बॉलीवुड
कॉमेडी का डबल डोज ‘किस किस को प्यार करूं-2’ इस दिन होगी रिलीज
मुंबई, 23 अक्टूबर : अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर फिल्म कॉमेडी ‘किस किस को करूं’ के सीक्वल के साथ हंसी का डबल डोज लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ मोशन पोस्टर जारी किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तैयार हो जाइए दोगुनी मस्ती और चार गुनी हंसी के लिए। फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं-2’ हंसी का डबल डोज लेकर 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।”
रिलीज डेट की जानकारी सुन फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वह मोशन पोस्टर देख ये अंदाजा लगा रहे हैं कि कपिल शर्मा फिर से नई अभिनेत्रियों के साथ उलझन भरी जिंदगी और साथ ही कॉमेडी का तड़का लेकर आएंगे।
फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
हंसी से भरपूर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन और लेखन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा के साथ हीरा वारिना, पारुल गुलाटी, आयशा खान और त्रिशा चौधरी नजर आएंगी। साथ ही, कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए मनजोत सिद्दू भी अहम किरदार में दिखेंगे।
फिल्म का निर्माण रतन जैन, गणेश जैन, अब्बास-मस्तान और वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं।
कॉमेडी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ कपिल ने फिल्मों में डेब्यू किया था। फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान और लेखन अनुकल्प गोस्वामी ने किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी की थी, जिसकी तीन पत्नियां होती हैं और तीनों सहेलियां होती हैं, लेकिन कपिल शर्मा को चौथी शख्स एली अवराम से प्यार हो जाता है।
फिल्म में अरबाज ने भी छोटा-सा रोल अदा किया था। फिल्म में कपिल के अलावा, एक्ट्रेस एली अवराम, मंजरी फडनिस, सिमरन कौर मुंडी, साई लोकुर और वरुण शर्मा भी थे।
इसी के साथ ही कपिल अपकमिंग फिल्म में नीतू और रिद्धिमा साहनी के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि फिल्म के टाइटल के नाम घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन अस्थायी नाम डीएसके रखा गया है।
बॉलीवुड
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर-2’ का ट्रेलर, रिलीज डेट के साथ सामने आया नया पोस्टर

मुंबई, 6 मार्च : साल 2026 की सबसे धमाकेदार फिल्म ‘धुरंधर-2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म का ट्रेलर कल, यानी 7 मार्च, को रिलीज के लिए तैयार है, और इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने दी है।
रणवीर ने यह भी बताया है कि फिल्म का ट्रेलर किस समय रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज के एलान के साथ फैंस का एक्साइटमेंट लेवल भी बढ़ चुका है और अब ट्रेलर के रिलीज का इंतजार बड़ी उत्सुकता के साथ हो रहा है।
रणवीर सिंह ने 5 नए पोस्टर्स रिलीज के साथ फिल्म के ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। पोस्टर में अभिनेता लंबे बालों के साथ हाथ में बंदूक लिए खूंखार अवतार में दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, “तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल, 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे रिलीज़ होगा। ‘धुरंधर- द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।”
पोस्ट से साफ है कि फिल्म पहले पार्ट की तरह पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म में हमजा अली (रणवीर सिंह) और मेकर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के बीच भयंकर जंग देखने को मिलेगी। फिल्म के पहले पार्ट में रहमान डकैत की मौत हो चुकी है, लेकिन उसकी झलक दर्शकों को दूसरे पार्ट में भी देखने को मिलेगी, क्योंकि पहले भाग से कनेक्ट करके ही फिल्म को आगे बढ़ाया जाएगा।
वहीं, 19 मार्च को ‘धुरंधर-2’ अकेले की बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। पहले फिल्म का सामना यश की बहुप्रतिक्षित फिल्म टॉक्सिक से होना था, लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है। अब यश की टॉक्सिक 4 जून को रिलीज हो रही है। माना जा रहा है कि फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला मेकर्स ने ईरान और इजरायल के बीच हो रहे तनाव को देखते हुए लिया है।
कहा जा रहा है कि बड़े बजट में बनी फिल्म को पैन इंडिया रिलीज होना है और तनाव की वजह से सिनेमा के वैश्विक बाजार पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है।
बॉलीवुड
शादी के बाद रश्मिका मंदाना ने बयां किए संगीत के खूबसूरत जज्बात

मुंबई, 3 मार्च : साउथ सिनेमा के कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के बाद खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों ने हाल ही में उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। शादी से पहले के उत्सवों में संगीत की रात खास रही, जिसके बारे में रश्मिका ने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए बताया।
रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर संगीत की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें रश्मिका और विजय साथ में नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल नजर आ रहे हैं। रश्मिका ने पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने बताया कि यह रात प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, संगीत, गानों, चमक-दमक और पूरी रात नाचने से भरी हुई थी। उन्होंने लिखा, “सच में, यह अब तक की सबसे मजेदार रात थी।”
रश्मिका ने आगे बताया कि वे और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज देने की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन परिवार वालों ने उन्हें सरप्राइज दे दिया। अभिनेत्री ने लिखा, “जब मैंने अपने परिवार को इतने खुले दिल से और जोश से नाचते देखा, तो मैं और विजय खुश और हैरान हो गए। मेरा आउटफिट काफी शानदार था। कपड़े थोड़े भारी थे, लेकिन फिर भी मैं पूरी रात उसी में नाचती रही। 24 फरवरी 2026 वह खास रात थी, जब विजय और मैंने परिवार और दोस्तों के प्यार के बीच दिल खोलकर डांस किया।”
यह संगीत समारोह उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोज होटल में हुआ था, जहां परिवार और करीबी दोस्तों ने जमकर एंजॉय किया।
बता दें कि फैंस रश्मिका और विजय को ‘विरोश’ नाम से बुलाते हैं और उनकी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से संपन्न यह शादी दो संस्कृतियों का अनूठा संगम है। सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों में जीलाकारा-बेल्लम जैसी वैदिक रस्में निभाई गईं, वहीं शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार बिना पंडित और अग्नि के, योद्धा परंपराओं और ‘गंगा पूजा’ के साथ विवाह संपन्न हुई थी।
अपराध
मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी हैरी बॉक्सर के खिलाफ एलओसी जारी की है।

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को दी गई धमकी के संबंध में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख कथित सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह कार्रवाई अभिनेता के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉयस नोट और फिरौती की मांग के संबंध में प्रारंभिक जांच के बाद की गई है। मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, यह वॉइस नोट एक अमेरिकी फोन नंबर से भेजा गया था और इसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इससे पहले, मुंबई पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया था कि अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े सदस्यों से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग मिली थी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हुआ था। संदेश भेजने वाले ने ऑडियो संदेश में अपना नाम ‘हैरी बॉक्सर’ बताया। इसके बाद, क्राइम ब्रांच ने इस संदेश को पंजाब और हरियाणा की एजेंसियों को सत्यापन के लिए भेजा और साथ ही धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए विदेशी नंबर से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से भी आधिकारिक संपर्क शुरू किया।
प्रारंभिक जांच के दौरान, जांचकर्ताओं ने पाया कि बिश्नोई गिरोह के करीबी सहयोगी के रूप में वर्णित हैरी बॉक्सर ने कथित तौर पर वॉयस नोट भेजा था। शुरुआती निष्कर्षों से पता चलता है कि संदेश में आवाज बॉक्सर की ही है, हालांकि अधिकारियों ने जोर दिया कि उसकी संलिप्तता को निर्णायक रूप से साबित करने के लिए और अधिक पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने आगे खुलासा किया कि धमकी भरा संदेश फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद भेजा गया था, जिससे हाई-प्रोफाइल हस्तियों से जुड़ी धमकियों के संभावित पैटर्न के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं। इस धमकी के मद्देनजर, एहतियात के तौर पर रणवीर सिंह के मुंबई स्थित आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। क्राइम ब्रांच ने अभिनेता के मैनेजर का बयान दर्ज कर लिया है और मामले से संबंधित डिजिटल और फोरेंसिक सबूतों की जांच जारी है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी तक कोई औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन प्रारंभिक जांच जारी है। पुलिस ने पुष्टि की कि चल रही सत्यापन और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया के परिणाम के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र8 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
अपराध3 years agoपिता की मौत के सदमे से छोटे बेटे को पड़ा दिल का दौरा
-
राष्ट्रीय समाचार1 year agoनासिक: पुराना कसारा घाट 24 से 28 फरवरी तक डामरीकरण कार्य के लिए बंद रहेगा
