Connect with us
Sunday,05-July-2026
ताज़ा खबर

अंतरराष्ट्रीय

मुंबई इंडियंस ने माहेला जयवर्धने और जहीर खान को सेंट्रल टीम में जगह दी

Published

on

पांच बार के आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने वैश्विक क्रिकेट में अपनी पहचान को और मजबूत करने के लिए एक सेंट्रल टीम बनाई है। दिग्गज खिलाड़ी माहेला जयवर्धने और जहीर खान इस सेंट्रल टीम का हिस्सा होंगे।

मुंबई इंडियंस के साथ एमआई एमिरेट्स और एमआई केप टाउन की टीमों को मिला कर मुंबई इंडियन्स का परिवार अब काफी बड़ा हो गया है। मुंबई इंडियंस के विस्तार के साथ ‘टीम प्रबंधन’ ने एक ऐसी सेंट्रल टीम की आवश्यकता महसूस की, जो व्यवहार, मूल्यों और सीखने-सिखाने में निरंतरता को सुनिश्चित करेगी। अपने क्रिकेट मूल्यों की वजह से ही मुबई इंडियन्स आज दुनिया भर में सबसे पसंदीदा ब्रांड के रूप में उभरा है। मुबई इंडियन्स की गहन जानकारी रखने वाले दो एमआई दिग्गजों पूर्व श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्धने और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को इस सेंट्रल टीम में नई भूमिकाएं दी जा रही है।

जयवर्धने को सेंट्रल टीम में ‘ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस’ बनाया गया है। वे मुंबई इंडियन्स ग्रुप के दुनिया भर में क्रिकेट ऑपरेशन्स को देखेंगे। इसमें समग्र रणनीतिक योजना बनाना, एक एकीकृत वैश्विक ‘हाई परफॉर्मेंस ईको-सिस्टम’ का निर्माण और प्रत्येक टीम की कोचिंग व सपोर्ट स्ट्रक्च र की जिम्मेदारी शामिल है। साथ ही वे टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर टीमों में तालमेल को भी सुनिश्चित करेंगे। मुंबई इंडियन्स को क्रिकेट का एक शानदार ब्रांड बनाना भी उनके काम का हिस्सा होगा।

जहीर खान को एमआई का ‘ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट’ नियुक्त किया गया है। उनपर खिलाड़ियों के विकास के जिम्मेदारी होगी। दुनिया भर में प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें संवार कर आगे बढ़ाना उनके काम का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। प्रत्येक इलाके की अपनी अनूठी चुनौतियों होती हैं, जहीर खान दुनिया भर में एमआई टीमों को चुनौतियों से निपटने में मदद करेंगे।

आकाश एम. अंबानी, चेयरमैन, रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने इस मौके पर कहा, “मैं माहेला और जहीर को हमारी वैश्विक कोर टीम के हिस्से के रूप में पाकर बेहद खुश हूं। दोनों एमआई परिवार का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं और क्रिकेट एमआई की भावना का प्रतीक हैं। मुझे विश्वास है कि वे विश्व स्तर पर हमारी सभी टीमों के माध्यम से समान प्रवाह सुनिश्चित करने में सक्षम होंगे और दुनिया भर में क्रिकेट के ईको-सिस्टम में बदलाव लाएंगे।”

जयवर्धने, ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस, एमआई ने कहा, “एमआई के वैश्विक क्रिकेट संचालन का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। श्रीमती अंबानी और आकाश के नेतृत्व और मार्गदर्शन ने एमआई को दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिकेट फ्रैंचाइजी बना दिया है और मैं एमआई को विश्व स्तर पर बढ़ते हुए देखकर बहुत खुश हूं। मैं क्रिकेट के एक मजबूत एकजुट वैश्विक ब्रांड के निर्माण के लिए इस नई जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हूं।”

जहीर खान, ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट, एमआई ने कहा, “मैं इस नई भूमिका को विनम्रता से स्वीकार करता हूं और मुझ पर विश्वास करने के लिए श्रीमती नीता अंबानी और आकाश को धन्यवाद देता हूं। एक खिलाड़ी के रूप में और एक कोचिंग टीम के सदस्य के रूप में एमआई मेरे लिए एक घर की तरह है, और अब जब हम एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं, तो मैं वैश्विक नेटवर्क में सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हूं ताकि नई क्षमता का पता लगाया जा सके जो मुंबई इंडियन परिवार में शामिल हो सके।

अंतरराष्ट्रीय

ईरान के पेट्रोकेमिकल प्लांट को इजरायली हमले से नुकसान, नेतन्याहू ने बुलाई सुरक्षा कैबिनेट बैठक

Published

on

तेल अवीव/तेहरान, 8 जून: लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमले के जवाब में ईरान ने रविवार रात से इजरायल के कई इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जवाबी कार्रवाई में ईरान के खुजेस्तान प्रांत के माहशहर स्थित कारून पेट्रोकेमिकल कंपनी को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया के अनुसार, इससे प्लांट को काफी नुकसान पहुंचा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई।

फार्स समाचार एजेंसी ने खुजेस्तान प्रांत के एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि हमले में संयंत्र का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। अधिकारी के पास नुकसान और हताहतों का पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं था।

ईरानी शहर माहशहर प्रमुख पेट्रोकेमिकल और औद्योगिक केंद्रों में गिना जाता है। यहां मौजूद ऊर्जा और रासायनिक उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

वहीं, इजरायली सेना ने पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमले की पुष्टि की है। सैन्य बयान में कहा गया कि इजरायली वायुसेना ने परिसर के कई लक्ष्यों को निशाना बनाया। सेना ने संक्षिप्त बयान में कहा कि अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। फिलहाल हमले के दायरे और उसके प्रभाव को लेकर अधिक विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इस तरह 7 जून को ईरान-इजरायल के अप्रैल में हुए सीजफायर के 2 महीने बाद ही दोबारा सैन्य अभियान शुरू कर दिया गया। ईरान की रेवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने कहा कि यह कार्रवाई लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजरायली हमलों के जवाब में की गई है। हमलों के बाद इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया।

इसके जवाब में कुछ घंटों बाद इजरायल ने ईरान में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। आईडीएफ के अनुसार उसने पश्चिमी और मध्य ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, तेहरान, तबरीज और इस्फहान में कई धमाके हुए। आईआरजीसी ने दावा किया कि इजराइल ने हमलों में एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

ईरान का दावा है कि उसने इजरायल के नेवातिम और तेल नोफ एयर बेस पर हमला किया। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा, “यह ऑपरेशन इजरायली शासन के ईरान में तीन अलग-अलग जगहों पर कई रडार साइटों पर किए मिसाइल हमले के जवाब में किया गया था।”

आईडीएफ का कहना है कि उसने सोमवार सुबह ईरान की ओर से छोड़ी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया।

वर्तमान हालात के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को सुरक्षा कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई। यह बैठक भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होनी तय की गई।

इजरायली मीडिया के अनुसार, बैठक में केवल चुनिंदा वरिष्ठ मंत्री और सुरक्षा मामलों से जुड़े शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में ईरान के हमलों, इजरायल की जवाबी कार्रवाई और आगे की सैन्य रणनीति पर चर्चा की संभावना जताई गई।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता से कच्चे तेल में तेजी जारी, ब्रेंट क्रूड 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

Published

on

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल में तेजी जारी है और गुरुवार को कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट सुबह के कारोबार में 103.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से लगभग 4 प्रतिशत अधिक था। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड का जून फ्यूचर्स का कॉन्ट्रैक्ट 1.62 प्रतिशत बढ़कर 94.47 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी की वजह हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने पर अनिश्चितता को माना जा रहा है।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरानी नेताओं द्वारा “यूनिफाइड प्रस्ताव” दिए जाने तक युद्धविराम को बढ़ा दिया, लेकिन उन्होंने ईरान पर लगी नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर कहा, “ईरान के खिलाफ अमेरिकी नाकाबंदी के तहत अमेरिकी सेना ने 31 जहाजों को वापस मुड़ने या बंदरगाह पर लौटने का निर्देश दिया है।”

वहीं, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि मौजूदा हालात में होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया गया है। यह सीजफायर का उल्लंघन है। इससे ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है। आगे कहा कि पूर्ण सीजफायर तभी संभव है, जब अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के ब्लॉक को समाप्त कर देता है।

विश्लेषकों का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट 50 दिनों से अधिक समय से बंद है, जिससे वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा बाधित हो गया है। कीमतों में लगातार वृद्धि से भारत के आयात बिल पर असर पड़ सकता है और इसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव आ सकता है।

सरकार का कहना है कि देश भर में खुदरा ईंधन आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

Continue Reading

अंतरराष्ट्रीय

चीनी राज्य परिषद ने ‘भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ की जारी

Published

on

बीजिंग, 10 अप्रैल : चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी ‘चीन (भीतरी मंगोलिया) पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र के लिए समग्र योजना’ 9 अप्रैल को सार्वजनिक की गई। इसके साथ ही चीन में पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्रों की कुल संख्या 23 हो गई है।

समग्र योजना भीतरी मंगोलिया पायलट मुक्त व्यापार क्षेत्र को सुधारों में अधिक स्वायत्तता प्रदान करती है, जिससे इसे प्रायोगिक परियोजनाएं संचालित करने और व्यापक क्षेत्रों में गहन स्तर पर मौलिक, एकीकृत और विशिष्ट अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इसमें 19 सुधार और नवाचार उपायों की रूपरेखा दी गई है, जिनमें सीमा व्यापार में नवाचार और विकास, अंतरराष्ट्रीय रसद सेवाओं को मजबूत करना, वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों के रूपांतरण और अनुप्रयोग की दक्षता में सुधार करना और विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान का विस्तार करना शामिल है।

Continue Reading
Advertisement
महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 डांस बारों के लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई: रविवार को बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी, नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे ज़रूरी न होने पर घर से बाहर न निकलें।

अपराध1 day ago

मुंबई: ईओडब्ल्यू ने 30 करोड़ के शेयर बाज़ार निवेश घोटाले में कार्रवाई की, आरोपी गिरफ़्तार, 1 करोड़ बरामद।

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त… स्कूल बंद, सड़कें तालाब में बदलीं, बीएमसी के दावे खोखले साबित हुए, ‘रेड अलर्ट’ जारी।

अंतरराष्ट्रीय समाचार1 day ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक लीडर्स समिट: पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार ऑस्ट्रेलिया

अपराध1 day ago

मुंबई पुलिस ने 1.07 करोड़ रुपए के ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय समाचार1 day ago

जम्मू-कश्मीर: सरथल वैली में बढ़ा पर्यटन, खूबसूरत नजारों का आनंद लेने पहुंच रहे लोग

राजनीति1 day ago

प्रधानमंत्री मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन, ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च

महाराष्ट्र1 day ago

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अस्पताल में भर्ती, अत्यधिक थकान के बाद बिगड़ी तबीयत, हालत स्थिर

महाराष्ट्र1 day ago

मुंबई समेत आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

अंतरराष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश में क्या-क्या बदल गया, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गिनाईं उपलब्धियां

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

फिसीपींस में भूकंप के बाद 37 हुई मृतकों की संख्या, 20 हजार लोग हुए विस्थापित

व्यापार3 weeks ago

स्पेसएक्स के आईपीओ से एलन मस्क की संपत्ति 970 अरब डॉलर के पार पहुंची, दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के करीब

राजनीति4 weeks ago

कर्नाटक: देवेगौड़ा के राज्यसभा नामांकन मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 weeks ago

फिलीपींस के विनाशकारी भूकंप में अब तक 47 की मौत, सैकड़ों घायल

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: ईरान के समर्थन में उतरा इराकी ‘कताइब हिज्‍बुल्लाह’, अमेरिका को चेताया

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई प्रेस की रिपोर्ट के बाद सूरताल डांस बार पर क्राइम ब्रांच की छापेमारी; आठ महिलाएं हिरासत में

खेल3 weeks ago

फीफा वर्ल्ड कप: भारत में मेक्सिको बनाम साउथ अफ्रीका मैच कब और कहां देखें? जानें सभी जानकारी

अपराध4 weeks ago

सिरसा में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, लड़की के भाई और उसके साथी ने दिया वारदात को अंजाम

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई-गुड़गांव मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद, 7 पुलिस ने रहस्य सुलझाने का दावा किया

रुझान