राजनीति
वर्ष में कम से कम 100 दिन चलनी ही चाहिए संसद : वेंकैया नायडू
राज्य सभा में लगातार जारी हंगामे और सदन का कामकाज सुचारू ढंग से नहीं चल पाने से दुखी उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति वेंकैया नायडू ने कहा है कि संसद की कार्यवाही वर्ष में कम से कम 100 दिन चलनी ही चाहिए और सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए। भारत की लोक लेखा समिति के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संसद भवन में आयोजित दो दिवसीय समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि सदन प्रभावी और अर्थपूर्ण तरीके से चले यह सभी को सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल जब विपक्ष में रहते हैं तो वर्ष भर में 100 दिन सदन चलाने की वकालत करते हैं लेकिन सरकार में आने के बाद इस मांग की चिंता नहीं करते हैं।
राज्य सभा सभापति ने संसद के वर्ष में कम से कम 100 दिन चलने की वकालत करने के साथ-साथ राज्यों के विधानसभाओं को भी साल भर में कम से कम 90 दिन चलाने की वकालत की।
लोक लेखा समिति को संसद की सभी समितियों की मां की संज्ञा देते हुए वेंकैया नायडू ने इस बात पर भी चिंता जताई कि सांसद समितियों की बैठक को गंभीरता से नहीं लेते और अनुपस्थित रहते हैं। उन्होंने सभी को आत्मावलोकन करने की भी सलाह दी।
सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में लोक लेखा समिति की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एक समय कहा था कि 1 रुपये में से सिर्फ 16 पैसा जरूरतमंद लोगों तक पहुंच पाता है , यह किसी पर आरोप से ज्यादा व्यवस्था पर उठाया गया सवाल था, लेकिन आज वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जरूरतमंद लोगों को सीधे उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है।
राष्ट्रीय समाचार
मोहर्रम के चलते बंद रहेगा शेयर बाजार, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार

मोहर्रम के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में बंद रहेगा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिग और बॉरोइंग (एसएलबी) और करेंसी डेरिवेटिव्स पर कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा।
कमोडिटी सेगमेंट में ट्रेडिंग सुबह के सत्र 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। शाम के सत्र 5 बजे से रात 11:30/11:55 तक में कारोबार सामान्य रहेगा।
मोहर्रम के बाद शनिवार और रविवार के चलते भारतीय शेयर बाजार 29 जून को खुलेंगे।
भारतीय शेयर बाजार में जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है। इसके बाद बाजार में अगला अवकाश गणेश चतुर्थी के अवसर पर 14 सितंबर को है।
इसके अलावा, मोहर्रम के चलते कई राज्यों में बैंक भी बंद हैं। इनमें आंध्र प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं।
भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स 109.25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 77,100.47 पर था, तो वहीं निफ्टी 34.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,056.00 पर बंद हुआ।
वहीं, क्षेत्रीय सूचकांकों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जिसमें निफ्टी ऑटो में सबसे ज्यादा 2.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही निफ्टी एफएमसीजी में करीब 0.7 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.3 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी फार्मा में गिरावट देखने को मिली।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट ने रुपए को सहारा दिया और कुछ राहत भी दी, लेकिन यह बढ़त की रफ्तार बनाए रखने के लिए काफी नहीं थी।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी वजह रही मेटल की कीमतों में कमी, सप्लाई चेन की दिक्कतों का कम होना और महीने के दौरान रिटेल मांग में सुधार। कुल मिलाकर बाजार का मूड सकारात्मक रहा, लेकिन एफआईआई की लगातार बिकवाली से तेजी सीमित हो सकती है।
राष्ट्रीय समाचार
गौतम अदाणी के जन्मदिन पर अदाणी फाउंडेशन ने बनाया रिकॉर्ड, 754 स्थानों से संग्रहित किया 52,306 यूनिट रक्त

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिन के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान के तहत रिकॉर्ड 52,306 यूनिट रक्त संग्रहित किया। यह अभियान 21 राज्यों, 5 केंद्र शासित प्रदेशों और 4 अंतरराष्ट्रीय स्थानों में फैले 754 से अधिक शहरों, कस्बों और गांवों में आयोजित किया गया, जो पिछले साल एकत्र किए गए 28,090 यूनिट रक्त के आंकड़े से कहीं अधिक है। इसकी जानकारी गुरुवार को फाउंडेशन की ओर से दी गई।
बुधवार को आयोजित इस रक्तदान अभियान का आयोजन 764 से अधिक ब्लड बैंकों के सहयोग से किया गया, जिनमें रेड क्रॉस सेंटर्स, सरकारी अस्पताल और ट्रस्ट द्वारा संचालित ब्लड बैंक शामिल रहे। इस अभियान में हजारों रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अभियान को सफल बनाने के लिए अदाणी ग्रुप के विभिन्न विभागों से जुड़े 6,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने योगदान दिया। इनमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, डेटा ऑपरेटर और प्रशासनिक कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने अभियान के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया।
अदाणी हेल्थकेयर टीम के नेतृत्व में आयोजित यह पहल गौतम अदाणी के “सेवा ही साधना है” के विचार से प्रेरित है, जो समाज सेवा को सबसे बड़ी जिम्मेदारी और योगदान के रूप में देखता है।
इस अभियान के दौरान लगभग 23,538 लीटर रक्त एकत्र किया गया, जिससे 1,56,918 से अधिक मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस रक्त से संपूर्ण रक्त, पैक्ड सेल वॉल्यूम, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, क्रायोप्रेसिपिटेट और एल्ब्यूमिन जैसे महत्वपूर्ण रक्त घटक उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
ये रक्त घटक आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, सर्जरी, कैंसर उपचार, मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा कि यह अभियान गौतम अदाणी की सेवा भावना का प्रतीक है और इसे सफल बनाने में अदाणी परिवार, स्वयंसेवकों तथा चिकित्सा विशेषज्ञों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
डॉ. प्रीति अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अभियान में योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने वालों की इस पहल से हजारों मरीजों और उनके परिवारों को नई उम्मीद और सहारा मिलेगा।
साल 2011 में केवल 1,300 यूनिट रक्त संग्रह से शुरू हुई यह पहल आज एक वार्षिक परंपरा का रूप ले चुकी है। गौतम अदाणी के जन्मदिन को समाज सेवा के माध्यम से मनाने की इस परंपरा ने समय के साथ देश के सबसे बड़े स्वैच्छिक रक्तदान अभियानों में अपनी जगह बना ली है।
अदाणी फाउंडेशन ने कहा कि यह अभियान समावेशी और सतत विकास के प्रति उसकी व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह साबित करता है कि सामूहिक रूप से किए गए छोटे-छोटे सेवा कार्य समाज पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
राष्ट्रीय समाचार
मध्य प्रदेश: मुहर्रम के जुलूसों से पहले भोपाल समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी सुरक्षा बल तैनात

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भोपाल में मुख्य शोक जुलूस निकाला जाएगा, जबकि राज्य के कई अन्य जिलों में भी कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच ऐसे ही जुलूस निकाले जाएंगे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और भीड़ प्रबंधन के उपाय किए गए हैं। धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए जुलूस खत्म होने तक पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला प्रशासन ने लोगों से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
भोपाल में मुख्य जुलूस फतेहगढ़ इलाके से शुरू होगा और मोती मस्जिद चौराहे से होते हुए वीआईपी रोड स्थित कर्बला मैदान पहुंचेगा। शहर के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले जुलूस पीर गेट पर इकट्ठा होंगे और बाद में मुख्य जुलूस में शामिल हो जाएंगे।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने जुलूस के रास्ते पर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया है। संवेदनशील इलाकों जैसे भारत टॉकीज, नादरा बस स्टैंड, शाहजहानाबाद, रॉयल मार्केट, कोहेफिजा टी-जंक्शन और कर्बला मैदान में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिनभर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। शहर की कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
जुलूस के दौरान पुराने शहर में भारी और कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने यात्रियों, खासकर राजा भोज एयरपोर्ट और भोपाल रेलवे स्टेशन जाने वालों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
इसी बीच, मुहर्रम के जुलूसों से पहले इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम और खरगोन समेत कई जिलों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और इस मौके को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
-
दुर्घटना10 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र12 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
