Connect with us
Thursday,13-August-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

‘सा रे गा मा पा’: अल्बर्ट काबो लेप्चा ने जीती ट्रॉफी, बतायी हिंदी भाषा के चलते मुश्किल सफर की कहानी

Published

on

सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2023’ के ग्रैंड फिनाले में अल्बर्ट काबो लेप्चा को विजेता घोषित किया गया। अल्बर्ट पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग के रहने वाले है। उन्होंने हिंदी भाषा के चलते अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह उनके लिए बहुत मुश्किल था।

27 वर्षीय अल्बर्ट ने कभी म्यूजिक के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली। टॉप-5 फाइनलिस्ट अल्बर्ट, निष्ठा शर्मा, स्नेहा भट्टाचार्य, रानिता बनर्जी और सोनिया गजमेर थे। निष्ठा और रणिता सीजन के फर्स्ट और सेकंड रनर अप बने।

आईएएनएस से बात करते हुए, अल्बर्ट ने अपने ट्रेनिंग पीरियड के बारे में बताया: ”मुझे हिंदी उच्चारण के कारण बहुत संघर्ष करना पड़ा। मैंने रटा और गाया। मैं बार-बार गाने सुनता था तो मुझे गाने के सही उच्चारण पता चल जाते थे।”

उन्होंने कहा, “चूंकि मैंने कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली है, इसलिए मुझे बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ी और यह मेरे लिए कठिन था।”

अल्बर्ट ने शेयर किया, ”मैं जो भी करता हूं, दिल से करता हूं। और किसी तरह मुझे इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं।”

वह सोशल मीडिया के भी आभारी हैं और उन्होंने कहा, ‘इसने मुझे बहुत प्यार दिया है। लोग मेरे वीडियो शेयर करते हैं और मैं उनका आभारी हूं। इसने मुझे बहुत महत्व दिया है।”

अल्बर्ट ने कहा कि वह अगले पांच सालों में एक अच्छा इंसान और एक अच्छा सिंगर बनना चाहते हैं।

मनोरंजन

पांच दशक तक राज करने वाले दिलीप कुमार को अमिताभ ने बताया हिंदी सिनेमा का पिलर

Published

on

भारतीय सिनेमा के ‘अभिनय सम्राट’ और ‘ट्रेजेडी किंग’ के रूप में प्रसिद्ध दिलीप कुमार ने हिंदी फिल्मों में पांच दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। आम दर्शक से लेकर मनोरंजन जगत में भी उनकी अदाकारी का हर कोई कायल रहता है। इसी कड़ी में मेगास्टार अमिताभ बच्चनलेजेंड दिलीप कुमार की तारीफ करने से पीछे नहीं हटे।

अभिनेता ने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान दिलीप कुमार के बेमिसाल योगदान पर रोशनी डाली। शो के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेता अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट मंजीत सिंह से दिलीप कुमार के बेमिसाल योगदान के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “जब भी हिंदी सिनेमा का इतिहास लिखा जाएगा, तो हमेशा यही लिखा जाएगा ‘दिलीप कुमार जी से पहले’ और ‘दिलीप कुमार जी के बाद’।” कंटेस्टेंट मंजीत ने भी इस मौके का फायदा उठाकर अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा, “सर, दिलीप कुमार जी के बाद अमिताभ बच्चन हैं।”

इस बात पर ऑडियंस ने खूब तालियां बजाईं लेकिन अमिताभ ने फिर से हिंदी सिनेमा के इतिहास में दिलीप कुमार की बेमिसाल जगह पर जोर दिया और कहा, “अरे नहीं-नहीं सर, बिफोर दिलीप कुमार जी और आफ्टर दिलीप कुमार जी।”

अभिनेता ने आगे बातचीत में दिलीप कुमार को हिंदी सिनेमा का एक ऐसा पिलर भी बताया जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, “वह हिंदी सिनेमा का स्तंभ हैं और वे एक ऐसा स्तंभ हैं, जिसे कोई पीछे नहीं कर सकता है।” ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ सोमवार से शुक्रवार, रात 9:00 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लीव पर आता है।

दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन 1982 में रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘शक्ति’ में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने एक सख्त पुलिस अधिकारी पिता की भूमिका निभाई थी और अमिताभ बच्चन ने उनके बागी बेटे का किरदार निभाया था। इस दमदार अभिनय के लिए फिल्म को उस साल का सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था और दिलीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

Continue Reading

मनोरंजन

वंशज सिंह ने ‘अलायंस’ से बाहर होने पर कहा-‘मुझे हार का कोई अफसोस नहीं, अभी बहुत आगे जाना है’

Published

on

रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आए अभिनेता वंशज सिंह ने शो में अपने सफर और मुंबई में पहचान बनाने के लिए किए गए संघर्ष के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना है कि उन्हें शो में हारने का दुख जरूर है, लेकिन इस हार को लेकर उनके मन में कोई पछतावा नहीं है। अभी आगे बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।

आईएएनएस से वंशज ने अपने प्रतिस्पर्धी स्वभाव के बारे में बात करते हुए कहा, ”मुझे हारना पसंद नहीं है। अगर आप किसी काम या प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं, तो उसे जीतने या सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देनी चाहिए। ‘अलायंस’ को लेकर भी मेरे मन में यही सोच थी। मुझे पूरा भरोसा था कि मैं शो के फाइनल तक जरूर जाऊंगा। मैंने शो में अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी तरफ से काफी योगदान भी दिया, लेकिन नतीजे मेरे पक्ष में नहीं रहे।”

उन्होंने कहा, ”शो का हर फैसला मेरे हाथ में नहीं था। इसी वजह से मैं अपनी हार को लेकर खुद को दोषी नहीं मानता। मुझे इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि मैं शो नहीं जीत पाया। मेरे लिए यह सिर्फ एक पड़ाव था और अब मेरा ध्यान आगे बढ़ने पर है।”

वंशज ने कहा, ”मैं अभी अपनी किसी भी उपलब्धि से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। मेरे लिए ‘अलायंस’ जीतना भी अंतिम लक्ष्य नहीं होता। अगर मैं शो जीत भी जाता, तब भी पूरी तरह संतुष्ट महसूस नहीं करता। मैं हमेशा अगली उपलब्धि और अगले लक्ष्य के बारे में सोचता रहता हूं। मैं लगातार बड़े सपने देखता हूं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करता हूं।”

अपने बारे में बात करते हुए वंशज ने कहा, ”मैं दिन में ही नहीं, बल्कि सोते समय भी सपने देखता हूं। मेरे लिए सपने देखना बेहद जरूरी है और यही चीज मुझे आगे बढ़ने की ताकत देती है। मैं मानता हूं कि जिंदगी में सिर्फ एक उपलब्धि हासिल कर रुक जाना मेरे स्वभाव में नहीं है। मैं लगातार कुछ नया हासिल करना चाहता हूं और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता रहता हूं।”

वंशज ने अपने मुंबई तक के सफर के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा, ”मैं देहरादून से आता हूं और करीब चार साल पहले मुंबई पहुंचा था। मेरे लिए इस शहर में अपनी जगह बनाना बेहद मुश्किल था। इंडस्ट्री में मेरे कोई खास संपर्क नहीं थे और मैं किसी को नहीं जानता था। ऐसे में शुरुआत से खुद को स्थापित करना मेरे लिए बड़ी चुनौती थी।”

उन्होंने बताया कि मुंबई में पहचान धीरे-धीरे बनती है। पहले सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ते हैं, फिर ब्रांड्स के साथ काम करने के मौके मिलते हैं। इसके बाद कुछ जाने-पहचाने लोग आपको पहचानने लगते हैं। उनसे मुलाकात होती है और अगर साथ काम करने का मौका मिले तो वह भी मिलता है। इस तरह छोटे-छोटे कदमों के जरिए कलाकार अपनी पहचान बनाता है।

Continue Reading

मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने शेयर की लंदन डायरीज, जाह्नवी कपूर संग दिखी खास बॉन्डिंग

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लंदन में बिताए गए पलों की झलकियां शेयर कीं।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वे बहन जाह्नवी कपूर समेत कई लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में अर्जुन को एक रेस्टोरेंट में बैठे देखा जा सकता है, जो प्लेटों और ड्रिंक्स से भरी एक टेबल के सामने पोज दे रहे हैं। अगली तस्वीर में एक्टर सूट में नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वे बहन जाह्नवी कपूर के साथ पोज देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बाकी तस्वीरों में अभिनेता की लंदन डायरीज शामिल हैं।

अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “लंदन की गर्मियों की एक पारी पूरा कर ली।”

अभिनेता की पोस्ट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, फैंस ये कयास भी लगा रहे हैं कि अभिनेता की ये पोस्ट लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया बनाम इंग्लैंड ओडीआई मैच के दौरान का है।

दरअसल, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर को हाल ही में लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंडिया बनाम इंग्लैंड ओडीआई देखने के लिए थे। दोनों ने शानदार फॉर्मल लुक में ट्विन किया, जिसमें जान्हवी ने एक रिच चॉकलेट-ब्राउन, डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर चुना। वहीं, अर्जुन कपूर ने गहरे नेवी-ब्लू शेड का सिंगल-ब्रेस्टेड सूट जैकेट पहना था।

अर्जुन और जान्हवी के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है और उन्हें कई मौकों पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते देखा गया है।

अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर सौतेले भाई-बहन हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर उनके पिता हैं। अर्जुन, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी स्वर्गीय मोना शौरी कपूर के बेटे हैं, जबकि जान्हवी बोनी की दूसरी पत्नी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं।

2018 में जान्हवी की मां श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन और जान्हवी का रिश्ता और मजबूत हो गया। हालांकि भाई-बहन अलग-अलग पले-बढ़े थे, लेकिन अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर मुश्किल समय में जान्हवी और खुशी के लिए एक अहम सपोर्ट बने।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय समाचार16 minutes ago

नेपाल: पांच महीने बाद स्वदेश लौटे पूर्व पीएम देउबा

मनोरंजन47 minutes ago

पांच दशक तक राज करने वाले दिलीप कुमार को अमिताभ ने बताया हिंदी सिनेमा का पिलर

व्यापार1 hour ago

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का रत्न एवं आभूषण निर्यात अप्रैल-जुलाई में 9.17 अरब डॉलर के पार पहुंचा

व्यापार1 hour ago

एयर इंडिया फुकेत-दिल्ली मामले में अंतरिम रिपोर्ट एक महीने से पहले आने की उम्मीद, सरकार ने दिए जांच तेज करने के आदेश

मनोरंजन2 hours ago

वंशज सिंह ने ‘अलायंस’ से बाहर होने पर कहा-‘मुझे हार का कोई अफसोस नहीं, अभी बहुत आगे जाना है’

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

कर्नाटक बंद के बीच हिरासत में लिए गए कन्नड़ कार्यकर्ता, स्कूल और बाजार खुले

राजनीति3 hours ago

कर्नाटक बंद के बीच हिरासत में लिए गए कन्नड़ कार्यकर्ता, स्कूल और बाजार खुले

राजनीति4 hours ago

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित, मानसून सत्र का समापन

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

झारखंड छात्र आंदोलन: सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्र, तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

विदेश मंत्री जयशंकर स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हुए शामिल

अपराध2 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन4 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

मनोरंजन2 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति3 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

व्यापार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते 2 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ , चांदी 2.2 लाख के पार

राजनीति4 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

रुझान