राजनीति
कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के जोश में न खोएं होश
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने तांडव मचाकर अब ढलान पर पहुंच गयी है। यूपी में कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। ऐसे में लोगों को और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों का मानना है कि इस बात का ख्याल रहे कहीं कोरोना कर्फ्यू के खत्म होंने के जोश में होश न खोएं।
अभी भी राज्य रोजाना में 700 के आसपास नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में अभी लोगों को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना को लेकर बेपरवाह होने की जरूरत नहीं है।
केजीएमयू के कोविड प्रबंधन के सह प्रभारी और ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डा. संदीप तिवारी का कहना है, ” राज्य में कोविड के कारण लगा आंशिक कर्फ्यू जरूर खुल गया है। संक्रमण कम हुआ है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लोगों को अभी कोविड-19 गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाना जरूरी है। लोगों को भीड़ में जाने से बचना चाहिए।”
उन्होंने कहा, ” हम सभी को कोरोना के साथ जीना सीखना पड़ेगा। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। तीसरी लहर कभी भी आ सकती है। जब तक टीकाकरण पूरा नहीं हो जाता तब तक संक्रमित होने की पूरी संभावना है। अभी 70-80 प्रतिषत लोगों का टीकारण होना है। ऐसे में किसी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस बात का ख्याल सबको रखना होगा।”
केजीएमयू के डाक्टर पूरन चन्द्र का कहना है, ” सावधानी हटी,दुर्घटना घटी। इस स्लोगन को हममें से अधिकांश लोगों ने कहीं न कहीं पढ़ा होगा। कोरोना के संक्रमण पर तो यह और भी लागू होता है। कोरोना संक्रमण की गंभीरता को समझे। कोरोना के मरीज कम हुए है। कोरोना खत्म नहीं हुआ है। खुद ही जागरूक होना चाहिए। ताकि वह, उनके परिचित एवं परिवार बीमारी से बचा रहे। ”
विषेषज्ञ कहते हैं कि राज्य में कोरोना संकट कम हो गया है। सुबह सात से रात सात बजे तक पांच दिन (शनिवार रविवार को छोड़) तक बाजार खुले रहेंगे। यह खुश होने के साथ बेहद सतर्क रहने का समय है। अगर आप सतर्क रहे तो कोई और लहर आने से रही। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।
अगर अगले कुछ महीने तक लोग भी सतर्क रहें तो किसी और लहर के आने के पहले ही कोरोना का काम तमाम हो जाएगा। जीवन और जीविका के सम्मान में संक्रमण रोकने के लिए अन्य राज्यों की लॉक डाउन व्यवस्था से इतर योगी सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगाया। टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट को मूलमंत्र मानकर सर्विलांस और टीकाकरण पर पूरा फोकस किया। यह सिलसिला जारी है।
मुख्यमंत्री योगी का साफ निर्देश है कि स्थानीय प्रशासन कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराए। छूट के बावजूद रात्रिकालीन बन्दी को प्रभावी बनाने के लिए शाम छह बजे से ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो जाएं। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग करें। कहीं भी भीड़ की स्थिति न बने। छूट के तय समय में बाहर निकलने वालों से अनिवार्य रूप से कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
महाराष्ट्र
पंजरपुर पंपिंग स्टेशन पर काम शुरू, शहर के कुछ पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में 15% पानी की सप्लाई में कटौती की संभावना

मुंबई मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, पंजरापुर में मुंबई-3ए पंपिंग स्टेशन पर मौजूदा 6.6 केवी हाई टेंशन (एचटी) कंट्रोल पैनल को बदलने के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है। इस वजह से, पंजरापुर से भांडुप वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी की सप्लाई 20 घंटे के लिए बंद रहेगी, यानी मंगलवार, 28 जुलाई, 2026 को सुबह 9:00 बजे से बुधवार, 29 जुलाई, 2026 को सुबह 5:00 बजे तक। इस वजह से, शहर के कुछ हिस्सों और सब-पार्टी में पानी की सप्लाई 15% तक कम हो सकती है। ईस्टर्न सबर्ब्स म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एडमिनिस्ट्रेशन लोगों से इस पर ध्यान देने और अपना सहयोग देने की रिक्वेस्ट करता है। इस प्रोजेक्ट में पंजरापुर में मुंबई-3ए पंपिंग स्टेशन पर 6.6 केवी एचटी कंट्रोल पैनल को बदलना शामिल है। इस पहल के तहत, 10 मौजूदा पुराने एचटी कंट्रोल पैनल को 10 नए, मॉडर्न और कुशल एचटी कंट्रोल पैनल से बदला जाएगा। पहले फेज़ में, कुल 10 एचटी कंट्रोल पैनल में से 4 बदले जाएंगे। यह काम मंगलवार, 28 जुलाई, 2026 को सुबह 9:00 बजे से बुधवार, 29 जुलाई, 2026 को सुबह 5:00 बजे तक किया जाना है। काम को सुरक्षित और सही तरीके से करने के लिए, ‘मुंबई 3ए पंपिंग स्टेशन’ को लगभग 20 घंटे के लिए बंद करना ज़रूरी है। इस वजह से, पंजरापुर से भांडुप वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी की सप्लाई इस 20 घंटे के समय के लिए, यानी 28 जुलाई, 2026 को सुबह 9:00 बजे से 29 जुलाई, 2026 को सुबह 5:00 बजे तक, बंद रहेगी। इससे पूरे शहर में पानी की सप्लाई में 15% की कमी आ सकती है और कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई कम हो सकती है। सबर्ब्स म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एडमिनिस्ट्रेशन नागरिकों से इस पर ध्यान देने और सहयोग करने की ज़ोरदार अपील करता है।
राष्ट्रीय समाचार
एयर इंडिया बोइंग विमान हादसे की जांच में कोई देरी नहीं, तय प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही जांच: सरकार

केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में स्पष्ट किया कि अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया बोइंग ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच में किसी तरह की कोई देरी नहीं हुई है। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना की जांच तय प्रक्रियाओं के अनुसार आगे बढ़ रही है और फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंत्रालय ने कहा कि बड़े विमान हादसों की जांच कई तकनीकी और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर निर्भर करती है। ऐसे मामलों में कई तरह के कारकों की विस्तृत जांच की जाती है, इसलिए अंतिम जांच रिपोर्ट कब तक तैयार होगी, इसके लिए कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं की जा सकती। मंत्रालय ने कहा कि किसी बड़े विमान हादसे की जांच पूरी होने का समय पहले से बताना संभव नहीं है।
सरकार ने यह भी बताया कि दुर्घटना के पीछे मौजूद सभी संभावित कारणों और योगदान देने वाले सभी कारकों की व्यापक जांच की जा रही है। इसका मतलब है कि जांच अभी जारी है और अब तक किसी भी संभावित वजह को अंतिम रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
मंत्रालय ने संसद को यह भी जानकारी दी कि जांच के तहत विमान के थ्रस्ट कंट्रोल मॉड्यूल की मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) की सुविधा में विस्तृत जांच की जा रही है। यह प्रक्रिया भी चल रही जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इससे पहले भी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संसद में बताया था कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) 12 जून को हुए एयर इंडिया बोइंग विमान हादसे की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ कर रहा है और दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है।
मंत्रालय ने बताया कि एएआईबी ने 12 जुलाई 2025 को दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी की थी, जो उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) के एनेक्स-13 के प्रावधानों के तहत 12 जून 2026 को अंतरिम बयान भी जारी किया गया। अंतिम जांच रिपोर्ट पूरी जांच प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी।
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन-गैटविक जा रही एयर इंडिया की एआई-171 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर उड़ान टेकऑफ के महज 35 सेकंड बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित कुल 260 लोगों की मौत हुई थी। जमीन पर मौजूद 19 लोगों ने भी अपनी जान गंवाई थी, जबकि विमान में सवार एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया था।
एएआईबी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान के दोनों इंजनों की शक्ति उस समय समाप्त हो गई थी, जब दोनों फ्यूल कट-ऑफ स्विच ‘रन’ से ‘कटऑफ’ स्थिति में चले गए। हालांकि, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) से यह भी सामने आया कि एक पायलट ने दूसरे से कहा था कि उसने फ्यूल कंट्रोल स्विच बंद नहीं किए थे। दुर्घटना से ठीक पहले इन स्विचों को फिर से ‘रन’ स्थिति में लाया गया था, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि एएआईबी की रिपोर्ट केवल प्रारंभिक निष्कर्षों पर आधारित है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अंतिम जांच रिपोर्ट आने से पहले किसी भी तरह के निष्कर्ष पर न पहुंचें।
अपराध
मुंबई: काला चौकी से एक अपराधी को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया

मुंबई: मुंबई के काला चौकी पुलिस स्टेशन की सीमा में एक ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरिफ मोहम्मद असलम शेख नाम के एक 32 साल के क्रिमिनल को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मोहम्मद असलम शेख पर मारपीट के 8 केस दर्ज हैं, साथ ही बांद्रा और सहार पुलिस स्टेशन में एक-एक केस दर्ज है। आरोपी को दो बार शहर से निकाला भी जा चुका है। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस कमिश्नर देविन भारती, जॉइंट पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार शर्मा और डीसीपी अनुराग जैन के निर्देश पर किया गया।
-
दुर्घटना11 months agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
राजनीति1 year agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
खेल1 year agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
