Connect with us
Sunday,08-November-2026
ताज़ा खबर

खेल

BCCI ने ऋद्धिमान साहा के साथ दुर्व्यहार करने वाले पत्रकार पर लगाया दो साल का बैन

Published

on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पत्रकार बोरिया मजूमदार पर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा के साथ दुर्व्यहार पर दो साल का बैन लगाया है। प्रतिबंध के तहत अब मजूमदार को भारत में घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए प्रेस मान्यता नहीं मिलेगी। किसी भी पंजीकृत खिलाड़ियों के साथ कोई साक्षात्कार नहीं मिलेगा और दो साल के लिए सभी सुविधाओं से वंचित रखा जाएगा।

मंगलवार को अपने सदस्यों को भेजे गए एक पत्र में बीसीसीआई ने कहा कि उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और पार्षद प्रभातेज सिंह भाटिया की तीन सदस्यीय समिति ने साहा और मजूमदार दोनों से बात की थी और निष्कर्ष निकाला था कि मजूमदार ने वाकई में खिलाड़ी के साथ दुर्व्यवहार किया था।

उन्होंने बीसीसीआई की शीर्ष परिषद को बैन लगाने की सिफारिश की, जिसने सहमति व्यक्त की, जिसके बाद प्रतिबंध लगा दिया गया।

37 वर्षीय विकेटकीपर द्वारा 19 फरवरी को एक ट्वीट पोस्ट किया गया था, जिसमें मैसेजों का एक स्क्रीनशॉट था, जिसमें एक पत्रकार ने उन्हें व्हाट्सएप पर कुछ आपत्तिजनक बातें कही थी।

स्क्रीनशॉट में लिखा था कि, भारतीय क्रिकेट में मेरे सभी योगदानों के बाद एक तथाकथित आदरणीय पत्रकार ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है। इसी वजह से आज अच्छी पत्रकारिता देखने को नहीं मिलती है।”

हालांकि, उस समय साहा ने पत्रकार का नाम नहीं लिया था, लेकिन मजूमदार ने 5 मार्च को जवाब दिया कि वह मानहानि के लिए साहा को कानूनी नोटिस भेजेंगे। कोलकाता के पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि साहा ने जो स्क्रीनशॉट डाला था, उन संदेशों के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

बीसीसीआई ने कहा, “इस घटना का संज्ञान लिया था और अन्य खिलाड़ियों के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसके बाद जांच कराई गई थी। समिति ने बाद में उनके निर्णय पर पहुंचने से पहले साहा और मजूमदार की दलीलों पर विचार किया था।

साहा वर्तमान में आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसमें 5 मैचों में 154 रन बनाए हैं।

खेल

‘गुरनूर बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं,’ वेलिंगटन में जीत के बाद कप्तान गिल ने तेज गेंदबाज को सराहा

Published

on

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करने तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जमकर तारीफ की। शनिवार को हेनरी स्टेडियम में गुरनूर ने अपने 10 ओवरों में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वेलिंगटन की उछाल भरी पिच पर, इस तेज गेंदबाज ने अपनी गति और कद का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में रखा और कीवी टीम को महज 134 रन पर ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई।

बारिश के कारण खेल में फिर से रुकावट आई, जिसके बाद भारत को डीएलएस नियम के तहत 4 रन से विजेता घोषित किया गया। उस समय भारत का स्कोर 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन था। शानदार प्रदर्शन के लिए गुरनूर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय कप्तान ने गुरनूर की तारीफ में कहा, “गुरनूर ने पिछले मैच में भी बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी। उम्मीद है कि जैसे-जैसे वह और मैच खेलेंगे और उन्हें अनुभव मिलेगा, उनकी लाइन और लेंथ और भी सटीक होती जाएगी। उनके पास गति है और उछाल भी है। अब बात बस इतनी है कि वह कितने निरंतर रह पाते हैं। आज हमने देखा कि अगर वह इसी तरह गेंदबाजी करते रहें, तो वह टीम के लिए कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं।”

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की गैरमौजूदगी में भारत की गेंदबाजी लाइन-अप में अनुभवी खिलाड़ियों की कमी है। ऐसे में टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए गेंदबाजी विभाग में नए स्टार खिलाड़ियों की तलाश कर रही है।

गिल ने उन युवा गेंदबाजों आकिब नबी, गुरनूर और अंशुल कंबोज को दिए गए संदेश के बारे में भी बात की। ये सभी खिलाड़ी इस सीरीज में अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

कप्तान ने कहा, “उनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों में वे सभी खूबियां हैं जिनकी जरूरत होती है। असल बात दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने की है। इंटरनेशनल क्रिकेट का मतलब ही दबाव में खेलना और अनुभव हासिल करना है—लगातार गेंदबाजी करना और दबाव के बीच अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करना। हमारे लिए यही सबसे अहम बात है।”

बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पिच पर, भारत ने न्यूजीलैंड को करीबी अंतर से हराया और अब पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। महज 113 रन पर अपने सात विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम दबाव में थी, उसे जीत के लिए 22 रन चाहिए थे और क्रीज पर एकमात्र मुख्य बल्लेबाज केएल राहुल मौजूद थे।

अगर बारिश नहीं भी आती, तो भी कप्तान गिल पूरा भरोसा था कि वे मैच जीत सकते हैं, लेकिन बारिश शुरू होने के कारण वे (डीएलएस नियम के तहत) 4 रन से जीत गए। उन्होंने कहा, “हां, पिच वाकई मुश्किल थी, लेकिन अंत में हमने जरूरत से दो विकेट ज्यादा गंवा दिए। हमें पता था कि आखिर में बारिश आ सकती है। हमने जो आखिरी दो शॉट खेले, वे अच्छे नहीं थे। अगर हम डीएलएस नियम के तहत चार या पांच रन से यह मैच हार जाते, तो यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक होता, लेकिन खुशी है कि हम जीत हासिल करने में कामयाब रहे।”

Continue Reading

खेल

विश्व कप तक 100 शतक पूरा करने के लिए कोहली के पास पर्याप्त मैच नहीं: अभिषेक नायर

Published

on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर का मानना ​​है कि विराट कोहली के पास 2027 वनडे विश्व कप से पहले 100 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा करने के लिए ज्यादा मैच नहीं बचे।

अभिषेक नायर ने जियोस्टार से कहा, “मुझे नहीं लगता कि वर्ल्ड कप तक उनके पास उस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए पर्याप्त मैच है। मैं चाहता हूं कि वह ऐसा करे, लेकिन आपको भी आगे बढ़ने के लिए काफी गेम खेलने होंगे। हो सकता है कि वह वर्ल्ड कप के बाद भी खेलना जारी रखे, लेकिन मैं वर्ल्ड कप तक के समय के बारे में सोच रहा हूं। वर्ल्ड कप के बाद, उनकी प्रेरणा शायद वैसी न रहे।”

नायर ने सुझाव दिया कि टीम को हार्दिक पांड्या के साथ एक और विकल्प तैयार करना चाहिए।

उन्होंने कहा, “भारत को भविष्य के बारे में सोचना चाहिए, जहां हार्दिक पांड्या के साथ एक और ऑलराउंडर खेल सकता है। जब आप न्यूजीलैंड जाते हैं, तो हो सकता है कि आपके पास ऐसे दो ऑलराउंड विकल्प हों क्योंकि गौतम गंभीर को बल्लेबाज पसंद हैं। अगर आप एक और ऑलराउंडर तैयार करते हैं, तो वे एक साथ खेल सकते हैं। और अगर इंडिया दो अच्छे तेज गेंदबाज और दो सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ खेल सकता है, तो टीम का संतुलन बेहतर होता है और इसमें गहराई मिलती है। दूसरी बात यह है कि जब आप साउथ अफ्रीका जाते हैं, तो यह काम आएगा क्योंकि अब आपके पास बैटिंग के ज्यादा विकल्प हैं।”

नायर ने कहा, “यह मजेदार है क्योंकि उन सीरीज को देखना जहां आप ट्रॉफी जीतने के लिए फाइनल खेल रहे होते हैं, एक बहुत ही अलग एहसास होता है। यह आपको तैयार करता है और बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार करता है। जब आप तीन या चार देशों वाली ट्रॉफी के लिए खेलते हैं, तो आप स्टैंडिंग में ऊपर-नीचे हो सकते हैं और हर गेम मायने रखता है। इसलिए, मुझे लगता है कि ट्राई-नेशन या उससे अधिक देशों के टूर्नामेंट जैसा कुछ नहीं है।”

Continue Reading

खेल

प्रीमियर लीग में कोई भी मैच आसान नहीं होता: जाबी अलोंसो

Published

on

चेल्सी के मैनेजर जाबी अलोंसो ने कहा है कि प्रीमियर लीग का कोई भी मैच आसान नहीं होता और टीमें एक पल के लिए भी फोकस नहीं खो सकतीं। चेल्सी ने 2026-27 प्रीमियर लीग सीजन की जबरदस्त शुरुआत की है। टीम नौ मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर है।

जियोस्टार द्वारा साझा एक इंटरव्यू में अलोंसो ने प्रीमियर लीग की चुनौतियों पर बात करते हुए कहा, “प्रीमियर लीग सच में एक बहुत मुश्किल कॉम्पिटिशन है। चेल्सी जॉइन करने से पहले मुझे इसके बारे में पता था, लेकिन एक बार जब आप इसका अनुभव करते हैं, तो आप सभी टीमों और सभी खिलाड़ियों का स्तर देखते हैं कि हर मैच कितना चुनौतीपूर्ण होता है। इस लीग में कोई भी मैच आसान नहीं होता। हर सप्ताह आपका एक अलग टेस्ट होता है, चाहे वह खिताब के लिए लड़ने वाली टीम हो या ऊपर बने रहने के लिए। इससे हम खुद से बहुत कुछ डिमांड करते हैं और हर गेम के लिए पूरे फोकस के साथ तैयारी करते हैं। आप एक पल के लिए भी स्विच ऑफ नहीं कर सकते, क्योंकि लीग में क्वालिटी आपको सजा देगी।”

चेल्सी मैनेजर ने अपनी टीम की रक्षात्मक दिक्कतों को भी माना और जोर देकर कहा कि उनका रक्षात्मक रिकॉर्ड सुधारना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि इस सीजन में खाए गए कई गोल निजी गलतियों की वजह से हुए हैं, न कि विरोधी टीमों के उनके रक्षात्मक संरचना को तोड़ने की वजह से। हमारे डिफेंस के बहुत सारे गोल खाने के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं है, लेकिन यह पक्का है कि यह एक ऐसा एरिया है जिसमें हम बेहतर करने के लिए समर्पित हैं। मुझे लगता है कि हम करेंगे। हम उस प्रक्रिया में हैं और विकसित हो रहे हैं।

चेल्सी मैनेजर ने कहा, “हमें एक यूनिट के तौर पर और ज्यादा एकजुट होने, अपने मुकाबले जीतने और आखिरी तीसरे हिस्से में बेहतर फैसले लेने की जरूरत है। खिलाड़ी यह जानते हैं, और वे जिम्मेदारी ले रहे हैं। डिफेंड करना सिर्फ बैक फोर के बारे में नहीं है। यह आगे से शुरू होता है, कि हम कैसे दबाव बनाते हैं और कैसे पीछे हटते हैं।”

अलोंसो ने पामर को एक सेंट्रल अटैकिंग मिडफील्डर के तौर पर भी पहचाना और बताया कि इंग्लैंड का यह इंटरनेशनल खिलाड़ी विरोधी टीम के मिडफील्ड और डिफेंसिव लाइन के बीच काम करते समय सबसे ज्यादा असरदार होता है।

अलोंसो ने कहा, “मेरे लिए, कोल पामर के लिए सबसे अच्छी पोजीशन एक सेंट्रल अटैकिंग मिडफील्डर की है। जब कोल को फॉरवर्ड के पीछे और डिफेंस की आखिरी लाइन के सामने गेंद मिलती है, तो वह आखिरी पास खेल पाता है, आखिरी ड्रिबल कर पाता है, गोल कर पाता है, और रन बना पाता है। लाइन के बीच वह टीमों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।”

Continue Reading
Advertisement
राजनीति23 hours ago

क्या यूपी में भी बिहार जैसी सफलता दोहरा पाएंगे असदुद्दीन ओवैसी?

मनोरंजन23 hours ago

‘राइज एंड फॉल 2’ का सफर बेहद यादगार और भावनात्मक रहा: प्रियंका चाहर चौधरी

राष्ट्रीय समाचार23 hours ago

जम्मू-कश्मीर निजी विश्वविद्यालय नियम-2026 लागू, सीएम उमर अब्दुल्ला ने शिक्षा मंत्री को दी बधाई

खेल23 hours ago

‘गुरनूर बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं,’ वेलिंगटन में जीत के बाद कप्तान गिल ने तेज गेंदबाज को सराहा

व्यापार23 hours ago

ई20 पेट्रोल विवाद पर तेल कंपनियों ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा- कर्नाटक में 26-31 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण के दावे भ्रामक

अंतरराष्ट्रीय समाचार24 hours ago

शी चिनफिंग ने ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से मुलाकात की

राष्ट्रीय समाचार24 hours ago

‘अल नीनो’ से प्रभावित 225 जिलों के लिए केंद्र की विशेष योजना, रबी बुवाई में मदद करेगा नया कृषि डैशबोर्ड

अपराध24 hours ago

मुंबई की ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर सोने की चेन चुराने वाला आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद।

राष्ट्रीय समाचार24 hours ago

एलआईसी का तिमाही-छमाही प्रदर्शन काफी मजबूत, आईडीबीआई बैंक विनिवेश से बैंकएश्योरेंस कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: सीईओ

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

पेरिस से भी बड़ा होगा अमेरिकी एयर शो : ट्रंप

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति4 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

महाराष्ट्र3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

फिल्मी खबरे3 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

व्यापार4 weeks ago

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड निशाने पर, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, तीन शूटर गिरफ्तार।

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई महानगर क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों के लिए महाराष्ट्र सरकार की व्यापक जल योजना तैयार

अपराध2 weeks ago

बंगाल: मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘अपमानजनक’ टिप्पणी, युवक गिरफ्तार

रुझान