Connect with us
Friday,14-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

सेल्फी के लिए 20-30 लाख रुपये मिलने पर ओरी ने कहा, ‘बढ़ा-चढ़ाकर बताना मुझे पसंद हैं’

Published

on

बी-टाउन सेलेब्स के बेस्टी ओरी, जिनका असली नाम ओरहान अवत्रमणि है, ने बिग बॉस के सेट पर खुलासा किया कि उन्हें सेल्फी के लिए 20-30 लाख रुपये मिलते है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पिक्चर्स के लिए सच में इतनी रकम मिलती तो वह किसी आईलैंड पर जिंदगी बिताते हुए मिलते।

बिग बॉस 17′ में ओरी ने एक ऐसा बयान दिया जिससे होस्ट सलमान खान भी हैरान रह गए और सुर्खियां भी बटोरीं। उन्होंने खुलासा किया कि वह सेलेब्स के साथ तस्वीरें क्लिक करने के लिए 20-30 लाख रुपये की मोटी रकम कमाते हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह वास्तव में सेल्फी के जरिए इतनी कमाई करते हैं, ओरी ने आईएएनएस को बताया, “सेल्फी के बारे में मैंने जो बताया है, वह मुझे पसंद है। मैनें बढ़ा-चढ़ाकर बताया था और इस बात ने कितनी सुर्खियां बटोरीं हैं।”

उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने पिक्चर्स के जरिए इतना पैसा कमाया होता, तो वह किसी आईलैंड पर रह रहे होते और मेहनत नहीं कर रहे होते।

उन्होंने कहा, ”काश मैं हर एक सेल्फी से इतना पैसा कमा रहा होता कि आप मुझे आईलैंड पर जिंदगी बिताते हुए देखते और आप मुझे बंबई में कड़ी मेहनत करते और काम करते हुए नहीं देखते, मैं जितना जीया था उससे कहीं अधिक जी रहा होता।”

उन्होंने अपने मनमोहक अंदाज में आगे कहा, “मैं भाग्यशाली होता अगर मुझे सेल्फी के लिए 20-30 रुपये भी मिलते, यह सच्चाई है।”

मनोरंजन

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में एफआईआर रद्द करने का आदेश

Published

on

दिव्यांग लोगों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर टिप्पणी मामले में समय रैना और उनके साथ जुड़े चार अन्य कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी राहत दी। अदालत ने समय रैना, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने का आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि समय रैना और बाकी चार लोगों ने अदालत के पहले दिए गए निर्देशों का पालन किया। दरअसल, अदालत ने पहले उन्हें दिव्यांग लोगों के लिए जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम करने और इलाज के लिए पैसे जुटाने की दिशा में काम करने का आदेश दिया था, जिसके बाद इन्होंने कई कार्यक्रम किए और दिव्यांग लोगों से जुड़े मुद्दों को अपने प्लेटफॉर्म पर जगह दी। इसी आधार पर कोर्ट ने इन पांचों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया।

यह विवाद समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से शुरू हुआ था। इस शो में कही गई कुछ बातों के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में शिकायतें और एफआईआर दर्ज हुई थीं। बाद में दिव्यांग लोगों से जुड़े एक संगठन क्योर एसएमए ने भी सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। संगठन का कहना था कि शो में गंभीर शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों और दिव्यांगों को लेकर ऐसी बातें कही गईं, जो उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाती है।

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस तरह के मजाक को बेहद गंभीरता से लिया। अदालत ने कहा था कि किसी व्यक्ति का मजाक उड़ाना या उसे नीचा दिखाना सही नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने समय रैना और अन्य कॉमेडियन को दिव्यांग लोगों के लिए काम करने और उनके इलाज के लिए पैसे जुटाने से जुड़े कार्यक्रम करने का निर्देश दिया था।

अदालत ने कहा था कि ऐसे कार्यक्रमों में दिव्यांग लोगों को शामिल किया जाए। उनकी जिंदगी की मुश्किलों के साथ-साथ उनकी उपलब्धियों और सफलता की कहानियों को भी सामने लाया जाए, ताकि लोगों के बीच दिव्यांगों को लेकर सही सोच बने।

इसी मामले में एक समय सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश भी दिया था। कोर्ट ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया था कि उन्हें नोटिस जारी कर अगली सुनवाई में उनकी मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। उस वक्त अदालत ने चेतावनी दी थी कि अगर वे पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

Continue Reading

मनोरंजन

करिश्मा कपूर ने बताया ‘महबूब मेरे’ का मजेदार किस्सा, कहा- गाने में मैं ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं

Published

on

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 90 के दशक से हिंदी सिनेमा में राज किया है और अभी भी उनके प्रति दीवानगी लोगों के दिलों में कायम हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में फिल्म ‘फिजा’ के मशहूर गाने ‘महबूब मेरे’ की अनकही कहानी बताई।

अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म में उन्हें गाने की सिचुएशन काफी अजीब लगी थी, जब सुष्मिता सेन गाने पर डांस कर रही थीं, जबकि वह खुद फिल्म में ऋतिक रोशन को ढूंढ रही थीं।

अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में किया था। शो के स्पेशल एपिसोड में कंटेस्टेंट वैदेही और रोमशा ने ‘महबूब मेरे’ समेत कुछ टाइमलेस बॉलीवुड गानों पर दमदार परफॉर्मेंस दी थी। परफॉर्मेंस के बाद करिश्मा ने इस गाने से जुड़ा अपना अनुभव शेयर किया और फिल्म ‘फिज़ा’ से जुड़ा एक कम जाना-पहचाना किस्सा भी बताया।

करिश्मा ने कहा, “आप लोगों को शायद ये पता नहीं होगा, लेकिन इस गाने में भी हूं। ये सिचुएशन बहुत अलग थी और मुझे भी बहुत अजीब लग रहा था कि सुष्मिता डांस कर रही थीं और मैं गाने के बीच में ऋतिक को ढूंढ रही थी। ये फिल्म ‘फिजा’ का गाना है। तो हां, मेरे लिए ये एक बहुत ही अनोखी सिचुएशन थी।”

सॉन्ग ‘महबूब मेरे’ वर्ष 2000 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘फिजा’ का एक बेहद लोकप्रिय और सदाबहार गाना है। इस गाने में अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने एक स्पेशल अपीयरेंस (कैमियो) में शानदार डांस किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

सुष्मिता सेन वाला यह गाना उस समय के यादगार डांस नंबर्स में से एक बन गया, जबकि ‘फिजा’ में ऋतिक रोशन, करिश्मा कपूर और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल निभाए थे।

‘फिजा’ एक बेहतरीन हिंदी ड्रामा और क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे खालिद मोहम्मद ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन और जया बच्चन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के ‘याहू स्टार’ बनने तक का सफर

Published

on

अभिनेता शम्मी कपूर ने अपनी खूबसूरत मुस्कान, गजब की फुर्ती, अलग तरह के डांस और पर्दे पर बेफिक्र अंदाज से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई। लोग उन्हें ‘याहू’ स्टार और ‘इंडिया का एल्विस प्रेस्ली’ कहते थे। उन्होंने करियर की शुरुआत अपने पिता पृथ्वीराज कपूर की थिएटर कंपनी से की थी, और उस समय उन्हें हर महीने सिर्फ 50 रुपए मिलते थे।

शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्टूबर 1931 को बंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम शमशेर राज कपूर था। वह मशहूर अभिनेता और रंगमंच कलाकार पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर व शशि कपूर के भाई थे। उनका मन पढ़ाई से ज्यादा अभिनय की दुनिया में था, जिसके चलते वह साल 1948 में अपने पिता की थिएटर कंपनी पृथ्वी थिएटर्स से जुड़ गए। यहां उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया। उनकी शुरुआती तनख्वाह 50 रुपए महीना थी। वह 1952 तक थिएटर से जुड़े रहे और जब उन्होंने इसे छोड़ा तो उनकी आखिरी तनख्वाह 300 रुपए थी।

थिएटर के बाद शम्मी कपूर ने फिल्मों का रुख किया। उन्होंने महेश कौल के निर्देशन में कारदार फिल्म कंपनी के साथ ‘जीवन ज्योति’ में बतौर हीरो काम किया। उनकी पहली हीरोइन चांद उस्मानी थीं। शुरुआती दौर आसान नहीं था। 1952 से 1955 के बीच उन्होंने ‘रेल का डिब्बा’, ‘लैला मजनू’, ‘ठोकर’, ‘शमा परवाना’, और ‘हम सब चोर हैं’ जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से ज्यादातर फिल्में उम्मीद के मुताबिक लोगों के दिलों में जगह नहीं बना सकीं।

कई फिल्मों की असफलता के बाद 1957 में ‘तुमसा नहीं देखा’ ने उनकी किस्मत बदल दी। इसके बाद ‘दिल देके देखो’ ने उनकी नई छवि को मजबूत किया। 1961 में ‘जंगली’ आई और शम्मी कपूर देखते ही देखते बड़े स्टार बन गए। इसी फिल्म ने उन्हें ‘याहू’ स्टार का टैग दिलाया। इसके बाद ‘प्रोफेसर’, ‘चाइना टाउन’, ‘कश्मीर की कली’, ‘ब्लफ मास्टर’, ‘जानवर’, ‘राजकुमार’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘एन इवनिंग इन पेरिस’, ‘ब्रहमचारी’ और ‘अंदाज’ जैसी फिल्मों ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया।

शम्मी कपूर अपने डांस के लिए मशहूर हुए और पर्दे पर उनकी एनर्जी ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई। ‘तीसरी मंजिल’ और ‘कश्मीर की कली’ जैसी फिल्मों में उनका अंदाज आज भी याद किया जाता है लेकिन जब उनकी उम्र बढ़ी तो उन्होंने हीरो के बजाय सहायक भूमिकाएं करना शुरू किया। ‘विधाता’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी।

‘ब्रहमचारी’ के लिए शम्मी कपूर को 1969 में फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला। इसके अलावा, उन्हें फिल्मफेयर का लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे सम्मान भी मिले।

14 अगस्त 2011 को 79 साल की उम्र में शम्मी कपूर का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से परेशान थे और डायलिसिस पर थे। उनकी मौत किडनी फेल होने के कारण हुई थी।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार5 minutes ago

स्‍वतंत्रता दिवस समारोह से पहले असम में बढ़ाई गई सुरक्षा

व्यापार32 minutes ago

भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में लाल निशान में बंद, फार्मा और मेटल में रहा दबाव

व्यापार53 minutes ago

अनन्या बिरला की स्वतंत्र माइक्रोफिन के आईपीओ प्रॉस्पेक्टस में कई जोखिमों का खुलासा, असुरक्षित कर्ज और बढ़ते नकद बहिर्वाह पर चिंता

राजनीति1 hour ago

राहुल गांधी के ‘जोकर’ वाले बयान का संजय राउत ने किया समर्थन, आरएसएस पर साधा निशाना

मनोरंजन1 hour ago

समय रैना समेत 5 कॉमेडियन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में एफआईआर रद्द करने का आदेश

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

दिल्ली के इस अस्पताल में 37 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती का अवसर, 18 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

मध्य पूर्व तनाव ने भारत के आईएमईसी की जरूरत को किया साबित, लॉजिस्टिक्स लागत में आएगी कमी : रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

कोलंबिया भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 273 हुई, 3,824 घायल और 377 लोग लापता

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

जम्मू-कश्मीर पुलिस के 52 जवानों को वीरता और सराहनीय सेवा पदक से किया गया सम्मानित

व्यापार4 hours ago

फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया उड़ान में 4 सेकंड के लिए फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम ने काम करना बंद किया, विमान 300 फीट नीचे गिरा: रिपोर्ट

अपराध2 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन4 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

व्यापार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

राजनीति4 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

रुझान