Connect with us
Tuesday,24-March-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

यूएस में लोकेशन ट्रैकिंग डेटा मुकदमे को निपटाने के लिए 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा गूगल

Published

on

गूगल अमेरिका के एरिजोना राज्य को उन दावों को निपटाने के लिए 8.5 करोड़ डॉलर का भुगतान कर रहा है, जिसमें कहा गया था कि टेक दिग्गज ने अवैध रूप से एंड्रॉइड यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक किया है। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, यह समझौता उपभोक्ता धोखाधड़ी के मुकदमे में गूगल द्वारा (प्रति व्यक्ति) अब तक का सबसे बड़ा भुगतान है।

एरिजोना के अटॉर्नी जनरल मार्क ब्रनोविच ने मई 2020 में गूगल पर मुकदमा दायर किया था, जिसमें दावा किया गया था कि एंड्रॉइड स्मार्टफोन और ऐप पर उसके सॉ़फ्टवेयर में ‘डार्क पैटर्न’ बनाए गए थे।

मुकदमे के अनुसार, उपयोगकर्ताओं द्वारा स्थान साझाकरण बंद करने के बाद भी, गूगल विज्ञापन डेटा एकत्र करने के लिए पृष्ठभूमि में लोकेशन ट्रैकिंग चालू रखता है।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि मामला पुरानी प्रोडक्ट नीतियों पर आधारित था, जिन्हें अपडेट किया गया है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, “हम लोकेशन डेटा के लिए सीधे नियंत्रण और ऑटो डिलीट विकल्प प्रदान करते हैं और हम जो डेटा एकत्र करते हैं उसे कम करने के लिए हमेशा काम कर रहे हैं। हमें इस मामले को हल करने में प्रसन्नता हो रही है।”

लोकेशन डेटा संग्रह पर एरिजोना अटॉर्नी जनरल द्वारा दायर 2020 की शिकायत पर मुकदमा दायर किया गया था।

गूगल ने कहा था कि सभी स्मार्टफोन लोकेशन डेटा का उपयोग करते हैं- यह उनके काम करने के तरीके का अभिन्न अंग है।

दो साल पहले, गूगल ने अपने डेटा रिटेंशन आचरण को अपडेट किया था।

व्यापार

मध्य पूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार झूमा, बैंक और डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी

Published

on

मुंबई, 24 मार्च : मध्य पूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार की मंगलवार को शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 1,516.08 अंक या 2.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,212.47 और निफ्टी 365.80 अंक या 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,878.45 पर खुला।

बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बने हुए थे, जिसमें निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप गेनर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 772 अंक या 1.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,490 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 219 अंक या 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,318 पर था।

चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि निफ्टी अपने छोटे अवधि के सपोर्ट जोन से नीचे कारोबार कर रहा है और इसका रुझान कमजोर बना हुआ है। इसका रुकावट का स्तर 22,650-22,700 के आसपास है। दूसरी ओर, सपोर्ट 22,300-22,400 के आसपास देखा जा रहा है और इसके नीचे कमजोरी से निकट भविष्य में गिरावट और बढ़ सकती है।

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इंडिगो, इटरनल, ट्रेंट, टाइटन, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एसबीआई और एचयूएल गेनर्स थे। केवल पावर ग्रिड ही लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल के हरे निशान में खुले थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक में 1.38-1.38 प्रतिशत की तेजी थी।

बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी की ओर से ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले को पांच दिनों के लिए टालने को माना जा रहा है, जिससे वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजारों में भी तेजी देखने को मिली है।

Continue Reading

व्यापार

वैश्विक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

Published

on

oil

नई दिल्ली, 18 मार्च : वैश्विक स्तर पर तनाव के बीच कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह 10:28 पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.40 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 2.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 100.99 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था।

अंतराराष्ट्रीय बाजारों के साथ भारतीय बाजारों में भी कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चे तेल का 20 अप्रैल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,621 रुपए पर था।

ईरान द्वारा वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की हत्या की पुष्टि के बाद भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के बावजूद कच्चे तेल में भारी गिरावट आई है। उनकी मृत्यु को ईरान के युद्ध नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है और यह क्षेत्रीय संघर्ष में और अधिक बिगड़ती स्थिति का संकेत है।

बाजार की चिंताओं के केंद्र में होर्मुज जलडमरूमध्य बना हुआ है, जो एक महत्वपूर्ण तेल व्यापारिक मार्ग है और आमतौर पर वैश्विक ऑयल शिपमेंट का लगभग पांचवां हिस्सा इसी से होकर गुजरता है।

इस जलमार्ग से आवागमन अभी भी प्रतिबंधित है, और जहाजों का आवागमन सामान्य व्यापार प्रवाह के बजाय भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से अधिक प्रभावित हो रहा है।

मार्ग को सुरक्षित करने के लिए सहयोगी देशों का समर्थन जुटाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास विफल होते दिख रहे हैं, जिससे आपूर्ति श्रृंखलाओं को सामान्य करने की समयसीमा को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है।

इस बीच, क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं, ईरान ने हमले तेज कर दिए हैं और अमेरिकी सेना जलडमरूमध्य के पास स्थित मिसाइल ठिकानों को निशाना बना रही है।

तेल की कीमतों में इस वर्ष लगभग 70 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव का बढ़ना है।

अब इस उछाल का असर खुदरा ईंधन की कीमतों पर दिखने लगा है, अमेरिका में डीजल की कीमतें 5 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई हैं।

Continue Reading

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, मेटल और डिफेंस में खरीदारी

Published

on

SHARE MARKET

मुंबई, 17 मार्च : मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। इस दौरान सेंसेक्स 323.83 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,826.68 और निफ्टी 84.40 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,493.20 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व मेटल और डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मेटल और निफ्टी डिफेंस टॉप गेनर्स थे। कमोडिटीज, एनर्जी,फार्मा, मैन्युफैक्चरिंग और इन्फ्रा भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी तरफ आईटी, पीएसयू बैंक, ऑयलएंडगैस, ऑटो, एफएमसीजी, सर्विसेज और रियल्टी लाल निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में इटरनल, बीईएल, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इंडिगो, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एमएंडएम, पवार ग्रिड और एक्सिस बैंक गेनर्स थे। इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, टीसीएस, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एसबीआई और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 48 अंक या 0.08 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 54,663 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 12 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,822 पर था।

व्यापक बाजार में भी मजबूती बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 51.48 प्रतिशत शेयर हरे निशान में, 43.78 लाल निशान में और 4.74 प्रतिशत बिना की बदलाव के कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल शंघाई का बाजार लाल निशान में था। अमेरिकी बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ था, जिसमें डाओ में 0.83 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 1.22 प्रतिशत की तेजी थी।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दौर जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने सोमवार तो 9,365.52 करोड़ रुपए की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12,593.36 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया।

Continue Reading
Advertisement
अंतरराष्ट्रीय39 minutes ago

मिडिल ईस्ट संकट का असर: मलेशिया पर्यटन विभाग तलाश रहा नया ट्रांजिट हब

महाराष्ट्र51 minutes ago

युवा अभिनेता की मौत के 12 साल बाद डॉक्टरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

अंतरराष्ट्रीय58 minutes ago

अमेरिका: मार्कवेन मुलिन अब होमलैंड सिक्योरिटी सचिव, सीनेट ने दी मंजूरी

राष्ट्रीय1 hour ago

मध्य प्रदेश : उज्जैन में महाकाल मदिर के पास अतिक्रमणों पर चला बुल्डोजर

राजनीति1 hour ago

किसानों की आय में हुआ तीन से चार गुना इजाफा: शिवराज सिंह चौहान

अपराध2 hours ago

मुंबई अपराध: सांताक्रूज़ में झगड़े के दौरान एक नाबालिग ने 16 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी; आरोपी को किशोर हिरासत में भेजा गया

राष्ट्रीय2 hours ago

लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान और मध्य पूर्व पर अमेरिका की कूटनीति तेज, भारत, कनाडा और केन्या से बातचीत की

राजनीति2 hours ago

ईरान से समझौता मध्य पूर्व में ला सकता है स्थिरता, असफलता पर जारी रहेगा हमला: ट्रंप

अपराध2 hours ago

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट मोड पर

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार3 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

व्यापार3 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

अपराध2 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

रुझान