Connect with us
Monday,10-August-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय समाचार

शराब नीति मामले में जमानत शर्तों में ढील के लिए आप नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 11 दिसंबर को सुनवाई करेगा

Published

on

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह शराब नीति में कथित अनियमितताओं के मामले में जमानत शर्तों में ढील देने की आप नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर 11 दिसंबर को सुनवाई करेगा।

न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा याचिका का उल्लेख किये जाने के बाद कहा कि वह परसों इस मामले की सुनवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत पर सीबीआई और ईडी से जवाब दाखिल करने को कहा

इससे पहले शीर्ष अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय से सिसोदिया की जमानत पर जवाब दाखिल करने को कहा था। मनीष सिसोदिया ने अपनी याचिका में जमानत की शर्तों में ढील देने की मांग की है जिसके तहत उन्हें हर सोमवार और गुरुवार को पुलिस स्टेशन में हाजिरी लगानी होगी।

सिसोदिया की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक एम सिंघवी ने कहा कि सिसोदिया एक सम्मानित व्यक्ति हैं और वे पहले ही 60 बार पेश हो चुके हैं। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि मामले में किसी अन्य आरोपी के लिए ऐसी कोई शर्त नहीं लगाई गई है। उन्होंने सुनवाई के लिए छोटी तारीख की भी मांग की। अदालत ने कहा कि वह सुनवाई के लिए तय अगली तारीख पर आवेदन पर फैसला करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत दी

इससे पहले, शीर्ष अदालत ने समाज में उनकी गहरी जड़ों और भागने की कोई संभावना नहीं होने को रेखांकित करते हुए सिसोदिया को जमानत दे दी थी और कहा था कि मुकदमे के निष्कर्ष में लंबा समय लगेगा क्योंकि इसमें 493 गवाह, हजारों पृष्ठों के दस्तावेज और एक लाख से अधिक पृष्ठों के डिजिटाइज्ड दस्तावेज हैं।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने सिसोदिया पर कई शर्तें लगाईं, जिसमें विशेष अदालत में अपना पासपोर्ट जमा कराना और हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10-11 बजे के बीच जांच अधिकारी को रिपोर्ट करना शामिल है। शीर्ष अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि सिसोदिया गवाहों को प्रभावित करने या सबूतों से छेड़छाड़ करने का कोई प्रयास नहीं करेंगे।

फरवरी 2023 में, सिसोदिया को अब रद्द हो चुकी दिल्ली की नई आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई ने गिरफ़्तार किया था। विपक्ष द्वारा गड़बड़ी के आरोपों के बीच नीति को वापस ले लिया गया था। सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

सीबीआई के अनुसार, सिसोदिया ने आपराधिक साजिश में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और वह उक्त साजिश के उद्देश्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए उक्त नीति के निर्माण के साथ-साथ कार्यान्वयन में भी गहराई से शामिल था।

राष्ट्रीय समाचार

जम्मू-कश्मीर में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ की धूम, जम्मू से पुंछ तक निकाली गईं रैलियां

Published

on

स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे जम्मू-कश्मीर में देशभक्ति का माहौल है। ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के तहत रविवार को जम्मू, त्राल, बांदीपोरा और पुंछ में बड़ी-बड़ी तिरंगा रैलियां निकाली गईं। हजारों छात्रों, युवाओं और आम लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

जम्मू में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बलिदान स्तंभ से एक विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत शर्मा, अशोक कौल, गुलाम अली खटाना और सांसद जुगल किशोर शर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। सभी ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए देशभक्ति, एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और लोगों ने जगह-जगह कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

पुलवामा के त्राल में जिला प्रशासन ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज से त्राल बस स्टैंड तक एक बड़ी तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व पुलवामा के डिप्टी कमिश्नर बशारत कय्यूम और एडीसी त्राल ने किया। इसमें हजारों छात्रों, युवाओं और स्थानीय निवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

उपायुक्त (डीसी) बशारत कयूम ने बताया, “इस साल का ‘हर घर तिरंगा अभियान’ 9 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक चलेगा। आज हमने पुलवामा के त्राल सब-डिविजन में इसकी शुरुआती रैली की। पूरे सब डिविजन से लोग बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए हैं।”

बांदीपोरा में भी भाजपा की जिला इकाई ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा रैली आयोजित की। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर भाजपा के राज्य महासचिव मोहम्मद अनवर खान ने कहा, “जब से हमारे देश में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई है। हर 15 अगस्त या 26 जनवरी को हमारी पार्टी ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगा रैलियों का आयोजन करती है। यह अभियान देश को एकजुट करने और युवाओं में देशभक्ति जगाने का काम करता है।”

पुंछ जिले में ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के समारोह और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तीसरे चरण की शुरुआत की गई। जिला युवा सेवा और खेल विभाग ने स्थानीय स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया और उसके बाद तिरंगा रैली निकाली।

जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी मोहम्मद कासिम ने कहा, “आज पुंछ जिले में खेल विभाग को जिला प्रशासन की ओर से एक काम सौंपा गया था। इस काम के तहत अलग-अलग खेल गतिविधियां आयोजित की गईं और ‘हर घर तिरंगा’ रैली भी निकाली गई।”

कार्यक्रम के एक्टिविटी हेड विजय कुमार ने बताया, “यहां अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की गईं और युवाओं को एक साथ लाया गया। इसका मकसद युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करना है।”

रैली में शामिल खिलाड़ी पल्लवी ने कहा, “आज हमें बताया गया कि ‘हर घर तिरंगा’ के लिए एक रैली निकाली जा रही है। कुछ ही दिनों में स्वतंत्रता दिवस आने वाला है और उसी के लिए यह रैली आयोजित की गई थी। तिरंगा हाथ में लेकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।”

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 1.43 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

Published

on

भारत की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 1.43 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है। इसमें सबसे अधिक फायदा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ है। इसकी वजह सबसे बड़े सरकारी बैंक की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के अच्छे नतीजे पेश करना था।

हालांकि, शीर्ष 10 में बाकी छह कंपनियों का मार्केटकैप 1.23 लाख करोड़ रुपए कम हुआ।

बीते हफ्ते सबसे ज्यादा मार्केटकैप वाली टॉप-10 कंपनियों में एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 63,922.03 करोड़ रुपए बढ़कर 10,11,721.84 करोड़ रुपए हो गया है। इस जबरदस्त बढ़ोतरी की वजह से एसबीआई भारत की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों की रैंकिंग में और ऊपर पहुंच गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्यूएशन में 32,816.4 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, जिससे इसका मार्केटकैप 18,01,925.19 करोड़ रुपए हो गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की वैल्यूएशन 31,875.35 करोड़ रुपए बढ़कर 8,87,770.13 करोड़ रुपए हो गई।

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण भी 14,637.76 करोड़ रुपर बढ़कर 5,56,482.45 करोड़ रुपए हो गया।

दूसरी ओर, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। इसकी मार्केट वैल्यूएशन 40,543.23 करोड़ रुपए घटकर 4,96,891.82 करोड़ रुपए रह गई।

बजाज फाइनेंस की मार्केट कैपिटलाइजेशन 37,168.96 करोड़ रुपए घटकर 6,73,648.55 करोड़ रुपए हो गई, जबकि एचडीएफीस बैंक की वैल्यूएशन में 24,183.16 करोड़ रुपए की कमी आई और यह 11,27,967.47 करोड़ रुपए पर आ गई।

आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैपिटलाइजेशन 9,507.67 करोड़ रुपए घटकर 10,20,370.63 करोड़ रुपए रह गई, जबकि भारती एयरटेल की वैल्यूएशन में 7,581.65 करोड़ रुपए की कमी आई और यह 12,22,423.98 करोड़ रुपए हो गई।

हिंदुस्तान यूनिलीवर भी पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल रही। इसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,793.16 करोड़ रुपए घटकर 4,88,808.97 करोड़ रुपए रह गई।

दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें सेंसेक्स 404.53 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़ा, जबकि निफ्टी में 187.05 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त हुई।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रांची में मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला मार्च

Published

on

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रांची महानगर की ओर से रविवार को रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर शहीद अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। इसका नेतृत्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।

हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए। तिरंगे के साथ कार्यकर्ताओं की भीड़ मोरहाबादी से शहर के प्रमुख मार्गों से होकर शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पहुंची। शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पर यात्रा का समापन हुआ।

इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की ओर से राष्ट्रभक्ति पर आधारित बैंड प्रस्तुति दी गई। बैंड की देशभक्ति धुनों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ाया। कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि तिरंगा देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र और मनोज सिंह मौजूद रहे। रांची के विधायक नवीन जायसवाल, सीपी सिंह, नीरा यादव, पूर्व विधायक जीतू चरण राम और अनंत कुमार ओझा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए।

आयोजकों के अनुसार, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यात्रा के दौरान भी कार्यकर्ताओं ने लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता 300 गीगावाट से अधिक हुई : रिपोर्ट

राजनीति18 hours ago

ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव, पूर्व सीएम का आरोप-पुलिस के सामने हुआ सब कुछ

राष्ट्रीय समाचार19 hours ago

ओडिशा के 4.5 करोड़ लोगों से सीएम माझी की अपील, गर्व से फहराएं राष्ट्रीय ध्वज

व्यापार19 hours ago

मार्केट आउटलुक: पहली तिमाही के नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से तय होगा शेयर बाजार का रुझान

मनोरंजन20 hours ago

जब सुनील शेट्टी ने खोला था एक्शन हीरो बनने का राज, बोले- ’75 प्रतिशत मेहनत और 25 प्रतिशत किस्मत का है खेल’

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

जम्मू-कश्मीर में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ की धूम, जम्मू से पुंछ तक निकाली गईं रैलियां

राष्ट्रीय समाचार20 hours ago

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 1.43 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

खेल21 hours ago

बार्सिलोना ने जॉर्ज मेसी के निधन पर शोक जताया, लियोनेल के पिता को दी श्रद्धांजलि

अपराध23 hours ago

नागपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन यात्री से 3 करोड़ रुपए का सोना जब्त, गिरफ्तार

राजनीति23 hours ago

विश्व आदिवासी दिवस पर केजरीवाल का संदेश, आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए लड़ रही है आप

अपराध2 weeks ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

खेल4 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: वर्धा जिले में सड़क हादसे में छह की मौत, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने जताई संवेदना

मनोरंजन3 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सीजेपी प्रदर्शन हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अब तक 10 एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र1 week ago

मुंबई: 8 साल के बच्चे के माता-पिता को टी-शर्ट से मिला सुराग, जोगेश्वरी से लापता बच्चा सुरक्षित माता-पिता को सौंपा गया, मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी

राजनीति2 weeks ago

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर मांगा जवाब

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

मनोरंजन1 week ago

जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की तस्वीरें शेयर कीं

राजनीति3 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

रुझान