Connect with us
Wednesday,29-July-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय समाचार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में शामिल होंगी देश-विदेश की नामी हस्तियां

Published

on

नई दिल्ली, 22 फरवरी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जुलाई में शादी करने जा रहे हैं। मुंबई में होने वाली इस शादी में कई प्री-वेडिंग कार्यक्रम भी होने वाले हैं। इस शाही शादी में देश-विदेश से कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्‍मीद है।

शादी के पहले के सभी कार्यक्रम जामनगर में रिलायंस ग्रीन कॉम्प्लेक्स में आयोजित होंगे। इसमें कई नामी हस्तियों को देखा जाएगा। इनमें माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स से लेकर मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, ब्लैकस्टोन के चेयरमैन स्टीफन स्वार्जमैन, डिज्नी के सीईओ बॉब इग्नर और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के भी आने के कयास लगाए जा रहे हैं। शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कम ही समय बचा है।

यह शादी सबसे बड़ी शादियों में से एक होने वाली है। 12 जुलाई को मुंबई में यह शादी होगी। वहीं, प्रशंसक इस भव्य शादी को लेकर उत्साहित हैं। शादी मुंबई के अल्टमाउंट रोड पर बहुमंजिला अंबानी निवास एंटीलिया में होगी।

शादी मेें शामिल होने वाले बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर हैं। उनकी गिनती कभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों में होती थी। वह फिलहाल 146 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं।

वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की अंबानी परिवार से पुरानी जान पहचान है। बता दें कि कुछ साल पहले नीता अंबानी ने भारत में डिजिटल जेंडर डिवाइड को लेकर यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट के साथ साझेदारी की थी, जहां इवांका ट्रंप बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं थी।

राष्ट्रीय समाचार

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

Published

on

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 729 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,495 और निफ्टी 202 अंक या 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,187 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व आईटी स्टॉक्स कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मेटल, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फार्मा हरे निशान में था। निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी पीएसई लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 236 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,598 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 105 अंक या 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,185 पर था।

सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, इन्फोसिस, एचयूएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, इटरनल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक,टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। इंडिगो, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाइटन, ट्रेंट और बीईएल लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। केवल हांगकांग का बाजार ही हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

जानकारों ने कहा कि निफ्टी में सही कीमत वाले शेयरों की मदद से, मार्केट का मौजूदा सीमित दायरे वाला ट्रेंड ऊपर की ओर टूट सकता है। इसमें समय लग सकता है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की ओर से बड़े पैमाने पर खरीदारी के लिए कच्चे तेल की कीमतों के ट्रेंड और मॉनसून की प्रगति के बारे में साफ जानकारी की जरूरत है। दक्षिण कोरिया में चिप शेयरों में आई भारी गिरावट भारत के लिए फायदेमंद है।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 755.33 करोड़ रुपए का निवेश इक्विटी में किया, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,664.16 करोड़ रुपए का निवेश भारतीय इक्विटी बाजार में किया।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल

Published

on

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून अवधि में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए हो गया है। इसकी वजह कंपनी के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स कारोबार में मजबूत ग्रोथ होना है।

कंपनी द्वारा दाखिल की गई एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 10,821 करोड़ रुपए हो गई है। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 9,126 करोड़ रुपए था।

जून तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 6,541 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 5,495 करोड़ रुपए था।

एपीएसईजेड ने बताया कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उसका अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह कारोबार प्रमुख वृद्धि चालक बनकर उभरा। इस दौरान इस कारोबार से होने वाला राजस्व सालाना आधार पर 80 प्रतिशत बढ़कर 1,747 करोड़ रुपए पहुंच गया, जबकि ईबीआईटीडीए में 256 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई और यह 730 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

कंपनी ने इस मजबूत प्रदर्शन का श्रेय ऑस्ट्रेलिया और कोलंबो में बेहतर परिचालन को दिया।

कंपनी के अनुसार, इससे उसके विदेशी कारोबार की बढ़ती मजबूती और परिपक्वता का पता चलता है।

एपीएसईजेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अश्विनी गुप्ता ने कहा, “वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का प्रदर्शन हमारे विविधीकृत कारोबारी मॉडल की मजबूती को दर्शाता है। हमारा वैश्विक विस्तार और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों, कमोडिटी तथा ग्राहकों में फैला मल्टी-मॉडल एसेट बेस हमारी ताकत है।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारा घरेलू बंदरगाह कारोबार लगातार मजबूत वृद्धि दर्ज कर रहा है और यह एपीएसईजेड की कमाई का आधार बना हुआ है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह, मरीन और लॉजिस्टिक्स कारोबार अब केवल विस्तार के चरण से आगे बढ़कर मूल्य सृजन के चरण में पहुंच चुके हैं और राजस्व वृद्धि और मुनाफे के महत्वपूर्ण स्रोत बनते जा रहे हैं।”

कंपनी का घरेलू बंदरगाह कारोबार भी मजबूत बना रहा। इस दौरान अधिक कार्गो वॉल्यूम, बेहतर कार्गो मिक्स और बेहतर प्राप्तियों के चलते घरेलू कारोबार का राजस्व सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ा।

कंपनी के इस सेगमेंट ने 74 प्रतिशत के ईबीआईटीडीए मार्जिन के साथ उद्योग में अग्रणी मुनाफा बनाए रखा।

वहीं, मरीन कारोबार ने भी तिमाही के दौरान मजबूत विस्तार दर्ज किया। ऑफशोर पोतों की संख्या बढ़ने और यूरोप में सब-सी परिचालन के विस्तार के कारण इस कारोबार का राजस्व सालाना आधार पर 67 प्रतिशत बढ़कर 901 करोड़ रुपए हो गया।

Continue Reading

राजनीति

राहुल गांधी के परिवार पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, कर्नाटक के भाजपा विधायक पर एफआईआर दर्ज

Published

on

कर्नाटक में भाजपा के विधायक यशपाल सुवर्णा की एक विवादित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के परिवार को लेकर दिए गए बयान के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

बुधवार को उडुपी टाउन पुलिस स्टेशन में यह मामला उडुपी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार कोडावूर की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस ने विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 57, 192, 196(2), 352, 353(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, उडुपी में भाजपा द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशपाल सुवर्णा ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अगर आप लोग ऐसे ही नाटक करते रहे, तो जैसे 1992 में हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमारी भावनाएं आहत होने पर बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था, उसी तरह कांग्रेस का वंश और राहुल गांधी का परिवार भी खत्म कर दिया जाएगा।”

इस बयान के सामने आते ही कर्नाटक की राजनीति गरमा गई। कांग्रेस ने भाजपा पर नफरत फैलाने वाली भाषा और धमकी की राजनीति करने का आरोप लगाया। विधायक के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठने लगी।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष और एमएलसी मंजूनाथ भंडारी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यशपाल सुवर्णा की टिप्पणी को ‘घृणित, अपमानजनक और भड़काऊ’ बताया और कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले किसी जनप्रतिनिधि के लिए इस तरह की भाषा उचित नहीं है।

मंजूनाथ भंडारी ने आरोप लगाया कि भाजपा नीट पेपर लीक विवाद और उसे लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों से ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी पर व्यक्तिगत हमले कर रही है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद कभी भी मानहानि, नफरत फैलाने वाले भाषण या धमकी का आधार नहीं बन सकते। इस तरह की टिप्पणी से खासकर तटीय कर्नाटक में सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को राज्य के गृह मंत्री के सामने उठाकर जांच में तेजी लाने की मांग करेंगे।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र2 hours ago

मुंबई: पुलिस ने करोड़ों रुपये की एपीके फाइल बनाने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से पर्सनल बैंक डिटेल्स और डेटा भी बरामद हुआ

खेल3 hours ago

‘यह मेरा आखिरी सीजन हो सकता है’, मैनुअल नुएर ने आगामी सीजन के बाद रिटायरमेंट का संकेत दिया

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

महाराष्ट्र5 hours ago

नेट पेपर लीक: गुजरात कनेक्शन रोहित पवार का नया दावा, एक्स पर ट्वीट के बाद सियासत तेज, एग्जाम पेपर से तीन दिन पहले पेपर लीक का खुलासा

व्यापार5 hours ago

रूस ने टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर लगाया आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप, जारी किया अंतरराष्ट्रीय अरेस्ट वारंट

मनोरंजन5 hours ago

खुद को साबित करने की कोशिश नहीं कर रही, अच्छे किरदार मिलना मेरी किस्मत का हिस्सा है : शहनाज गिल

राष्ट्रीय समाचार6 hours ago

अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा पहली तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,650 करोड़ रुपए रहा, आय में भी उछाल

मनोरंजन7 hours ago

संजय दत्त के 67वें जन्मदिन पर बोलीं बहन प्रिया, ‘आपने मां-पिता दोनों की कमी को किया पूरा’

राजनीति8 hours ago

राहुल गांधी के परिवार पर विवादित टिप्पणी करना पड़ा भारी, कर्नाटक के भाजपा विधायक पर एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र9 hours ago

‘तीन साल में 1.21 लाख से ज्यादा एमएसएमई बंद’, सामना में शिवसेना (यूबीटी) ने केंद्र पर साधा निशाना

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

मनोरंजन1 week ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

अपराध1 day ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

रुझान