Connect with us
Thursday,26-March-2026
ताज़ा खबर

व्यापार

रियलमी ने भारत में टीवी उत्पादन शुरू किया

Published

on

Realme-TV

 मेक इन इंडिया पहल के तहत स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने बुधवार को कहा कि इसने ग्रेटर नोएडा में स्थित अपनी इकाई में 100 प्रतिशत तक टीवी का उत्पादन शुरू कर दिया है। रियलमी ने अपने किफायती स्मार्ट टीवी के लिए मई में सरफेस-माउंट टेक्नोलॉजी (एसएमटी) उत्पादन का शुभारंभ किया और साथ ही देश में लॉकडाउन के बाद ग्राहकों की मांग में होने वाली वृद्धि को पूरा करने के लिए आठ नए एसएमटी लाइनों में 300 करोड़ रुपये का निवेश किया।

इस निवेश का तात्पर्य उत्पादन के सभी तरीकों से था, जिसमें टेलीविजन के लिए बुनियादी चीजों से लेकर उत्पादन की इकाई को स्थापित करना और एसएमटी सभी चीजें शामिल रहीं।

रियलमी इंडिया के सीईओ और उपाध्यक्ष माधव सेठ ने आईएएनएस को बताया, “रियलमी स्मार्ट टीवी के लिए हमारी प्रतिबद्धता हमारे फोन के समान है, जिसे भारत में 100 फीसदी स्थानीय रूप से निर्मित किया जाता है। यह देश में और उत्पादन करने और लॉकडाउन के बाद आर्थिक विकास में अधिक योगदान देने की हमारी वचनबद्धता है।”

उन्होंने आगे कहा, “रियलमी देश में, देश के लिए विश्वस्तरीय उत्पाद बनाने में यकीन रखती है।”

रियलमी स्मार्ट टीवी दो आकार में उपलब्ध है – 32 इंच का मॉडल जिसकी कीमत 12,999 रुपये है और 43-इंच वेरिएंट जिसकी कीमत 21,999 रुपये है।

कंपनी की योजना जल्द ही 55 इंच के टीवी को लॉन्च करने की है।

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने कमाए करीब 8 लाख करोड़ रुपए

Published

on

SHARE MARKET

मुंबई, 24 मार्च : सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए।

ऑटो और बैंक शेयरों ने बाजार को समर्थन दिया, जिससे दोनों प्रमुख बेंचमार्क अपने दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुए। दोनों पक्षों के विरोधाभासी बयानों के बीच अमेरिका-ईरान युद्ध में तनाव कम होने की उम्मीद से निवेशकों में जोखिम भावना में सुधार हुआ।

बाजार बंद होने के समय एनएसई निफ्टी50 399.75 अंक या 1.78 प्रतिशत बढ़कर 22,912.40 पर था, तो वहीं बीएसई सेंसेक्स 1.89 प्रतिशत या 1,372.06 अंकों की बढ़त के साथ 74,068.45 पर था।

इंट्रा-डे कारोबार में सेंसेक्स 74,212.47 पर खुलकर एक समय 74,489.39 के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी50 22,878.45 पर खुलकर एक समय 23,057.30 को टच कर गया था।

व्यापक बाजारों ने बेंचमार्क सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप में जहां 2.60 प्रतिशत की तेजी आई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.63 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो सेक्टर में 2.43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी मीडिया (3.45 प्रतिशत की तेजी) और निफ्टी बैंक सेक्टर (2.27 प्रतिशत की तेजी) ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा, निफ्टी आईटी में 1.72 प्रतिशत तो निफ्टी एफएमसीजी में 1.25 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

निफ्टी50 में इंडिगो और एलएंडटी के शेयरों में सबसे ज्यादा क्रमशः 5.49 प्रतिशत और 5.17 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। इसके बाद बजाज फाइनेंस, इटरनल, एशियन पेंट्स और अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली, जबकि कोल इंडिया, पावरग्रिड, सन फार्मा और सिप्ला के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में आई इस तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 7.74 लाख करोड़ रुपए की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह पहले (सोमवार) के 415.11 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 422.85 लाख करोड़ रुपए हो गया। यानी एक ही दिन में निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ।

Continue Reading

व्यापार

मध्य पूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार झूमा, बैंक और डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी

Published

on

मुंबई, 24 मार्च : मध्य पूर्व में तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार की मंगलवार को शुरुआत तेजी के साथ हुई। सेंसेक्स 1,516.08 अंक या 2.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,212.47 और निफ्टी 365.80 अंक या 1.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,878.45 पर खुला।

बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में करीब सभी सूचकांक हरे निशान में बने हुए थे, जिसमें निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स टॉप गेनर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 772 अंक या 1.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,490 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 219 अंक या 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,318 पर था।

चॉइस ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि निफ्टी अपने छोटे अवधि के सपोर्ट जोन से नीचे कारोबार कर रहा है और इसका रुझान कमजोर बना हुआ है। इसका रुकावट का स्तर 22,650-22,700 के आसपास है। दूसरी ओर, सपोर्ट 22,300-22,400 के आसपास देखा जा रहा है और इसके नीचे कमजोरी से निकट भविष्य में गिरावट और बढ़ सकती है।

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, इंडिगो, इटरनल, ट्रेंट, टाइटन, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, एसबीआई और एचयूएल गेनर्स थे। केवल पावर ग्रिड ही लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल के हरे निशान में खुले थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को तेजी के साथ बंद हुए थे, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ और टेक्नोलॉजी सूचकांक नैस्डैक में 1.38-1.38 प्रतिशत की तेजी थी।

बाजार में तेजी की वजह अमेरिकी की ओर से ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले को पांच दिनों के लिए टालने को माना जा रहा है, जिससे वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजारों में भी तेजी देखने को मिली है।

Continue Reading

व्यापार

वैश्विक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

Published

on

oil

नई दिल्ली, 18 मार्च : वैश्विक स्तर पर तनाव के बीच कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सुबह 10:28 पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.40 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 2.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 100.99 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था।

अंतराराष्ट्रीय बाजारों के साथ भारतीय बाजारों में भी कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर कच्चे तेल का 20 अप्रैल 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,621 रुपए पर था।

ईरान द्वारा वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी की हत्या की पुष्टि के बाद भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के बावजूद कच्चे तेल में भारी गिरावट आई है। उनकी मृत्यु को ईरान के युद्ध नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है और यह क्षेत्रीय संघर्ष में और अधिक बिगड़ती स्थिति का संकेत है।

बाजार की चिंताओं के केंद्र में होर्मुज जलडमरूमध्य बना हुआ है, जो एक महत्वपूर्ण तेल व्यापारिक मार्ग है और आमतौर पर वैश्विक ऑयल शिपमेंट का लगभग पांचवां हिस्सा इसी से होकर गुजरता है।

इस जलमार्ग से आवागमन अभी भी प्रतिबंधित है, और जहाजों का आवागमन सामान्य व्यापार प्रवाह के बजाय भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से अधिक प्रभावित हो रहा है।

मार्ग को सुरक्षित करने के लिए सहयोगी देशों का समर्थन जुटाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास विफल होते दिख रहे हैं, जिससे आपूर्ति श्रृंखलाओं को सामान्य करने की समयसीमा को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है।

इस बीच, क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं, ईरान ने हमले तेज कर दिए हैं और अमेरिकी सेना जलडमरूमध्य के पास स्थित मिसाइल ठिकानों को निशाना बना रही है।

तेल की कीमतों में इस वर्ष लगभग 70 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव का बढ़ना है।

अब इस उछाल का असर खुदरा ईंधन की कीमतों पर दिखने लगा है, अमेरिका में डीजल की कीमतें 5 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई हैं।

Continue Reading
Advertisement
दुर्घटना18 minutes ago

आंध्र प्रदेश बस हादसाः सरकार ने नियंत्रण कक्ष किया स्थापित, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

राष्ट्रीय45 minutes ago

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

अंतरराष्ट्रीय51 minutes ago

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

अंतरराष्ट्रीय56 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

अंतरराष्ट्रीय1 hour ago

ईरानी मिसाइल ने इज़रायल के परमाणु स्थल के पास डिमोना को बनाया निशाना

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरानी द्वीप पर कब्ज़ा करने की तैयारी कर रहे हैं दुश्मन : स्पीकर

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, बोला- सिर्फ मित्र देशों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान हुआ

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान युद्ध अपने लक्ष्यों के करीब, बातचीत जारी : अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय2 hours ago

ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन का करेंगे दौरा, शी जिनपिंग के साथ होगी अहम बैठक

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंब्रा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नदीम खान उर्फ ​​बाबा खान के घर पर फायरिंग, पुलिस टीम पर भी हमला, मुंब्रा में अलर्ट… नदीम ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

व्यापार3 weeks ago

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 300 अंक गिरा, आईटी शेयरों में बढ़त

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई साइबर फ्रॉड: 55 बैंक अकाउंट से फ्रॉड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, संदिग्ध इक्विपमेंट, बैंक बुक और दूसरे डॉक्यूमेंट्स जब्त

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, डिफेंस स्टॉक्स उछले

महाराष्ट्र4 weeks ago

मुंबई: पुर्तगाली लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सनसनीखेज घटना से मुंबई शर्मसार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अंतरराष्ट्रीय4 weeks ago

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को ‘नष्ट’ करने का दावा किया

व्यापार4 weeks ago

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, सेंसेक्स 350 अंक फिसला, आईटी शेयरों में बढ़त

अपराध2 weeks ago

मुंबई सेंट्रल के रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

व्यापार4 weeks ago

ईरान में चल रहे ‘बड़े सैन्य अभियानों’ के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व जाने वाली सभी उड़ानें कीं निलंबित

महाराष्ट्र3 weeks ago

मुंबई के लोगों को महायोति का बड़ा तोहफा… अब 500 स्क्वायर फीट तक के घरों पर कोई टैक्स नहीं, महानगरपालिका ने यह सीमा बढ़ाकर 700 स्क्वायर फीट कर दी है।

रुझान