Connect with us
Thursday,13-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

‘2 स्टेट्स’ की रिलीजिंग को छोड़कर रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा की शादी में पहुंचे थे करण जौहर

Published

on

लोकप्रिय स्ट्रीमिंग शो ‘कॉफी विद करण’ को होस्ट करने वाले निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने याद किया कि कैसे वह ‘2 स्टेट्स’ की रिलीजिंग इवेंट को छोड़कर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने में कामयाब रहे थे।

करण ने यह भी बताया कि आदि और रानी की शादी मैनचेस्टर में हुई थी।

शो के अपकमिंग एपिसोड में बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी और काजोल शो की शोभा बढ़ाती नजर आएंगी।

दोनों एक्ट्रेस ने करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में स्क्रीन शेयर किया था और एपिसोड के दौरान शो होस्ट के साथ चर्चा करने के लिए उनके पास बहुत कुछ था।

एक्ट्रेसेस से बात करते हुए, करण को बताया कि कैसे वह रानी और आदित्य की शादी में शामिल हुए थे, जब उनकी खुद की प्रोडक्शन फिल्म ‘2 स्टेट्स’ रिलीज होने वाली थी, जिसमें आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे।

डेस्टिनेशन वेडिंग अब ट्रेंड में है, लेकिन करण ने उस ओजी कपल का खुलासा किया, जो बी-टाउन में ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति थे।

इस बारे में बात करते हुए करण ने कहा, ”काजोल, आप आदित्य को रानी से भी पहले से जानती थीं। वह पूरी दुनिया में मेरा सबसे अच्छा दोस्त है। हमें इस फैक्ट के बारे में बात करनी है कि रानी और आदित्य की शादी कब हुई थी।

यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी, जब कोई उन्हें नहीं जानता था, तब उन्होंने फिल्मी स्टार्स की डेस्टिनेशन वेडिंग शुरू की। मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता, नहीं तो वह दशकों पहले की तरह मुझ पर गुस्सा होंगे।”

उन्होंने आगे कहा, ”जैसे, उन्होंने मुझसे कहा, ‘मेरी शादी हो रही है, इसमें 18 लोग शामिल हो रहे हैं। अगर इस शादी के बारे में बात फैली तो उसके पीछे आप ही होंगे। एकमात्र व्यक्ति जो अपना मुंह खोलेगा, वह आप ही हैं, अगर मैं देखूं कि किसी भी प्रकाशन में इस शादी का उल्लेख है, उस समय अखबारों का बोलबाला था। मैं बहुत हाइपर और हिस्टेरिकल था।”

करण ने कहा, “मुझे अपनी मां से झूठ बोलना पड़ा, हमारी एक रिलीज थी, यह अप्रैल 2014 था, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा, ‘2 स्टेट्स’ रिलीज हो रही थी। किसी कारण से मुझे अपनी फिल्म की रिलीज को छोड़ना पड़ा, सभी को बताना पड़ा कि मेरा मैनचेस्टर में एक इवेंट है। लेकिन हर कोई कह रहा था, ‘रिलीज वीकेंड पर, आप मैनचेस्टर क्यों जा रहे हैं?’ मैंने कहा, ‘मुझे जाना है, मुझे जाना है।”’

‘कॉफी विद करण’ डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होती है।

मनोरंजन

वंशज सिंह ने ‘अलायंस’ से बाहर होने पर कहा-‘मुझे हार का कोई अफसोस नहीं, अभी बहुत आगे जाना है’

Published

on

रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आए अभिनेता वंशज सिंह ने शो में अपने सफर और मुंबई में पहचान बनाने के लिए किए गए संघर्ष के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना है कि उन्हें शो में हारने का दुख जरूर है, लेकिन इस हार को लेकर उनके मन में कोई पछतावा नहीं है। अभी आगे बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।

आईएएनएस से वंशज ने अपने प्रतिस्पर्धी स्वभाव के बारे में बात करते हुए कहा, ”मुझे हारना पसंद नहीं है। अगर आप किसी काम या प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं, तो उसे जीतने या सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देनी चाहिए। ‘अलायंस’ को लेकर भी मेरे मन में यही सोच थी। मुझे पूरा भरोसा था कि मैं शो के फाइनल तक जरूर जाऊंगा। मैंने शो में अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी तरफ से काफी योगदान भी दिया, लेकिन नतीजे मेरे पक्ष में नहीं रहे।”

उन्होंने कहा, ”शो का हर फैसला मेरे हाथ में नहीं था। इसी वजह से मैं अपनी हार को लेकर खुद को दोषी नहीं मानता। मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि मैं शो नहीं जीत पाया। मेरे लिए यह सिर्फ एक पड़ाव था और अब मेरा ध्यान आगे बढ़ने पर है।”

वंशज ने कहा, ”मैं अभी अपनी किसी भी उपलब्धि से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। मेरे लिए ‘अलायंस’ जीतना भी अंतिम लक्ष्य नहीं होता। अगर मैं शो जीत भी जाता, तब भी पूरी तरह संतुष्ट महसूस नहीं करता। मैं हमेशा अगली उपलब्धि और अगले लक्ष्य के बारे में सोचता रहता हूं। मैं लगातार बड़े सपने देखता हूं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करता हूं।”

अपने बारे में बात करते हुए वंशज ने कहा, ”मैं दिन में ही नहीं, बल्कि सोते समय भी सपने देखता हूं। मेरे लिए सपने देखना बेहद जरूरी है और यही चीज मुझे आगे बढ़ने की ताकत देती है। मैं मानता हूं कि जिंदगी में सिर्फ एक उपलब्धि हासिल कर रुक जाना मेरे स्वभाव में नहीं है। मैं लगातार कुछ नया हासिल करना चाहता हूं और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता रहता हूं।”

वंशज ने अपने मुंबई तक के सफर के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, ”मैं देहरादून से आता हूं और करीब चार साल पहले मुंबई पहुंचा था। मेरे लिए इस शहर में अपनी जगह बनाना बेहद मुश्किल था। इंडस्ट्री में मेरे कोई खास संपर्क नहीं थे और मैं किसी को नहीं जानता था। ऐसे में शुरुआत से खुद को स्थापित करना मेरे लिए बड़ी चुनौती थी।”

उन्होंने बताया कि मुंबई में पहचान धीरे-धीरे बनती है। पहले सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ते हैं, फिर ब्रांड्स के साथ काम करने के मौके मिलते हैं। इसके बाद कुछ जाने-पहचाने लोग आपको पहचानने लगते हैं। उनसे मुलाकात होती है और अगर साथ काम करने का मौका मिले तो वह भी मिलता है। इस तरह छोटे-छोटे कदमों के जरिए कलाकार अपनी पहचान बनाता है।

Continue Reading

मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने शेयर की लंदन डायरीज, जाह्नवी कपूर संग दिखी खास बॉन्डिंग

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लंदन में बिताए गए पलों की झलकियां शेयर कीं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वे बहन जाह्नवी कपूर समेत कई लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में अर्जुन को एक रेस्टोरेंट में बैठे देखा जा सकता है, जो प्लेटों और ड्रिंक्स से भरी एक टेबल के सामने पोज दे रहे हैं। अगली तस्वीर में एक्टर सूट में नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वे बहन जाह्नवी कपूर के साथ पोज देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बाकी तस्वीरों में अभिनेता की लंदन डायरीज शामिल हैं।

अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “लंदन की गर्मियों की एक पारी पूरा कर ली।”

अभिनेता की पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, फैंस ये कयास भी लगा रहे हैं कि अभिनेता की ये पोस्ट लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया बनाम इंग्लैंड ओडीआई मैच के दौरान का है।

दरअसल, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर को हाल ही में लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया बनाम इंग्लैंड ओडीआई देखने के लिए थे। दोनों ने शानदार फॉर्मल लुक में ट्विन किया, जिसमें जान्हवी ने एक रिच चॉकलेट-ब्राउन, डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर चुना। वहीं, अर्जुन कपूर ने गहरे नेवी-ब्लू शेड का सिंगल-ब्रेस्टेड सूट जैकेट पहना था।

अर्जुन और जान्हवी के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और उन्हें कई मौकों पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते देखा गया है।

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर सौतेले भाई-बहन हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर उनके पिता हैं। अर्जुन, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी स्वर्गीय मोना शौरी कपूर के बेटे हैं, जबकि जान्हवी बोनी की दूसरी पत्नी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं।

2018 में जान्हवी की मां श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन और जान्हवी का रिश्ता और मजबूत हो गया। हालांकि भाई-बहन अलग-अलग पले-बढ़े थे, लेकिन अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर मुश्किल समय में जान्हवी और खुशी के लिए एक अहम सपोर्ट बने।

Continue Reading

मनोरंजन

जब सुनील शेट्टी ने खोला था एक्शन हीरो बनने का राज, बोले- ’75 प्रतिशत मेहनत और 25 प्रतिशत किस्मत का है खेल’

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने 90 के दशक में एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और गंभीर भूमिकाओं से अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि, एक्शन हीरो के तौर पर बनी उनकी छवि आज भी सबसे ज्यादा चर्चा में रहती है। अपने एक पुराने इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया था कि किसी कलाकार के लिए सफलता हासिल करना सिर्फ किस्मत की बात नहीं होती। इसके पीछे लगातार मेहनत, सीखने की इच्छा और अपनी गलतियों को सुधारने का जज्बा भी जरूरी है। उन्होंने कहा था कि इसमें 75 प्रतिशत मेहनत और 25 प्रतिशत किस्मत का योगदान है।

इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा, ”75 प्रतिशत मेहनत, 25 प्रतिशत किस्मत जरूर है, लेकिन मैंने बहुत मेहनत की है। हमेशा सीखने की कोशिश की। आलोचनाओं को खुले दिल से स्वीकार किया है और यह समझने की कोशिश की है कि सामने वाला क्या कहना चाहता है। अपनी कमियों को दूर करने और अपनी खूबियों पर काम करने की कोशिश की।”

सुनील ने आगे कहा, ”एक अभिनेता के तौर पर मैं समझता हूं कि हर कलाकार में कुछ कमजोरियां और कुछ मजबूत पक्ष होते हैं। इसलिए मेरा ध्यान अपनी कमियों को धीरे-धीरे सुधारने और अपनी मजबूत बातों को दर्शकों के सामने बेहतर तरीके से पेश करने पर रहा।”

एक्शन हीरो बनने के सफर के बारे में सुनील शेट्टी ने दिलचस्प बात बताई। उन्होंने बताया कि एक्शन हीरो की छवि बनाना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें ऐसे स्टंट करने पड़े, जिनमें चोट लगने का खतरा रहता था। कई बार उन्हें इतना दर्द सहना पड़ा कि शरीर की हड्डियों तक इसका असर पड़ा।

सुनील शेट्टी ने कहा, ”एक्शन इमेज बनाने के लिए मैंने ऐसे एक्शन और स्टंट करें, जिनसे मेरी जान जा सकती थी, जिनसे मुझे चोट लगी और मेरे शरीर की हर हड्डी टूट गई। ये सब आसान नहीं था। उस दौर की एक्शन फिल्मों में कलाकारों के लिए स्टंट बहुत मुश्किल होते थे। मेरा मकसद सिर्फ स्टंट करना नहीं था, बल्कि पर्दे पर एक ऐसे एक्शन हीरो की छवि बनाना था, जिसे देखकर दर्शकों को यकीन हो कि वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सकता है। मैं चाहता था कि दर्शक मेरे एक्शन को सच मानें।”

सुनील शेट्टी ने साल 1992 में ‘बलवान’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद ‘मोहरा’, ‘बॉर्डर’, ‘धड़कन’, ‘हेरा फेरी’, ‘मैं हूं ना’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘आवारा पागल दीवाना’ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने काम किया।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार5 minutes ago

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात अप्रैल-जुलाई में 9.17 अरब डॉलर के पार पहुंचा

व्यापार11 minutes ago

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली मामले में अंतरिम रिपोर्ट एक महीने से पहले आने की उम्मीद, सरकार ने दिए जांच तेज करने के आदेश

मनोरंजन32 minutes ago

वंशज सिंह ने ‘अलायंस’ से बाहर होने पर कहा-‘मुझे हार का कोई अफसोस नहीं, अभी बहुत आगे जाना है’

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

कर्नाटक बंद के बीच हिरासत में लिए गए कन्नड़ कार्यकर्ता, स्कूल और बाजार खुले

राजनीति2 hours ago

कर्नाटक बंद के बीच हिरासत में लिए गए कन्नड़ कार्यकर्ता, स्कूल और बाजार खुले

राजनीति3 hours ago

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित, मानसून सत्र का समापन

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

झारखंड छात्र आंदोलन: सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र, तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

विदेश मंत्री जयशंकर स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हुए शामिल

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा संकेत, मतदाता पहचान के लिए लगा सकते हैं राष्ट्रीय आपातकाल

राजनीति4 hours ago

स्थिर रोजगार बाजार ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के पीछे की सच्चाई को किया उजागर : शिवसेना (यूबीटी)

अपराध2 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन4 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राजनीति4 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

व्यापार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

रुझान