Connect with us
Thursday,16-July-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

नहीं रहे अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबको गुदगुदाने वाले सतीश शाह, किडनी फेल होने से हुआ निधन

Published

on

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर : कॉमेडी फिल्म में अपने रोल से सबको गुदगुदाने वाले एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। निधन की खबर से फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। भारतीय निर्माता अशोक पंडित ने एक्टर के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर के निधन की जानकारी देते हुए भावुक पोस्ट डाला है।

भारतीय निर्माता अशोक पंडित ने सतीश रविलाल शाह की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है और लिखा है, “आपको यह बताते हुए दुख और आश्चर्य हो रहा है कि हमारे प्रिय मित्र और एक बेहतरीन अभिनेता सतीश शाह का कुछ घंटे पहले किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। उन्हें हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। हमारे उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।” अशोक पंडित ने एक्टर के घर का पता भी सोशल मीडिया पर डाला है।

सतीश शाह का जन्म एक गुजराती परिवार में हुआ था। वह टीवी और सिनेमा का हंसाने और गुदगुदाने वाला चेहरा थे। उन्होंने अपनी बेमिसाल एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई। उन्होंने टीवी पर छोटा रोल हो या पर्दे पर बड़ा रोल, दोनों को पूरे मन से निभाया है।

शाह ने अपने करियर की शुरुआत 1970 में फिल्म ‘भगवान परशुराम” से की थी, लेकिन ये फिल्म एक्टर को पहचान नहीं दिला पाई। फिर उन्हें साल 1978 में आई अरविंद देसाई की फिल्म ‘अजीब दास्तान’ में देखा गया। इस फिल्म में एक्टर का रोल छोटा था, जिसके बाद उन्हें 1983 की फिल्म ‘जाने भी दो यारों’ में देखा गया और ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी।

आखिरी बार सतीश शाह को फिल्म ‘हमशक्ल’ में देखा गया था, जो 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर जैसे स्टार्स लीड रोल में थे। इसी फिल्म में एक्टर ने छोटा सा साइड रोल किया था। इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया था और फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

पर्सनल लाइफ में सतीश शाह बहुत सिंपल इंसान थे। उन्हें पार्टियों में जाना पसंद नहीं था और वह घर का खाना ज्यादा पसंद करते थे। एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया था कि “मैं उन कुछ लोगों में से एक हूं जिन्हें घर का बना खाना पसंद है और मेरे घर का खाना किसी भी पार्टी के खाने जितना अच्छा होता है।”

मनोरंजन

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर फातिमा सना शेख और श्वेता तिवारी ने उठाई आवाज

Published

on

लद्दाख के प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं और तब से उनका वजन क़रीब साढ़े आठ किलो तक कम हो गया है, जिसे देखते हुए देश की कई बड़ी हस्तियों ने इस पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार को अभिनेत्री फातिमा सना शेख और श्वेता तिवारी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखी।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर सोनमा वांगचुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सोनम वांगचुक जी के अनशन (भूख हड़ताल) को आज 19 दिन हो गए हैं। हमें तब तक इंतजार नहीं करना चाहिए जब तक कि उनकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ न जाए। सोनम जी ने हमारे देश के लिए बहुत बड़े और अच्छे काम किए हैं। अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए उन्हें इस तरह अपनी जान दांव पर न लगानी पड़े, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।”

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर नोट शेयर करते हुए लिखा, “राजनीति को अलग रखकर देखें तो हमारे युवाओं और छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना सबसे जरूरी है। सोनम जी को इस तरह कमजोर होते देखना बेहद दुखद है। उम्मीद है कि सरकार बातचीत के जरिए जल्द ही इसका कोई शांतिपूर्ण समाधान निकालेगी। आज के नौजवान ही देश का आने वाला कल हैं। हमारा यह फर्ज बनता है कि हम उनके साथ खड़े हों और एक बेहतर व सुरक्षित भविष्य पाने में उनका पूरा साथ दें।”

श्वेता तिवारी ने कहा, “सोनम वांगचुक जी शिक्षा और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए एक सही और जरूरी मुद्दे के लिए आवाज उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर ध्यान दिया जाना चाहिए और सरकार को उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए।

अभिनेत्री ने ये स्पष्ट किया कि उनका सीजेपी पार्टी से कोई समर्थन नहीं है। उनका मानना है कि सीजेपी अपने काम के लिए सोनम वांगचुका का फायदा उठा रही है। उन्होंने लिखा, “जिस तरह से सीजेपी इस मामले को संभाल रहे हैं, मैं उससे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि वे सोनम वांगचुक के संघर्ष का इस्तेमाल अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। मैं इस तरीके का समर्थन नहीं करती। मेरा समर्थन केवल सोनम वांगचुक और उस मुद्दे के लिए है, जिसके लिए वे संघर्ष कर रहे हैं, न कि किसी राजनीतिक समूह या संगठन के लिए जो इससे अपना फायदा उठाना चाहता है।”

उन्होंने आखिरी में लिखा, “हमारे राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन हम ऐसे व्यक्ति को खोने का जोखिम नहीं उठा सकते जिसने अपना जीवन देश और शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया है। हमारा ध्यान उनके संदेश, उनकी सेहत और इस समस्या के सही समाधान पर होना चाहिए।”

Continue Reading

मनोरंजन

अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की पुरानी यादें

Published

on

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका कौशिक बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वंशिका के साथ अपनी कुछ यादगार तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में वंशिका के बचपन से लेकर अब तक की यादें हैं। इनमें वह अपने पिता सतीश कौशिक और अनुपम खेर के परिवार के साथ नजर आ रही हैं। पहले वीडियो में अनुपम खेर वंशिका से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में सतीश कौशिक, अनुपम खेर और वंशिका साथ में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने पोस्ट में लिखा, “सबसे प्यारी वंशिका बेटा, तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान तुम्हें दुनिया की हर खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और खूबसूरत जिंदगी दें, साथ ही तुम्हारे हर सपने को पूरा करें।”

उन्होंने आगे लिखा, “तुम हमेशा से मेरी बेटी की तरह रही हो। जब सतीश हमारे साथ थे, तब भी मैं तुम्हें अपनी बेटी और अपनी दोस्त मानता था। कुछ रिश्ते खून के नहीं होते, बल्कि प्यार, भरोसे और अपनापन से बनते हैं। हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है।”

अनुपम खेर ने वंशिका से वादा करते हुए लिखा कि वह जीवन के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, “कई बार अपने प्यार को शब्दों में कहना आसान नहीं होता, लेकिन आज मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा। हर खुशी और हर मुश्किल में तुम्हारा साथ दूंगा, तुम्हारी हिम्मत बनूंगा और हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा। कौन जानता है, आने वाले सालों में जब तुम शादी करोगी, तो शायद मुझे तुम्हारा कन्यादान करने का सौभाग्य भी मिले। उस दिन में अभी बहुत समय है, लेकिन यह सोचकर ही मेरा दिल प्यार और अपनापन से भर जाता है।”

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। तुम्हारा यह जन्मदिन ढेर सारी खुशियां लेकर आए। मुझे पूरा यकीन है कि तुम्हारे पापा और मेरे सबसे प्यारे दोस्त सतीश आज ऊपर से मुस्कुरा रहे होंगे और तुम्हें अपना ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे होंगे। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी बेटी। भगवान तुम्हें हमेशा खुश और सुरक्षित रखें।”

Continue Reading

मनोरंजन

राघव जुयाल की आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला पेपी नंबर आउट

Published

on

मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी ने बुधवार को अपना नया गाना ‘नाच ले ललरिया’ रिलीज कर दिया है। यह गाना आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का हिस्सा है। यह गाना वाइब्रेंट डांस नंबर है, जो फिल्म की मस्ती, रंग की हल्की-सी झलक दिखाता है।

लंदन की खूबसूरत और रंगीन सड़कों पर शूट किए गए इस गाने में राघव जुयाल के साथ फिल्म की दूसरी कास्ट भी देखने को मिल रही है। यह गाना पेपी नंबर टिप्स म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल समेत सभी बड़े ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

गाने को लेकर अमित त्रिवेदी का कहना है कि उन्होंने यह गाना फिल्म की मजेदार अंदाज को देखते हुए बनाया है।

उन्होंने बताया, “हम एक ऐसा गाना बनाना चाहते थे, जिसे सुनकर लोगों को तुरंत उठकर डांस करने का मन करे। क्योंकि भाई तेरा स्टार है एक बहुत ही मजेदार, हल्का-फुल्का एंटरटेनर है, इसलिए म्यूजिक में भी वही एनर्जी दिखानी थी। कुमार के लिरिक्स और जैस्मीन और सुधीर की दमदार आवाज ने इस कंपोजिशन को खूबसूरती से जिंदा कर दिया। मुझे उम्मीद है कि ऑडियंस को इस पर डांस करने में उतना ही मजा आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया।”

ईस्टवुड पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ ‘अजय सिंह’ (राघव जुयाल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कर्जे में डूबा हुआ युवक है और उसे पूरा विश्वास है कि वह एक बड़ा बॉलीवुड स्टार है।

फिल्म में राघव जुयाल के अलावा संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल, विकल्प मेहता, विवान भटेना, निकी अनेजा वालिया, पार्वती ओमानकुट्टन, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासर अल अजेह और देव अग्रवाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

विवेक बी. अग्रवाल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने लिखा है और अवंतिका हरि, सुनील रूपानी, और विवेक बी. अग्रवाल ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र5 hours ago

एफडीए ने जोगेश्वरी में कॉस्मेटिक्स स्टोर पर बड़ी छापेमारी की, बिना लेबल वाला टॉयलेट सोप ज़ब्त किया

महाराष्ट्र5 hours ago

मुंबई रेलवे नेटवर्क में विस्तार प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़ी रुकावट, रेलवे की ज़मीन पर कब्ज़े की वजह से कई प्रोजेक्ट में देरी हो रही है, आर टी आई से पता चला

खेल6 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप: सेमीफाइनल में हार के बाद बेलिंगहम बोले- ‘मैं माफी चाहता हूं, काश एक या दो और जीत दिला पाता’

अपराध7 hours ago

ठाणे क्राइम ब्रांच ने सुलझाई बेरहम कत्ल की गुत्थी; दोस्त की हत्या कर शव के टुकड़े फेंकने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार7 hours ago

सरकार ने कॉर्पोरेट औसत ईंधन दक्षता 2027 मानदंड का मसौदा जारी किया, आम जनता से मांगे सुझाव

खेल8 hours ago

‘हमें कुछ भी मुफ्त में नहीं मिला’, फाइनल में पहुंचने के बाद मेसी ने दिया आलोचकों को करारा जवाब

मनोरंजन8 hours ago

सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर फातिमा सना शेख और श्वेता तिवारी ने उठाई आवाज

व्यापार10 hours ago

डीजीएमए ने शिपिंग कंपनियों को होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकने का दिया निर्देश

खेल11 hours ago

अर्जेंटीना के विश्व कप फाइनल में पहुंचने पर कोच स्कालोनी बोले-‘यह टीम मुझे हमेशा हैरान करती है’

राष्ट्रीय समाचार11 hours ago

उत्तर प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पीएमएलए के तहत 13 ठिकानों पर मारे छापे

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

केतन मर्डर केस : घंटों की पूछताछ में सिया के भाई का बयान- अगर बहन ने मना किया होता तो शादी ही रद्द कर देते

राजनीति4 weeks ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा हटाने के आरोपों को कोलकाता पुलिस ने किया खारिज, कहा- केवल दो अधिकारियों की हुई अदला-बदली

अपराध4 weeks ago

वायु सेना अधिकारी की पत्नी से जुड़े जबरन धर्मांतरण मामले में मौलवी गिरफ्तार

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने एलपीजी आयात के स्रोत बढ़ाए, तेल कंपनियों को हुआ करीब 22,000 करोड़ रुपए का नुकसान

राष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

व्यापार4 weeks ago

एससी और ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

सोना इस हफ्ते 6 हजार रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.3 लाख के पार

रुझान