राजनीति
ममिता महेर हत्याकांड : भाजपा अध्यक्ष की ओर से गठित महिला नेताओं की जांच कमेटी ने सौंपी अपनी रिपोर्ट
ओडिशा के कालाहांडी जिले में 24 वर्षीय एक अध्यापिका , ममिता महेर की निर्मम हत्या की जांच को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा बनाई गई 3 महिला नेताओं की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दी है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए टीम की सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन ने बताया कि उनकी टीम ने ओडिशा जाकर घटनास्थल का मुयायना किया। वो लोग स्कूल गए और ममिता महेर के माता-पिता और भाई से मुलाकात भी की।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए वानाती श्रीनिवासन ने बताया कि भाजपा की इस राष्ट्रीय टीम ने 2 दिन राज्य में रहकर सारे तथ्यों को जुटाया। उन्होने बताया कि हमने ममिता महेर के परिवार वालों के साथ एक घंटे से ज्यादा समय तक मुलाकात की । उनकी जांच में एक तथ्य निकल कर सामने आया कि वो चाहते हैं कि निष्पक्ष जांच हो और असली दोषियों को सजा मिले लेकिन वो पूरी तरह से डरे हुए हैं। डर की वजह से वो राज्य सरकार और मंत्री की मिलीभगत के बारे में खुलकर बोलने से बच रहे हैं। वो जानते हैं कि इसके पीछे एक ताकतवर आदमी का हाथ है। वानाती श्रीनिवासन ने बताया कि ममिता महेर की माताजी की तबियत बहुत खराब है।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि तमाम तथ्यों के साथ उन्होने अपनी रिपोर्ट रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दी है ।
दरअसल , ओडिशा के ममिता महेर हत्याकांड को लेकर भाजपा राज्य की बीजद सरकार और वहां के एक ताकतवर मंत्री पर गंभीर आरोप लगा रही है। इसी मामले में फैक्ट की जांच-पड़ताल के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के 3 महिला नेताओं की एक जांच टीम बनाई थी। नड्डा द्वारा 26 अक्टूबर को गठित किए गए इस राष्ट्रीय टीम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तमिलनाडु से विधायक वानाती श्रीनिवासन, हरियाणा से लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल और पश्चिम बंगाल से विधायक श्रीरूपा मित्र चौधरी को शामिल किया गया था।
राष्ट्रीय समाचार
पंजाब के किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन की 21,019 मशीनें खरीदीं

पंजाब ने पराली जलाने को समाप्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। किसानों ने चालू सीजन में फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) की 21,019 मशीनें खरीदी हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां ने बुधवार को बताया कि सुपर सीडर किसानों के बीच सबसे पसंदीदा उपकरण बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी के साथ बड़े पैमाने पर हुई यह खरीद, फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति राज्य के दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है।
सुपर सीडर पांच सबसे लोकप्रिय मशीनों की सूची में शीर्ष पर रहा, जिसकी 14,274 इकाइयां किसानों ने खरीदीं। इसके बाद मल्चर का स्थान रहा, जिसकी 1,721 इकाइयां खरीदी गईं, और हाइड्रोलिक रिवर्सिबल एमबी हल का स्थान रहा, जिसकी 1,346 इकाइयां खरीदी गईं। जीरो टिल ड्रिल और बेलिंग मशीन क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर रहीं, जिनकी बिक्री 1,123 और 927 यूनिट्स रही। मंत्री ने आगे बताया कि पुआल रेक की भी काफी मांग रही और 874 यूनिट्स खरीदी गईं।
राज्य सरकार की सब्सिडी सहायता को सीआरएम उपकरणों के बढ़ते उपयोग का श्रेय देते हुए खुदियां ने कहा कि व्यक्तिगत किसानों को मशीनरी खरीद पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, जबकि कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी), किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), सहकारी समितियां और पंचायतें 80 प्रतिशत सब्सिडी के लिए पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों को 2026-27 के लिए 576 करोड़ रुपए की एक व्यापक कार्य योजना का समर्थन प्राप्त है। इन पहलों के परिणामस्वरूप पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी आई है, जो लगभग 90 प्रतिशत तक गिरकर 2022 में 49,922 से घटकर 2025 में 5,114 रह गईं। इस प्रगति के कारण पंजाब को फसल अवशेष प्रबंधन रणनीति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
खुदियां ने कहा कि पर्याप्त सब्सिडी और व्यापक जागरूकता अभियानों ने किसानों को फसल अवशेषों को बोझ के बजाय एक मूल्यवान संसाधन के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित किया है।
मंत्री ने फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के पर्यावरणीय और कृषि लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुपर सीडर और जीरो-टिल ड्रिल किसानों को धान के अवशेषों में सीधे गेहूं बोने में सक्षम बनाते हैं। इससे समय की बचत होती है और मिट्टी की नमी संरक्षित रहती है, साथ ही फसल अवशेष जलाने की आवश्यकता भी कम हो जाती है।
इसके अलावा, बेलर और रेक बिजली उत्पादन और पशु चारे जैसे उद्देश्यों के लिए पराली के संग्रहण और उपयोग में सहायक होते हैं।
भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए खुदियां ने कहा कि राज्य सरकार कृषि समुदाय का समर्थन करने और पर्यावरण के अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय समाचार
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो हेरोइन बरामद की है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे नशा तस्करों के संपर्क में थे और पंजाब में हेरोइन की खेप प्राप्त करने तथा उसे आगे वितरित करने का काम करते थे।
प्रारंभिक जांच के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विदेश में सक्रिय तस्करों के साथ मिलकर काम कर रहे थे। यह नेटवर्क पंजाब में हेरोइन की खेप पहुंचाने और उसे आगे सप्लाई करने में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहा है। हालांकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसकी पूरी कार्यप्रणाली के बारे में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इस संबंध में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की आगे और पीछे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशे की खेप कहां से भेजी गई थी, इसे पंजाब में किसने प्राप्त किया और आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
जांच एजेंसियां इस नेटवर्क में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान करने और सीमा पार से संचालित नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए काम कर रही हैं।
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में नशे की तस्करी और संगठित नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना और पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।
अपराध
मोबाइल और चेन स्नेचिंग करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 41 हजार रुपए और बाइक बरामद

गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-113 की पुलिस ने मोबाइल फोन और चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्नेचिंग किए गए मोबाइल फोन और चेन की बिक्री से प्राप्त 41 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सुनसान स्थानों पर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे और उनके मोबाइल फोन व चेन छीनकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने यह कार्रवाई 21 अक्टूबर को स्थानीय खुफिया जानकारी और गोपनीय सूचना के आधार पर की। थाना सेक्टर-113 की टीम ने तीनों आरोपियों को एफएनजी सर्विस रोड, सोरखा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उस्मान, इब्राहिम और अनस के रूप में हुई है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर ऐसे स्थानों पर जाते थे, जहां लोगों की आवाजाही कम रहती थी। वहां राह चलते व्यक्तियों के मोबाइल फोन और चेन छीनकर मौके से फरार हो जाते थे। इसके बाद स्नेचिंग से मिले सामान को बेचकर रकम हासिल करते थे। आरोपियों के अनुसार, सामान की बिक्री से प्राप्त पैसे को आपस में बांट लिया जाता था। इस रकम का इस्तेमाल वे अपने व्यक्तिगत खर्च और शौक-मौज के लिए करते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद 41 हजार रुपए मोबाइल फोन और चेन की बिक्री से प्राप्त रकम की शेष राशि है। वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस बरामदगी और पूछताछ के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में पहला आरोपी उस्मान पुत्र नौशाद है, जिसकी उम्र करीब 24 वर्ष है। वह गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र के डासना का निवासी है। दूसरा आरोपी इब्राहिम पुत्र शाहबुद्दीन है, जिसकी उम्र करीब 20 वर्ष है। वह बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र के जाटवान मोहल्ले का निवासी है।
तीसरा आरोपी अनस पुत्र आबिद है, जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है। वह भी बुलंदशहर जिले के बीबीनगर थाना क्षेत्र में छोटी मस्जिद के पास रहता है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना सेक्टर-113 में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 453/2026 और मुकदमा संख्या 473/2026 शामिल हैं। दोनों मामले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2) के तहत दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 हजार रुपए नकद और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी मोबाइल फोन और चेन स्नेचिंग की कितनी अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं। साथ ही, उनके द्वारा बेचे गए सामान और उससे प्राप्त रकम के संबंध में भी जांच की जा रही है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
