Connect with us
Thursday,17-September-2026
ताज़ा खबर

खेल

आईपीएल-13 : पहली बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी दिल्ली

Published

on

DC

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का लीग चरण खत्म हो चुका है। प्लेऑफ दौर की शुरुआत गुरुवार से मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर-1 मैच से हो रही है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। हारने वाली टीम बाहर नहीं होगी, बल्कि उसे क्वालीफायर-2 खेलने का मौका मिलेगा, जहां वो एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम के सामने खेलेगी।

पहले और दूसरे स्थान पर लीग चरण का अंत करने वाली टीमों को क्वालीफायर-1 में खेलने का मौका मिलता है, और इन दोनों टीमों के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके होते हैं जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो जीत हासिल करनी पड़ती हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। यह दोनों टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलेंगी, और जीतने वाली टीम फिर क्वालीफायर-2 में पहले क्वालीफायर में हार कर आने वाली टीम से भिड़ेगी।

चार बार की विजेता मुंबई एक बार फिर फाइनल की रेस में है और दावेदारी भी मजबूती से पेश कर रही है। वहीं दिल्ली ने आज तक आईपीएल फाइनल नहीं खेला है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अपने 12 साल के इस सूखे को 13वें सीजन में खत्म करना चाहेगी और उसमें इसकी काबिलियत भी है।

दोनों टीमों का पूरे सीजन का प्रदर्शन देखा जाए तो अच्छा रहा है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह दोनों टीमें संतुलित रही हैं और किसी एक खिलाड़ी के ऊपर निर्भर नहीं हैं, जो उनकी ताकत है।

सीजन की शानदार शुरुआत करने वाली दिल्ली ने लीग चरण के अंत में अपनी फॉर्म गंवा दी थी, लेकिन आखिरी मुकाबला जीत उसने अपना आत्मविश्वास भी हासिल किया और प्लेऑफ में जगह भी।

बल्लेबाजी में दिल्ली के लिए अच्छी खबर यह रही थी कि अजिंक्य रहाणे ने फॉर्म में वापसी की और बेंगलोर के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी।

रहाणे कुछ मैचों में विफल रहे थे, लेकिन अहम मैच में उन्होंन बल्ले से रन निकाल टीम की मदद की थी। शिखर धवन के साथ उन्होंने बेहतरीन साझेदारी की। धवन भी शानदार फॉर्म में हैं और लगातार अच्छी पारियां खेलते आ रहे हैं। उनके सलामी जोड़ीदार पृथ्वी शॉ का बल्ला जरूर शांत है। मुंबई के खिलाफ शॉ के कंधों पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी।

कप्तान श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में हैं। मार्कस स्टोइनिस से टीम निचले क्रम में आतिशी बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी। टीम ने पिछले मैच में शिमरन हेटमायेर को बाहर रखा था। अगर हेटमायर को इस मैच में लाया जाता है तो कौन सा खिलाड़ी बाहर बैठेगा यह देखना होगा।

ऋषभ पंत टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं और उनका चलना भी टीम के लिए काफी जरूरी है।

गेंदबाजी में कैगिसो रबादा, एनरिक नॉर्टजे ने दमदार प्रदर्शन किया है। मुंबई के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को रोकना और उसे बड़ा स्कोर नहीं बनाने देना, इस काम को अंजाम देना इन दोनों के हाथों में होगा। अगर यह दोनों शुरुआत कर देते हैं, तो बीच में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल किसी भी बल्लेबाजी क्रम को रोकने का दम रखते हैं।

दिल्ली को हालांकि यह समझना होगा कि मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना आसान नहीं है। रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो गई है और वह जिस तरह के बल्लेबाज हैं उससे दिल्ली वाकिफ है। उनके सलामी जोड़ीदार क्विंटन डी कॉक भी मुंबई के लिए लगातार रन कर रहे हैं।

तीसरे नंबर पर आने वाले सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी गरज रहा है। ईशान किशन को जहां बल्लेबाजी का मौका मिला है उन्होंने रन किए हैं। रोहित के जाने के बाद उन्हें बतौर सलामी बल्लेबाज आजमाया गया और वह इसमें भी सफल रहे थे।

केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भी नीचे तेजी से रन बनाते आ रहे हैं। इस टीम में वो क्षमता है कि इसकी बल्लेबाजी में अगर तीन खिलाड़ी विफल रहते हैं तो अगले तीन बल्लेबाज उनकी भरपाई कर सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को कम स्कोर पर रोका था, दिल्ली के लिए यह ध्यान देने वाली बात होगी।

वहीं मुंबई की गेंदबाजी की बात की जाए तो उसने हैदराबाद के खिलाफ अपने आखिरी मैच में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट को आराम दिया था। टीम के प्रदर्शन को देखकर साफ पता चला था कि इन दोनों की कमी टीम को खली है।

क्वालीफायर-1 में जाहिर है कि यह दोनों वापसी करेंगे और धवन कलुकर्णी के अलावा जेम्स पैटिनसन या नाथन कुल्टर नाइल में से किसी एक को बाहर जाना होगा। स्पिन में राहुल चहर पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

टीमें (संभावित):

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, कैगिसो रबादा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

खेल

‘अच्छा सीजन रहा तो देर रात तक जागना सार्थक होगा,’ भारतीय फैंस पर अलेक्जेंडर इसाक

Published

on

अलेक्जेंडर इसाक ने 2026-27 सीजन की शानदार शुरुआत की है। लिवरपूल के इस स्ट्राइकर ने प्रीमियर लीग के चार मुकाबलों में तीन गोल दागे हैं। इससे पहले एनफील्ड में चोटों से प्रभावित अपने डेब्यू सीजन के बाद उन्होंने शानदार वापसी की है।

‘जियोहॉटस्टार’ पर बात करते हुए, लिवरपूल के स्ट्राइकर ने क्लब के बारे में अपनी राय रखी कि उन्हें क्या चीज सबसे अच्छी लगी, कप्तान वर्जिल वैन डाइक ने उन्हें इस सीजन में नजर रखने वाले खिलाड़ियों में से एक बताया, और स्पेन और जर्मनी की लीगों की तुलना में उन्हें प्रीमियर लीग कितनी अलग लगी।

अलेक्जेंडर इसाक ने बताया, “फैंस, क्लब के लिए उनका जुनून और समर्पण, वे क्लब से कितना प्यार करते हैं और उसे कितना सपोर्ट करते हैं, यह देखना वाकई बहुत अच्छा रहा है।”

स्वीडन से लिवरपूल तक के अपने सफर के सबसे मुश्किल हिस्से के बारे में इसाक ने कहा, “शायद शुरुआती दिन ही सबसे मुश्किल थे, कम उम्र में अपनी जगह बनाना। इसलिए, कई चुनौतियां थीं, और आज मैं जहां हूं, वहां तक पहुंचने का सफर लंबा रहा है। हां, यह एक लंबा सफर रहा है जिसमें रास्ते में कई चुनौतियां आईं।”

प्रीमियर लीग और स्पेन व जर्मनी में खेली गई अन्य लीगों के बीच अंतर के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हर लीग का अपना स्टाइल और अपना फुटबॉल कल्चर होता है। जाहिर है, प्रीमियर लीग ज्यादा फिजिकल और तेज रफ्तार वाली है, जबकि स्पेन में शायद खेल थोड़ा ज्यादा कंट्रोल वाला और टेक्निकल होता है।”

कप्तान वर्जिल वैन डाइक द्वारा उन्हें इस सीजन में नजर रखने वाले खिलाड़ियों में से एक बताए जाने पर अलेक्जेंडर ने कहा, “ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन पर नजर रखी जा सकती है। उम्मीद है कि हम सभी का सीजन अच्छा रहेगा। वैन डाइक लंबे समय से खेल रहे हैं, और सबसे प्रभावशाली बात यह है कि वे कितने शांत रहते हैं – चाहे बॉल उनके पास हो या न हो, जब वे डिफेंड कर रहे हों।”

भारत में लिवरपूल की लोकप्रियता को लेकर फुटबॉलर ने कहा, “बेशक, हम विदेशों से मिल रहे सभी सपोर्ट की सराहना करते हैं, क्योंकि हम समझते हैं कि समय हमेशा बहुत सुविधाजनक नहीं होता है। उम्मीद है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और हमारा सीजन शानदार रहेगा, जिससे देर रात तक जागना सार्थक हो जाएगा।”

Continue Reading

खेल

ला लीगा: बारिश की वजह से लेवांटे और एथलेटिक के बीच मुकाबला स्थगित

Published

on

खराब मौसम और पिच की हालत की वजह से सियुतात डे वालेंसिया में होने वाले मैच को स्थगित करना पड़ा। लेवांटे यूडी और एथलेटिक क्लब के बीच समझौता होने के बाद, ला लीगा जल्द ही मैच की नई तारीख और किक-ऑफ टाइम की घोषणा करेगा।

ला लीगा क्लब ने एक बयान में कहा, “लेवांटे यूडी को इस निलंबन से हमारे सीजन टिकट होल्डर्स और फैंस को हुई किसी भी परेशानी के लिए बहुत खेद है।”

ओरिओल्स फील्ड एरिया में भारी बारिश और आंधी की वजह से फील्ड में पानी भर गया। ला लीगा और रेफरी टीम की जरूरी जांच के बाद, यह तय हुआ कि पिच मैच के लिए जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करती है, और इसलिए मैच को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

फैंस धीरे-धीरे एक सही तरीके से स्टैंड से निकलकर स्टेडियम के निचले हिस्सों में चले गए, जहां उन्होंने बारिश थमने का इंतजार किया और फिर सुरक्षित रूप से मैदान से निकल गए।

रद्द होने के बाद लेवांटे यूडी के स्पोर्टिंग डायरेक्टर, हेक्टर रोडास, मिक्स्ड जोन में मीडिया के सामने आए और बताया कि पिच पर क्या हुआ और उन वजहों के बारे में बताया जिनकी वजह से फुटबॉल खेलना नामुमकिन हो गया। उन्होंने हमेशा एथलीट और फैंस की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

एथलेटिक की टीम पहले से तय प्लान के मुताबिक बिलबाओ लौटेगी। इसलिए, शनिवार को सैन मैम्स (शाम 4.15 बजे) में डेपोर्टिवो अलावेस के खिलाफ मैच तय समय पर होगा।

ला लीगा स्टैंडिंग में 14वें नंबर पर मौजूद लेवांटे, रविवार को 19वें नंबर पर मौजूद विलारियल से खेलने के लिए विला-रियल जाएगी।

बता दें कि एफसी बार्सिलोना कैंप नोउ में रेसिंग सैंटेंडर को 7-2 से हराने के बाद छह में से छह जीत के साथ ला लीगा में टॉप पर बना हुआ है।

Continue Reading

खेल

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

Published

on

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। डब्ल्यूपीएल का पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा।

डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 28 अक्टूबर, 2026 को कोच्चि में होगी। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर रखी गई है। इससे पहले सभी पांच टीमों को मौजूदा स्क्वॉड में से रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी होगी। डब्ल्यूपीएल 2027 का ऑक्शन कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में होगा।

डब्ल्यूपीएल 2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब को अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल मुकाबले में दिलली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के रूप में पांच फ्रेंचाइजी हिस्सा लेती हैं।

रिटेंशन विंडो खास तौर पर अहम होगी क्योंकि फ्रेंचाइजी नीलामी से पहले अपनी टीमों का आकलन करेंगी। पांचों टीमों को बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंड विकल्पों में संतुलित कॉम्बिनेशन बनाना होगा, इसलिए सितंबर में लिए गए फैसले कोच्चि में एक महीने बाद उनकी रणनीति तय करेंगे। डब्ल्यूपीएल के पिछले कुछ सीजन शानदार रहे हैं, जहां सिर्फ अनुभवी और विदेशी खिलाड़ियों ने ही अपनी छाप नहीं छोड़ी है, बल्कि भारत की युवा प्लेयर्स ने भी दमदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। उन्होंने 10 मुकाबलों में कुल 17 विकेट निकाले थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था। डब्ल्यूपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बूते उन्हें भारतीय टीम में भी शामिल किया गया और वह विमेंस एशिया कप 2026 में भी छाप छोड़ने में सफल रहीं। श्री चरणी ने भी अपनी घूमती गेंदों से खूब वाहवाही लूटी थी। ऐसे में डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए होने वाली नीलामी में अनुभवी प्लेयर्स के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों पर हर फ्रेंचाइजी की निगाहें होंगी।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र7 hours ago

मराठवाड़ा से सूखा खत्म करने का संकल्प, सात साल में गोदावरी बेसिन तक पहुंचाया जाएगा 70 टीएमसी पानी: सीएम फडणवीस

राजनीति8 hours ago

यूपीआई पर एमडीआर को लेकर कांग्रेस का हमला, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

अपराध8 hours ago

मोबाइल लूट गैंग का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; 24 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

अंतरराष्ट्रीय समाचार9 hours ago

मेलोनी ने ‘मित्र’ प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

व्यापार9 hours ago

भारतीय शेयर बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद, सेंसेक्स 22 अंक टूटा तो निफ्टी में 0.23 प्रतिशत की बढ़त

मनोरंजन10 hours ago

रसिका ने याद किया स्ट्रगल का दौर, कहा-2016 के बाद बदली किस्मत, ओटीटी ने दिलाई पहचान

खेल10 hours ago

‘अच्छा सीजन रहा तो देर रात तक जागना सार्थक होगा,’ भारतीय फैंस पर अलेक्जेंडर इसाक

महाराष्ट्र12 hours ago

‘खाने की पसंद थोपना ठीक नहीं’, ब्रिक्स मेन्यू पर शिवसेना (यूबीटी) का केंद्र पर निशाना

राष्ट्रीय समाचार13 hours ago

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, 21 सितंबर को जयंती समारोह

खेल14 hours ago

ला लीगा: बारिश की वजह से लेवांटे और एथलेटिक के बीच मुकाबला स्थगित

महाराष्ट्र2 weeks ago

आगरीपाड़ा पुलिस में रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर हंगामा, बिल्डर के खिलाफ धरना

खेल2 weeks ago

प्रीमियर लीग: फर्नांडीस की हैट्रिक, मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इप्सविच को 5-2 से हराया

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

जापान: 11 साल बाद जन्मदर में मामूली सुधार, इस साल छह महीने में 3.42 लाख बच्चों का जन्म

अपराध2 weeks ago

अग्रीपाड़ा में घरेलू विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

खेल2 weeks ago

पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, बीसीसीआई ने किया ऐलान

राष्ट्रीय समाचार2 weeks ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 11.475 बिलियन डॉलर बढ़कर ऑल-टाइम हाई 740.803 बिलियन डॉलर पर पहुंचा

खेल1 day ago

14 जनवरी से होगा डब्ल्यूपीएल 2027 का आगाज, 28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी खिलाड़ियों की नीलामी

राजनीति4 weeks ago

तमिलनाडु: दो दिन अवकाश के बाद फिर शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, छह विभागों के अनुदान पर होगी चर्चा

खेल4 weeks ago

दूसरा टेस्ट: बल्लेबाजी के दौरान पंत की कलाई पर लगी चोट, छोड़ना पड़ा मैदान

व्यापार2 weeks ago

सोने में बड़ी तेजी की संभावना, बुल केस में साल के अंत तक 5,600 डॉलर और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है: रिपोर्ट

रुझान