-2 और बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अभी और लंबा रास्ता तय करना है।

धुरंधर-2 का नेट इंडिया कलेक्शन अभी 961 करोड़ है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ का नेट इंडिया कलेक्शन 1234 करोड़ रुपए है जबकि ‘बाहुबली-2’ का 1,034 करोड़ रुपए है। धुरंधर-2 अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो जल्द ही बाहुबली-2 का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसी कारण है कि अक्षय कुमार ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत-बंगला’ की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया है।

Continue Reading

बॉलीवुड

सिनेमाघरों में गूंज रही है ‘धुरंधर-2’ की दहाड़, अल्लू अर्जुन बोले- रणवीर सिंह पर गर्व है

Published

on

मुंबई, 19 मार्च : निर्देशक आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और पहले दिन से ही दर्शकों व सितारों के बीच खूब चर्चा में है। रिलीज होते ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म देखने के बाद मनोरंजन जगत के कई सितारे आदित्य धर के काम के कायल हो गए हैं। सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, मुकेश छाबरा और मधुर भंडारकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आदित्यधर के काम और फिल्म की कहानी की जमकर सराहना की।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मैंने धुरंधर-2 देखी। फिल्म देशभक्ति और स्टाइल का शानदार मिश्रण है। यह हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई सीन ऐसे हैं जहां तालियां बजने लायक हैं।

अभिनेता ने पूरी टीम को बधाई देते हुए लिखा, “माधवन गारु और सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। तकनीकी रूप से भी फिल्म बेहतरीन है। हमारे देश में रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली व बहुमुखी अभिनेता होने पर बहुत गर्व है। आदित्य धर ने फिल्म को कमाल बना दिया। यह एक भारतीय कहानी है, लेकिन इंटरनेशनल स्टाइल में। जय हिंद!

निर्देशक मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने फिल्म की कहानी और कलाकारों के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, “बुधवार रात मैंने 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी और अभी तक दिमाग में वही रहा है। यह एक शानदार उदाहरण है कि किसी बड़े और महत्वपूर्ण सीक्वल को कैसे बनाया जाता है। निर्देशक का विजन हर सीन में झलकता है। फिल्म की स्पीड इतनी तेज है कि सांस लेने का मौका नहीं मिलता। पूरी कास्ट अच्छी है लेकिन रणवीर सिंह का रोल सबसे अलग है। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। वे किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। स्पाई यूनिवर्स की दोनों धुरंधर फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में नई पहचान बनाई हैं, जिसे आने वाले समय में दुनिया भर में याद किया जाएगा और सीखा जाएगा। यह एक बहुत बड़ी और यादगार फिल्म है। पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बधाई।”

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने आदित्य धर के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर कर लिखा, “आज सुबह 2:30 बजे तक भी आदित्य काम कर रहे थे। इतनी मेहनत और लगन कम देखने को मिलती है। यह बहुत प्रेरणादायक है। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि मैं यह फिल्म दो बार देख चुका हूं… लेकिन यकीन मानिए, यह सब कुछ बदलने वाला है। हर रिकॉर्ड और हर उम्मीद को पीछे छोड़ देगा। यह इंसान सच में जीनियस है। मैं बस बहुत खुश, आभारी और गर्व महसूस कर रहा हूं…उन पर बहुत गर्व है।”

Continue Reading

बॉलीवुड

धुरंधर 2 ट्रेलर: ‘किंग’ बनकर लौटे रणवीर सिंह, एक्शन और बदले की आग ने मचाया धमाल

Published

on

नई दिल्ली, 7 मार्च : फिल्म इंडस्ट्री के पावरहाउस स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस में जबरदस्त हलचल मचा दी है। फिल्म के धांसू ट्रेलर में बवाल ही बवाल देखने को मिला है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने किरदार में पहले से कहीं ज्यादा खूंखार और ताकतवर नजर आ रहे हैं। वे ल्यारी के ‘किंग’ बनकर दुश्मनों से बदला लेते दिख रहे हैं। ट्रेलर में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना के किरदार) की भी एक छोटी सी झलक है। फिल्म के पहले भाग में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है। अब उसकी विरासत से जुड़े बवाल को लेकर सस्पेंस बढ़ा है।

यही नहीं करीब 3 मिनट 25 सेकंड के ट्रेलर में हिंट मिलता है कि रहमान डकैत के निधन के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। ट्रेलर में दिखाए गए इंटेंस एक्शन सीन और डायलॉग्स जैसे “हौसला – ईंधन – बदला” ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यह स्पष्ट करता है कि यह कहानी पहले भाग से ज्यादा पर्सनल और खतरनाक है।

ट्रेलर में संजय दत्त (असलम चौधरी), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल) और अन्य कलाकारों के दमदार अभिनय से कहानी में गहराई आती दिख रही है। आर माधवन जैसे सितारों की मौजूदगी ने भी इसे और मजबूत बनाया है।

निर्देशक आदित्य धर ने शानदार एक्शन सीक्वेंस दिए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर फाइट्स, ग्लोब-ट्रॉटिंग मिशन और पर्सनल रिवेंज का मिश्रण है। बैकग्राउंड म्यूजिक पावरफुल है जो उत्साह बढ़ाता है।

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारत के साथ विदेशों में भी कमाल की कमाई की थी, खासकर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में। अब ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इससे भी बड़ा धमाल मचाएगी।

फिल्म जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। आदित्य धर ने इसे लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। यह हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 19 मार्च को रिलीज होगी।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार27 minutes ago

ट्विटर हिस्सेदारी विवाद में 1.5 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरेंगे मस्क

राष्ट्रीय समाचार36 minutes ago

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जारी किए निर्देश

महाराष्ट्र1 hour ago

मुंबई: सलीम डोला की कस्टडी के लिए क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी, ड्रग्स केस में करेगी जांच

राजनीति1 hour ago

तमिलनाडु : डीएमके को बड़ा झटका, 15 प्रमुख मंत्री हारे

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई में सनसनीखेज घटना: सायन अस्पताल के आईसीयू के बाहर सिर में चाकू धंसा व्यक्ति, इलाज में लापरवाही के आरोप

राजनीति19 hours ago

बंगाल चुनाव : सुजापुर में टीएमसी की बड़ी जीत, सबीना यास्मीन ने कांग्रेस गढ़ में फिर मारी बाजी

महाराष्ट्र19 hours ago

धुलिया मुस्लिम बस्ती के खिलाफ की गई कार्रवाई पूरी तरह से गलत है, अबू आसिम आज़मी ने माइनॉरिटी कमीशन को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई और नोटिस पर रोक लगाने की मांग की

राजनीति21 hours ago

असम चुनाव परिणाम 2026: असम के जोरहाट में भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कांग्रेस के गौरव गोगोई को 23,000 से अधिक वोटों से हराया

राजनीति21 hours ago

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: मुस्लिम बहुल सीटों पर भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता के बीच टीएमसी की पकड़ कमजोर हुई।

मनोरंजन23 hours ago

सलमान खान ने 42 साल पुराने ‘भाई’ के निधन पर शोक जताया, कहा-तुम्हारे लिए आंसू नहीं, सिर्फ यादें हैं

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र पुलिस के लिए भी अब हेलमेट पहनना अनिवार्य, डीजीपी ने जारी किया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: मालेगांव विस्फोट मामले में गिरफ्तारी के बाद 2008 में पुरोहित के करियर की प्रगति लगभग रुक गई थी।

महाराष्ट्र3 weeks ago

ग्रांट रोड के बार पर छापा: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई : जय श्री राम विवाद में 5 गिरफ्तार, आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, तनावपूर्ण स्थिति में शांति बनी हुई है।

अपराध2 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: ओबीसी नेता शब्बीर अंसारी ने छोटा सोनापुर कब्रिस्तान की जगह खाली करवाई, मौलाना मोइन मियां ने शोक सभा में दावा किया! छगन भुजबल ने कहा कि यह मुस्लिम पिछड़े वर्ग के लिए बहुत बड़ा नुकसान है

अपराध1 week ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

मुंबई प्रेस एक्सक्लूसिव न्यूज4 weeks ago

मुंबई: कुर्ला से अपने बेटे की गिरफ्तारी पर हम्माद सिद्दीकी के पिता ने गुहार लगाई, “मेरा बेटा बेकसूर है, एजेंसियों को उस पर रहम करना चाहिए।”

रुझान