Connect with us
Saturday,31-October-2026
ताज़ा खबर

खेल

रावलपिंडी स्टेडियम पर हमले के बाद सहमा पाकिस्तान

Published

on

नई दिल्ली, 8 मई। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान सहम गया है और उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला बुधवार तड़के पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करके ले लिया था। इसमें दर्जनों आतंकी मारे गए। इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया है उसके बाद गुरुवार (8 मई) को एक के बाद एक दर्जनों ड्रोन हमलों से पूरा पाकिस्तान दहल उठा है। कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी जैसे शहरों में भी धमाके हुए हैं।

रावलपिंडी स्टेडियम पर हुए हमले के बाद लोग सहम गए हैं। इसी स्टेडियम में 8 मई (गुरुवार) की रात को डेविड वार्नर की कराची किंग्स और बाबर आजम की पेशावर जाल्मी के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का 27वां मैच खेला जाना है, लेकिन इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को रोकने का फैसला नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर कोई फैसला हो सकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पास एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच से कुछ घंटे पहले हुई, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस हमले के बाद पीएसएल को कराची में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक भारतीय ड्रोन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दुकान की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। रिपोर्टों में कहा गया है कि अधिकारियों ने क्षेत्र को सील कर दिया है और ड्रोन के स्रोत और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह कोई पेलोड ले जा रहा था। दो घायल नागरिकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

साइट से दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए हैं।

कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी की टीम में कई विदेशी मौजूद हैं। कराची किंग्स में कप्तान डेविड वार्नर के अलावा मोहम्मद नबी, जेम्स विंस, टिम सिफर्ट जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं, वहीं पेशावर जाल्मी में टॉम कोहलर कैडमोर, ल्यूक वूड, अल्जारी जोसेफ, मैक्स ब्रायंट मौजूद हैं। अब इन खिलाड़ियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने तो अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अपील की है कि वह उन्हें जल्द से जल्द पाकिस्तान से बाहर निकालें।

सूत्रों के मुताबिक कुछ विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान छोड़कर जाना चाह रहे हैं। मुल्तान सुल्तांस के डेविड विली और क्रिस जॉर्डन ने अपनी फ्रेंचाइजी के कहा है कि वह अब अपने घर लौटना चाहते हैं। बता दें कि मुल्तान सुल्तांस की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उन्होंने अभी तक खिलाड़ियों को पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश नहीं दिया है, लेकिन यूके सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है।

उल्लेखनीय है कि हाल में पकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी के मद्देनजर रावलपिंडी स्टेडियम का पुनरुद्धार किया गया था लेकिन अब यह तबाह हो गया है।

खेल

शुरुआत में हमारी गेंदबाजी में कुछ कमी रह गई, चौथे टी20 में हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

Published

on

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में टीम की गेंदबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उन्होंने कहा कि मेजबान टीम ने पावरप्ले के दौरान खासकर तीसरे ओवर में मोमेंटम हासिल कर लिया, जो शुक्रवार को ईडन पार्क के मैदान में मिली 87 रनों की हार का एक बड़ा कारण बना।

न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की। ग्लेन फिलिप्स ने 49 गेंदों पर शानदार 107 रन बनाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने सिर्फ 25 गेंदों पर 65 रनों का योगदान दिया। इनकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 259/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो उनका अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। इसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 172 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।

मैच के बाद अय्यर ने स्वीकार किया कि भारत की गेंदबाजी उम्मीद से काफी कमजोर रही। इसके साथ ही उन्होंने ग्लेन फिलिप्स की बेहतरीन पारी की तारीफ भी की। अय्यर ने कहा, “हां, बिल्कुल। मुझे लगता है कि शुरुआत में हमारी गेंदबाजी में कुछ कमी रह गई। पावरप्ले में खासकर तीसरे ओवर में उन्हें वहां से मोमेंटम मिल गया। हमारे कुछ गेंदबाजों ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन ग्लेन ने वाकई शानदार पारी खेली। उन्होंने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए, जिन्हें देखना वाकई सुखद था। उन्हें बधाई। वह पूरी सीरीज में लगातार अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है।”

भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम अपने प्रदर्शन की समीक्षा करेगी और हैमिल्टन में होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 से पहले अपनी रणनीति और उसके क्रियान्वयन को बेहतर बनाने पर काम करेगी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पीछे मुड़कर देखना और यह समझना जरूरी है कि हम कहां वापसी कर सकते हैं। हैमिल्टन जाने से पहले हम थोड़ा ब्रेक लेंगे। मुझे लगता है कि हमें फिर से अपनी रणनीति पर काम करना होगा, चीजों का विश्लेषण करना होगा और अगले मैच में अपनी पूरी क्षमता के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करनी होगी।”

अय्यर ने यह भी माना कि न्यूजीलैंड के मैदानों के आकार-प्रकार के हिसाब से खुद को ढालना कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक चुनौती रही है, खासकर उनके लिए जो पहली बार ऐसी परिस्थितियों में खेल रहे हैं, हालांकि उन्होंने पहले तीन मैचों में टीम के प्रयासों की तारीफ की और इस हार को मेहमान टीम के लिए एक सीख के रूप में देखने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, “हमारी बातचीत बस यही थी कि हमें पता था कि मैदानों का आकार ऐसा ही होने वाला है और कुछ खिलाड़ियों के लिए ऐसे मैदानों पर खेलना पहली बार था। इसी कारण इस चुनौती के हिसाब से ढलने में थोड़ा समय लगता है। यह इतना आसान नहीं है, मैं समझता हूं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने पहले तीन मैचों में प्रदर्शन किया, वह शानदार था। मुझे लगता है कि यह सीखने का एक अच्छा अनुभव है। अगली बार जब वह यहां आएंगे, तो उन्हें बेहतर अंदाजा होगा कि उन्हें कैसे खेलना है। यह सीखने का एक बेहतरीन मौका रहा, और उम्मीद है कि अगले मैच में हम सकारात्मक सोच के साथ वापसी करेंगे।”

भारत पहले तीन मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका था और इस हार के बाद उनकी बढ़त 3-1 हो गई है। अब दोनों टीमें हैमिल्टन में पांचवें टी20 मैच में आमने-सामने होंगी, जहां भारत जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगा।

Continue Reading

खेल

डब्ल्यूएफआई विनेश फोगाट को जारी नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला ले: दिल्ली हाईकोर्ट

Published

on

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को पहलवान विनेश फोगाट को जारी कारण बताओ नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया है।

जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्यवाही को लेकर बनी अनिश्चितता किसी खिलाड़ी की मानसिक तैयारी को प्रभावित कर सकती है। अदालत ने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी का मानसिक रूप से स्वस्थ, तनावमुक्त और सहज रहना जरूरी है, ताकि उसके प्रदर्शन पर प्रतिकूल असर न पड़े।

हाईकोर्ट विनेश फोगाट की उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें उन्होंने डब्ल्यूएफआई की ओर से 9 मई और 17 जून को जारी दो कारण बताओ नोटिसों को चुनौती दी है।

विनेश को आशंका थी कि महासंघ आगामी प्रतियोगिताओं से ठीक पहले उनके खिलाफ प्रतिकूल फैसला ले सकता है। ऐसी स्थिति में उन्हें अदालत से राहत मांगने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा।

विनेश की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि वह जिस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेना चाहती हैं, उसका आयोजन दिसंबर 2026 के मध्य में प्रस्तावित है। ऐसे में उन्हें प्रतियोगिता की तैयारी करनी है, लेकिन लंबित नोटिस उनके सिर पर तलवार की तरह लटक रहे हैं।

कोर्ट ने विनेश की आशंका को वास्तविक प्रतीत होने वाला बताते हुए संबंधित अधिकारियों को दोनों नोटिसों पर दो सप्ताह के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दो सप्ताह की निर्धारित अवधि के बाद कोई फैसला लिया जाता है तो अगली सुनवाई तक उस फैसले पर अमल नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।

भारतीय कुश्ती महासंघ ने पहलवान विनेश फोगाट को अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों से जुड़े प्रावधानों के उल्लंघन के आरोपों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया था। महासंघ का तर्क था कि संन्यास से वापसी करने वाले खिलाड़ियों पर लागू होने वाले यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अनुसार 6 महीने की अनिवार्य पूर्व सूचना अवधि का पालन नहीं किया गया। संघ ने पंजीकृत परीक्षण पूल में रहते हुए अपने ठिकाने की जानकारी देने और डोपिंग परीक्षण से जुड़ी औपचारिकताओं में विफल रहने का भी आरोप लगाया था।

Continue Reading

खेल

अर्शदीप सिंह 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने, तोड़ा हसरंगा का ये रिकॉर्ड

Published

on

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुक्रवार को ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के दौरान अपने 150 विकेट किए। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज हैं।

अर्शदीप ने न्यूजीलैंड की पारी के 19वें ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की। ​​

अर्शदीप ने डेब्यू के बाद सबसे कम दिन में टी20 आई, में 150 विकेट लिए हैं। नवंबर 2022 में अपना टी20 डेब्यू करने वाले अर्शदीप ने 1577 दिनों में 150 टी20 विकेट पूरे किए। डेब्यू के बाद सबसे तेज 150 विकेट तक पहुंचने वाले पिछले खिलाड़ी का रिकॉर्ड श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के नाम था। हसरंगा ने 2325 दिनों में अपने 150 विकेट पूरे किए थे।

बाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज गेंदों के हिसाब से 150 विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर है। अर्शदीप ने 2143 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की है। हसरंगा (2035 गेंदें) पहले और राशिद खान (2098) दूसरे नंबर पर हैं। अर्शदीप सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ा।

अर्शदीप ने फुल-मेंबर देशों के खिलाड़ियों द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस गेंदबाज ने 2026 में अब तक 40 विकेट लिए हैं। अर्शदीप ने जोश लिटिल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 2022 में 39 विकेट लेने का रिकॉर्ड था।

अर्शदीप के नाम अब 103 मैचों में 150 विकेट हो गए हैं। वह इस फॉर्मेट में भारत के सफलतम गेंदबाज हैं।

सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। राशिद ने 119 मैचों में 199 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे, हांगकांग के एहसान खान 119 मैचों में 165 विकेट लेकर तीसरे, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 142 मैचों में 165 विकेट लेकर चौथे, न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

Continue Reading
Advertisement
व्यापार10 minutes ago

एआई पर ज्यादा खर्च से मेटा की रेटिंग पर संकट, एसएंडपी ने ‘आउटलुक’ को किया निगेटिव

अपराध19 minutes ago

महाराष्ट्र: पालघर में 15 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो सगे भाई गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार31 minutes ago

भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज 19 से बढ़कर 68.4 प्रतिशत हुआ, एक अरब लोग इसके दायरे में

राजनीति42 minutes ago

यूपी चुनाव 2027: गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर 2022 में खिला था कमल, सपा को मिली थी करारी हार

राजनीति53 minutes ago

पीएम मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

राजनीति1 hour ago

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने किया नमन, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-“देश के लिए उनका बलिदान अद्वितीय”

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

दिल्ली: मंगोलपुरी में एक जूता फैक्ट्री में आग लगने से चार की मौत, सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

महाराष्ट्र17 hours ago

मुंबई: अंधेरी एमआईडीसी में 66 लाख रुपए का हाइड्रो गांजा बरामद, तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

हरियाणा पुलिस की समीक्षा बैठक, डीजीपी ने सीसीटीवी और फेस रिकग्निशन सिस्टम पर दिया जोर

राजनीति18 hours ago

संसद का अपमान कर रही भाजपा, सीईसी नियुक्ति पर जयराम रमेश का आरोप

अपराध3 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन3 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति3 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

खेल4 weeks ago

‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

मनोरंजन4 weeks ago

‘तुम झूठे हो गौतम गुलाटी’, प्रियंका चाहर चौधरी से भिड़े गौतम, ‘राइज एंड फॉल 2’ में छिड़ी तीखी जंग

व्यापार4 weeks ago

गांधी जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

राजनीति3 weeks ago

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के नेता हिरासत में लिए गए

फिल्मी खबरे2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

महाराष्ट्र2 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

रुझान