राजनीति
अखिलेश बोले, ‘नाम बदलने वाली सरकार को इस बार जनता बदल देगी’
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि इस बार यूपी की जनता नाम बदलने वाली सरकार को बदल देगी।
अखिलेश यादव ने बुधवार को गाजीपुर के हैदरिया पखनपुरा में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वे हर चीज का नाम बदल देते हैं लेकिन इस बार यूपी की जनता नाम बदलने वाली सरकार को बदल देगी। इस प्रदेश में बुल और बुलडोजर चल रहा है। इस मौके पर उन्होंने पखनपुरा से अपने विजय रथ यात्रा का शुभारंभ किया जो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से आजमगढ़ होते हुए लखनऊ तक जाएगी। उनके साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी थे। अखिलेश ने कहा कि एक्सप्रेस-वे बनाकर योगी सरकार ने अच्छा कार्य किया है, लेकिन यह एक्सप्रेस-वे सपा सरकार की देन है। यह आधा-अधूरा विकास है, क्योंकि हम लोगों की सरकार ने इस मंडी सहित तमाम सरकारी सुविधाओं का ढांचा तैयार किया था, जिन्हें पूरा नहीं किया गया है।
उन्होंने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जनसभा में हुंकार भरते हुए कहा कि गाजीपुर की धरती वीरों की धरती है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमन, चैन और सुख का परिवर्तन होने जा रहा है। 2022 में सपा की सरकार आएगी। इस गाजीपुर से लेकर उस गाजीपुर बॉर्डर तक भाजपा का सफाया हो जाएगा।
अखिलेश ने कहा कि जो एक्सप्रेस-वे भाजपा सरकार ने बनाया है, वह आधा-अधूरा है। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे को बनाने का सपना समाजवादी पार्टी ने देखा था। समाजवादियों ने सपना इसलिए देखा कि यहां से लेकर दिल्ली तक की दूरी कम हो जाए। साथ ही कहा कि यह एक्सप्रेस-वे दूरी ही कम नहीं करेगा बल्कि खुशहाली का एक्सप्रेस-वे होगा। कहा कि नौजवान पांच साल इंतजार करते रह गए कि नौकरी और रोजगार मिलेगा, लेकिन नहीं मिला। नौजवान व किसान सब तैयार हैं बदलाव के लिए। यह शुरूआत हुई है भाजपा के सफाए की।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक्सप्रेस-वे मानक के अनुरूप नहीं बना है। हमारी सरकार बनेगी तो यह प्रदेश ही नहीं पूरे देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस-वे साबित होगा। मैं देख रहा हूं, जहां तक एक्सप्रेस-वे है, लोग ही लोग खड़े हैं। लाल, पीला, हरा, नीला-सब रंगों का इंद्रधनुष हमें दिखाई दे रहा है। भाजपा की तरह एक रंग वाले कभी बदलाव नहीं ला सकते। समाजवादी का रंग सब लोगों को साथ लेकर चलने वाला रंग है।
सरकार पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि खुद तो चल रहे थे चार पहिए की गाड़ी में और कोई चल रहा था पैदल-पैदल, अभी जनता को इन्हें करना है पैदल। भाजपा सरकार ने कहा था कि जो हवाई चप्पल में चलता है, उसे हवाई जहाज में बैठाएंगे। मगर आज जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, इसमें हमारे गरीब और किसान की गाड़ी नहीं चल पाएगी। उनकी मोटरसाइकिल नहीं चल पाएगी। हर चीज के दाम बढ़ गए हैं। किसानों को खाद नहीं मिल रही। किसानों को समय से धान की कीमत नहीं मिल रही। इसे हमारी सरकार दिलाएगी। अब हर वर्ग के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है।
राष्ट्रीय समाचार
नीट पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ाई

नीट-यूजी 2026 की परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। सोमवार को इन आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।
आरोपी यश यादव, मंगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, धनंजय लोखंडे, तेजस हर्षद शाह, शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे, मनीषा हवलदार और डॉक्टर मनोज शिरूरे की न्यायिक हिरासत सोमवार को खत्म हुई थी। इसके बाद सभी 10 आरोपियों को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।
मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत में 11 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला दिया।
इससे पहले, आरोपी पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ाई गई। 24 जून को आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी।
सीबीआई के मुताबिक, पीवी कुलकर्णी पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड है। वह लातूर का रिटायर्ड केमिस्ट्री का प्रोफेसर है। कुलकर्णी कई वर्षों तक नीट के प्रश्न-पत्र तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा रहा था। उसने एनटीए की प्रक्रिया का दुरुपयोग करके पुणे में विशेष कोचिंग कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को पेपर लीक किया।
शिवराज मोटेगांवकर लातूर में आरसीसी कोचिंग के संचालक थे। जांच एजेंसियों के अनुसार, परीक्षा से करीब 10 दिन पहले ही उनके पास प्रश्नपत्र और उनके उत्तर पहुंच गए थे। आरोप है कि उन्होंने एनटीए के पैनल में शामिल कुछ लोगों, पीवी कुलकर्णी और मनीषा मंदारे के माध्यम से यह पेपर हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने कोचिंग संस्थानों और छात्रों को कथित तौर पर नीट यूजी पेपर देकर इस घटना को अंजाम दिया।
बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी 2026 की परीक्षा मूल रूप से 3 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक के विवादों के कारण एनटीए ने इसे रद्द करके दोबारा 21 जून को कड़ी सुरक्षा और व्यापक निगरानी के बीच आयोजित किया था।
महाराष्ट्र
मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, फार्मा स्टॉक्स में खरीदारी

मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर की शुरुआत सोमवार को सपाट हुई। इस दौरान सेंसेक्स 45 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 77,055 अंक और निफ्टी 5 अंक की मामूली बढ़त के साथ 24,061 पर था।
शुरुआती कारोबार में खरीदारी फार्मा और हेल्थकेयर क्षेत्र में देखी जा रही थी। सूचकांकों में निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर टॉप गेनर थे। निफ्टी फिन सर्विस, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी पीएसयू बैंक में भी हरे निशान में कारोबार हो रहा था।
दूसरी तरफ, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी ऑयलएंडगैस, निफ्टी आईटी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी ऑटो लाल निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में इटरनल, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, एचयूएल, मारुति सुजुकी, एनटीपीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, इन्फोसिस, टीसीएस, एमएंडएम, बीईएल, भारती एयरटेल और एलएंडटी लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे, जबकि शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक में तेजी थी। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए थे। इस दौरान मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और नैस्डैक 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
भारत के साथ एशियाई बाजारों के मिलाजुला कारोबार करने की वजह अमेरिका-ईरान के बीच फिर से युद्ध शुरू होना है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब दोनों देश एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमत हो गए है। दोनों पक्ष मंगलवार को कतर में बैठक कर सकते हैं।
मध्य पूर्व में तनाव फिर बढ़ने से कच्चे तेल में मजबूती देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.07 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.98 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73.30 डॉलर प्रति बैरल पर था।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इराकी राष्ट्रपति निजार अमेदी और प्रधानमंत्री अली अल-जैदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकों के दौरान उन्होंने ईरान-अमेरिका के बीच हुए हालिया समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर चर्चा की।
इराक के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, अमेदी ने एक ज्यादा स्थिर क्षेत्रीय माहौल बनाने और लंबित मुद्दों को सुलझाने वाली पक्की समझ का रास्ता बनाने में बातचीत के महत्व पर जोर दिया।
इराकी राष्ट्रपति के मीडिया ऑफिस के एक बयान में कहा गया कि अल-जैदी ने कहा कि इराक युद्धों को खत्म करने को प्राथमिकता देने और क्षेत्र में स्थिरता को मजबूत करने के लिए बातचीत को अपनाने का समर्थन करता है, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए विकास और खुशहाली के ज्यादा अवसर बनेंगे।
अपनी तरफ से, अराघची ने संकटों को कंट्रोल करने और मतभेदों को दूर करने में इराक की भूमिका के लिए तेहरान की सराहना की। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने अपने अरब पड़ोसियों के साथ मजबूत संबंध बनाने और द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए इराक के साथ करीबी तालमेल बनाए रखने के ईरान की प्रतिबद्धता की फिर से पुष्टि की।
ये बैठकें वाशिंगटन और तेहरान के बीच सैन्य आदान-प्रदान के लिए हुईं। अमेरिका ने शुक्रवार और शनिवार को ईरानी ठिकानों पर हमले किए, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग के खिलाफ ईरान के लगातार हमले का जिक्र किया गया। ईरान ने इस इलाके में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करके जवाब दिया।
अमेरिकी मीडिया आउटलेट एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और ईरान अभी के लिए आपसी हमले रोकने और होर्मुज स्ट्रेट पर अपने विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को कतर की राजधानी दोहा में बातचीत करने पर सहमत हो गए हैं।
एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि दोनों पक्ष अभी के लिए पीछे हटेंगे और जहाज आसानी से आ-जा सकते हैं क्योंकि टेक्निकल बातचीत जारी रहने वाली है।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, असल में स्विट्जरलैंड में मंगलवार की बातचीत होनी थी और इसका मुख्य मुद्दा ईरान का परमाणु कार्यक्रम था। हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट में नए तनाव के कारण बातचीत को दोहा में शिफ्ट कर दिया गया। इससे रणनीतिक समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग सुरक्षा को लेकर फोकस बढ़ गया है।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
