मनोरंजन
महाराष्ट्र में 5 नवंबर से खुलेंगे सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते पिछले 8 से महीने बंद सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स फिर से खुलने जा रहे है। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को अनलॉक 5 के तहत 5 नवंबर से कंटेनमेंट झेत्र के बाहर के सभी सिनेमा हॉल, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को 50 प्रतिशत के साथ ओपन करने की अनुमती दी है।
बता दें कि, कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार ने बार, रेस्तारां, होटेल को 50 प्रतिशत के साथ खोलने की इजाजत दी थी, लेकिन सिनेमा हॉल के मालिकों सहित फिल्म उद्योग को सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स खोले जाने का इंतजार था। हालांकि, राज्य सरकार ने इसे खोलने की अनुमती दी है।
इसके लिए सरकार अलग से एसओपी जारी करेगी। मल्टीप्लेक्स का खोला जाना इसके संचालकों के लिए बड़ी राहत की बात है।इसके अतिरिक्त राज्य में ऐसे स्विमिंग पूल खोलने की भी इजाजत दी गई है जहां स्पोर्ट्स के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है।
आपको बता दें कि, महाराष्ट्र सरकार फिलहाल कई सेवाएं शूरू कर रही है। लेकिन मुंबई की लाइफलाइन मानी जा रही लोकल ट्रेन सेवा सामान्य जनता के लिए बंद है। इसे लेकर कई लोग और पार्टियां जगह जगह पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।
मनोरंजन
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है’

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। आलिया भट्ट के साथ उनकी शादी और दोनों की बेटी राहा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब रणबीर ने अपनी शादी और रिश्तों को लेकर कुछ ऐसी बातें साझा की हैं, जो उनके लिए काफी मायने रखती हैं।
उन्होंने बताया कि किसी भी रिश्ते की असली नींव दोस्ती होती है। प्यार जहां दो लोगों को करीब लाता है, वहीं विश्वास रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान उसे लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है। रणबीर ने ये बातें दिवाली के खास एपिसोड में लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कही।
शो के दौरान रणबीर ने रिश्तों की अहमियत पर बात करते हुए कहा, ”हमारे रिश्ते की जो नींव है, जो जड़ है, वह दोस्ती है। मैं हमेशा से यह मानता हूं कि प्रेम एक रिश्ते को जोड़ता है, विश्वास एक रिश्ते को मजबूत बनाता है और सम्मान एक रिश्ते को कायम रखता है। मेरे हिसाब से ये किसी भी रिश्ते की अहम नींव हैं।”
बता दें कि आलिया के साथ उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन-शिवा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 अप्रैल 2022 को शादी कर ली।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में रणबीर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि बेटी राहा के जन्म के बाद से उनके घर में सुबह की शुरुआत एक खास अंदाज में होती है। इस दिनचर्या का संबंध दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में गाई गई ‘हनुमान चालीसा’ से है।
रणबीर ने अमिताभ बच्चन से बातचीत के दौरान कहा, ”जब से मेरी बेटी राहा पैदा हुई है, ऐसा कोई दिन नहीं गुजरा है जब हमने सुबह की शुरुआत आपकी गाई हुई हनुमान चालीसा से नहीं की हो।”
रणबीर की यह बात सुनकर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”वाह, क्या बात है!”
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 6 नवंबर 2022 को बेटी राहा के माता-पिता बने थे। दोनों अक्सर अपनी बेटी से जुड़े खास पलों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, वे राहा को मीडिया से दूर रखने की कोशिश भी करते रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में दिखाई देंगे।
मनोरंजन
बच्चों की जिज्ञासा को कम नहीं आंकना चाहिए, उनकी नजर से दुनिया को देखना बेहद खूबसूरत है: रसिका दुग्गल

एक्ट्रेस रसिका दुग्गल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्मों के बदलते अंदाज पर बात की और कहा कि आज टेक्नोलॉजी ने फिल्ममेकर्स के लिए कई रास्ते खोल दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी सरल कहानियों की अपनी खास अहमियत है।
रसिका ने कहा, ”आज टेक्नोलॉजी ने फिल्ममेकर्स को कई तरह की रास्ते दिए हैं। ऐसे में फिल्मों में बड़े स्तर और भव्यता पर जोर देना स्वाभाविक है। लेकिन कभी-कभी इस सबके बीच हम ऐसी कहानी की खूबसूरती भूल जाते हैं, जो सरल हो, लेकिन सतही न हो।”
उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर कौशल ओझा के फिल्म बनाने के अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि उनका शांत और सहज तरीका उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। उनकी कहानी कहने के अंदाज में एक अलग तरह का भरोसा नजर आता है। उनकी फिल्मों को दर्शकों से जुड़ने के लिए किसी भव्य सेट या उलझी हुई कहानी की जरूरत नहीं होती।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”कहानी कहने के उनके अंदाज में यह भरोसा है कि किसी फिल्म को दर्शकों से जुड़ने के लिए हमेशा भव्य माहौल या पेचीदा कहानी की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी सबसे साधारण विचार ही सबसे दिलचस्प कहानियां बन जाते हैं, क्योंकि वे जिंदगी के हमारे अपने अनुभवों और नजरिए को दिखाते हैं।”
रसिका ने कहा, ”फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ में एक बच्चे की जिज्ञासा और भाई-बहन की चाहत के जरिए परिवार, बचपन, शादीशुदा जिंदगी के उतार-चढ़ाव और लिबरलाइजेशन के बाद के भारत की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में थॉमस नाम का एक बच्चा यह जानना चाहता है कि बच्चे कहां से आते हैं। साथ ही, वह अपने लिए एक भाई या बहन भी चाहता है। उसकी यही जिज्ञासा कहानी को आगे बढ़ाती है।”
रसिका ने कहा, ”मुझे लगता है कि इन सभी बातों को एक बच्चे की नजर से देखना बेहद खूबसूरत है। यह हमें याद दिलाता है कि हमें बच्चों की जिज्ञासा को कम नहीं आंकना चाहिए और न ही उनके सवालों को नजरअंदाज करना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हम ऐसी फिल्में बनाते रहेंगे, जो अपने विचारों की ताकत पर भरोसा करती हैं और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी साधारण कहानियों को भी अपनी जगह देती हैं।”
कौशल ओझा के निर्देशन में बनी ‘लिटिल थॉमस’ को अनुराग कश्यप का समर्थन मिला है। फिल्म में रसिका दुग्गल के साथ गुलशन देवैया और हृदांश पारेख भी अहम भूमिकाओं में हैं।
बॉलीवुड
शाहरुख खान ने फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर जारी करते हुए कहा, “कातिल नहीं… आशिक़ हूँ।”

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने मंगलवार को अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का नया पोस्टर शेयर करके अपने फैंस को खुश कर दिया। इस पोस्टर के साथ उन्होंने एक पंचलाइन भी दी – ‘कातिल नहीं… आशिक हूं’। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्टर शेयर किया। इसमें सुपरस्टार के होंठों के बीच एक गुलाब है, हाथ में बंदूक है और उनकी आंखों में एक गहरा भाव नजर आ रहा है। पोस्टर पर 24 दिसंबर, 2026 की तारीख भी लिखी है। सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, “आज फिर याद आया… कातिल नहीं आशिक हूं #किंग, 24.12.26 को सिनेमाघरों में।” सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यह हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’, 1994 की फ्रेंच क्राइम फिल्म ‘लियोन: द प्रोफेशनल’ का रूपांतरण बताई जा रही है। इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार अभिषेक बच्चन निभा रहे हैं, जो एक खतरनाक और हिंसक विलेन के रूप में दिखेंगे। यह पहली बार होगा जब शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियां अभी गुप्त रखी गई हैं। सुहाना ने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। शाहरुख आखिरी बार 2023 में आई फिल्म ‘डंकी’ में नजर आए थे। ‘डंकी फ्लाइट’ (अवैध रूप से विदेश जाने का तरीका) पर आधारित इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को राजकुमार हिरानी ने लिखा, प्रोड्यूस और एडिट किया है, साथ ही इसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म में तापसी पन्नू, शाहरुख खान, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर हैं, जबकि विक्की कौशल एक खास भूमिका (स्पेशल अपीयरेंस) में नजर आए हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई, जबलपुर, कश्मीर, बुडापेस्ट, लंदन, जेद्दा और नियोम में हुई थी। यह फिल्म 2023 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और 2023 की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी।
-
दुर्घटना1 year agoनागपुर विस्फोट: बाजारगांव स्थित सौर ऊर्जा संयंत्र में बड़ा विस्फोट; 1 की मौत, कम से कम 10 घायल
-
महाराष्ट्र2 years agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
-
महाराष्ट्र2 years agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
बॉलीवुड4 weeks agoटीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में 10 साल बाद कोर्ट ने बॉयफ्रेंड पर सुनाया फैसला
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
राजनीति2 years agoवक्फ संशोधन बिल लोकसभा में होगा पेश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने जारी किया व्हिप
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
खेल2 years agoआईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास
