खेल
क्रिकेट की तरह दूसरे खेलों को भी मौका देने का समय आ गया है: कपिल देव
नई दिल्ली, 12 दिसंबर: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव इन दिनों गोल्फ में सक्रिय हैं। प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए कपिल देव क्रिकेट के सवाल पर बचते नजर आए, लेकिन गोल्फ के बेहतर भविष्य को लेकर आशान्वित नजर आए।
कपिल देव ने कहा, “समय आ गया है कि हम दूसरे खेलों को भी विकसित होने का मौका दें। आईपीएल ने हमें सिखाया है कि हम खेलों में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। हमें दूसरे खेलों में भी ऐसी सफलता की कोशिश करनी चाहिए।”
भारत में गोल्फ को लोकप्रिय बनाने के तरीके पर बात करते हुए कपिल देव ने कहा कि हमें किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो गोल्फ में विश्व चैंपियन बने, यूरोपियन कप जीते, और ओलंपिक में पदक जीते। अगर ऐसा होता है, तो देश में गोल्फ का विकास होगा। ओलंपिक में हम पदक जीतने से चूक गए थे। टेनिस में जैसे कोई विंबलडन या दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतता है, तो फर्क पड़ता है। उसी तरह गोल्फ के बड़े इवेंट जीतने के बाद भारत में भी इस खेल को लेकर रुचि बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि भारत में गोल्फ साल दर साल बढ़ रहा है। डीपी वर्ल्ड गोल्फ टूर्नामेंट सफल रहा। दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी भारत आए। अन्य खिलाड़ी भी आना चाहते हैं।
क्रिकेट से जुड़े सवालों पर कपिल देव बचते नजर आए। हालांकि लीग क्रिकेट को प्राथमिकता देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर आदमी की अपनी सोच हो सकती है। उस आधार पर वह अपने फैसले भी लेता है। मुझे निजी तौर पर लगता है कि भारत के लिए खेलने से ज्यादा महत्वपूर्ण दूसरा कुछ नहीं हो सकता है।
क्रिकेट में सबसे पसंदीदा फॉर्मेट के सवाल पर विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, “मैं क्रिकेट में किसी विशेष फॉर्मेट को पसंद नहीं करता। मैं क्रिकेट को पसंद करता हूं और उसका आनंद लेता हूं।”
खेल
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे : हेड टू हेड रिकॉर्ड में मेजबान मजबूत, जबकि राजकोट में प्रदर्शन निराशाजनक

राजकोट, 14 जनवरी: न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत के साथ सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं दूसरा मुकाबला बुधवार को गुजरात के राजकोट में खेला जाएगा।
दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और न्यूजीलैंड ने वनडे में अब तक 121 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने अब तक 63 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को 50 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, सात मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है।
अगर घर में जीत की बात करें तो इसमें भी भारतीय टीम आगे है। टीम इंडिया ने 31 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 26 मैचों में जीत मिली है। वहीं विदेशी धरती पर टीम इंडिया को 14, जबकि कीवी टीम को 8 मैचों में जीत मिली है।
इसके अलावा तटस्थ (न्यूट्रल) जगह पर दोनों टीमों में कांटे की टक्कर है। भारत ने 17, जबकि न्यूजीलैंड ने 16 वनडे मैचों में जीत दर्ज की है।
वहीं, अगर राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो यह कुछ खास अच्छा नहीं है। दरअसल, राजकोट में 4 वनडे मैच खेले हैं। इसमें तीन में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में पहला वनडे 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड 9 रन से विजयी रही थी। 2015 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा वनडे खेला था। दक्षिण अफ्रीका 18 रन से जीती थी। 2020 में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ था। भारतीय टीम इस मैच में 36 रन से विजयी रही थी। इस स्टेडियम में 27 सितंबर 2023 को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला था और इसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में 4 मैचों में 3 हार टीम इंडिया की परेशानी बढ़ाने वाली है। तीनों बार भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही, जबकि एकमात्र मैच में जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए मिली थी।
राजकोट वनडे दोपहर 1.30 से खेला जाएगा। टॉस 1 बजे होगा।
खेल
महिला प्रीमियर लीग 2026: आरसीबी को झटका, पूजा वस्त्रकार हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर

नवी मुंबई, 10 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस पर आखिरी गेंद पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। जीत के बाद आरसीबी को एक बड़ा झटका लगा है। टीम की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण दो सप्ताह के लिए बाहर हो गई हैं।
पूजा वस्त्रकार के बाहर होने की पुष्टि टीम के हेड कोच मलोलन रंगराजन ने की।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद आरसीबी के हेड कोच ने मीडिया से कहा, “पूजा वस्त्राकर चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। बीसीसीआई में रिहैब के लिए मौजूद पूजा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई है। वह दो सप्ताह के लिए बाहर रहेंगी।”
वस्त्राकर नीलामी के दौरान थीं और बीसीसीआई के क्रिकेट ऑफ एक्सिलेंस में रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रही थीं। लीग के शुरू होने तक उनके ठीक होने की उम्मीद थी। रिलीज किए जाने से ठीक पहले उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई।
दाएं हाथ की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर पिछले तीन सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थीं। महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए हुई नीलामी में आरसीबी ने पूजा को 85 लाख में खरीदा था।
पूजा वस्त्राकर टीम में संतुलन की दृष्टि से अहम खिलाड़ी हैं। दाएं हाथ की तेज गेंदबाजी के अलावा वह निचले क्रम की सक्षम बल्लेबाज भी हैं। पूजा के टी20 करियर पर गौर करें तो 72 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 58 विकेट उन्होंने लिए हैं। वहीं 43 पारियों में 332 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल के 16 मैचों में उन्होंने 126 रन बनाने के साथ ही 7 विकेट लिए हैं।
इंजरी की वजह से लंबे समय से क्रिकेट से दूर पूजा की वापसी महिला प्रीमियर लीग में तय मानी जा रही थी, लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी ने उनकी वापसी का इंतजार फिर बढ़ा दिया है।
खेल
महिला प्रीमियर लीग 2026: मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच पहला मैच आज, ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे बड़े स्टार्स

मुंबई, 9 जनवरी: महिला प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज आज से हो रहा है। पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी।
मैच से ठीक पहले ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 6 बजकर 45 मिनट पर होगी। इस ग्रैंड इवेंट में यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू परफॉर्म करने वाले हैं। हनी सिंह भारत में पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट में परफॉर्म करेंगे।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा और मैच 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें नीलामी के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई हैं और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले सीजन के पहले मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है।
मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं, मोबाइल पर भी आप इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
महिला प्रीमियर लीग का ये चौथा सीजन है। अब तक एमआई और आरसीबी के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं। एमआई ने 4 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैचों में आरसीबी ने जीत हासिल की है।
पिछले 3 सीजन में दो बार एमआई और एक बार आरसीबी विजेता रही है। दिल्ली कैपिटल्स तीनों बार फाइनल खेली है और उपविजेता रही है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम:
स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (डब्ल्यू), नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योशा, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिन्से स्मिथ।
मुंबई इंडियंस टीम:
हेली मैथ्यूज, जी. कमालिनी (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिल्ली इलिंगवर्थ, सैका इशाक, निकोला केरी।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध3 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र7 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय1 year agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध3 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार11 months agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
