Connect with us
Wednesday,04-November-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

अजय देवगन की ‘मैदान’ अगले साल 13 अगस्त को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Published

on

Maidaan

अजय देवगन-स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा ‘मैदान’ 13 अगस्त, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन ने इस बारे में ट्वीट किया है, “2021 स्वतंत्रता सप्ताह। एक अनकही कहानी जो हर भारतीय को गर्वित करेगी। 13 अगस्त को याद रखें। हैशटैग मैदान 2021।”

अमित रवींद्रनाथ शर्मा की फिल्म ‘मैदान’ भारतीय फुटबॉल के सुनहरे वर्षों पर आधारित है। अजय का किरदार महान कोच सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित है, जिन्हें भारतीय फुटबॉल के संस्थापक पिता के तौर पर जाना जाता है। रहीम 1950 से 1963 तक (निधन होने तक) भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थे। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता है।

वहीं निर्देशक अमित शर्मा 2018 की मल्टीप्लेक्स हिट ‘बधाई हो’ के बाद ‘मैदान’ के साथ वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी हैं।

पटकथा और संवाद क्रमश: साईविन क्वाद्रास और रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन

आंध्र प्रदेश में चेनसॉ हमले के बाद फिल्मों पर उठे सवालों पर बोले संदीप रेड्डी वांगा, कहा- ‘सिनेमा को बलि का बकरा न बनाएं’

Published

on

आंध्र प्रदेश के एक स्कूल में छात्रा पर हुए चेनसॉ हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फिल्मों में दिखाई जाने वाली हिंसा को लेकर भी बहस छिड़ गई है। इसी बीच फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्मों की आलोचना करने वालों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद घटना के बाद सबसे पहले पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जतानी चाहिए, न कि सिनेमा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने की कोशिश करनी चाहिए।

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी।

उन्होंने लिखा, ”जब कोई व्यक्ति जघन्य अपराध करता है, तो हमारी पहली प्रतिक्रिया पीड़ितों के प्रति संवेदना जताने और समस्या की गहराई को समझने की होनी चाहिए। सिनेमा को आसान निशाना बनाकर बलि का बकरा नहीं ढूंढना चाहिए। अब यह साफ होता जा रहा है कि आपकी चिंता पीड़ितों या उनके परिवारों के लिए नहीं है, बल्कि आप इस भयानक घटना का इस्तेमाल अपने निजी हिसाब-किताब चुकाने के लिए कर रहे हैं।”

वांगा ने आगे फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ”कुछ कलाकार और फिल्ममेकर ऐसी घटनाओं का इस्तेमाल दूसरों के काम पर निशाना साधने के लिए करते हैं और मौका मिलते ही खुद को समाज सुधारक घोषित कर देते हैं। किसी त्रासदी के समय संवेदना दिखानी चाहिए, उसका फायदा नहीं उठाना चाहिए। दोनों के बीच का फर्क समझिए।”

दरअसल, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्टाडु स्थित एक स्कूल में चेनसॉ से हुए हमले के बाद यह मामला चर्चा में आया है। जानकारी के मुताबिक, 21 साल का हेमंत कथित तौर पर कक्षा 10 की पढ़ाई के दौरान क्लासरूम में घुसा और 15 साल की एक छात्रा पर चेनसॉ से हमला कर दिया। इस दौरान लक्ष्मी नाम की एक अन्य छात्रा भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि उसने अपनी सहपाठी को बचाने की कोशिश की थी।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोप है कि वह काफी समय से छात्रा का पीछा कर रहा था और उसके प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद उसने हमला किया।

घटना के बाद इलाके में गुस्सा है और सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस घटना के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों में दिखाई गई हिंसा पर भी सवाल उठाए। खास तौर पर उनकी फिल्म ‘एनिमल’ के एक सीन की चर्चा होने लगी, जिसमें रणबीर कपूर बंदूक लेकर स्कूल की क्लास में दाखिल होते दिखाई देते हैं।

घटना के बाद इस सीन को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई कि फिल्मों में हिंसक सीन का समाज पर क्या असर पड़ता है।

वहीं, फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इस बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्मों को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराने की सोच पर सवाल उठाते हुए एक्स पर लिखा, ”हिंसा बढ़ने के लिए फिल्मों को दोष देना ऐसा ही है, जैसे अपहरण की घटनाएं बढ़ने के लिए रामायण को दोष देना।”

Continue Reading

मनोरंजन

‘मैगजीन कमेंट करती थीं पर आज जितनी ट्रोलिंग नहीं थी’, माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक को किया याद

Published

on

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों मराठी क्विज शो ‘कौन होणार करोड़पति’ में गेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं। शो के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि कैसे बीते सालों में आलोचना और ट्रोलिंग बदल गई है।

शो ‘कौन होणार करोड़पति’ के स्पेशल एपिसोड में शिव ठाकरे और गौतमी पाटिल ने गेस्ट के तौर पर शिरकत की थी। दोनों से बातें करते हुए अभिनेत्री ने 90 के दशक में अपने स्टारडम के दौरान ट्रोलिंग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में मैगजीन एक्टर्स पर कमेंट किया करती थीं। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया की ट्रोलिंग को देखते हुए, उस समय के हालात काफी अलग हुआ करते थे।

शो के दौरान शिव ठाकरे ने माधुरी दीक्षित से पूछा कि इतने सालों तक पॉपुलर स्टार रहने के बावजूद वह कैसे जमीन से जुड़ी रहीं और ट्रोल होने के असर से उन्होंने खुद को कैसे बचाया। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों के लिए थोड़ी-सी फेम संभालना भी मुश्किल हो जाता है।

इस पर जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि काम के प्रति उनके प्यार ने उन्हें फोकस बनाए रखने में मदद की और नेगेटिव कमेंट्स पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अभिनेत्री कहती हैं, “मुझे अपने काम से बहुत लगाव था और मैं जो भी करती हूं, उसे सच्चे मन से करती हूं। इसी वजह से मैंने कभी ट्रोलिंग पर ध्यान ही नहीं दिया। हां, उस समय कुछ मैगजीन्स थीं जो सेलेब्स के बारे में कमेंट करती थीं लेकिन वो आज सोशल मीडिया के जैसा बिल्कुल भी नहीं था, जहां इतनी ज्यादा ट्रोलिंग होती है और लोग एक ही बात को बार-बार कहते रहते हैं।”

अभिनेत्री ने कहा, “हम, जो भी काम कर रहे हैं, उससे बस प्यार करना चाहिए और हमारी नीयत अच्छी होनी चाहिए। बस, फिर और कुछ ज्यादा मायने नहीं रखता।”

बता दें कि माधुरी ने 1984 में फिल्म ‘अबोध’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद वह हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं। ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘दिल’, ‘साजन’, ‘मृत्युदंड’, ‘बेटा’, ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्में उनकी यादगार फिल्मों में शामिल हैं। अपनी एक्टिंग और डांस के लिए मशहूर माधुरी का करियर पांच दशक लंबा रहा है।

Continue Reading

मनोरंजन

आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Published

on

बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्मी हस्तियों को धमकी मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और अभिनेता से करोड़ों रुपए की मांग की है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो क्लिप भेजा गया है, जिसमें एक शख्स कथित तौर पर खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ बता रहा है। ऑडियो में शख्स ने अभिनेता से पैसों की मांग की है। ऑडियो में शख्स ने अपनी जो पहचान बताई है, पुलिस उसकी जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद संबंधित आरोपी के पुराने ऑडियो सैंपल से नई क्लिप का मिलान कराया जा रहा है।

दरअसल, बॉलीवुड में धमकी और वसूली से जुड़े मामलों की चर्चा टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद तेज हो गई है। 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। घटना के वक्त अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे। इस हमले में टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बाद में इसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था।

जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में एक बड़े नेटवर्क की भूमिका की आशंका हुई। 27 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की धाराएं भी जोड़ दी थीं। 2 नवंबर तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 बताई गई।

इस मामले की जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले कुछ अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं की भी रेकी की गई थी। इनमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के नाम सामने आए थे।

इसी बीच अभिनेता तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मिलने का मामला सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर बताते हुए तुषार कपूर से पांच करोड़ रुपए की मांग की थी। इस ऑडियो के मिलने के बाद अभिनेता ने मुंबई पुलिस को जानकारी दी थी। इस मामले में भी पुलिस ऑडियो भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति9 hours ago

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक लड़ाई में ‘बेबी-ममता’ की नजदीकियों से वामपंथियों के बीच बेचैनी बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय समाचार10 hours ago

अमेरिका से बातचीत शांति का विकल्प, लेकिन राष्ट्रीय हितों से समझौता नहीं करेगा उत्तर कोरिया: किम यो जोंग

व्यापार10 hours ago

ट्रंप की चुनावी हार के बाद कीमती धातुओं में जोरदार उछाल, पलक झपकते ही सोना 3,000 रुपए और चांदी 6,900 रुपए तक चढ़ी

व्यापार10 hours ago

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 2030 तक 530 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

झारखंड में सांसदों-विधायकों पर लंबित आपराधिक मामलों में जांच एजेंसियों की सुस्ती पर हाई कोर्ट नाराज, सीबीआई से पूछे सवाल

खेल11 hours ago

‘मैं अब युवा नहीं रही, बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल से लिया ब्रेक’: पीवी सिंधु

खेल11 hours ago

बर्थडे स्पेशल: विराट कोहली के 38वें जन्मदिन पर जानें उनके शरीर पर बने 13 ‘टैटू’ का राज

खेल11 hours ago

रोहित भाई के उस ‘रन-आउट’ ने मैच का रुख बदल दिया: कप्तान गिल

मनोरंजन11 hours ago

आंध्र प्रदेश में चेनसॉ हमले के बाद फिल्मों पर उठे सवालों पर बोले संदीप रेड्डी वांगा, कहा- ‘सिनेमा को बलि का बकरा न बनाएं’

मनोरंजन11 hours ago

‘मैगजीन कमेंट करती थीं पर आज जितनी ट्रोलिंग नहीं थी’, माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक को किया याद

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति4 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

महाराष्ट्र2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजनीति4 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फिल्मी खबरे2 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड निशाने पर, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, तीन शूटर गिरफ्तार।

व्यापार3 weeks ago

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

रुझान