Connect with us
Thursday,14-May-2026
ताज़ा खबर

राजनीति

हम सुरक्षा, सम्मान और माहौल देंगे, आप उत्तर प्रदेश में करें निवेश : योगी आदित्यनाथ

Published

on

.yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में देश के चुनिंदा उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि “असीमित संभावनाओं वाले उत्तर प्रदेश में आप सबका स्वागत है। हमए आपको सुरक्षाए सम्मान और माहौल देंगे। आने वाले कुछ ही वर्षो में उत्तर प्रदेश बुनियादी सुविधाओं के लिहाज से वैश्विक स्तर पर टक्कर लेगा।” योगी ने उद्योगपतियों से कहा, “हमारी आबादी हमारा संसाधन है और आपके लिए बाजार भी। टूरिज्म, चिकित्सा, ‘एक जिलाए एक उत्पाद’ और एमएसई सेक्टर में बहुत संभावनाएं हैं।”

उन्होंने बुधवार को मुंबई के ट्राइडेंट होटल में देश के नामी उद्योगपतियों से बातचीत की और उन्हें उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित भी किया तथा प्रदेश में बड़े पैमाने पर किए गए इंफ्रास्ट्रक्च र डेवलपमेंट के बारे में भी बताया।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जेवर (नोएडा) में एशिया का सबसे बड़ी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बना रही है। पूर्वाचल, पूर्वाचल लिंक, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण जारी है। करीब 600 किमी लंबा मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे जून, 2021 से बनना शुरू हो जाएगा। इनके किनारों पर औद्योगिक गलियारे बनाए जाएंगे। हर जिले के एक जिलाए एक उत्पाद के लिए क्लस्टर भी बनाएंगे। “आप लोग इन सेक्टर्स में भी निवेश कर सकते हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 75 में से कई जिलों में अब भी मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता है। इन जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनाने के बारे में भी आप विचार कर सकते हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की जरूरत है। मसलन, गोरखपुर में नेपाल और बिहार, वाराणसी में भी बिहार से बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। ऐसे में इन जगहों पर आप विशिष्ट अस्पताल बनाएं। सरकार आपका हर संभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से देश के दिग्गज कारोबारियों ने मुंबई में मुलाकात की। इसमें प्रमुख रूप से टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, हीरानंदानी ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. निरंजन हीरानंदानी, केकेआर इंडिया एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के पार्टनर और सीईओ संजय नायरए सिमेंस इंडस्ट्री साफ्टवेयर लिमिटेड के वाइस प्रसिडेंट और एमडी सुप्रकाश चौधरी, एलएंडटी लिमिटेड के सीईओ और एमडी एसएन सुब्रमन्यन, कल्याणी ग्रुप के चेयरमैन बाबा कल्याणी, सेंट्रम कैपिटल लिमिटेड के चेयरमैन जसपाल बिंद्रा, वन 97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड के प्रेसिडेंट अमित नैय्यर, एके कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के डायरेक्टर विकास जैन और एसोसिएट डायरेक्टर वरुण कौशिक और नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. गोविंद रूजुलू चिंतला शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महाराष्ट्र

मुंबई: दुकानों और संस्थानों में मराठी पोस्टर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश, शिवसेना स्टाइल में कार्रवाई की चेतावनी: डिप्टी मेयर संजय गाड़ी

Published

on

मुंबई में मराठी साइनबोर्ड का मुद्दा एक बार फिर गरमाने वाला है। मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के डिप्टी मेयर संजय गाड़ी ने दुकानों, होटलों और दूसरी जगहों को एक महीने के अंदर मराठी में नेमप्लेट लगाने के साफ निर्देश दिए हैं। इसमें फाइव-स्टार होटलों से लेकर मशहूर ब्रांड की दुकानें शामिल हैं। उन्होंने इन निर्देशों को गंभीरता से न लेने वालों के खिलाफ शिवसेना जैसी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। डिप्टी मेयर संजय गाड़ी ने बुधवार को इस बारे में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के दुकानें और जगहें डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। गाड़ी ने रिपोर्टर्स से कहा, “सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, मराठी में देवनागरी स्क्रिप्ट में नेमप्लेट लगाना ज़रूरी है। चाहे फाइव-स्टार होटल हो या कोई और जगह, मराठी नेमप्लेट लगाना ज़रूरी है। यह चेक किया जाना चाहिए कि नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।” संजय गाड़ी ने चेतावनी दी है कि जो अधिकारी नियम लागू करने में देरी करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” बीएमसी लीगल कमेटी के चेयरमैन दक्षा करकर ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। एडमिनिस्ट्रेशन को निर्देश दिए गए हैं कि जिन्हें नोटिस नहीं मिले हैं, उन्हें नोटिस भेजें और एक महीने के अंदर नियम लागू करने का निर्देश दें। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन संस्थानों के बारे में जानकारी इकट्ठा करें जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट करें कि ऐसी जगहों पर क्या कार्रवाई की गई है। एक महीना पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दक्षा करकर ने कहा है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान ने मराठी बोर्ड नहीं लगाया है, हमारे कार्यकर्ता शिवसेना की तरह इसका नोटिस लेंगे।
कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी
महाराष्ट्र सरकार ने 2022 में अपने एक आदेश में राज्य की सभी दुकानों और संस्थानों के लिए मराठी भाषा में देवनागरी लिपि में नेमप्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया था। फेडरेशन ऑफ रिटेल ट्रेडर्स (एफआरटी) ने फरवरी 2022 में इस आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति गौतम एस. पटेल और न्यायमूर्ति माधव जे. जामदा की पीठ ने याचिकाकर्ता संगठन पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया था।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

Published

on

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।

लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) जहाज सिमी हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के दौरान अपने ट्रांसपोंडर को कुछ समय तक बंद रखने के बाद गुरुवार को ओमान की खाड़ी में देखा गया।

अन्य एलपीजी जहाज एनवी सनशाइन ने हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के दौरान कुछ ऐसा ही किया।

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका में तनाव बना हुआ है और हॉर्मुज स्ट्रेट बंद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रुवैस रिफाइनरी से एलपीजी से लदा एनवी सनशाइन जहाज को आखिरी बार भारत के मंगलौर की ओर जाते हुए देखा गया था।

इसी बीच, सिमी कतर के रस लाफान बंदरगाह से गुजरात के कांडला तक ईंधन ले रहा है।

इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंस ने कहा था कि ईरान के साथ युद्धविराम “लाइफ सपोर्ट” पर हैं, जिससे संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है और कई मुद्दों जैसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम रोकने और हॉर्मुज स्ट्रेट के कंट्रोल जैसे मुद्दों को लेकर विवाद बना हुआ है।

इससे अलावा ट्रंप ने हाल ही में ईरान की ओर से भेजे गए शांति प्रस्ताव को अस्वीकार्य बता दिया था।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने ईरान द्वारा अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिक्रिया की समीक्षा की है और प्रस्ताव पर असंतोष व्यक्त किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने ताजा अमेरिकी शांति पहल पर अपनी प्रतिक्रिया पाकिस्तान के माध्यम से दी है, जो तेहरान और वाशिंगटन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक कच्चे तेल, एलएनजी और ईंधन की आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा भारत भी आता है।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय समाचार

यूएस की कंपनियों के लिए चीन में और भी बड़े मौके होंगे: शी जिनपिंग

Published

on

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी ऐतिहासिक मीटिंग के दौरान अमेरिकी अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि चीन में अमेरिकी कंपनियों के लिए और भी बड़े मौके होंगे।

ट्रंप के साथ टेस्ला के मालिक एलन मस्क, एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग और एप्पल के टिम कुक समेत कई अमेरिकी बिजनेस लीडर्स बीजिंग गए हैं।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति शी ने कहा, “चीन के खुलने का दरवाजा और भी बड़ा होता जाएगा। चीन, अमेरिका के साथ आपसी फायदे वाले सहयोग को मजबूत करने का स्वागत करता है। मेरा मानना ​​है कि चीन में अमेरिकी कंपनियों के लिए और भी बड़े मौके होंगे।”

अमेरिकी सीईओ के समूह में एयरोस्पेस से लेकर टेक और बैंकिंग तक की इंडस्ट्री शामिल हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के डेलिगेशन में एप्पल के सीईओ टिम कुक और टेस्ला और स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क के साथ-साथ ब्लैकरॉक, ब्लैकस्टोन, बोइंग, कारगिल, सिटी, सिस्को, कोहेरेंट, जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) एयरोस्पेस, गोल्डमैन सैक्स, इलुमिना, मास्टरकार्ड, मेटा, माइक्रोन, क्वालकॉम और वीजा के सीनियर एग्जीक्यूटिव शामिल हैं।

व्हाइट हाउस की लिस्ट में शामिल एग्जीक्यूटिव के तौर पर ब्लैकरॉक के लैरी फिंक, ब्लैकस्टोन के स्टीफन श्वार्जमैन, बोइंग की केली ऑर्टबर्ग, कारगिल के ब्रायन साइक्स, सिटी की जेन फ्रेजर, सिस्को के चक रॉबिंस, कोहेरेंट के जिम एंडरसन, जीई एयरोस्पेस के एच. लॉरेंस कल्प, गोल्डमैन सैक्स के डेविड सोलोमन, इलुमिना के जैकब थायसेन, मास्टरकार्ड के माइकल मिबैक, मेटा की डिना पॉवेल मैककॉर्मिक, माइक्रोन के संजय मेहरोत्रा, क्वालकॉम के क्रिस्टियानो अमोन और वीजी के रयान मैकइनर्नी शामिल हैं।

जिनपिंग के साथ बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने शी से कहा, “हमने दुनिया के टॉप 30 लोगों से पूछा। उनमें से हर एक ने हां कहा और मुझे कंपनी में दूसरे या तीसरे नंबर के लोग नहीं चाहिए थे। मुझे सिर्फ टॉप वाले चाहिए थे। और वे आज यहां आपको और चीन को सम्मान देने आए हैं और वे व्यापार करने के लिए उत्सुक हैं।”

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र35 minutes ago

मुंबई: दुकानों और संस्थानों में मराठी पोस्टर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश, शिवसेना स्टाइल में कार्रवाई की चेतावनी: डिप्टी मेयर संजय गाड़ी

खेल4 hours ago

आरसीबी बनाम केकेआर: आईपीएल में 9वें शतक के साथ विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 hours ago

यूएस की कंपनियों के लिए चीन में और भी बड़े मौके होंगे: शी जिनपिंग

राष्ट्रीय समाचार5 hours ago

भविष्य के युद्धों की तैयारी: सेना और नौसेना के बीच हुआ अहम समझौता

महाराष्ट्र23 hours ago

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी कनेक्शन: मुंबई एटीएस ने पूरे महाराष्ट्र में सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें 9 जिले शामिल हैं, 57 संदिग्ध गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

गुजरात में 20,667 करोड़ रुपए की डबल लाइन रेलवे परियोजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

मनोरंजन1 day ago

वेदांता में चल रहा था इलाज, 39 की उम्र में प्रतीक यादव का जाना चौंकाने वाला: रविकिशन

खेल1 day ago

रियल बेटिस ने एल्चे पर जीत के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई

व्यापार1 day ago

कस्टम ड्यूटी बढ़ने का असर! सोने और चांदी के दाम करीब 6.66 प्रतिशत तक बढ़े

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई: नागपाड़ा के गैंगस्टर कालिया के एनकाउंटर का बदला लेने के लिए मुखबिर को मारा, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कालिया का भतीजा और साथी गिरफ्तार

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

अपराध3 weeks ago

नासिक के बाद मुंबई में यौन उत्पीड़न के मामलों में लव जिहाद और कॉर्पोरेट जिहाद करने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कॉर्पोरेट जिहाद की बात से किया इनकार

अपराध3 weeks ago

मुंबई : हाथी दांत को 3.5 करोड़ रुपए में बेचने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

राजनीति4 weeks ago

यूसीसी प्रक्रिया पर टीएस सिंह देव का सरकार से सवाल—पहले कैबिनेट में मंजूरी, फिर जनता से राय, ये कैसी उल्टी प्रोसेस?

व्यापार4 weeks ago

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम 2.55 लाख रुपए हुआ

महाराष्ट्र1 week ago

अबू आसिम ने ईद-उल-अज़हा के दौरान जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन में रुकावट डालने और उन्हें ज़ब्त करने पर रोक लगाने की मांग की

महाराष्ट्र3 weeks ago

लेंसकार्ट स्टोर के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि बीजेपी नेता नाजिया इलाही ने की

महाराष्ट्र2 days ago

हज कमेटी की लापरवाही से हज यात्रियों को परेशानी, 10,000 रुपये की अतिरिक्त वसूली, सीओ हज कमेटी ने आज़मी को ज़रूरी कार्रवाई का भरोसा दिया

व्यापार4 weeks ago

मार्च में इक्विटी फंड में निवेश 11 प्रतिशत बढ़ा; मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रा और डिफेंस सेक्टर बने निवेशकों की पहली पसंद

रुझान