Connect with us
Saturday,07-November-2026
ताज़ा खबर

मनोरंजन

ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देता : कपिल शर्मा

Published

on

कॉमेडियन कपिल शर्मा का कहना है कि वह ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और अपने चुटकूलों के माध्यम से दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में यकीन रहते हैं।

दरअसल, कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर लोगों ने कपिल को इसलिए आड़े हाथों ले लिया क्योंकि उन्हें अपने शो पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में कोई जिक्र नहीं किया।

ट्रोलिंग का वह किस तरह से सामना करते हैं? इसके जवाब में कपिल ने आईएएनएस को बताया, “मैं सिर्फ अपने प्रशंसकों को हंसाने-गुदगुदाने पर फोकस करता हूं और मैं अपने चुटकूलों के माध्यम से दुनिया को बेहतर जगह बनाने में यकीन रखता हूं। मैं ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं।”

कपिल इस वक्त अपने मौजूदा दौर का जमकर आनंद ले रहे हैं। पिछले साल, वह पिता बने और अब वह खासतौर पर बच्चों के लिए बने एक शो के साथ जुड़े हैं।

कपिल कहते हैं, “मैं खुद को बहुत धन्य मानता हूं। हर दिन कोई नया ऑफर मिल रहा है। पिता बनने से पहले भी मेरे अंदर बच्चों के लिए कुछ करने की ख्वाहिश थी। इसी का नतीजा है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ में आपकों बच्चों का अवतार देखने को मिल रहा है। बच्चों के लिए आगे भी बहुत कुछ करना जारी रखूंगा। ‘द हनी बनी शो विद कपिल शर्मा’ इसकी एक अच्छी शुरुआत है।”

शो के बारे में बात करते हुए कपिल ने कहा, “पहली बार मैं किसी एनिमेटेड शो के लिए शूटिंग कर रहा हूं। यह एक नया अनुभव है, लेकिन समय के बाद मैं इसे समझ पाने में कामयाब रहा और मुझे अब इसमें मजा आ रहा है। यह एक अनोखा और रोमांचक अनुभव है।”

मनोरंजन

‘राइज एंड फॉल 2’ का सफर बेहद यादगार और भावनात्मक रहा: प्रियंका चाहर चौधरी

Published

on

हाल ही में समाप्त हुए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 में प्रथम रनर-अप रहीं प्रियंका चाहर चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने सफर को याद किया है।

अपने प्रशंसकों, जिन्हें वह ‘पलटन’ कहती हैं, के नाम एक भावुक पत्र लिखते हुए प्रियंका ने कहा कि ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 उनकी जिंदगी के सबसे ‘गहन और यादगार’ अनुभवों में से एक रहा है।

उन्होंने लिखा, “इस सफर ने मुझे हंसी, आंसू, चुनौतियां, खूबसूरत यादें और ऐसे पल दिए, जिन्होंने मुझे ऐसे तरीकों से परखा जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।”

प्रियंका ने बताया कि टॉवर में बिताए समय के दौरान कुछ दिन ऐसे थे, जब वह खुद को बेहद मजबूत महसूस करती थीं, जबकि कुछ दिनों में वह पूरी तरह खोई हुई महसूस करती थीं।

अपनी ‘पलटन’ का हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद करते हुए उन्होंने लिखा, “इन सबके बीच यह जानना कि आप सभी मेरे साथ खड़े हैं, मुझे ऐसी ताकत देता रहा, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मुझे केवल टीवी स्क्रीन पर दिखने वाले व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि उससे आगे भी समझने के लिए धन्यवाद। मेरी खामोशियों को समझने, मेरी खुशियों का जश्न मनाने, मेरे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने और मेरे हर रूप को प्यार देने के लिए आपका धन्यवाद।”

अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह इस सफर पर जीतने की उम्मीद के साथ निकली थीं, लेकिन उन्हें इससे भी कहीं ज्यादा कीमती चीज मिली, और वह हैं उनके प्रशंसक।

उन्होंने लिखा, “आप सब मेरी ताकत, मेरा सहारा और कई मायनों में उस घर के बाहर मेरा परिवार बन गए। नतीजा चाहे जो भी रहा हो, मुझे सच में लगता है कि मैंने ऐसी चीज जीत ली है जिसे कोई भी ट्रॉफी कभी नहीं बदल सकती और वह है आपका प्यार।”

प्रियंका ने अपने प्रशंसकों से हमेशा खुद पर विश्वास बनाए रखने की अपील भी की।

उन्होंने अपने संदेश के अंत में लिखा, “याद रखिए पलटन, यह सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन मुझे पता है कि यह आने वाली कई खूबसूरत चीजों की सिर्फ शुरुआत है। अपना प्यार, भरोसा और वही ऊर्जा बनाए रखिए। मैं आप सभी से उतना ज्यादा प्यार करती हूं जितना शब्दों में नहीं कह सकती।”

उन्होंने पत्र के अंत में हस्ताक्षर करते हुए लिखा, “आपकी प्रियंका।”

Continue Reading

मनोरंजन

इस बार ‘वर्किंग दीपावली’ मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है

Published

on

अभिनेत्री सैयामी खेर जल्द ही इंडो-रशियन अनटाइटल्ड ड्रामा में नजर आएंगी। दीपावली के पर्व को लेकर अभिनेत्री का कहना है कि इस त्योहार के मौके पर परिवार के साथ घूमना, क्वालिटी समय बिताना अब उनके परिवार की परंपरा बन गई है।

इस साल के सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग शेड्यूल की वजह से उनकी दीपावली इस बार काम करते हुए बीतेगी, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने सेट को अपनी दूसरी फैमिली मानती हैं और उम्मीद करती हैं कि उनके साथ जश्न मनाने के लिए कुछ समय निकाल पाएंगी।

अभिनेत्री ने आगे परिवार के साथ दीपावली मनाने की परंपरा के बारे में बात करते हुए कहा, “दीपावली के पर्व पर मेरे लिए सबसे बड़ी परंपरा अपने परिवार के साथ समय बिताना बन गई है। हमने लगभग हर दीपावली एक साथ कहीं घूमने जाने का रिवाज बना लिया है। चाहे वह छुट्टी हो या सिर्फ एक साथ क्वालिटी टाइम बिताना, यही वो चीज है जिसका हम सच में इंतजार करते हैं।”

जब आईएएनएस ने सैयामी से पूछा कि बिजी शेड्यूल के बीच वो दीपावली सेलिब्रेशन के लिए समय कैसे निकालती हैं, तो इस पर अभिनेत्री ने कहा, “कभी-कभी त्योहार काम के साथ ही आ जाते हैं और आप जितना समय मिलता है, उसका बेहतर इस्तेमाल करना सीख जाते हैं। इस साल मेरी दीपावली काम वाली है, लेकिन मुझे सेट पर रहना सच में अच्छा लगता है। ये घर से दूर मेरी दूसरी फैमिली है। उम्मीद है, हमें एक साथ जश्न मनाने के लिए थोड़ा समय मिल जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मेरे माता-पिता हमेशा खुश रहते हैं, जब भी मैं काम कर रही होती हूं, तो मुझे लगता है कि वो इसे एक शुभ दीपावली मानेंगे।”

अभिनेत्री सैयामी खेर निर्देशक मैक्सिम कुजनेत्सोव की एक आगामी भारत-रूसी ड्रामा फिल्म के साथ अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में अपना पदार्पण करने जा रही हैं।

कार्तिना एंटरटेनमेंट, व्हाइट नाइट फिल्म्स और विश मीडिया द्वारा निर्मित यह फिल्म एक क्रॉस-कल्चरल सहयोग है, जो एक दमदार ड्रामा के जरिए सिनेमा की सार्वभौमिक भाषा को दर्शाती है।

Continue Reading

मनोरंजन

4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें

Published

on

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूरी की बेटी राहा कपूर 4 चार साल की हो गई हैं। शनिवार को अभिनेत्री आलिया भट्ट ने राहा के जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलक शेयर की।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इंटीमेट, कार्टून-थीम वाली पार्टी की कई तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने इस इवेंट में हुई सारी मस्ती की झलक दिखाई। पहली तस्वीर में आलिया और रणबीर कपूर राहा के साथ नजर आए, जब वो एक साथ उसका खास दिन मना रहे थे। तस्वीर पोस्ट कर अभिनेत्री ने लिखा, “हमारी राहा अब 4 साल की हो गई है।”

एक और तस्वीर में राहा ग्रे चेक वाले आउटफिट और फ्लोरल स्कर्ट में लॉन में नंगे पैर चलती नजर आई, उसके बाल छोटे-छोटे हिस्सों में स्टाइल किए गए थे जिनमें रंग-बिरंगे क्लिप्स लगे थे। आलिया ने इस प्यारी तस्वीर को कैप्शन दिया, “हमारी प्यारी यूनिकॉर्न।”

एक्ट्रेस ने एक और क्लोज-अप मोमेंट भी शेयर किया, जिसमें वो राहा के गाल पर किस कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ऑब्सेस्ड।” एक और तस्वीर में राहा रेनबो-थीम वाली शीट पर कलर करती नजर आ रही हैं और कार्टून कैरेक्टर्स से सजे बर्थडे केक की तस्वीर भी इस कैरोसेल में दिखी। आलिया ने केक वाली तस्वीर को कैप्शन दिया, “ब्लेस्ड”।

बता दें कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई स्थित अपने घर में एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। यह विवाह पंजाबी रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ था। कपल ने जून 2022 में ऐलान किया था कि वो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके बाद 6 नवंबर 2022 को राहा का जन्म आलिया और रणबीर के घर हुआ था।

दोनों ने शुरुआत में राहा को मीडिया और पैपराजी की नजरों से काफी हद तक दूर रखा था लेकिन कपल ने बाद में क्रिसमस 2023 पर मीडिया और फैंस के सामने राहा का चेहरा दिखाया था। इसके कुछ महीने बाद उन्होंने राहा को पब्लिक की नजरों से दूर रखना शुरू कर दिया था।

Continue Reading
Advertisement
राजनीति40 minutes ago

क्या यूपी में भी बिहार जैसी सफलता दोहरा पाएंगे असदुद्दीन ओवैसी?

मनोरंजन49 minutes ago

‘राइज एंड फॉल 2’ का सफर बेहद यादगार और भावनात्मक रहा: प्रियंका चाहर चौधरी

राष्ट्रीय समाचार53 minutes ago

जम्मू-कश्मीर निजी विश्वविद्यालय नियम-2026 लागू, सीएम उमर अब्दुल्ला ने शिक्षा मंत्री को दी बधाई

खेल58 minutes ago

‘गुरनूर बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं,’ वेलिंगटन में जीत के बाद कप्तान गिल ने तेज गेंदबाज को सराहा

व्यापार1 hour ago

ई20 पेट्रोल विवाद पर तेल कंपनियों ने जारी किया स्पष्टीकरण, कहा- कर्नाटक में 26-31 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण के दावे भ्रामक

अंतरराष्ट्रीय समाचार2 hours ago

शी चिनफिंग ने ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर से मुलाकात की

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

‘अल नीनो’ से प्रभावित 225 जिलों के लिए केंद्र की विशेष योजना, रबी बुवाई में मदद करेगा नया कृषि डैशबोर्ड

अपराध2 hours ago

मुंबई की ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर सोने की चेन चुराने वाला आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद।

राष्ट्रीय समाचार2 hours ago

एलआईसी का तिमाही-छमाही प्रदर्शन काफी मजबूत, आईडीबीआई बैंक विनिवेश से बैंकएश्योरेंस कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: सीईओ

अंतरराष्ट्रीय समाचार3 hours ago

पेरिस से भी बड़ा होगा अमेरिकी एयर शो : ट्रंप

अपराध4 weeks ago

दिल्ली पुलिस ने मकोका के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया, 30 लाख रुपए बरामद

मनोरंजन4 weeks ago

कनिका-लव की लड़ाई में कूदी आम्रपाली, गुल्लू से हुई बहस

राजनीति4 weeks ago

“आप” का आरोप: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने के लिए दिल्ली छावनी में तब्दील

राष्ट्रीय समाचार4 weeks ago

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों से विरोध-प्रदर्शन के कारण यात्रा की योजना पहले से बनाने की दी सलाह

महाराष्ट्र3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना पर सियासत तेज, विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

फिल्मी खबरे3 weeks ago

“समुदाय से माफी मांगें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें”: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई की सलमान खान को चेतावनी।

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना पर अमाल मलिक की प्रतिक्रिया, बोले, ‘आखिर मुंबई में यह सब क्या हो रहा है?’

व्यापार4 weeks ago

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में 0.58 प्रतिशत की तेजी

फिल्मी खबरे3 weeks ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड निशाने पर, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू, तीन शूटर गिरफ्तार।

महाराष्ट्र2 weeks ago

मुंबई महानगर क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों के लिए महाराष्ट्र सरकार की व्यापक जल योजना तैयार

रुझान