Connect with us
Sunday,02-August-2026
ताज़ा खबर

राष्ट्रीय समाचार

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में सड़क दुर्घटना में पत्रकार की मौत

Published

on

तमिलनाडु के एक टेलीविजन पत्रकार की गुरुवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मृतक की पहचान एक स्थानीय टेलीविजन चैनल के पत्रकार शंकर (32) के रूप में हुई है। शंकर बुधवार को चंद्रयान-3 मिशन पर इसरो के पूर्व वैज्ञानिक का इंटरव्यू लेने के बाद तिरुवनंतपुरम से लौट रहे थे। शंकर के साथ एक रिपोर्टर और दो अन्य कैमरापर्सन भी थे।

शंकर कार चला रहे थे। जब कार तिरुनेलवेली जिले के नंगुनेरी पहुंची, तो उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में शंकर की मौके पर मौत हो गई।

जबकि, हादसे में अन्य तीन नागराजन, वल्लीनायगम और नारायणन घायल हो गए। तीनों को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को तिरुनेलवेली सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

तिरुनेलवेली के जिला कलेक्टर केपी कार्तिकेयन अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। शंकर के परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।

राष्ट्रीय समाचार

ओडिशा पुलिस की बड़ी सफलता, 6 महीने में 17,590 गुमशुदा महिलाएं और बच्चे खोजे गए

Published

on

ओडिशा पुलिस ने जनवरी से जून 2026 तक लापता हुई 17,590 महिलाओं और बच्चों को ढूंढकर उनके परिवारों से मिलवाया है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार और पुलिस के प्रयासों की यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक यह काम ओडिशा के डीजीपी वाईबी खुरानिया के सीधे मार्गदर्शन में हुआ। इसके साथ ही अपराध शाखा की महिला एवं बाल अपराध निवारण विंग ने लगातार जांच और दूसरे राज्यों के साथ समन्वय कर इस अभियान को सफल बनाया।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जून 2026 के बीच राज्य में 4,873 बच्चे लापता होने की सूचना मिली थी। इनमें 538 लड़के, 4,334 लड़कियां और एक ट्रांसजेंडर बच्चा शामिल था। इसी अवधि में पुलिस ने 5,413 बच्चों को सकुशल बरामद किया।

बच्चों को वापस लाने में पुरी जिला सबसे आगे रहा। यहां 1,161 बच्चों को ढूंढा गया। इसके बाद अर्बन पुलिस डिस्ट्रिक्ट (यूपीडी) भुवनेश्वर में 399 और मयूरभंज में 278 बच्चों को बचाया गया।

इसी छह महीने में ओडिशा में 10,605 महिलाओं के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस दौरान 12,177 लापता महिलाओं को ढूंढ निकाला। महिलाओं को बरामद करने में भी पुरी जिला पहले नंबर पर रहा। यहां 3,713 महिलाओं को उनके घर पहुंचाया गया। इसके बाद जाजपुर में 820 और गंजाम में 581 महिलाएं बरामद की गईं।

1,161 बच्चे और 3,713 महिलाओं को बचाकर पुरी जिला लापता महिलाओं और बच्चों को वापस लाने में राज्य का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बन गया है।

लापता महिलाओं और बच्चों को ढूंढने के लिए ओडिशा पुलिस की महिला एवं बाल संरक्षण शाखा नियमित रूप से ‘ऑपरेशन अन्वेषण’ के तहत विशेष अभियान चलाती है।

इस साल अब तक ऐसे दो विशेष अभियान चलाए जा चुके हैं। आखिरी अभियान 18 जुलाई से 22 जुलाई तक चला। इस दौरान पुलिस ने 321 लापता बच्चों को बचाया, जिनमें 35 लड़के और 286 लड़कियां थीं। साथ ही 2,434 लापता महिलाओं को भी खोज निकाला।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 120 डिजाइन ट्रेनी/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

Published

on

नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसर, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने डिजाइन ट्रेनी/मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 120 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

एचएएल की ओर से जारी 120 रिक्तियों में डिजाइन ट्रेनी के 60 और मैनेजमेंट ट्रेनी के 60 पद शामिल हैं। डिजाइन ट्रेनी के 60 पदों में एरोनॉटिकल के 4, इलेक्ट्रिकल के 7, इलेक्ट्रॉनिक्स के 20, इंस्ट्रूमेंटेशन के 3, मैकेनिकल के 22, कंप्यूटर साइंस के 3 और मेटलर्जी का 1 पद शामिल हैं। वहीं, मैनेजमेंट ट्रेनी के 60 पदों में इलेक्ट्रिकल के 11, इलेक्ट्रॉनिक्स के 12, मैकेनिकल के 27, कंप्यूटर साइंस का 1, मेटलर्जी के 2, प्रोडक्शन के 5 और सिविल के 2 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई के दोपहर 2 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के दोपहर 2 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री या इसके समकक्ष की योग्यता न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए न्यूनतम अंत 60 प्रतिशत तय किया गया है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित चयन परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नौकरी से पहले मेडिकल मानक के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग की अवधि के दौरान 50,000 रुपए बेसिक पे के तहत स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद कैंडिडेट्स की सैलरी 50,000 से 1,60,000 रुपए के बीच दी जाएगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी मिलेंगे। उम्मीदवारों का व्यक्तिगत साक्षात्कार बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और आंतरिक उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

सोने में सीमित दायरे में कारोबार, चांदी में 0.40 प्रतिशत की गिरावट

Published

on

सोने और चांदी की शुरुआत गुरुवार को मिलीजुली हुई। एक तरफ सोने में मामूली तेजी के साथ, जबकि चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्तूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,43,283 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,43,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।

सुबह 9:45 पर यह 0.14 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 1,43,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,43,101 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,43,663 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है, जो दिखाता है कि सोने में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

दूसरी तरफ चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,17,479 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,16,389 रुपए प्रति किलो पर खुला।

फिलहाल यह 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,16,473 रुपए प्रति किलो पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,15,402 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,17,479 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,050 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी के मिलेजुले कारोबार करने की वजह अमेरिकी फेड का फैसला है, जिसमें यूएस के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर न बढ़ाने का फैसला 9-3 के बंटवारे के साथ लिया है। खास बात यह है कि तीन सदस्यों ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में वोट दिया था। इस बंटे हुए फैसले से संकेत मिलता है कि जल्द ही ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं। यह बुलियन बाजार के लिए नकारात्मक है।

Continue Reading
Advertisement
राष्ट्रीय समाचार29 minutes ago

राजस्थान: श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 22 घायल

खेल54 minutes ago

बुमराह के बाएं घुटने में तकलीफ, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से बाहर रह सकते हैं बाहर

राष्ट्रीय समाचार1 hour ago

शिक्षा के मुद्दे पर छात्र आंदोलन दबाने की हर कोशिश नाकाम होगी : दीपांकर भट्टाचार्य

व्यापार1 hour ago

देश की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का मार्केटकैप 2.51 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

भारत का कोयला उत्पादन जुलाई में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 69.75 मिलियन टन रहा

राष्ट्रीय समाचार3 hours ago

भारत का कोयला उत्पादन जुलाई में 7.5 प्रतिशत बढ़कर 69.75 मिलियन टन रहा

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

जापान में आए भूकंप के बाद लगभग 80 हजार घरों में पानी की किल्लत, मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हुई

खेल4 hours ago

सीडब्ल्यूजी 2026: एक दिन में 16 मेडल जीतकर भारत ने लगाई मेडल टैली में लंबी छलांग, टॉप पर काबिज ऑस्ट्रेलिया

राष्ट्रीय समाचार4 hours ago

‘नशा मुक्त युवा’ अभियान की शुरुआत, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री बोले- इससे युवाओं का जीवन बदलेगा

खेल5 hours ago

‘बस खुद पर विश्वास रखा’, ‘गोल्डन पंच’ लगाने पर बोले मुक्केबाज अंकुश पंघाल

खेल3 weeks ago

मिकेल मेरिनो ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में यह कारनामा करने वाले बने विश्व के पहले खिलाड़ी

अपराध5 days ago

मुंबई में आतंक! जुल्फिकार गैंग पर बिल्डर से हफ्ता मांगने और उसकी हत्या करने का आरोप, मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, 12 गुंडे गिरफ्तार

मनोरंजन2 weeks ago

रणदीप हुड्डा की बेटी न्योमिका की पहली चावल रस्म, परिवार के साथ मनाया खास जश्न

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

महाराष्ट्र3 weeks ago

महाराष्ट्र: पिंपरी-चिंचवड़ के मोशी इलाके में गिरी इमारत के बाद बचाव जारी, 9 लोगों को बाहर निकाला गया

अपराध4 weeks ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र4 weeks ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

ई20 पेट्रोल विवाद: उपभोक्ता के पक्ष में देश का पहला फैसला, रायपुर कोर्ट ने कंपनी को वाहन बदलने का दिया आदेश

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

राजनीति2 weeks ago

टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर भड़का विपक्ष, सर्वदलीय बैठक से कांग्रेस, सपा और ‘आप’ का वॉकआउट

रुझान