खेल
आईपीएल-13 (फाइनल) : दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
दिल्ली कैपिटल्स ने यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार को मुम्बई इंडियंस के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुम्बई की टीम पांचवीं बार चैम्पियन बनने के लिए मैदान पर उतरी है जबकि दिल्ली पहली बार चैम्पियन का ताज पहनने का प्रयास करेगी। इससे पहले दिल्ली की दो बार (2008 और 2009) सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन फाइनल खेलना उसे पहली बार नसीब हुआ है।
बीते साल दिल्ली की टीम लम्बे इंतजार के बाद प्लेऑफ में पहुंची थी लेकिन वहीं से उसे घर वापसी करनी पड़ी थी।
दिल्ली के लिए मुम्बई को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि इस सीजन में दोनों के बीच यह चौथा मैच है और इससे पहले के तीन मुकाबलों में दिल्ली हार हुई है। मुम्बई ने दो बार लीग स्तर पर और एक बार क्वालीफायर-1 में दिल्ली को पटखनी दी थी।
मुम्बई की टीम अब तक चार बार- 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है।
खेल
‘आपका शानदार प्रदर्शन युवा पहलवानों को प्रेरित करेगा’, राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत को दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को गोल्ड मेडल दिलाया। अमन ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन चोंग-सोंग को हराया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमन को बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में कुश्ती के पुरुषों के फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने कड़ी मेहनत से शीर्ष स्थान हासिल किया और अपनी श्रेणी में सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया। आपका शानदार प्रदर्शन देश भर के कई युवा पहलवानों को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।”
उपराष्ट्रपति सीपीराधाकृष्णन ने भी अमन को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत, महिलाओं की 53 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर अंतिम पंघाल; और पुरुषों की 97 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर दीपक पूनिया को हार्दिक बधाई। उनका प्रदर्शन बेहतरीन प्रदर्शन के प्रति उनके अटूट संकल्प और समर्पण को दर्शाता है। मैं तीनों पहलवानों को भविष्य में निरंतर सफलता और और भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अमन के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “अमन सहरावत ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय कुश्ती के लिए शानदार प्रदर्शन करने पर अमन को बधाई।”
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अमन को बधाई देते हुए लिखा, “भारत के लिए कुश्ती में ऐतिहासिक गोल्ड। एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट में पहला गोल्ड जीतने वाले शानदार प्रदर्शन के लिए अमन सहरावत को बहुत-बहुत बधाई।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अमन को गोल्ड जीतने पर बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय कुश्ती के लिए एक शानदार उपलब्धि। एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सहरावत को बधाई। पिछले एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद अमन ने अब जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी कैटेगरी में एशियन गेम्स चैंपियन बनकर एक नया मुकाम हासिल किया है। यह भारतीय कुश्ती के लिए गर्व का पल है और दृढ़ संकल्प व लड़ने के जज्बे का एक बेहतरीन उदाहरण है। जय हिंद।”
खेल
‘आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत,’ गोल्ड जीतने पर राष्ट्रपति मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर ‘एशियन गेम्स 2026’ का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम इंडिया को सराहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाने के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई। हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों के चैंपियन बनने से यह जीत और भी खास हो गई है। आपकी शानदार उपलब्धि ने हर भारतीय का दिल खुशी और गर्व से भर दिया है। आपकी जीत बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क की भावना का सबूत है।”
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने शनिवार को निशिन के कारोजी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष टी20 क्रिकेट टीम को सराहा।
शाह ने इस इवेंट को आयोजित करने के लिए ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया, इसमें हिस्सा लेने वाले क्रिकेट देशों और जापान क्रिकेट की भी तारीफ की। शाह ने एक्स पर लिखा, “नागोया और जापान ने क्रिकेट के इतिहास में गर्व का एक नया अध्याय लिखा है। इस यादगार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई, और हर उस देश, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया और आयोजकों का दिल से शुक्रिया जिनकी सोच ने हमें यहां तक पहुंचाया, साथ ही उन हजारों फैंस का भी शुक्रिया जिनकी मौजूदगी ने हमें याद दिलाया कि दुनिया में कहीं भी क्रिकेट इतना खास क्यों है।”
जब तीनों टीमों को मेडल दिए जा रहे थे, तब शाह सेरेमनी में मौजूद थे। भारत ने गोल्ड जीता, जबकि पाकिस्तान को सिल्वर और श्रीलंका को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
खेल
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल का दाम 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई

निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने देशभर में फैले अपने नेटवर्क पर पेट्रोल में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी शनिवार से लागू की है। इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी होना है। यह जानकारी इंडस्ट्री के सूत्रों की ओर से दी गई।
नई कीमतों के जरिए नायरा एनर्जी की कोशिश बढ़ी हुई लागत और बिक्री मूल्य में अंतर को कम करना है। मौजूदा दौर में कच्चे तेल की कीमतों के ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल की लागत तेजी से बढ़ी है।
देश में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप चलाने वाली नायरा एनर्जी की ओर से इस साल दूसरी बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है।
इससे पहले मार्च में, पश्चिम एशिया में तनाव के कारण आपूर्ति में रुकावट आने पर कंपनी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाई थीं, लेकिन जुलाई में कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर यह बढ़ोतरी वापस ले ली थी।
कीमतों में यह ताजा बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब सरकारी तेल वितरक कंपनियां, जो भारत के 1,04,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90 प्रतिशत से ज्यादा का संचालन करते हैं, ने ग्लोबल क्रूड मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद रिटेल कीमतों को काफी हद तक स्थिर रखा है।
इस हफ्ते की शुरुआत में, सरकार ने कहा था कि निजी ईंधन विक्रेताओं को पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक नहीं लगानी चाहिए।
इसके अलावा, सरकारी कंपनियों ने एक अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 62.50 रुपए का इजाफा किया था।
हालांकि, घरेलू एलपीजी की कीमतों को 942 रुपए पर स्थिर रखा था।
साथ ही, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी 16 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमतें 121 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 137 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
-
महाराष्ट्र1 year agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
