राजनीति
संसद के मानसून सत्र से पहले परामर्श जारी, तख्तियां लहराने, पर्चे बांटने पर लगा प्रतिबंध
लोकसभा सचिवालय ने सांसदों को संसद के मानसून सत्र के दौरान सदन में स्पीकर की अनुमति के बिना तख्तियों, प्रेस नोट, पर्चे बांटने से बचने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया, “स्थापित परंपरा के अनुसार कोई भी साहित्य, प्रश्नावली, पर्चे, प्रेस नोट, पत्रक या छपा हुआ या अन्यथा कोई भी मामला माननीय अध्यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना सदन के परिसर के भीतर माननीय अध्यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना नहीं वितरित किया जाना चाहिए। संसद भवन परिसर के अंदर तख्तियां भी सख्त वर्जित हैं।”
संसद सुरक्षा कार्यालय की ओर से गुरुवार को एडवाइजरी जारी की गई।
यह एडवाइजरी ऐसे वक्त पर आई है, जब विपक्षी दल संसद परिसर में प्रदर्शन और धरना देने की अनुमति न दिए जाने पर काफी नाराज है।
इससे पहले राज्यसभा की ओर से जारी में बुलेटिन में कहा गया था, “सदस्य किसी भी प्रदर्शन, धरना हड़ताल, उपवास या किसी धार्मिक समारोह को करने के उद्देश्य से सदन के परिसर का उपयोग नहीं कर सकते हैं।”
अंतरराष्ट्रीय समाचार
ईरान 60 दिनों के अंदर अंतिम समझौते के लिए सहमत हो जाएगा : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि ईरान, मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने के 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए सहमत हो जाएगा।
ट्रंप ने शुक्रवार को मैरीलैंड के जॉइंट बेस एंड्रयूज में कहा कि अगर गुरुवार से शुरू होने वाले 60 दिनों के अंदर कोई समझौता नहीं होता है, तो “हम ऐसे कदम उठाएंगे जिनसे उन्हें खुशी नहीं होगी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि नौबत वहां तक पहुंचेगी।”
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, एमओयू में कहा गया है कि दोनों पक्ष अधिक से अधिक 60 दिनों में बातचीत करके अंतिम समझौता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपसी सहमति से इस समय-सीमा को बढ़ाया भी जा सकता है।
स्विट्जरलैंड में होने वाली अमेरिका-ईरान बातचीत टाल दी गई और किसी भी पक्ष ने इसके लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया। कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि लेबनान में इजरायल के हालिया हमलों के जवाब में ईरान बातचीत से पीछे हट गया।
इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को बताया कि उन्होंने इजरायली नेताओं से बात की थी और उनसे हिज़्बुल्लाह के साथ युद्धविराम के लिए सहमत होने का आग्रह किया था।
ट्रंप ने फोन पर हुए इंटरव्यू में कहा, “यह एक अच्छी बात है। यह तो सोने पर सुहागा जैसा है।”
इस बीच, अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अगले सप्ताह वॉशिंगटन डीसी में इजरायल और लेबनान के बीच बातचीत का एक नया दौर होगा।
इससे पहले, स्विट्जरलैंड के संघीय विदेश विभाग ने एक बयान में कहा, “अमेरिका, ईरान, कतर और पाकिस्तान के बीच होने वाली बातचीत टाल दी गई है। स्विट्जरलैंड इन बातचीत में मदद करने के लिए तैयार है। बर्गेनस्टॉक में इससे जुड़ी तैयारी का काम जारी है। अभी और कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।”
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत को एक राजनीतिक रूपरेखा समझौते से आगे बढ़ाकर, उसे लागू करने, उसकी पुष्टि करने और नियमों के पालन से जुड़ी विस्तृत बातचीत की ओर ले जाने की योजना थी।
गुरुवार रात व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि ईरान के साथ तकनीकी बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की प्रस्तावित यात्रा टाल दी गई है। हालांकि, बातचीत की तैयारियां जारी हैं और दोनों पक्ष हाल ही में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन को लागू करने के उद्देश्य से चर्चा के अगले चरण को शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने गुरुवार देर रात कहा, “जैसा कि उपराष्ट्रपति ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, आगामी तकनीकी बातचीत की योजनाएं अभी अंतिम रूप नहीं ले पाई हैं और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले उपलब्ध अवसर पर रवाना होने के लिए तैयार है।”
राष्ट्रीय समाचार
पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

पश्चिम बंगाल पुलिस को शनिवार को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब तीन दिनों से फरार चल रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी को गिरफ्तार कर लिया गया। रेजिना बीबी पर फाल्टा पुलिस थाने पर हमले की कोशिश की मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है।
पुलिस पहले ही जहांगीर खान को गिरफ्तार कर चुकी है। अब रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023, आर्म्स एक्ट, 1959 और एक्सप्लोसिव्स एक्ट, 1884 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसे दक्षिण 24 परगना की जिला अदालत में पेश करेगी।
राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा फाल्टा पुलिस थाने पर हमले और जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश के मामले में भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित एक ठिकाने से रेजिना बीबी को गिरफ्तार किया। रेजिना बीबी की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस मामले में कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फाल्टा पुलिस थाने पर हमले की योजना सोमवार को एक गुप्त स्थान पर आयोजित बैठक में बनाई गई थी। आरोप है कि यह बैठक रेजिना बीबी ने बुलाई थी।
जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “बैठक में तय किया गया था कि समर्थक फाल्टा पुलिस थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक निर्धारित स्थान पर एकत्र होंगे। इसके बाद वे अचानक और संगठित तरीके से पुलिस थाने पर धावा बोलकर जहांगीर खान को छुड़ाने का प्रयास करेंगे।”
शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे पुलिस स्टेशन पर हमले में शामिल लोगों की संपत्तियों की पहचान करें, उन्हें जब्त करें, उनकी नीलामी करें और नीलामी से मिली रकम से सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करें।
मुख्यमंत्री अधिकारी ने शुक्रवार को कहा था, “फाल्टा घटना के सिलसिले में हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें देश-विरोधी गतिविधियों से जुड़े प्रावधान भी शामिल हैं। हम न केवल हमलावरों को कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित करेंगे, बल्कि उनकी संपत्तियों को जब्त करके नुकसान का मुआवजा भी वसूल करेंगे।”
राष्ट्रीय समाचार
फिल्ममेकर और फैशन स्टाइलिस्ट रिया अनिल कपूर की ज्वेलरी चोरी

फिल्ममेकर और फैशन स्टाइलिस्ट रिया अनिल कपूर की किराए की ज्वेलरी चोरी करने का मामला सामने आया है। मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, न्यूयॉर्क में एक फैशन शो के लिए जाते समय रिया कपूर की मेकअप आर्टिस्ट के हैंडबैग से 1.35 करोड़ के हीरे-जड़े इयररिंग्स चोरी हो गए हैं। इयररिंग्स मुंबई के मेहता और गोयंका ज्वेलर्स से किराए पर लिए गए थे। मुंबई की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह पिछले 7 साल से रिया अनिल कपूर के साथ काम करती हैं। 29 अप्रैल को न्यूयॉर्क में “नेट गाला” फैशन शो इवेंट के लिए रिया कपूर को आमंत्रित किया गया था। रिया के साथ उनकी पूरी टीम भी जा रही थी।
मेकअप टीम के साथ रिया कपूर के लिए मेहता ज्वेलर्स और गोयंका ज्वेलर्स मुंबई से दो जोड़ी महंगे इयररिंग्स किराए पर लिए गए थे। सवलीन सिंह ने ये दोनों बॉक्स अपनी हैंडबैग में रखे थे।सभी लोगों ने 27 अप्रैल की रात 10:25 बजे मुंबई से अमीरात फ्लाइट से उड़ान भरी थी। मुंबई से दुबई और फिर दुबई से न्यूयॉर्क के कैनेडी एयरपोर्ट पर 28 अप्रैल की शाम 5:30 बजे टीम पहुंची। यहां से सभी होटल पियर न्यूयॉर्क में अपने-अपने कमरे में चले गए।
कमरे में सवलीन सिंह ने जब टीम की शिरीन को इयररिंग्स देने के लिए बॉक्स खोले तो दोनों खाली थे। मेहता ज्वेलर्स के पन्ना स्टोन डायमंड वाले सोने के इयररिंग्स कीमत 66 लाख और गोयंका ज्वेलर्स के जाम्बियन स्टोन सोने की बॉर्डर वाले इयररिंग्स कीमत 69 लाख रुपये गायब थे।सवलीन सिंह ने मुंबई लौटकर मुंबई की सहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता रिया कपूर की टीम के साथ न्यूयॉर्क जा रही थीं, तभी किराए पर लिए गए 1.35 करोड़ के इयररिंग्स चोरी हो गए। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक की पूरी टाइमलाइन चेक की जा रही है। मुंबई पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी मुंबई एयरपोर्ट, फ्लाइट या न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद हुई।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
