Connect with us
Monday,19-October-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

‘तुम्हारे बिना सीजेपी आधी सफलता भी हासिल नहीं कर पाती’, जेल में बंद सौरव और आशुतोष को याद कर भावुक हुए दिपके

Published

on

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जेल में बंद सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लंबा संदेश लिखा है। दिपके ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि दोनों जल्द वापस आ जाएं।

सोशल मीडिया पर आशुतोष और सौरव को संबोधित करते हुए अभिजीत दिपके ने लिखा, “आज आप दोनों का जेल में छठा दिन है। मैं बता नहीं सकता कि मुझे तुम्हारी कितनी याद आ रही है। पिछले तीन महीनों से मुझे दिन-रात कभी भी आने वाली तुम्हारी ढेरों परेशान करने वाली कॉलों और संदेशों की आदत सी हो गई थी। मैं उनमें से अधिकतर को अनदेखा कर देता था या टाल देता था, क्योंकि मुझे पता था कि मेरे बिना भी तुम दोनों किसी न किसी तरह सब संभाल लोगे और तुम हमेशा ऐसा करते भी थे।

“पिछले तीन महीनों में लोगों ने शायद मुझे सीजेपी के चेहरे के रूप में देखा हो, लेकिन ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि असल में तुम दोनों ही इसे चला रहे थे, इसे बना रहे थे और सब कुछ एक साथ जोड़े हुए थे। हो सकता है कि सीजेपी की शुरुआत मुझसे अनजाने में हुई हो, लेकिन यह तुम्हारी समझदारी, लगन और हिम्मत ही थी जिसने इसे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।”

दिपके ने आगे लिखा, “मुझे सच में नहीं लगता कि तुम दोनों (आशुतोष और सौरव) के बिना सीजेपी अपनी मौजूदा उपलब्धियों का आधा भी हासिल कर पाता। काश, लोग जान पाते कि तुमने इस आंदोलन के लिए खुद को कितना समर्पित किया है, कितनी कुर्बानियां दी हैं और बदले में कभी कोई श्रेय भी नहीं मांगा। आज तुम्हारी हिरासत का आखिरी दिन है और इस समय मेरी बस यही एक इच्छा है कि तुम दोनों आजाद होकर बाहर आ जाओ। इस पल मेरे लिए और कुछ भी मायने नहीं रखता। मुझे बस अपने भाई वापस चाहिए।”

आशुतोष और सौरव को संबोधित करते हुए सीजेपी संस्थापक ने कहा, “मेरे भाइयों, तुम जिस दौर से गुजर रहे हो, उसके लिए मुझे बहुत अफसोस है। मैं तुम्हारे परिवारों से भी माफी मांगना चाहता हूं, जिन्हें इस दर्द, चिंता और अनिश्चितता का सामना करना पड़ा है। मुझे पता है कि माफी मांगने से हालात आसान नहीं हो जाएंगे, लेकिन मेरी दिली इच्छा है कि तुम्हें और तुम्हारे परिवारों को इस सब से गुजरना ही न पड़ता। मुझे तुम्हारी लगातार आने वाली कॉलें और संदेश याद आ रहे हैं। मुझे यह एहसास याद आ रहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, तुम दोनों बस एक फोन कॉल की दूरी पर हो। मैं बस यही चाहता हूं कि वह फोन फिर से बजे। जल्दी वापस आ जाओ, मेरे भाइयों।”

बता दें कि 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर कथित तौर पर प्रवेश करने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के आरोप में आशुतोष रांका और सौरव दास को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया था।

राजनीति

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर संजय राउत ने मुख्यमंत्री को घेरा, कहा- सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए

Published

on

मुंबई : शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस राज्य के गृह मंत्री भी हैं। गृह मंत्री होने के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी देवेंद्र फडणवीस की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी जिम्मेदारी है कि वह ऐसे हमले को रोकें। मुंबई में हमने कई चौंकाने वाली घटनाएं देखी हैं, जिनमें सलमान खान पर हमला, बाबा सिद्दीकी की हत्या और ठाणे में हमारे शिवसैनिक प्रदीप पूर्णकर की हत्या शामिल है। कल ही टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलाई गईं।

उन्होंने कहा, “यह ‘जंगल राज’ (अराजकता) है। जब ऐसी अराजकता की स्थिति हो, तो सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। महाराष्ट्र में हालात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नियंत्रण से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। अब हर दिन हत्याएं हो रही हैं, जबरन वसूली हो रही है, अपहरण हो रहे हैं। मुख्यमंत्री क्या कर रहे हैं? आप मुख्यमंत्री हैं, इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है।”

संजय राउत ने भाजपा सरकार पर माफिया गैंग को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “मुझे डर है कि आने वाले दिनों में राजनीतिक विरोधियों पर हमला करवाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस के शासन में कानून का डर खत्म हो गया है।”

सीजेपी कार्यकर्ता को कोर्ट के आदेश के बावजूद रिहा नहीं करने पर संजय राउत ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट को इस मामले की जांच करनी चाहिए। इस देश में क्या हो रहा है? भारत के मुख्य न्यायाधीश और पूरे सुप्रीम कोर्ट को इस मामले की जांच करनी चाहिए।”

संजय राउत ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश के सेवक हैं और संवैधानिक पद पर हैं। इसके बावजूद ज्ञानेश कुमार अपनी ड्यूटी नहीं निभा रहे हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए।”

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

कर्नाटक पुलिस संदिग्ध आतंकवादी के लश्कर-ए-तैयबा सदस्यों के साथ संबंधों की कर रही जांच

Published

on

कलबुर्गी : कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी ममताज मल्लिक के पाकिस्तानी मूल के लोगों और पड़ोसी देश से संचालित आतंकवादी संगठनों के साथ कथित संबंधों का पता लगाया है।

पश्चिम बंगाल के रहने वाले मल्लिक नाम के एक युवक को रविवार को उत्तरी कर्नाटक के कलबुर्गी में जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया। ब्रह्मपुरा पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही उसके आतंकवादी संगठनों तथा भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह वाले लोगों के साथ कथित संबंधों की जांच कर रही है।

चौक पुलिस इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने ब्रह्मपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में आतंकवादी कृत्य या उसकी तैयारियों के लिए साजिश रचने, प्रयास करने, उकसाने, सलाह देने, भड़काने या जानबूझकर मदद करने से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं।

वहीं, धारा 197(1) उन आरोपों से जुड़ी है, जिनमें कहा जाता है कि लोगों का कोई समूह धर्म, नस्ल, भाषा, जाति, क्षेत्र या समुदाय के आधार पर संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा नहीं रख सकता या भारत की संप्रभुता को बनाए नहीं रख सकता।

जांच के दौरान पुलिस को कथित तौर पर पता चला कि मल्लिक व्हाट्सऐप ग्रुप और इंस्टाग्राम के जरिए ऐसे लोगों और समूहों के संपर्क में था, जिनके आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार, मल्लिक ‘इमाम महदी’ नाम के एक व्हाट्सऐप ग्रुप का सदस्य था। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर बताया कि पाकिस्तान के रहने वाले बताए जा रहे जैनुल आबदीन नाम के एक व्यक्ति ने उसे इस ग्रुप में जोड़ा था।

जांचकर्ताओं को ऐसी जानकारी मिली है, जिससे पता चलता है कि जैनुल आबदीन पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’ के कमांडर के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस इस सुराग की जांच कर रही है ताकि कथित संबंधों की प्रकृति और उनके दायरे का पता लगाया जा सके।

आरोपी ‘कश्मीर टाइगर 313’, ‘आई लव पाकिस्तान, आई लव कश्मीर’ और ‘मेजर इकबाल आईएसआई’ नाम के इंस्टाग्राम पेज भी फॉलो कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वह पाकिस्तान से जुड़े वीडियो और रील्स को फॉलो और लाइक करता था।

जांचकर्ताओं ने मल्लिक के मोबाइल फोन में मौजूद फोटो और वीडियो को जब्त किया है या उनकी जांच की है। वे उसके कथित संबंधों, ऑनलाइन गतिविधियों और नेटवर्क का पता लगाने के लिए डिजिटल सबूत भी जुटा रहे हैं।

पुलिस इन सुरागों की पुष्टि करने के लिए जांच जारी रखे हुए है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या आरोपी आतंकवादी संगठनों से जुड़ी गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल था।

Continue Reading

महाराष्ट्र

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Published

on

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता उदित राज, कांग्रेस नेता रियाज और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने इस घटना पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को घेरा है।

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो गया है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और सरकार अपराध पर नियंत्रण रखने में नाकाम रही है। उन्होंने पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना भी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

उदित राज ने कहा कि भाजपा मुंबई से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रही है। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में जबरन वसूली और संगठित अपराध के बढ़ते मामलों पर भी चिंता जताई।

उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुग्राम में जबरन वसूली के कई मामले सामने आ रहे हैं, जबकि पंजाब में भी आपराधिक गिरोहों का नेटवर्क फैल रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट कनाडा, अमेरिका और यूरोप जैसे देशों से भी अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। उन्होंने साबरमती जेल के भीतर से भी आपराधिक गतिविधियां चलाए जाने का आरोप लगाया।

उदित राज ने कहा कि विदेशों से फोन कर लोगों से जबरन वसूली की मांग की जा रही है और पैसे नहीं देने पर हत्या तक की धमकियां दी जाती हैं। ऐसे गिरोहों के डर से कई लोग देश छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

कांग्रेस नेता रियाज़ ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा करते हुए शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड मनोरंजन, शानदार आयोजनों, फिल्मों और सकारात्मक संदेशों के जरिए समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन इस तरह की घटनाएं फिल्म उद्योग की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती हैं।

रियाज़ ने महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेने की बात कही। उन्होंने मांग की कि सभी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना किसी डर के अपना काम कर सकें।

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना महाराष्ट्र में अपराधियों के बेखौफ होने का संकेत देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले हुई आपराधिक घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बढ़े हैं।

क्रास्टो ने कहा कि राज्य में आपराधिक गिरोहों और हथियारबंद लोगों की गतिविधियां चिंता का विषय हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार को जनता में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति27 minutes ago

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर संजय राउत ने मुख्यमंत्री को घेरा, कहा- सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए

राष्ट्रीय समाचार32 minutes ago

कर्नाटक पुलिस संदिग्ध आतंकवादी के लश्कर-ए-तैयबा सदस्यों के साथ संबंधों की कर रही जांच

महाराष्ट्र2 hours ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

फिल्मी खबरे2 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बिश्नोई गैंग ने सलमान खान से माफी की मांग की

राजनीति3 hours ago

‘तुम्हारे बिना सीजेपी आधी सफलता भी हासिल नहीं कर पाती’, जेल में बंद सौरव और आशुतोष को याद कर भावुक हुए दिपके

खेल22 hours ago

आईआरएस अधिकारी एकता बिश्नोई का वर्ल्ड मास्टर्स क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जलवा, जीते तीन गोल्ड मेडल

मनोरंजन22 hours ago

संजू सैमसन कभी खराब फॉर्म में नहीं होते, बस एक अच्छी पारी की बात होती है: पुजारा

मनोरंजन22 hours ago

‘चलो शादी कर लेते हैं’, रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

अंतरराष्ट्रीय समाचार22 hours ago

दक्षिण कोरिया की प्रधानमंत्री ने प्योंगयांग के साथ बातचीत फिर से शुरू करने पर दिया जोर

राष्ट्रीय समाचार23 hours ago

शीर्ष 10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू में 3.65 लाख करोड़ रुपए का उछाल; टीसीएस, भारती एयरटेल और इंफोसिस रहीं टॉप गेनर्स

अपराध1 week ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

बॉलीवुड3 weeks ago

टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला

राजनीति1 week ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार1 week ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल2 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मिला सपोर्ट, सेंसेक्स 564 अंक चढ़ा; फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में तेजी

व्यापार2 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मनोरंजन4 weeks ago

अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी

राजनीति3 weeks ago

अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

मनोरंजन2 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

रुझान