महाराष्ट्र
शिवसेना ने किया फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का समर्थन
मुंबई में एक तरफ मुस्लिम समुदाय के लोग फ्रांस के राष्ट्रपती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है, तो दूसरी तरफ शिवसेना फ्रांस के राष्ट्रपती मैक्रों के समर्थन में उतर आयी है। शिवसेना का मुखपत्र सामना में लिखा है कि, भारत पर जब जब संकट आया है, फ़्रांस ने हमेशा भारत का साथ दिया है।
फ्रांस के साथ आतंकवाद के खिलाफ पंतप्रधान नरेंद्र मोदी के समर्थन पर शिवसेना ने मोदी की तारीफ भी की है। भारत सरकार ने फ्रांस का समर्थन किया है, यह बिलकुल उचित फैसला है।
शिवसेना ने सामना में लिखा है, ‘’आज इमैनुएल मैक्रों की भूमिका को विवादित बताया जा रहा है. फ्रांस हर तरह की स्वतंत्रता मनाने वाला देश है। भारत पर जब भी संकट आया फ्रांस ने हमेशा भारत का साथ दिया है। पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद अमरीका समित कई देशों ने भारत का विरोध किया, लेकिन उस वक़्त भी फ्रांस भारत के साथ खड़ा हुआ।’’
सामना में लिखा, ‘’फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया है और भारत सरकार ने फ्रांस का समर्थन किया है, यह बिलकुल उचित फैसला है।’’ शिवसेना ने फ्रांस का समर्थन ऐसे वक्त किया है, जब देश में कई मुस्लिम संगठन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ जगह जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
बता दें कि, कुछ दिन पहले एक टीचन पैगंबर मोहम्मद की कार्टून स्टूडेंट्स को दिखाई थी। जिसके बाद एक शख्स ने टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपती इम्मैन्युअल मैक्रों ने टीचर सैमुएल पैटी की हत्या को ‘इस्लामी आतंकवाद’ करार देकर कहा कि, ‘इस्लाम हमारा भविष्य हथियाने का इरादा रखता है, जो कभी नहीं होगा।’
हालही में मुंबई के भिंडी बाजार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर राष्ट्रपती मैक्रों के पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोने और चांदी करीब 2 प्रतिशत तक फिसले

GOLD
अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने से सोमवार को सोने और चांदी दबाव के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 9:50 पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रै्क्ट 1.06 प्रतिशत या 1,641 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,968 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,52,829 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,53,251 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि एमसीएक्स गोल्ड की शुरुआत मामूली गैप डाउन के साथ हुई, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी की बढ़ती दिलचस्पी के चलते यह 1,52,000 रुपए के स्तर से ऊपर बना हुआ है। अगर यह 1,55,000 रुपए से ऊपर निकलता है तो यह 1,57,000-1,58,000 रुपए के स्तर तक जा सकता है।
दूसरी ओर, 1,52,500 रुपए से नीचे टूटने पर, यह 1,51,000-1,50,000 रुपए और उससे आगे 1,48,000 रुपए तक जा सकता है।
चांदी का 5 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.96 प्रतिशत या 5,045 रुपए की गिरावट के साथ 2,52,100 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,52,016 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,54,089 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
चांदी पर विश्लेषक ने कहा कि चांदी गैप डाउन के साथ 2,52,000 रुपए के आसपास बनी हुई है। इसके लिए रुकावट का स्तर 2,55,000-2,60,000 रुपए है और अगर यह इस स्तर को तोड़ता है तो 2,68,000–2,70,000 रुपए के स्तर देखने को मिल सकते हैं। अगर चांदी 2,48,000 रुपए का स्तर तोड़ती है तो यह 2,44,000-2,40,000 रुपए के स्तर तक जा सकती है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में दबाव देखा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 1.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,814 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80 डॉलर प्रति औंस पर थी।
अपराध
मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी बिना लाइसेंस के अवैध हथियार और कारतूस बेचने की कोशिश कर रहे थे। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले के तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
यह मामला पायधोनी इलाके का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा और इन लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग नारायण धुरु स्ट्रीट के एक होटल में अवैध हथियारों की डील करने आने वाले हैं। इस जानकारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने तुरंत टीम बनाकर वहां निगरानी शुरू की और फिर मौके पर छापा मार दिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने वहां मौजूद 5 लोगों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 3 पिस्तौल, 3 मैगजीन और 21 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जब पुलिस ने उनसे हथियारों के लाइसेंस के बारे में पूछा तो वे कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने यह भी माना कि वे इन हथियारों को बेचने के लिए लाए थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र अमरलालजी मीणा (25), रोहित घनश्याम मीणा (24), कार्तिक बिजेंद्र पारचा (19), दीपक कुमार चितरमल बिल (26) और रोहण/रोनुरोनक पन्नालाल मेरोथा (25) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी राजस्थान और हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और उनकी उम्र 19 से 26 साल के बीच है।
इस पूरे मामले में पायधोनी पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 3 और 25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा अन्य संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों का किसी बड़े गैंग से कोई संबंध तो नहीं है। खासकर यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इनका कुख्यात बिश्नोई गैंग से कोई लिंक है या नहीं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र
मुंबई के मध्य में दुकानों में प्रथम स्तर की आग लगी; किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

मुंबई: रविवार को मुंबई सेंट्रल में रिलायंस मॉल के सामने, डीबी मार्ग के पास लेवल-I की आग लगने की घटना सामने आई है।
आग एक चॉल में स्थित विभिन्न दुकानों और कमरों तक ही सीमित रही और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी), पुलिस, बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (बीईएसटी) के कर्मचारी और बीएमसी के वार्ड कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
इस घटना पर बात करते हुए कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने कहा कि आशंका है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।
“रात करीब 10:30-10:45 बजे आग लग गई। शुरू में, यह बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी एक छोटी सी आग लग रही थी। हालांकि, इलाके में कई छोटी दुकानें और लोग हैं। ऊपर का रहने का हिस्सा खाली था, और बिल्डिंग पहले से ही कुछ खतरनाक हालत में थी। काफी नुकसान हुआ है, हालांकि अच्छी बात यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ है।
आग बुझाने की कोशिशों के बारे में पटेल ने कहा कि हालात काफी हद तक काबू में हैं, लेकिन ऑपरेशन अभी भी जारी हैं।
“फायर ब्रिगेड आग बुझाने का काम कर रही है, जो अब काबू में है लेकिन पूरी तरह से बुझने में दो घंटे और लग सकते हैं। कूलिंग ऑपरेशन कल तक जारी रहेगा। सुरक्षा कारणों से, बिल्डिंग के बाईं ओर के कुछ हिस्से खतरनाक रूप से अस्थिर हैं और उन्हें गिराना होगा। म्हाडा को कल सुबह गिराने के काम के लिए बुलाया जाएगा।
-
व्यापार6 years agoआईफोन 12 का उत्पादन जुलाई से शुरू होगा : रिपोर्ट
-
अपराध4 years agoभगौड़े डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गो की ये हैं नई तस्वीरें
-
महाराष्ट्र10 months agoहाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी किया, मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर
-
अनन्य3 years agoउत्तराखंड में फायर सीजन शुरू होने से पहले वन विभाग हुआ सतर्क
-
न्याय2 years agoमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ हाईकोर्ट में मामला दायर
-
महाराष्ट्र1 year agoमीरा भयंदर हजरत सैयद बाले शाह बाबा की मजार को ध्वस्त करने का आदेश
-
अपराध4 years agoबिल्डर पे लापरवाही का आरोप, सात दिनों के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश, दारुल फैज बिल्डिंग के टेंट आ सकते हैं सड़कों पे
-
महाराष्ट्र1 year agoईद 2025 पर डोंगरी में दंगे और बम विस्फोट की ‘चेतावनी’ के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी
