व्यापार
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 28.6 प्रतिशत घटकर 221 करोड़ रुपए पर आया
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी सितंबर तिमाही के लिए 221 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) दर्ज किया है, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में 28.6 प्रतिशत कम है।
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि परिचालन से राजस्व (रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस) तिमाही आधार पर 4.5 प्रतिशत बढ़कर 483.81 करोड़ रुपए हो गया।
हालांकि राजस्व में वृद्धि के बावजूद बढ़ते खर्च और अन्य आय (अदर इनकम) में तेज गिरावट के कारण लाभप्रदता पर दबाव रहा।
कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 55.4 प्रतिशत रहा, जो जून तिमाही में 55.6 प्रतिशत था।
कर्मचारी खर्च तिमाही आधार पर 8.5 प्रतिशत बढ़ गया, जिससे मार्जिन प्रभावित हुआ। वहीं अन्य आय में लगभग 74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद परिचालन लाभ (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) में 4 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई।
तिमाही औसत प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (क्यूएएयूएम) 3.3 प्रतिशत बढ़कर 4.42 लाख करोड़ रुपए हो गईं। हालांकि यह वृद्धि उद्योग की 5 प्रतिशत की औसत वृद्धि से कम रही।
इस दौरान, कंपनी की म्यूचुअल फंड उद्योग में बाजार हिस्सेदारी भी घटती रही। सितंबर के अंत तक इसकी बाजार हिस्सेदारी तिमाही आधार पर 10 बेसिस प्वाइंट घटकर 5.7 प्रतिशत रह गई।
इक्विटी एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) में 5.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन इक्विटी बाजार हिस्सेदारी में 5 बेसिस प्वाइंट की और गिरावट आई और यह 3.9 प्रतिशत पर आ गई।
कुल म्यूचुअल फंड परिसंपत्तियों में इक्विटी एसेट्स की हिस्सेदारी बढ़कर 47.4 प्रतिशत हो गई, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 90 बेसिस प्वाइंट अधिक है।
तिमाही के दौरान कंपनी के लिए एक सकारात्मक संकेत सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) पंजीकरण में मजबूत वृद्धि रही। नए एसआईपी पंजीकरण बढ़कर 7.05 लाख हो गए, जबकि पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 5.47 लाख था। इससे खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी का संकेत मिलता है।
हालांकि एसआईपी योगदान अभी भी वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में दर्ज किए गए उच्चतम स्तर से नीचे बना हुआ है।
नतीजों की घोषणा के बाद शेयर शुरुआती गिरावट से उबरता दिखा। कारोबार के दौरान शेयर में लगभग 7 प्रतिशत तक की गिरावट आई थी, लेकिन बाद में इसमें सुधार देखने को मिला।
दोपहर के कारोबार में आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी का शेयर लगभग 1.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 943.4 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार करता नजर आया।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने जापान में की बैठकें, होंडा के विस्तार से 4,000 नई नौकरियों की संभावना

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी 2027 में होने वाले वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट से पहले जापान के दौरे पर हैं। हर्ष संघवी ने बुधवार को जापान के विदेश मामलों के राज्यमंत्री नाकासोने यासुताका, होंडा की टीम और इवाते प्रान्त के गवर्नर से मुलाकात की।
हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “टोक्यो में होंडा की टीम के साथ गुजरात में उनके विस्तार की योजनाओं पर चर्चा हुई। इससे 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक 4,000 नए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। यह गुजरात के औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूत करने और भारत-जापान आर्थिक साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात लगातार वैश्विक निवेश आकर्षित कर रहा है और उन्हें अपने लोगों के लिए सार्थक अवसरों में बदल रहा है।”
एक अन्य पोस्ट में संघवी ने कहा, “जापान की अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग मंत्रालय (एमईटीआई) के व्यापार नीति ब्यूरो के महानिदेशक तनाका काजुशिगे के साथ भारत-जापान आर्थिक सहयोग को मजबूत करने और मिलकर काम करने के नए रास्ते तलाशने पर सार्थक चर्चा हुई। ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के माध्यम से गुजरात वैश्विक उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ संबंध मजबूत कर रहा है, रणनीतिक साझेदारियां बना रहा है और निवेश, नवाचार तथा सतत विकास के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।”
उपमुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि भारत-जापान सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए जापान के इवाते प्रान्त के गवर्नर ताकुया तासो के साथ एक सार्थक बातचीत हुई। ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के माध्यम से हम महत्वपूर्ण साझेदारियां बनाने, आर्थिक संबंधों को गहरा करने और निवेश, नवाचार तथा सतत विकास के लिए नए अवसर खोलने की उम्मीद करते हैं।”
जापान के विदेश मामलों के राज्यमंत्री नाकासोने यासुताका ने गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के साथ एक बैठक की। राज्यमंत्री नाकासोने ने कहा कि जापान और भारत अपनी “विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी” के तहत कई क्षेत्रों में सहयोग को गहरा कर रहे हैं। उन्होंने गुजरात के साथ आर्थिक सहयोग (जिसमें सेमीकंडक्टर क्षेत्र भी शामिल है) को और मजबूत करने की इच्छा जताई, जहां पहले से ही कई जापानी कंपनियों की मौजूदगी है और आगे भी मिलकर काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रीय साझेदारियों और आदान-प्रदान को बढ़ावा देना चाहते हैं क्योंकि अगले साल जापान और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री संघवी ने कहा कि वे जापान और गुजरात के बीच सहयोग को और अधिक गहरा करना चाहते हैं।
व्यापार
खुशखबरी: एक्जिम बैंक ने बीडीओ पोस्ट के लिए बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 25 अक्टूबर तक मौका

एक्जिम बैंक ने संविदा के आधार पर बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर्स (बीडीओ) के कुल 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
एक्जिम बैंक की ओर से बीडीओ पोस्ट के लिए जारी 12 रिक्तियों में सामान्य के 7, ओबीसी (एनसीएल) के 3, एससी का 1 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल है। वहीं, तैनाती के स्थान के आधार पर जारी रिक्तियों में अहमदाबाद में 1, बेंगलुरु में 1, चंडीगढ़ में 1, चेन्नई में 1, हैदराबाद में 1, इंदौर में 1, कोलकाता में 1, लखनऊ में 1, मुंबई में 2, नई दिल्ली में 1 और पुणे में 1 पद शामिल है।
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 25 अक्टूबर तक कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार बीडीओ पद पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने से चूक गए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय नई अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मार्केटिंग/फाइनेंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन (कम से कम 2 वर्ष का फुल-टाइम कोर्स) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास बैंकों, वित्तीय संस्थानों या अपर लेयर एनबीएफसी में कॉर्पोरेट लोन सिंडिकेशन, कॉर्पोरेट क्रेडिट, आदि के लिए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की मार्केटिंग के क्षेत्र में क्वालिफिकेशन के बाद कम से कम 2 वर्ष का अनुभव जरूरी है। वहीं, फाइनेंस या मार्केटिंग में स्पेशलाइजेशन वाले एमबीए को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, शॉर्ट लिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी 14.68 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एक्जिम बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पदों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक ही पीडीएफ फाइल में स्कैन कर अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर तय नई अंतिम तिथि तक या उससे पहले मेल कर दें।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एक्जिम बैंक की ओर से यह नियुक्ति अनुबंध की अवधि शुरू में तीन वर्ष की होगी, जिसे बैंक की मर्जी से आगे दो और वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा।
व्यापार
अदाणी ग्रीन एनर्जी की ऊर्जा बिक्री पहली छमाही में 32 प्रतिशत बढ़ी; एबिटडा 7,900 करोड़ रुपए के पार

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने बुधवार को नतीजे जारी किए। कंपनी का एबिटडा (‘ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय) वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में सालाना आधार पर 41 प्रतिशत बढ़कर 7,957 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, ऊर्जा की बिक्री सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 25.75 अरब यूनिट्स हो गई है।
कंपनी की स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में बिजली आपूर्ति से होने वाली आय सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 8,299 करोड़ रुपए हो गई है, जबकि इस दौरान एबिटडा मार्जिन 92.9 प्रतिशत रहा।
इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में कैश प्रॉफिट सालाना आधार पर 35 प्रतिशत बढ़कर 4,176 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान कंपनी ने 17,160 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय भी किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 38 प्रतिशत अधिक है। नेट डेट और रन-रेट एबीआईटीडीए का अनुपात 5.6 गुना रहा।
कंपनी के अनुसार, आय और मुनाफे में यह मजबूत वृद्धि लगातार क्षमता विस्तार, आधुनिक रिन्यूएबल एनर्जी तकनीकों को अपनाने और अपनी परियोजनाओं के बेहतर संचालन प्रदर्शन के कारण हुई है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष खन्ना ने कहा कि कंपनी को अपनी अक्षय ऊर्जा संपत्तियों के बेहतर क्रियान्वयन से लगातार फायदा मिल रहा है, जिससे ऊर्जा उत्पादन और वित्तीय प्रदर्शन में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा, “हमने ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हमने खावड़ा में अपनी चालू बीईएसएस (बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) क्षमता को बढ़ाकर 6.63 गीगावाट घंटा कर दिया है, जो कि एक ही स्थान पर स्थित दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज इंस्टॉलेशन है।”
खन्ना ने बताया, “इसके साथ ही एजीईएल भारत का सबसे बड़ा बीईएसएस ऑपरेटर बन गया है, जिसकी हिस्सेदारी देश की कुल चालू क्षमता के आधे से भी अधिक है। हमारा ध्यान स्टोरेज क्षमता को बढ़ाने पर है, साथ ही हम ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता पर भी कड़ी नजर रख रहे हैं।”
वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में, एजीईएल की ऊर्जा बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 12,090 मिलियन यूनिट हो गई। बिजली आपूर्ति से प्राप्त आय सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 4,019 करोड़ रुपए हो गया, जबकि बिजली आपूर्ति से प्राप्त एबिटडा 51 प्रतिशत बढ़कर 3,835 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। तिमाही नकद लाभ 45 प्रतिशत बढ़कर 1,951 करोड़ रुपए हो गया।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
