Connect with us
Monday,31-August-2026
ताज़ा खबर

खेल

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति ने कहा- पाकिस्तान के खिलाफ खेलना ही नहीं चाहिए था मैच

Published

on

पुणे, 15 सितंबर। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भले ही कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यह जीत पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित की, लेकिन इस आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले का मानना है कि टीम इंडिया को यह मैच ही नहीं खेलना था।

प्रगति जगदाले ने मीडिया से कहा, “सूर्यकुमार यादव से मैं यह कहना चाहूंगी कि इस जीत को पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित करने के बजाय, टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ ही नहीं खेलना चाहिए था। अगर भारत इस मुकाबले को नहीं खेलता, तो हम ज्यादा गर्व महसूस करते, लेकिन टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ खेला, जिससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है।”

उन्होंने कहा, “26 लोगों को पाकिस्तान के आतंकियों ने मारा है। इससे पहले भी जितने आतंकी हमले हुए, उसमें पाकिस्तान के ही आतंकी थे। हमें पता है कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन है। उनके साथ नहीं खेलना चाहिए।”

प्रगति जगदाले ने कहा, “टीम इंडिया ने जीत के साथ इस मुकाबले को पहलगाम हमले के पीड़ितों को समर्पित किया है, लेकिन अगर उन्हें जीत न मिलती, तो हमारे खिलाड़ियों को पछतावा होता। मैं चाहती हूं कि दबाव में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ न खेलें।”

भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम को 127/9 के स्कोर पर रोका। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 33 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके। उनके अलावा, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

इसके जवाब में भारत ने महज 15.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। कप्तान सूर्यकुमार यादव 37 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि तिलक वर्मा ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस जीत के साथ भारत का ‘सुपर फोर’ में पहुंचना लगभग तय है।

खेल

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

Published

on

मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में प्रीमियर लीग मैच में इप्सविच टाउन को 5-2 से हराया। टीम की जीत के नायक ब्रूनो फर्नांडीस रहे, जिन्होंने तीन गोल किए।

मैनचेस्टर यूनाइटेड इस मैच में पिछले सप्ताह हल सिटी के खिलाफ मिली अप्रत्याशित हार के बाद उतरी थी। इसलिए टीम पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। टीम के लिए हालात तब और मुश्किल हो गए, जब 24वें मिनट में लीफ डेविस ने गोल करके इप्सविच को बढ़त दिला दी।

फर्नांडीस ने हाफ टाइम से पांच मिनट पहले स्कोर बराबर किया, और ब्रेक के 10 मिनट बाद हैरी मैगुइरे के हेडर से यूनाइटेड आगे हो गया। यह गोल इप्सविच के डिफेंडर जैकब ग्रीव्स से टकराकर गोल पोस्ट के अंदर गया। इसके तुरंत बाद फर्नांडीस ने पेनल्टी स्पॉट से अपना दूसरा गोल किया और 68वें मिनट में अपनी हैट्रिक पूरी की। ‘सिन्हुआ’ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रायन म्बेउमो ने मैच खत्म होने से आठ मिनट पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए पांचवां गोल किया, जबकि चुबा अकपोम ने स्टॉपेज टाइम में इप्सविच के लिए दूसरा गोल किया।

चेल्सी ने ब्राइटन के खिलाफ घरेलू मैदान पर 4-3 से जीत के साथ सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की। रोमियो लाविया और पेड्रो नेटो ने शुरुआती 15 मिनट में ही चेल्सी को 2-0 से आगे कर दिया, और जोआओ पेड्रो ने 32वें मिनट में स्कोर 3-0 कर दिया, जिसके बाद मलिक याल्कोये ने मेहमान टीम के लिए एक गोल किया।

63वें मिनट में जोआओ पेड्रो के ‘ओन गोल’ से स्कोर 3-2 हो गया, लेकिन 74वें मिनट में कोल पामर के गोल ने टीम की जीत पक्की कर दी। पास्कल ग्रॉस ने स्टॉपेज टाइम में ब्राइटन के लिए तीसरा गोल किया, लेकिन मेहमान टीम के लिए बराबरी करने में बहुत देर हो चुकी थी। डोमिनिक कैल्वर्ट-लेविन ने ब्रेंटफोर्ड के खिलाफ लीड्स यूनाइटेड के लिए एक अंक बचाया; उन्होंने केविन शेड के पहले हाफ में किए गए गोल की बराबरी की, जिससे इस सीजन में दो मैचों के बाद दोनों टीमें अजेय रहीं।

सुंदरलैंड ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम को यह जीत विल्सन इसिडोर के 75वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत मिली, जिससे फुलहम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, फुलहम के लिए सीजन की शुरुआत निराशाजनक रही है। नए कोच अल्वारो अर्बेलोआ के नेतृत्व में टीम लगातार दो मैच हार चुकी है और अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

Continue Reading

खेल

दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

Published

on

दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन की भिड़ंत ईस्ट जोन के साथ हो रही है। सेंट्रल जोन की टीम को 266 रनों पर समेटने के बाद ईस्ट जोन की शुरुआत दमदार रही है। वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों की आतिशी पारी खेली।

सेमीफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन ईस्ट जोन को वैभव ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर बढ़िया शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 153 गेंदों में 162 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई। वैभव आक्रामक अंदाज में खेलते हुए दिखाई दिए और उन्होंने 92 रन बनाने के लिए 81 गेंदों का सामना किया। वैभव भले ही अपने शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सेंट्रल जोन के गेंदबाजों को खासा परेशान किया। वैभव ने अपनी इस पारी में 7 चौके और सात छक्के लगाए।

वैभव की पारी का अंत हर्ष दुबे ने किया। हर्ष की गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने के प्रयास में वैभव अरशद खान को कैच दे बैठे। दूसरे दिन के लंच ब्रेक तक ईस्ट जोन ने पहली पारी में 2 विकेट खोकर 183 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। हालांकि, कुमार कुशाग्र बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह पहली ही गेंद पर आउट हुए। अभिमन्यु अपना अर्धशतक पूरा करके क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, उनका साथ सुदीय कुमार दे रहे हैं।

इससे पहले, गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन की पूरी टीम को पहली पारी में 266 रनों पर समेटा। सेंट्रल जोन की ओर से रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 88 गेंदों में 60 रन बनाए। हालांकि, रिंकू को दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। आर्यन जुयाल ने 46 रनों का योगदान दिया। ईस्ट जोन की ओर से गेंदबाजी में मुकेश कुमार और अभिजीत सरकार ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी और मोहम्मद कौनेन कुरैशी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

Continue Reading

खेल

भारत दौरे की वजह से न्यूजीलैंड में टिकटों की रिकॉर्ड मांग

Published

on

न्यूजीलैंड क्रिकेट के इंटरनेशनल समर क्रिकेट ने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। क्रिकेट नेशन मेंबर्स की प्री-सेल के पहले 48 घंटों के अंदर 26,000 टिकट बिक गए। टिकटों की जबरदस्त मांग भारत दौरे की वजह से है। भारतीय टीम अक्टूबर में मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर 12 मैच खेले जाने हैं।

ऑकलैंड के ईडन पार्क में व्हाइट-बॉल मैच शुरुआती बिक्री में सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा हैं। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में भी टिकटों की जबरदस्त मांग देखी गई है। 9,000 की क्षमता वाले इस वेन्यू पर 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले शुरुआती दो टी20 के साथ-साथ 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाले टूर के दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए भी टिकट बिक जाने की उम्मीद है।

वेलिंगटन में भी टिकटों की बिक्री जोरों पर है। यहां तीसरा टी20 और दूसरा वनडे खेला जाना है। पहला टेस्ट, जो 19 नवंबर से शुरू होगा, बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग और कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा कि शुरुआती रिस्पॉन्स भारत के दौरे को लेकर उत्साह दिखाता है। शुरू से ही फैन्स के लिए हमारा संदेश यही रहा है कि वे कुछ भी मिस न करने के लिए तैयार रहें। पहले दो दिनों में टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री से यह साबित होता है कि बहुतों ने हमारी बात सुनी है। न्यूजीलैंड के लोगों के लिए यह एक बहुत कम मिलने वाला मौका है कि वे भारत से जुड़े क्रिकेट के खेल का जबरदस्त मजा लें और दुनिया के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट स्टार को खेलते हुए देखें।”

उन्होंने कहा, “हमने जानबूझकर टिकट की कीमतें पिछले सीजन जितनी ही रखी हैं, और हमारे क्रिकेट नेशन एक्सेस कोड का इस्तेमाल करके एक टिकट 30 डॉलर से कम में मिल रहा है। हमें खुशी है कि फैंस अपनी सीट पक्की करने के लिए जल्दी आ रहे हैं और जनरल पब्लिक सेल में अभी 11 दिन बाकी हैं। हमारा संदेश यही है कि मौका न चूकें।”

क्रिचली ने ‘द फोर’ और ‘द सिक्स’ ग्रुप टिकट पैकेज के साथ-साथ वेन्यू टिकट बंडल को भी हाईलाइट किया, जो उन सपोर्टर्स के लिए अतिरिक्त वैल्यू विकल्प है और जो कई मैच देखने का प्लान बना रहे हैं।

जनरल पब्लिक सेल 7 सितंबर से शुरू होने वाली है। हालांकि, फैंस अभी भी क्रिकेट नेशन के लिए साइन अप करके एक्सक्लूसिव प्री-सेल का फायदा उठा सकते हैं, जो टिकटों पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट भी देता है।

भारतीय टीम 22 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर बोले अरविंद केजरीवाल- 1.5 करोड़ में से 47 लाख मतदाता गायब

खेल3 hours ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

व्यापार3 hours ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

अमेरिकी राजदूत गोर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जापारोव से मिले, साझेदारी बढ़ाने पर जताई प्रतिबद्धता

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से पहले उद्योग जगत से चर्चा करेगा वाणिज्य मंत्रालय, निर्यातकों की चिंताओं पर होगा मंथन

राजनीति4 hours ago

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर भड़की मध्य प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस, कहा- कार्रवाई शुद्धिकरण कराने वालों पर होनी चाहिए

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

राहुल गांधी पर एफआईआर के बाद कांग्रेस का भाजपा पर हमला, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

जम्मू-कश्मीर में एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड को 30 हजार रुपये करने की मांग

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

जज को प्रभावित करने की कोशिश मामले में सुकेश की अर्जी पर दिल्ली पुलिस ने उठाए सवाल, 3 नवंबर को होगी सुनवाई

खेल7 hours ago

दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

महाराष्ट्र4 weeks ago

महाराष्ट्र में मछली पकड़ने पर 15 अगस्त तक पाबंदी, मंत्री नितेश राणे ने गोवा से मांगा सहयोग

मनोरंजन4 weeks ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

व्यापार3 weeks ago

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

मनोरंजन4 weeks ago

‘खतरनाक स्टंट करने की हिम्मत देते हैं’, फरहाना भट्ट ने रोहित शेट्टी को बताया मजबूत सपोर्ट

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान का संचालक गिरफ्तार, भिवंडी कोर्ट में किया जा सकता है पेश

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

भारत का लक्ष्य 2030 तक 10,000 जीआई पंजीकरण और एफटीए के लिए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाना

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

राजनीति3 weeks ago

केजरीवाल के कार्यकाल में सरकार को भारी जीएसटी नुकसान, रिश्वत-वसूली के लिए नहीं की गई कार्रवाई: प्रवेश वर्मा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सरकारी योजनाओं के दम पर भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार मजबूत, 10.88 प्रतिशत सीएजीआर से बढ़ रहा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 days ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

रुझान