Connect with us
Wednesday,29-July-2026
ताज़ा खबर

अपराध

एक्सपायरी उत्पादों का केंद्र बनता जा रहा है भिवंडी

Published

on

shop

शहर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के नागरिकों के स्वास्थ्य को खतरे में डालते हुए भिवंडी एक्सपायरी उत्पादों की खपत का सबसे बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। शहर में धड़ल्ले से खाद्य पदार्थों से लेकर सॉफ्ट ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक, कॉस्मैटिक उत्पाद आदि एक्सपायरी डेट के बेचे जा रहे हैं। इसको लेकर व्यापारी, स्थानीय प्रशासन एवं एफडीए मूकदर्शक बना हुआ है।

कॉस्मैटिक उत्पादों सहित अन्य सामानों के बड़े ब्रांड अथवा मिश्रित नाम का उपयोग करके एक्सपायर खाद्य पदार्थों को बेचने का अवैध कारोबार शहर में व्याप्त है। शहर के शांतिनगर, गैबीनगर, खंडूपाडा, वंजारपट्टी नाका, तीनबत्ती, ईदगाह रोड, धामनकरनाका, दरगाहरोड सहित शहर के अन्य इलाकों में ऐसी सैकड़ों दुकानें एक्सपायरी माल से भरी हुई हैं।

मंदी के बावजूद एक्सपायरी माल बेचने वाली दुकानें आधी कीमत के बहाने ग्राहकों को आकर्षित करती हैं और उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। कॉस्मैटिक उत्पादों के साथ एक्सपायरी सामान बेचने वाले दुकानदार सुबह से देर रात तक खुलेआम कारोबार कर रहे हैं। इन सबके बावजूद प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करने से परहेज कर रहा है। इसे लेकर नागरिकों में तीव्र आक्रोश है।

सूत्रों के अनुसार, शहर से सटे गोदाम इलाकों- मानकोली से लेकर राजनोली, रहनाल, पूर्णा, काल्हेर एवं पडघा तक शॉपिंग मॉल, बहुराष्ट्रीय कंपनियां एवं देश के अन्य बड़े ब्रांडों के गोदाम हैं। यहां से लगभग पूरे देश में सौंदर्य प्रसाधन, शीतलपेय सहित अन्य सामानों की आपूर्ति बड़े पैमाने पर की जाती है, लेकिन कुछ उत्पादों के उपयोग की अवधि समाप्त होने के बाद भी यह अवैध कारोबार खूब फलफूल रहा है। इसमें शामिल कंपनियों के गोदाम प्रबंधकों ने खाद्य पदार्थों, चॉकलेट, चावल, दाल और वेफर्स को बेचने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची है।

पशुओं के चारे के रूप में इसका इस्तेमाल करने के बहाने एक्सपायरी उत्पादों को या तो भिवंडी के बाजारों में पैकेट से निकालकर बेचा जाता है या फिर उसके उपयोग के अवधि की तिथि को बदलकर उसे आधे दाम पर बेच दिया जाता है। सूत्र बताते हैं कि एक्सपायरी सामान को नष्ट करने के लिए जमीन खोदने अथवा उन्हें जलाने के लिए कंपनी पैसे भी देती है, लेकिन इसके बाद भी बाजार में एक्सपायरी उत्पादों को महंगे ब्रांडेड सामानों के नाम पर बेच देते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्पाद बनाने वाली कंपनी से एक्सपायरी गुड्स के बदले क्रेडिट नोट लेकर एक्सपायरी माल के व्यापारी 20 प्रतिशत कीमत पर बेच देते हैं। त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार, शहर में त्वचा रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका एक मुख्य कारण एक्सपायरी कॉस्मैटिक उत्पादों, शैंपू, सर्फ और साबुन का उपयोग है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपराध

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

Published

on

मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बिल्डर से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गैंगस्टर जुल्फिकार बेहलीम और उसके भाई मोहसिन बेहलीम को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इन दोनों ने बिल्डर से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में बिल्डर ने गैंगस्टर जुल्फिकार और उसके भाई समेत 12 गैंगस्टरों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच यूनिट 9 ने जाल बिछाकर इन 12 आरोपियों को फिरौती लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एक्सटॉर्शन और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को 31 जुलाई तक रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। जुल्फिकार और मोहसिन ने मुंबई शहर और उपनगरों में आतंक मचाया था और कई बिल्डरों से फिरौती मांगने की कोशिश भी की थी। इसलिए पुलिस ने अपील की है कि अगर इस गैंग ने किसी से फिरौती मांगी है तो वे उनके खिलाफ पुलिस और क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती, जॉइंट पुलिस कमिश्नर अनिल ने की। जांच कंभारे डीसीपी नुनाथ धोले और क्राइम यूनिट इंचार्ज सचिन प्रणक ने की।

Continue Reading

अपराध

एएनसी की कार्रवाई : 3.5 मिलियन के साथ एमडी जब्त, एक गिरफ्तार

Published

on

ARREST

मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक ड्रग स्मगलर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 35 लाख रुपये से ज़्यादा कीमत की एमडी मेफेडोन बरामद हुई है। मुंबई के बांद्रा इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध हालत में मिला। जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस को उसके पास से 142 ग्राम एमडी मिला, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके खिलाफ खेरवाड़ी पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एएनसी वर्ली यूनिट ने की।

Continue Reading

अपराध

मुंबई: काला चौकी से एक अपराधी को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया

Published

on

मुंबई: मुंबई के काला चौकी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरिफ मोहम्मद असलम शेख नाम के एक 32 साल के क्रिमिनल को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मोहम्मद असलम शेख पर मारपीट के 8 केस दर्ज हैं, साथ ही बांद्रा और सहार पुलिस स्टेशन में एक-एक केस दर्ज है। आरोपी को दो बार शहर से निकाला भी जा चुका है। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती, जॉइंट पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा और डीसीपी अनुराग जैन के निर्देश पर किया गया।

Continue Reading
Advertisement
अपराध11 hours ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

अपराध13 hours ago

एएनसी की कार्रवाई : 3.5 मिलियन के साथ एमडी जब्त, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र13 hours ago

देश में सीजेपी का विरोध : महाराष्ट्र साइबर द्वारा देश में अशांति फैलाने की साजिश का खुलासा करने के बाद, नीतीश राणे ने धमकी दी कि भारत पर हमला करने वालों को धूल में मिला दिया जाएगा।

महाराष्ट्र14 hours ago

तीन कंपनियों की नियुक्ति के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक रईस शेख ने बीएमसी के फाइनेंशियल सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मांग की

महाराष्ट्र14 hours ago

वेस्टर्न रेलवे 5 साल से टिकटों की ब्लैक ट्रेडिंग कर रहा था, मामले में एजेंट और कर्मचारियों का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं है, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गिलगली ने खुलासा किया

मनोरंजन15 hours ago

रेखा को मिलेगा आईएफएफएम में खास सम्मान, ‘उमराव जान’ की होगी स्पेशल स्क्रीनिंग

राष्ट्रीय समाचार15 hours ago

भारतीय रेलवे ने नांदेड़ डिवीजन में 163 करोड़ रुपए की इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन अपग्रेड परियोजना को दी मंजूरी

अंतरराष्ट्रीय समाचार15 hours ago

भारत और कनाडा ने समुद्री सहयोग और रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर की चर्चा

राजनीति15 hours ago

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग जवाब, कहा-‘छात्र आंदोलन में ‘एके-47′ से क्यों की गई फायरिंग’

व्यापार18 hours ago

सोना और चांदी गिरावट के साथ खुले, 1.80 प्रतिशत तक कम हुआ दाम

खेल2 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

मनोरंजन1 week ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

महाराष्ट्र4 weeks ago

24 घंटे की तेज बारिश से मुंबई बेहाल, कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित

रुझान