Connect with us
Thursday,24-September-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

कांग्रेस पैनल से मिलने के बाद सिद्धू ने कहा, जनता की शक्ति लोगों को लौटानी चाहिए

Published

on

Navjot-Singh-Sidhu

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर 2015 के गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले सहित कई मुद्दों पर निशाना साधने वाले असंतुष्ट कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब के लिए गठित कांग्रेस पैनल से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, मैं यहां पार्टी आलाकमान के आह्रान पर जमीनी स्तर के लोगों की आवाज उठाने के लिए आया हूं। लोकतांत्रिक सत्ता पर मेरा स्टैंड वही है कि लोगों की शक्ति लोगों को वापस करनी चाहिए।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब के सच और हक की आवाज मैंने हाई कमान को बुलंद आवाज में बताई है। पंजाब को जीताना है और हर पंजाब विरोधी ताकत को हराना है।

सिद्धू ने बुलंद आवाज में कहा, जीतेगा पंजाब, जीतेगी पंजाबियत जीतेगा हर पंजाबी।

कांग्रेस के राज्य प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित समिति और मल्लिकार्जुन खड़गे, जे. पी. अग्रवाल और राज्य के प्रभारी महासचिव हरीश रावत से मुलाकात की थी।

जाखड़ के अलावा, राज्य के मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, चरणजीत चन्नी, अरुणा चौधरी, ब्रह्म मोहिंद्रा, ओ. पी. सोनी, मनप्रीत बादल, तृप्त बाजवा, राणा सोढ़ी और सुखजिंदर रंधावा ने भी समिति से मुलाकात की।

समिति बुधवार को परामर्श जारी रखेगी।

पंजाब की सियासत में जारी उठापटक के बीच सूत्रों ने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री को बदलने को लेकर कोई बात नहीं है, बल्कि महत्वपूर्ण नेताओं की बहाली या पुनरूद्धार की बात है। कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री को बदलने का जोखिम नहीं उठाएगा, क्योंकि अकाली दल खासकर बादल परिवार का सामना करने के लिए उनके कद का फिलहाल कोई नहीं है। कांग्रेस को बीच का रास्ता निकालना होगा, क्योंकि 20 विधायक अमरिंदर सिंह की कार्यशैली से नाखुश बताए जा रहे हैं।

इनमें से अधिकांश विधायकों ने सीएम द्वारा मनमानी कार्रवाई के बारे में शिकायत की है, लेकिन प्रमुख चिंता 2015 में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और पुलिस फायरिंग के दोषियों पर मामला दर्ज करने में सरकार की अक्षमता है। यह तब की घटना है, जब अकाली दल-भाजपा की सरकार थी। हालांकि कार्रवाई के लिए पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में भी वादा किया गया था।

राजनीति

राहुल गांधी ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

Published

on

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के परिजनों से बातचीत की है। छात्र साहिल ने पिछले हफ्ते आईआईटी पवई परिसर में कथित तौर पर आत्महत्या की थी।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार को जानकारी दी कि राहुल गांधी ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे के परिजनों से फोन पर बातचीत की है। राहुल ने पीड़ित परिवार को अपना समर्थन दिया है और न्याय दिलाने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

इस मामले को लेकर गुरुवार को दोपहर में यूथ कांग्रेस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी। इसमें साहिल वाकोडे मामले को लेकर आगे की रणनीति और आंदोलन की दिशा की घोषणा किए जाने की संभावना है।

साहिल की मौत के बाद उनके परिवार ने आईआईटी बॉम्बे प्रशासन और कुछ अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।

बता दें कि छात्र साहिल ने कथित तौर पर परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पाए जाने के बाद आत्महत्या की थी। वह ऊर्जा विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। संस्थान के अनुसार, वाकोडे ने परीक्षा के दौरान चैटजीपीटी से सवालों का जवाब पाने की कोशिश की।

परीक्षा प्रशिक्षक और विभाग के प्रमुख ने छात्र से इस मामले पर बातचीत की। संस्थान ने बताया कि उन्होंने छात्र को समझाया और भरोसा दिलाया कि इस घटना का उसके करियर पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। बातचीत के बाद वाकोडे अपने हॉस्टल के कमरे में लौट आया। बाद में उसी शाम वह अपने कमरे में मृत पाया गया।

घटना के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, मामले में मंगलवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने साहिल के माता-पिता का बयान दर्ज किया। अभिभावकों ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

मध्य प्रदेश : जबलपुर में गणेश पंडाल में बिजली का झटका लगने से 16 साल के लड़के की मौत

Published

on

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक गणेश पंडाल में बिजली के खंभे से करंट लगने से 16 साल के एक लड़के की मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात धनवंतरी नगर पुलिस चौकी के तहत आने वाले जसुजा सिटी फेज-3 में हुई, जब शौर्य चनपुरिया पंडाल में महा-आरती में शामिल होने के बाद अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था।

पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पंडाल को सहारा देने वाले एक खंभे में बिजली का करंट दौड़ रहा था। 11वीं कक्षा का छात्र शौर्य उस खंभे के संपर्क में आया और गिर पड़ा। उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

धनवंतरी नगर पुलिस चौकी के प्रभारी दुर्गेश मरावी ने कहा, “रात करीब 9.30 बजे सूचना मिली कि बिजली का झटका लगने के बाद एक युवक को मेडिकल अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि खंभे में करंट आ गया था और पंडाल से निकलते समय शौर्य ने उसे छू लिया था। उसके शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया है और आज बाद में उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि आयोजन समिति के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता था कि खंभे में करंट है और उन्होंने टेंट लगाने वाले व्यक्ति को इसकी जानकारी दी थी।

मरावी ने कहा, “लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार था और यह किस स्तर पर हुई, इसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

शौर्य के परिवार ने आरोप लगाया कि खुली जगह में लाइव करंट का होना गंभीर लापरवाही है और उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि शौर्य को बचाने की कोशिश करने वाले कुछ बच्चों को भी उसे उठाने की कोशिश के दौरान बिजली का झटका लगा।

इस घटना ने पिछले साल जबलपुर में हुई ऐसी ही एक दुखद घटना की यादें ताजा कर दी हैं, जब तिलवारा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत बरगी हिल्स के पास दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली के करंट वाले लोहे के पाइप के संपर्क में आने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने उस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए थे।

Continue Reading

राष्ट्रीय समाचार

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन आज कोलकाता में सीएम अधिकारी से करेंगे मुलाकात

Published

on

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी गुरुवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात करेंगे।

गौतम अदाणी बुधवार रात कोलकाता पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

इसके बाद दिन में वह न्यू टाउन में प्रस्तावित 2,000 बेड वाले अस्पताल ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भी इस समारोह में शामिल होने वाले हैं।

प्रस्तावित अस्पताल को स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के राज्य सरकार के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही, इसे पश्चिम बंगाल में अदाणी ग्रुप के व्यापक निवेश अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन की मुख्यमंत्री अधिकारी और मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठक होने की संभावना है। बैठक में राज्य में ग्रुप के भविष्य के निवेश पर चर्चा हो सकती है।

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार राज्य में निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।

मुख्यमंत्री अधिकारी ने अधिक रोजगार पैदा करने और उद्योग स्थापित करने का वादा किया है। कई प्रमुख उद्योगपति राज्य में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। राज्य सरकार को उम्मीद है कि अदाणी ग्रुप राज्य के कई क्षेत्रों में निवेश करेगा।

राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि अदाणी ग्रुप की राज्य के कई क्षेत्रों में निवेश करने की योजना है। ग्रुप पहले ही मध्य कोलकाता के बी.बी.डी. बाग स्थित पुराने राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग के जीर्णोद्धार में शामिल रहा है।

इसके अलावा, अदाणी ग्रुप आगामी दुर्गा पूजा उत्सव से भी जुड़ा रहेगा। ग्रुप आठ सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक दुर्गा पूजा आयोजनों का चयन करेगा और प्रत्येक को 25 लाख रुपए का दान देगा।

देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों के लिए एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य दुर्गा पूजा की कला और परंपरा को दुनिया के सामने प्रदर्शित करना है। यह विशेष पूजा प्रीव्यू टूर 10, 11 और 12 अक्टूबर को तीन दिनों तक आयोजित किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति5 minutes ago

राहुल गांधी ने आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल के परिवार से की फोन पर बात, न्याय दिलाने में मदद का दिलाया भरोसा

राष्ट्रीय समाचार10 minutes ago

‘चुनाव आयोग में बगावत’: शिवसेना (यूबीटी) ने सर्वसम्मति से फैसले लेने के ईसीआई के दावे पर उठाए सवाल

व्यापार26 minutes ago

भारतीय शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों से लाल निशान में खुला, फाइनेंशियल स्टॉक्स पर दबाव

राष्ट्रीय समाचार41 minutes ago

मध्य प्रदेश : जबलपुर में गणेश पंडाल में बिजली का झटका लगने से 16 साल के लड़के की मौत

राष्ट्रीय समाचार51 minutes ago

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन आज कोलकाता में सीएम अधिकारी से करेंगे मुलाकात

व्यापार17 hours ago

बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 299 अंकों की उछाल, निफ्टी में 0.50 प्रतिशत की तेजी

खेल18 hours ago

पूरे देश को उम्मीद है कि विराट-रोहित भारत के लिए वनडे विश्व कप 2027 जीतेंगे : रिंकू सिंह

राष्ट्रीय समाचार18 hours ago

त्योहारी मौसम से पहले सरकारी बफर स्टॉक से प्याज कोलकाता पहुंचेगा

मनोरंजन18 hours ago

‘हम 24 में 36 घंटे काम करते थे’, रवीना-करिश्मा ने याद किया 90 के दशक का दौर

मनोरंजन18 hours ago

‘जनादेश नहीं मिल रहा तो लोकतंत्र का अपमान करने का अधिकार नहीं’, अखिलेश के बयान पर भाजपा का पलटवार

महाराष्ट्र3 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

राजनीति2 weeks ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से की मुलाकात, स्थायी शांति के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

खेल1 week ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

खेल3 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध3 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल3 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा

व्यापार3 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान