Connect with us
Tuesday,17-March-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय

सभी कारोबारों को डाटा टेक और एआई को अपनाना ही होगा : एन चंद्रशेखरन

Published

on

टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को कहा कि सभी कारोबारों को डाटा टेक और एआई को अपनाना ही होगा क्योंकि कोई भी इस ट्रेंड से खुद से बच नहीं सकता। भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम ‘बीइंग फ्यूचर रेडी’ को संबोधित करते हुये उन्होंने भविष्य में विकास को दिशा देने वाले पांच ट्रेंड्स यानी प्रचलनों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि इस सूची में पहला स्थान डिजिटल अंगीकरण का है, जो स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा और शॉपिंग तक के क्षेत्र में देखा जा सकता है।

टाटा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दो साल के दौरान इंटरनेट हमारी जिंदगी में और अधिक शामिल हो गया है। इसी के साथ एआई, क्लाउड और डाटा टेक्न ोलॉजी भी एडवांस हुई है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी कारोबार एआई और डाटा बिजनेस हो जायेंगे और कोई भी इस ट्रेंड से बच नहीं पायेगा।

एन चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत के लिये यह बड़ा मौका है क्योंकि हमारे पास प्रौद्योगिकी की ताकत है। हम डाटा और एआई कारोबार में अपने भविष्य को लेकर बेहतर स्थिति में हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरा ट्रेंड आपूर्ति श्रृंखला है, जिसे सिर्फ प्रभावी होने की ही नहीं बल्कि किसी भी परिस्थिति का सामना करने लायक बनाने की जरूरत है।

टाटा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के परिप्रेक्ष्य में यह एक सुनहरा अवसर है। भारत के पास आपूर्ति श्रृंखला में रिक्त पड़े स्थान को भरने की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत नेतृत्व कर सकता है और इसे बड़े अवसर के रूप में ले सकता है।

अगला ट्रेंड सततता है यानि सस्टेनेबिलिटी। उन्होंने कहा कि एक तरफ पर्यावरण पर दबाव बढ़ता जा रहा है। नई ऊर्जा पर आधारित कारोबार को वैश्विक सहायता मिलेगी। उसे निवेशकों और हितधारकों का समर्थन प्राप्त होगा।

ई वाहन, नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन, बैटरी, स्टोरेज सॉल्यूशन आदि में कई अलग प्रौद्योगिकियों की जरूरत होगी और भारत को इसमें जरूर हिस्सा लेना चाहिये।

उन्होंने कहा कि दो और ट्रेंड हेल्थ एंड वेलनेस और ग्लोबल टैलेंट पूल हैं।

राष्ट्रीय

ईरान में युद्ध लंबा चला तो बढ़ सकती हैं वैश्विक चुनौतियां, फिलहाल भारत पर कोई असर नहीं: एन चंद्रशेखरन

Published

on

जमशेदपुर, 3 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों को लेकर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यदि ईरान में युद्ध लंबा खिंचता है तो इसका असर वैश्विक व्यापार और आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ सकता है।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा की 187वीं जयंती के अवसर पर जमशेदपुर पहुंचे थे। इस दौरान टाटा स्टील परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में उन्होंने संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहरवासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र से टाटा समूह को लाइमस्टोन सहित अन्य कच्चे माल का आयात होता है। समूह का कारोबार वैश्विक स्तर पर फैला हुआ है, ऐसे में किसी भी लंबे युद्ध का प्रभाव सप्लाई चेन, माल की डिलीवरी, लॉजिस्टिक्स और सस्टेनेबिलिटी पर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस युद्ध का टाटा समूह या भारत पर कोई सीधा असर नहीं पड़ा है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टाटा समूह के कर्मचारी विश्व भर में मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज, होटल और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं। ऐसे में सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा समूह की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कंपनी इस दिशा में सतर्कता के साथ आवश्यक कदम उठा रही है।

रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नई इकाइयों की स्थापना और विस्तार योजनाओं के कारण रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले पांच-छह वर्षों में समूह के कर्मचारियों की संख्या लगभग 7 लाख तक थी, लेकिन अब बढ़कर 11 लाख तक पहुंच चुकी है। वहीं आने वाले 5-6 साल में इसे 15 लाख तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही महिला कर्मचारियों की भागीदारी 28-30 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

आईटी क्षेत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के आगमन से रोजगार को लेकर आशंकाएं स्वाभाविक हैं, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से स्टील, ऑटोमोबाइल, फाइनेंस और अन्य क्षेत्रों में नए अवसर उत्पन्न होंगे। इसका सकारात्मक लाभ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को भी मिलेगा।

इस अवसर पर टाटा स्टील के सीईओ टी वी नरेन्द्रन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

राष्ट्रीय

नए आधार वर्ष के साथ भारत की जीडीपी वृद्धि दर मजबूत बने रहने की उम्मीद

Published

on

GDP

नई दिल्ली, 27 फरवरी : नई जीडीपी सीरीज (बेस ईयर 2022-23) शुक्रवार को जारी होने वाली है। इससे पहले सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा गठित एक उप-समिति ने जीडीपी अनुमानों के लिए नई सीरीज में जीएसटी डेटा के अधिक उपयोग की सिफारिश की है।

उप-समिति की यह रिपोर्ट राष्ट्रीय खातों के बेस ईयर को वित्त वर्ष 2022-23 में संशोधित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे एमओएसपीआई ने शुरू किया है।

2011-12 सीरीज में जीएसटी डेटा का उपयोग तिमाही राष्ट्रीय खातों और वार्षिक राष्ट्रीय खातों के कुछ क्षेत्रों में किया गया था।

भारत अब जीडीपी का बेस ईयर 2011-12 से बदलकर 2022-23 कर रहा है। इसके साथ ही उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) का बेस भी 2024 में अपडेट किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था की मौजूदा संरचना को बेहतर तरीके से दिखाना है, जिसमें डिजिटल कारोबार और सेवा क्षेत्र की बढ़ती हिस्सेदारी शामिल है।

इस बदलाव में असंगठित क्षेत्र के बेहतर आकलन और जीएसटी जैसे नए डेटा स्रोतों का इस्तेमाल शामिल है। इसके अलावा ई-वाहन (वाहन पंजीकरण) और प्राकृतिक गैस की खपत से जुड़े आंकड़ों को भी शामिल किया जाएगा। नई पद्धति से भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर सकता है।

पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में जीडीपी वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जिसमें मुख्य योगदान घरेलू मांग का होगा।

एसबीआई रिसर्च के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 8 से 8.1 प्रतिशत के बीच रह सकती है। वैश्विक चुनौतियों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था ने मजबूत रफ्तार बनाए रखी है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 (चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही) के उच्च-आवृत्ति आंकड़े भी आर्थिक गतिविधियों में मजबूती दिखाते हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में प्रतिकूल बेस इफेक्ट के बावजूद जीडीपी वृद्धि दर 8.3 प्रतिशत तक रह सकती है।

वित्त वर्ष 2025-26 के दूसरे अग्रिम जीडीपी अनुमान, पिछले तीन वित्त वर्षों के जीडीपी आंकड़े और नए बेस 2022-23 के अनुसार त्रैमासिक जीडीपी आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे।

Continue Reading

राजनीति

तमिलनाडु: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वेल्लोर में टीवीके की बैठक को संबोधित करेंगे विजय

Published

on

वेल्लोर, 23 फरवरी : तमिलगा वेट्टी कजगम (टीवीके) के अध्यक्ष विजय सोमवार को वेल्लोर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं।

इसके साथ ही सख्त प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक कोल्लमंगलम में आयोजित की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लगभग 4,900 कार्यकारी सदस्यों को बैठक में शामिल होने की अनुमति मिली है।

इस कार्यक्रम में केवल उन्हीं लोगों को प्रवेश दी जाएगी, जिनके पास क्यूआर कोड वाले विशेष प्रवेश टिकट होंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि क्यूआर कोड प्रणाली को प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने, भीड़भाड़ से बचने और यह सुनिश्चित करने के लिए शुरू किया गया है कि केवल अधिकृत कार्यकारी ही बंद कमरे में होने वाली बैठक में भाग लें।

टीवीके के महासचिव एन. आनंद ने एक बयान में स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से कुछ श्रेणियों के लोगों को प्रवेश पास जारी नहीं किए जाएंगे। जिसमें गर्भवती महिलाओं, बच्चों, स्कूली छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को बैठक में शामिल न होने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध पूरी तरह से एहतियाती हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में इरोड में हुए एक टीवीके कार्यक्रम के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति की कथित तौर पर मौत हो गई थी। जिसके बाद पार्टी ने अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए हैं।

उन्होंने बताया कि उस घटना को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने वेल्लोर कार्यक्रम स्थल पर एक बड़ा टेंट लगाया है, जिससे कि उपस्थित लोगों को गर्मी से बचाया जा सके और तीन घंटे के सत्र के दौरान उन्हें बेहतर आराम मिल सके। इसके साथ ही बेहतर सुरक्षा योजना के तहत चिकित्सा सहायता और बुनियादी आपातकालीन व्यवस्था भी तैयार रखी गई है।

बता दें कि रविवार देर रात विजय का प्रचार वाहन कड़ी सुरक्षा के बीच वेल्लोर पहुंचा। पार्टी कार्यकर्ता छोटे-छोटे समूहों में उनकी वाहन की एक झलक पाने के लिए इकठ्ठा हो गए थे। वेल्लोर में यह कार्यकारी बैठक सलेम में इसी तरह के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के तुरंत बाद हुई है। अब टीवीके 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर रही है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में बूथ स्तर की संरचनाओं को मजबूत करने, प्रचार रणनीतियों की समीक्षा करने और जिला स्तरीय पदाधिकारियों को सक्रिय करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में बढ़ती उत्सुकता के बीच, विजय के भाषण से उत्तरी तमिलनाडु में पार्टी के अगले चरण के राजनीतिक लामबंदी की दिशा तय होने की उम्मीद है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति54 seconds ago

लोकसभा में खेद व्यक्त करने के बाद कांग्रेस के 8 सांसदों का निलंबन रद्द

अंतरराष्ट्रीय27 minutes ago

ईरान: 56 ऐतिहासिक स्थलों को नुकसान, इनमें से 19 तेहरान में

राष्ट्रीय1 hour ago

एलपीजी लेकर गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा जहाज ‘नंदा देवी’

राजनीति1 hour ago

204 पूर्व अधिकारियों ने लिखा खुला पत्र; संसद में राहुल गांधी के व्यवहार पर सवाल उठाए, माफी की मांग

व्यापार2 hours ago

सेंसेक्स और निफ्टी सपाट, इन कारणों के चलते सीमित दायरे में कारोबार कर रहा बाजार

राजनीति2 hours ago

कांग्रेस के काले कारनामों ने भारत के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास को किया प्रभावितः निशिकांत दुबे

राजनीति2 hours ago

महाराष्ट्र: ‘महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026’ विधेयक विधानसभा से पास, विधान परिषद में आज बिल पर चर्चा

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल रिहैब सेंटर पर एयरस्ट्राइक की, 400 से ज्यादा मौतें : तालिबान

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, धमाकों के बाद परिसर में लगी आग

अपराध2 hours ago

मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज को बम से उड़ाने की मिली धमकी

महाराष्ट्र1 week ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

व्यापार2 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार3 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

खेल4 weeks ago

टी20 विश्व कप: ग्रुप स्टेज में इन चार छोटी टीमों का प्रदर्शन रहा दमदार, जिम्बाब्वे ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय3 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

व्यापार2 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

अपराध4 weeks ago

सेंट्रल एंड वेस्टर्न रेलवे (आरपीएफ) ने रेलवे डिब्बों और परिसरों में अवैध प्रचार सामग्री चिपकाने के आरोप में ‘बंगाली बाबा’ को गिरफ्तार किया।

रुझान